Thursday, 23 Jul 2026 | 08:45 AM

Trending :

EXCLUSIVE

राजस्थान के नांद्रे बर्गर पर जुर्माना:मैच फीस का 10% कटेगा, एक डिमेरिट पॉइंट मिला; लखनऊ के खिलाफ मैच में कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन

IPL 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को IPL कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाया गया है। इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच में उनके व्यवहार पर मैच रेफरी ने 10% मैच फीस का जुर्माना लगाया है। साथ ही उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। हालांकि किस खिलाड़ी के साथ गलत व्यवहार हुआ, इसका BCCI ने उल्लेख नहीं किया है। माना जा रहा है कि मिचेल मार्श को आउट किया तब शायद उन्होंने मार्श को आउट करने के बाद कुछ बोला या इशारा किया। जिसे फील्ड अंपायरों ने गलत माना। आर्टिकल 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया साउथ अफ्रीकी गेंदबाज नांद्रे बर्गर को IPL आचार संहिता के लेवल-1 अपराध का दोषी माना गया है। उन पर आर्टिकल 2.5 के तहत कार्रवाई की गई है। यह आर्टिकल ऐसे मामलों में लागू होता है, जब खिलाड़ी मैदान पर भाषा, एक्शन या इशारों से दूसरे खिलाड़ी का अपमान करे या उसे उकसाए। बर्गर ने गलती मानी, रेफरी का फैसला अंतिम
सुनवाई में नांद्रे बर्गर ने गलती स्वीकार की और सजा मंजूर की। IPL नियमों के अनुसार, लेवल-1 मामलों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है और अपील का अधिकार नहीं होता। नांद्रे बर्गर ने इस मैच में 2 विकेट लिए नांद्रे बर्गर ने इस मैच में 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने पहले कप्तान ऋषभ पंत को आउट किया और फिर मिचेल मार्श को आउट किया। इस मैच में मार्श ने उनके ओवर में चौके-छक्के लगाए। आउट होने से पहले भी मार्श ने छक्का जड़ा। मार्श को आउट करने के बाद बर्गर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और उन्हें कुछ बोल दिया। राजस्थान का इस सीजन पांचवी जीत राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन पांचवीं जीत है। बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हराया। इकाना स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मिचेल मार्श ने 55 रन की फिफ्टी लगाई, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बडोनी और ऐडन मार्करम खाता नहीं खोल सके। गेंदबाजी में राजस्थान से जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन में नाबाद 43 रन बनाए और निकोलस पूरन का विकेट लिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
—————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में लखनऊ की घर में लगातार सातवीं हार:राजस्थान ने 40 रन से हराया; जडेजा ने 43 रन बनाए, एक विकेट लिया IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हार का सिलसिला जारी है। टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 रन से हार मिली। यह उसकी सीजन में लगातार चौथी हार रही। घरेलू मैदान इकाना पर यह लखनऊ की लगातार सातवीं हार रही। टीम ने एक साल से घर पर कोई मैच नहीं जीता है। यह दिल्ली (9) और डेक्कन चार्जर्स (8) के बाद घरेलू मैदान पर तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मोहन कैबिनेट ने लखुंदर सिंचाई परियोजना को दी मंजूरी:शाजापुर के लिए 155 करोड़ रुपए स्वीकृत; 9 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी

April 29, 2026/
10:35 am

मध्य प्रदेश की मोहन कैबिनेट ने शाजापुर जिले के लिए लखुंदर उच्च दाब सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को मंजूरी दे दी...

खबर हटके- बंदर ने बच्ची को मां की तरह दुलारा:कब्र में ₹1.5 करोड़ की मर्सिडीज दफनाई; स्ट्रीट लाइट से लिपटने का चैलेंज वायरल

April 24, 2026/
5:01 am

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक मादा ने 3 महीने की बच्ची को 2 घंटे तक दुलार किया। वहीं, चीन...

मंदसौर में चलती कार में लगी आग:ईद की खरीदारी के लिए जा रहा था परिवार, शॉर्ट सर्किट की आशंका

March 17, 2026/
10:59 pm

मंदसौर शहर के व्यस्त महाराणा प्रताप चौराहे पर मंगलवार रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना के...

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ज़बरदस्त जीत: हिंदू एकजुटता का कारण क्या है? | न्यूज18

May 4, 2026/
10:11 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

अमेरिका-इजराइल के हमलों से ईरान में बिजली गुल:पावरग्रिड को नुकसान; राजधानी तेहरान में लोग सड़कों पर उतरे, ‘अल्ला हू अकबर’ के नारे लगाए

March 30, 2026/
6:58 am

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी5 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका-इजराइल के हमलों के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में बिजली गुल हो...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

राजस्थान के नांद्रे बर्गर पर जुर्माना:मैच फीस का 10% कटेगा, एक डिमेरिट पॉइंट मिला; लखनऊ के खिलाफ मैच में कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन

राजस्थान के नांद्रे बर्गर पर जुर्माना:मैच फीस का 10% कटेगा, एक डिमेरिट पॉइंट मिला; लखनऊ के खिलाफ मैच में कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन

IPL 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को IPL कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाया गया है। इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच में उनके व्यवहार पर मैच रेफरी ने 10% मैच फीस का जुर्माना लगाया है। साथ ही उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। हालांकि किस खिलाड़ी के साथ गलत व्यवहार हुआ, इसका BCCI ने उल्लेख नहीं किया है। माना जा रहा है कि मिचेल मार्श को आउट किया तब शायद उन्होंने मार्श को आउट करने के बाद कुछ बोला या इशारा किया। जिसे फील्ड अंपायरों ने गलत माना। आर्टिकल 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया साउथ अफ्रीकी गेंदबाज नांद्रे बर्गर को IPL आचार संहिता के लेवल-1 अपराध का दोषी माना गया है। उन पर आर्टिकल 2.5 के तहत कार्रवाई की गई है। यह आर्टिकल ऐसे मामलों में लागू होता है, जब खिलाड़ी मैदान पर भाषा, एक्शन या इशारों से दूसरे खिलाड़ी का अपमान करे या उसे उकसाए। बर्गर ने गलती मानी, रेफरी का फैसला अंतिम
सुनवाई में नांद्रे बर्गर ने गलती स्वीकार की और सजा मंजूर की। IPL नियमों के अनुसार, लेवल-1 मामलों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है और अपील का अधिकार नहीं होता। नांद्रे बर्गर ने इस मैच में 2 विकेट लिए नांद्रे बर्गर ने इस मैच में 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने पहले कप्तान ऋषभ पंत को आउट किया और फिर मिचेल मार्श को आउट किया। इस मैच में मार्श ने उनके ओवर में चौके-छक्के लगाए। आउट होने से पहले भी मार्श ने छक्का जड़ा। मार्श को आउट करने के बाद बर्गर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और उन्हें कुछ बोल दिया। राजस्थान का इस सीजन पांचवी जीत राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन पांचवीं जीत है। बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हराया। इकाना स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मिचेल मार्श ने 55 रन की फिफ्टी लगाई, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बडोनी और ऐडन मार्करम खाता नहीं खोल सके। गेंदबाजी में राजस्थान से जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन में नाबाद 43 रन बनाए और निकोलस पूरन का विकेट लिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
—————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में लखनऊ की घर में लगातार सातवीं हार:राजस्थान ने 40 रन से हराया; जडेजा ने 43 रन बनाए, एक विकेट लिया IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हार का सिलसिला जारी है। टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 रन से हार मिली। यह उसकी सीजन में लगातार चौथी हार रही। घरेलू मैदान इकाना पर यह लखनऊ की लगातार सातवीं हार रही। टीम ने एक साल से घर पर कोई मैच नहीं जीता है। यह दिल्ली (9) और डेक्कन चार्जर्स (8) के बाद घरेलू मैदान पर तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket