Sunday, 13 Sep 2026 | 01:40 PM

Trending :

EXCLUSIVE

इंदौर में खड़ी कार में आग: बोनट से उठीं लपटें:लोगों ने समय रहते काबू पाया, टायर और पूजन सामग्री दुकान में भी आगजनी की घटना

इंदौर के लसूड़िया इलाके में एक गार्डन के पास खड़ी कार में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार के बोनट से पहले धुआं निकला और देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने ही आग पर काबू पा लिया। घटना स्कीम नंबर 78 की है, जहां MP09WH3402 नंबर की कार में आग लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार को कुछ देर पहले ही यहां खड़ा किया गया था। इसके बाद अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा और आग भड़क गई। लोगों की सतर्कता से आग को समय रहते बुझा लिया गया। वहीं एरोड्रम क्षेत्र के 60 फीट रोड पर एक पुराने टायर की दुकान में भी आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पोल से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़की। आग लगने से आसपास की इमारतों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आधा टैंकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। शहर के अलग-अलग स्थानों में आगजनी की घटना वहीं फायर ब्रिगेड के अनुसार बुधवार रात स्कीम नंबर 78 में एक पूजन सामग्री की दुकान में आग लग गई। यह दुकान ‘साईंनाथ पूजन सामग्री’ के नाम से संचालित होती है, जो शिवानी पाठक की बताई जा रही है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। वहीं नेहरू नगर स्थित अमृत धाम गेट के पास कचरे में आग लग गई, जिससे उठे धुएं के कारण पहली मंजिल पर सो रही एक महिला और उसके बच्चे का दम घुटने लगा। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल कर्मियों ने आग बुझा दी। इसके अलावा बाणगंगा क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में रंजन शर्मा की बैटरी की दुकान में भी आग लगने की घटना सामने आई। दमकल ने तीन टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि सभी घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
A vehicle sits charred after being set on fire, on a road in Guadalajara, Jalisco state, Mexico, Sunday, Feb. 22, 2026, after the death of the leader of the Jalisco New Generation Cartel, Nemesio Rubén Oseguera Cervantes, known as"El Mencho." (AP)

February 23, 2026/
7:42 am

आखरी अपडेट:23 फ़रवरी 2026, 07:42 IST सिंगूर और नंदीग्राम आंदोलनों के दिनों से लेकर पश्चिम बंगाल में पार्टी की सत्ता...

Salman Khan Calls Heart Transplant Fan

April 4, 2026/
7:57 pm

2 घंटे पहले कॉपी लिंक सलमान खान ने एक बार फिर अपनी दरियादिली से फैंस का दिल जीत लिया है।...

India Bans 8400 Betting & Casino Platforms

March 20, 2026/
3:48 pm

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक सरकार ने अवैध ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

सलमान बोले- जिंदगी में किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी:कहा- स्क्रिप्ट लिखी हैं, एक्टर ने 120 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है

May 16, 2026/
3:43 pm

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने आज तक कभी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी।...

रायसेन मंडी में नई फसल की खरीद शुरू:व्यापारियों ने चना 4300 और गेहूं 2400 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका

March 18, 2026/
8:39 am

रायसेन की कृषि उपज मंडी में नई फसल की आवक शुरू हो गई है। मंगलवार को मंडी में नया गेहूं...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

इंदौर में खड़ी कार में आग: बोनट से उठीं लपटें:लोगों ने समय रहते काबू पाया, टायर और पूजन सामग्री दुकान में भी आगजनी की घटना

इंदौर में खड़ी कार में आग: बोनट से उठीं लपटें:लोगों ने समय रहते काबू पाया, टायर और पूजन सामग्री दुकान में भी आगजनी की घटना

इंदौर के लसूड़िया इलाके में एक गार्डन के पास खड़ी कार में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार के बोनट से पहले धुआं निकला और देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने ही आग पर काबू पा लिया। घटना स्कीम नंबर 78 की है, जहां MP09WH3402 नंबर की कार में आग लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार को कुछ देर पहले ही यहां खड़ा किया गया था। इसके बाद अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा और आग भड़क गई। लोगों की सतर्कता से आग को समय रहते बुझा लिया गया। वहीं एरोड्रम क्षेत्र के 60 फीट रोड पर एक पुराने टायर की दुकान में भी आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पोल से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़की। आग लगने से आसपास की इमारतों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आधा टैंकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। शहर के अलग-अलग स्थानों में आगजनी की घटना वहीं फायर ब्रिगेड के अनुसार बुधवार रात स्कीम नंबर 78 में एक पूजन सामग्री की दुकान में आग लग गई। यह दुकान ‘साईंनाथ पूजन सामग्री’ के नाम से संचालित होती है, जो शिवानी पाठक की बताई जा रही है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। वहीं नेहरू नगर स्थित अमृत धाम गेट के पास कचरे में आग लग गई, जिससे उठे धुएं के कारण पहली मंजिल पर सो रही एक महिला और उसके बच्चे का दम घुटने लगा। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल कर्मियों ने आग बुझा दी। इसके अलावा बाणगंगा क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में रंजन शर्मा की बैटरी की दुकान में भी आग लगने की घटना सामने आई। दमकल ने तीन टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि सभी घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket