Thursday, 08 Oct 2026 | 07:55 PM

Trending :

EXCLUSIVE

रीवा में 30 हजार लेते चौकी प्रभारी का ड्राइवर पकड़ाया:लोकायुक्त की कार्रवाई; समझौता कराने की एवज में की थी 1 लाख की डिमांड

रीवा जिले के लोकायुक्त संभाग ने शुक्रवार को चौकी चचाई में बड़ी ट्रैप कार्रवाई की। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक रामपाल दाहिया के कहने पर उनके वाहन चालक अंकुर कुमार को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार ने बताया कि ग्राम चचाई निवासी 60 वर्षीय शिवकुमार कोल ने 18 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी बहू मालती कोल का पड़ोसी से विवाद हुआ था। इसी मामले में चौकी प्रभारी ने उनके बेटे पुष्पेंद्र कोल के खिलाफ शिकायत में समझौता कराने के एवज में 1 लाख रुपए की मांग की। शिकायत की जांच में रिश्वत मांगना सही पाए जाने पर 20 फरवरी को ट्रैप टीम गठित की गई। तय योजना के अनुसार चौकी प्रभारी के कहने पर उनका चालक अंकुर कुमार रिश्वत की पहली किश्त 30 हजार रुपए लेने पहुंचा। चचाई मोड़ स्थित एक घर के चौगान में जैसे ही उसने रकम ली, लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार ने किया। टीम में निरीक्षक उपेंद्र दुबे सहित 12 सदस्य और दो स्वतंत्र गवाह शामिल रहे। लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगे तो मोबाइल नंबर 9893607619 पर शिकायत करें। लोकायुक्त ने साफ किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अजित पवार की मौत के बाद पार्टी हथियाने की कोशिश:भतीजे रोहित का दावा- प्रफुल्ल पटेल समेत तीन नेताओं ने EC को लेटर लिखा था

March 26, 2026/
3:23 am

एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने दावा किया कि अजित पवार की मौत के बाद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे...

authorimg

February 9, 2026/
9:10 am

Peeragarhi Flyover Death Mystery: राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में रविवार को पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर एक कार के अंदर तीन लोग मृत...

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में तीसरी प्रॉपर्टी खरीदी:₹35 करोड़ में 2.67 एकड़ जमीन की डील हुई; अयोध्या में 90 करोड़ का निवेश कर चुके

March 6, 2026/
6:43 pm

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने राम मंदिर की जन्मभूमि अयोध्या में एक और बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है। उन्होंने ‘हाउस ऑफ...

ग्वालियर में संदिग्ध हालात में महिला को लगी गोली:घर की सफाई करते समय कंधे में लगी गोली, सीटी स्कैन में पता लगा

March 24, 2026/
12:11 am

ग्वालियर में एक महिला को घर में सफाई करते समय कंधे पर गोली लगी है। घटना 15 मार्च सुबह 9...

पन्ना में तेज हवाओं से उखड़ गए पेड़:पन्ना-अमानगंज मार्ग हुआ बंद, कई गांवों में बिजली गुल

April 30, 2026/
8:05 pm

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में गुरुवार 30 अप्रैल की शाम को तेज आंधी और बेमौसम बारिश ने भारी तबाही...

पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब की पहली रक्षा बैठक आज:इस्तांबुल में तीनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्री मिलेंगे; सैन्य प्रमुख भी शामिल होंगे

August 31, 2026/
8:25 am

पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब के बीच मक्का संयुक्त रक्षा समझौते के तहत पहली बैठक सोमवार को इस्तांबुल में होगी।...

CUET PG Result 2026 Live: NTA CUET PG final Answer Key, Scorecards To Release Soon On exams.nta.nic.in

April 24, 2026/
10:41 am

आखरी अपडेट:24 अप्रैल, 2026, 10:41 IST कर्नाटक के डिप्टी सीएम, जो असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के सह-प्रभारी भी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

रीवा में 30 हजार लेते चौकी प्रभारी का ड्राइवर पकड़ाया:लोकायुक्त की कार्रवाई; समझौता कराने की एवज में की थी 1 लाख की डिमांड

रीवा में 30 हजार लेते चौकी प्रभारी का ड्राइवर पकड़ाया:लोकायुक्त की कार्रवाई; समझौता कराने की एवज में की थी 1 लाख की डिमांड

रीवा जिले के लोकायुक्त संभाग ने शुक्रवार को चौकी चचाई में बड़ी ट्रैप कार्रवाई की। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक रामपाल दाहिया के कहने पर उनके वाहन चालक अंकुर कुमार को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार ने बताया कि ग्राम चचाई निवासी 60 वर्षीय शिवकुमार कोल ने 18 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी बहू मालती कोल का पड़ोसी से विवाद हुआ था। इसी मामले में चौकी प्रभारी ने उनके बेटे पुष्पेंद्र कोल के खिलाफ शिकायत में समझौता कराने के एवज में 1 लाख रुपए की मांग की। शिकायत की जांच में रिश्वत मांगना सही पाए जाने पर 20 फरवरी को ट्रैप टीम गठित की गई। तय योजना के अनुसार चौकी प्रभारी के कहने पर उनका चालक अंकुर कुमार रिश्वत की पहली किश्त 30 हजार रुपए लेने पहुंचा। चचाई मोड़ स्थित एक घर के चौगान में जैसे ही उसने रकम ली, लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार ने किया। टीम में निरीक्षक उपेंद्र दुबे सहित 12 सदस्य और दो स्वतंत्र गवाह शामिल रहे। लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगे तो मोबाइल नंबर 9893607619 पर शिकायत करें। लोकायुक्त ने साफ किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket