Thursday, 23 Apr 2026 | 09:15 AM

Trending :

एसडीएम ने नादियामाल का दौरा किया, पानी की समस्या देखी:अतिक्रमणकारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था होगी, डीएफओ रिपोर्ट का इंतजार कर रहे स्ट्रीट डॉग ने 3 घंटे में 40 लोगों को काटा:सतना जिला अस्पताल में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाने पहुंची भीड़ अगर आप रोज म्यूजिक सुनेंगे, तो सेहत को क्या-क्या फायदे मिलेंगे? किन परेशानियों से मिलेगा छुटकारा रामनगर में 15-16 मई को आदि उत्सव:तैयारियों की सांसद ने की समीक्षा; राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति को भेजा आंमत्रण क्या वेट लॉस की दवा ओजेम्पिक लेने से हो सकते हैं गंजे? नई स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बात मन्नत उतारकर लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप-ऑटो में भिड़ंत:बच्चे-महिलाएं सहित 10 घायल; अस्पताल में भर्ती, दो की हालत गंभीर
EXCLUSIVE

MS Dhoni Rohit Sharma; CSK Vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL में आज एल-क्लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मुंबई में होगा। मैच MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

इस मुकाबले में CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की वापसी की संभावना है, जो इस सीजन अब तक खेले गए 6 मैचों में नहीं उतरे हैं। वहीं, रोहित शर्मा भी चोट से उबरकर इस मैच में वापसी कर सकते हैं, उन्होंने पिछले दो मुकाबले मिस किए थे।

इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दोनों ने 6 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है। बेहतर नेट रनरेट के कारण मुंबई इंडियंस 7वें स्थान पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 8वें नंबर पर काबिज है।

CSK के खिलाफ MI 3 मैच से आगे

IPL की दो सबसे सफल टीमों के बीच अब तक 41 मुकाबले हुए हैं, जिसमें MI को 22, जबकि CSK को 19 में जीत मिली है। वानखेड़े में हुए 13 मैचों में भी MI की टीम 8 और CSK ने 5 मैच जीते हैं। लेकिन 2023 से दोनों टीमों के बीच हुए पांच मुकाबलों में MI सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है।

तिलक वर्मा ने पिछले मैच में शतक लगाया

तिलक वर्मा इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 144 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। यह शतक पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ आया था। उनका स्ट्राइक रेट 187.01 का है।

गेंदबाजी में शार्दूल ठाकुर ने जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने 5 मैचों में 6 विकेट लिए हैं, जिसमें 3/39 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। हालांकि उनकी इकोनॉमी 13.57 रही है, लेकिन विकेट लेने की क्षमता से उन्होंने टीम को अहम मौकों पर सफलता दिलाई है।

संजू CSK के टॉप प्लेयर्स

संजू सैमसन इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार लय में दिखे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 192 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। 174.54 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सैमसन ने टीम को तेज शुरुआत दी है।

वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट झटके हैं, जिसमें 3/22 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। 9.73 की इकोनॉमी के साथ कंबोज ने लगातार विकेट निकालकर CSK की गेंदबाजी को मजबूती दी है।

इस सीजन वानखेड़े में चौथा मैच

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है, जहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत सहायता भी मिलती है।

इस मैदान पर अब तक IPL के 126 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 58 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 68 मैचों में चेज करने वाली टीम सफल रही है।

इस सीजन यहां खेले गए 3 मैचों में से 2 में 200 से ज्यादा स्कोर बने हैं। वहीं, होम टीम मुंबई को एक मैच में जीत मिली है, जबकि उसे दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

मुंबई में आज गर्मी रहेगी

मुंबई में गुरुवार को दिनभर तेज गर्मी के साथ तेज धूप रहेगी, जिससे मौसम और भी झुलसाने वाला महसूस होगा। दोपहर के समय हवा चलने से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन गर्मी का असर खतरनाक रहेगा।। बारिश की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। तापमान 39 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, क्रिष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मंदसौर में कल 4.30 घंटे बिजली कटौती:मेंटेनेंस के कारण कलेक्ट्रेट समेत कॉलोनियों में सप्लाई प्रभावित रहेगी

April 4, 2026/
10:41 pm

मंदसौर शहर के कई इलाकों में कल (रविवार) बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के सहायक यंत्री ने बताया कि...

बालाजी टेलीफिल्म्स, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट और सुधीर चौधरी मिलकर फिल्म बनाएंगे:‘द टेरर रिपोर्ट’ पॉलिटिकल थ्रिलर होगी, इसमें भारत में हुए आतंकी हमलों और देश का रिएक्शन दिखेगा

March 24, 2026/
9:49 pm

बालाजी टेलीफिल्म्स, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट और पत्रकार सुधीर चौधरी की कंपनी एस्प्रिट प्रोडक्शंस मिलकर फिल्म “द टेरर रिपोर्ट” बना रहे हैं।...

'फैमिली एंटरटेनमेंट के लिए सही समय':एकता कपूर ने धुरंधर 2 और टॉक्सिक के तीन हफ्तों बाद ‘भूत बंगला’ रिलीज करने पर प्रतिक्रिया दी

February 26, 2026/
11:01 am

प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बुधवार को अपनी फिल्म भूत बंगला की रिलीज टाइमिंग पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि फिल्म...

अहमदाबाद की पिच सेमीफाइनल की तरह बैटिंग फ्रेंडली होगी:स्पिन कम, पेस और बाउंस ज्यादा; फाइनल में रिचर्ड इलिंगवर्थ अंपायरिंग करेंगे

March 7, 2026/
9:10 am

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल बैटिंग फ्रेंडली पिच पर होगा। ESPN के मुताबिक अहमदाबाद के...

'मुख्यमंत्री पद का दावेदार...', केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सीएम पद के दावेदार शशि थरूर क्या बोले?

March 19, 2026/
3:45 pm

केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के न्यूनतम नेता शशि थरूर ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री पद के लिए...

राजस्थान- करण जौहर ने पूरा थिएटर बुक कर देखी 'धुरंधर-2':सिंगल स्क्रीन हॉल में मूवी देख भावुक हुए, बोले- याद आया 70 का दशक

March 28, 2026/
10:07 am

बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर ने जैसलमेर में पूरा थिएटर बुक कराकर धुरंधर-2 मूवी देखी। शुक्रवार (27 मार्च) को प्राइवेट...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

MS Dhoni Rohit Sharma; CSK Vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

MS Dhoni Rohit Sharma; CSK Vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL में आज एल-क्लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मुंबई में होगा। मैच MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

इस मुकाबले में CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की वापसी की संभावना है, जो इस सीजन अब तक खेले गए 6 मैचों में नहीं उतरे हैं। वहीं, रोहित शर्मा भी चोट से उबरकर इस मैच में वापसी कर सकते हैं, उन्होंने पिछले दो मुकाबले मिस किए थे।

इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दोनों ने 6 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है। बेहतर नेट रनरेट के कारण मुंबई इंडियंस 7वें स्थान पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 8वें नंबर पर काबिज है।

CSK के खिलाफ MI 3 मैच से आगे

IPL की दो सबसे सफल टीमों के बीच अब तक 41 मुकाबले हुए हैं, जिसमें MI को 22, जबकि CSK को 19 में जीत मिली है। वानखेड़े में हुए 13 मैचों में भी MI की टीम 8 और CSK ने 5 मैच जीते हैं। लेकिन 2023 से दोनों टीमों के बीच हुए पांच मुकाबलों में MI सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है।

तिलक वर्मा ने पिछले मैच में शतक लगाया

तिलक वर्मा इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 144 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। यह शतक पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ आया था। उनका स्ट्राइक रेट 187.01 का है।

गेंदबाजी में शार्दूल ठाकुर ने जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने 5 मैचों में 6 विकेट लिए हैं, जिसमें 3/39 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। हालांकि उनकी इकोनॉमी 13.57 रही है, लेकिन विकेट लेने की क्षमता से उन्होंने टीम को अहम मौकों पर सफलता दिलाई है।

संजू CSK के टॉप प्लेयर्स

संजू सैमसन इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार लय में दिखे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 192 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। 174.54 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सैमसन ने टीम को तेज शुरुआत दी है।

वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट झटके हैं, जिसमें 3/22 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। 9.73 की इकोनॉमी के साथ कंबोज ने लगातार विकेट निकालकर CSK की गेंदबाजी को मजबूती दी है।

इस सीजन वानखेड़े में चौथा मैच

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है, जहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत सहायता भी मिलती है।

इस मैदान पर अब तक IPL के 126 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 58 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 68 मैचों में चेज करने वाली टीम सफल रही है।

इस सीजन यहां खेले गए 3 मैचों में से 2 में 200 से ज्यादा स्कोर बने हैं। वहीं, होम टीम मुंबई को एक मैच में जीत मिली है, जबकि उसे दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

मुंबई में आज गर्मी रहेगी

मुंबई में गुरुवार को दिनभर तेज गर्मी के साथ तेज धूप रहेगी, जिससे मौसम और भी झुलसाने वाला महसूस होगा। दोपहर के समय हवा चलने से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन गर्मी का असर खतरनाक रहेगा।। बारिश की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। तापमान 39 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, क्रिष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket