Friday, 18 Sep 2026 | 12:20 PM

Trending :

लंदन-ढाका फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच मारपीट:एक-दूसरे को घूंसे मारे, एक की टी-शर्ट फटी; यात्रियों ने छुड़ाया मूवी रिव्यू – 'दायरा':पृथ्वीराज का गुस्सा, करीना का सवाल और चार लाशों का राज… कहानी में मसाला खूब, लेकिन यहां कमजोर है मूवी मूवी रिव्यू – 'दायरा':पृथ्वीराज का गुस्सा, करीना का सवाल और चार लाशों का राज… कहानी में मसाला खूब, लेकिन यहां कमजोर है मूवी अमेरिका में महिला पर बेटे से संबंध बनाने का आरोप:46 साल की मां ने पुलिस पूछताछ में कबूला- 4 साल से ऐसा कर रही थी अमेरिका के फ्लोरिडा में मां ने बेटे से संबंध बनाए:पुलिस पूछताछ में कबूला- करीब 100 बार ऐसा किया; पति को जानकारी नहीं थी Trump NATO Europe Defense Policy
EXCLUSIVE

रिलायंस का मुनाफा 13% गिरकर ₹16,971 करोड़ रहा:चौथी तिमाही में रेवेन्यू 13% बढ़कर ₹2.98 लाख करोड़ पहुंचा; ₹6 का डिविडेंड मिलेगा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 13% घटकर 16,971 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में प्रॉफिट ₹19,407 करोड़ था। हालांकि, इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 13% बढ़कर 2.98 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। एक साल पहले की समान तिमाही यानी जनवरी-मार्च 2025 में 2.64 लाख करोड़ रुपए रहा था। रिलायंस के बोर्ड ने निवेशकों के लिए ₹6 प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश भी की है। अंबानी बोले- ग्लोबल चुनौतियों के बीच रिलायंस का प्रदर्शन स्थिर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने नतीजों पर कहा कि पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान हमें भू-राजनीतिक बाधाओं, ऊर्जा की अस्थिर कीमतों और बदलते ग्लोबल ट्रेड पैटर्न का सामना करना पड़ा। इन चुनौतियों का असर दुनिया भर के बिजनेस पर पड़ा है। हालांकि, हमारे मजबूत पोर्टफोलियो और घरेलू बाजार पर पकड़ की वजह से हम अस्थिरता से निपटने में सफल रहे। अंबनी बोले- जियो प्लेटफॉर्म के IPO की दिशा में तेजी से बढ़ रहे मुकेश अंबानी ने जियो के आईपीओ को लेकर कहा कि “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग (IPO) की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं।” अंबानी ने आगे कहा कि जैसे-जैसे कंपनी अपना विस्तार करेगी, यह लिस्टिंग एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। ऑयल एंड गैस बिजनेस पर दबाव से घटा रिलायंस का मुनाफा चौथी तिमाही में रिलायंस के मुनाफे में 13% की गिरावट की वजह कंपनी के ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) और ऑयल एंड गैस बिजनेस पर पड़ा दबाव है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, माल ढुलाई और इंश्योरेंस खर्चों में बढ़ोतरी ने मार्जिन कम कर दिया। विंडफॉल टैक्स का भी असर पड़ा। कंपनी के पांच मेन सेगमेंट हैं- रिलायंस जियो (जियो प्लेटफॉर्म), रिटेल, डिजिटल, ऑयल टू केमिकल्स (O2C) और ऑयल एंड गैस। यहां हम एक-एक कर सभी का तीसरी तिमाही का परफॉर्मेंस बता रहे हैं… 1. जियो के नतीजे चौथी तिमाही में जियो का मुनाफा 13% बढ़कर ₹7,935 करोड़ हो गया। कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 13% बढ़कर 44,928 करोड़ रुपए रहा। कंपनी का प्रति यूजर औसत रेवेन्यू (ARPU) बढ़कर ₹214 पर पहुंच गया है। एक साल पहले की तिमाही में यह ₹206 था। 2. ऑयल एंड गैस सेगमेंट यह सेगमेंट थोड़ा कमजोर दिखा। इसका रेवेन्यू 9% गिरकर ₹5,867 करोड़ रहा। केजी-डी6 (KG-D6) बेसिन से गैस प्रोडक्शन में थोड़ी कमी और गैस की कीमतों में आई गिरावट (जो $10.09 से घटकर $9.63 रह गई) की वजह से मुनाफे में 18% की कमी आई। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है रिलायंस रिलायंस भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है। ये अभी हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन, पेट्रोलियम रिफाइनिंग और मार्केटिंग, पेट्रोकेमिकल्स, एडवांस मटेरियल और कंपोजिट, रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटल सर्विस और रिटेल सेक्टर में काम करती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रणवीर सिंह कर सकते हैं चंद्रगुप्त मौर्य पर फिल्म:धुरंधर डायरेक्टर के साथ फिर बन सकती है जोड़ी, प्रोजेक्ट पर चर्चा जारी

April 4, 2026/
1:49 pm

धुरंधर फ्रैंचाइजी की सफलता के बाद अब सभी की नजर इस बात पर है कि डायरेक्टर आदित्य धर का अगला...

अनूठी परंपरा; मियाओ सिस्टर्स फेस्टिवल:रंग-बिरंगे चावलों से बयां होता है दिल का हाल, 'सिस्टर्स राइस' देकर युवतियों ने चुना हमसफर

May 5, 2026/
3:00 pm

तस्वीर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक की है, जहां मियाओ समुदाय का प्रसिद्ध ‘मियाओ सिस्टर्स फेस्टिवल’ मनाया गया। इस दौरान आयोजित...

Himachal Chief Minister Sukhvinder Sukhu Get sick | AIIMS Delhi

February 21, 2026/
4:03 pm

हिमाचल सीएम सुखविंदर सुक्खू इलाज को एम्स दिल्ली पहुंचे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली में बीमार...

authorimg

February 3, 2026/
12:06 pm

Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग में क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग शामिल है? क्या लॉरेंस बिश्नोई या...

उमा-कल्याण सिंह को भारत रत्न दिया जाए:प्रीतम लोधी ने कहा: हेमा मालिनी के धर्मेन्द्र को मिल सकता है तो हमारे नेताओं को क्यों नहीं

April 28, 2026/
6:13 pm

अपने बयानों के कारण विवादों में रहने वाले पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी फिर चर्चा में हैं। प्रीतम लोधी...

राजनीति

रिलायंस का मुनाफा 13% गिरकर ₹16,971 करोड़ रहा:चौथी तिमाही में रेवेन्यू 13% बढ़कर ₹2.98 लाख करोड़ पहुंचा; ₹6 का डिविडेंड मिलेगा

रिलायंस का मुनाफा 13% गिरकर ₹16,971 करोड़ रहा:चौथी तिमाही में रेवेन्यू 13% बढ़कर ₹2.98 लाख करोड़ पहुंचा; ₹6 का डिविडेंड मिलेगा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 13% घटकर 16,971 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में प्रॉफिट ₹19,407 करोड़ था। हालांकि, इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 13% बढ़कर 2.98 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। एक साल पहले की समान तिमाही यानी जनवरी-मार्च 2025 में 2.64 लाख करोड़ रुपए रहा था। रिलायंस के बोर्ड ने निवेशकों के लिए ₹6 प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश भी की है। अंबानी बोले- ग्लोबल चुनौतियों के बीच रिलायंस का प्रदर्शन स्थिर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने नतीजों पर कहा कि पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान हमें भू-राजनीतिक बाधाओं, ऊर्जा की अस्थिर कीमतों और बदलते ग्लोबल ट्रेड पैटर्न का सामना करना पड़ा। इन चुनौतियों का असर दुनिया भर के बिजनेस पर पड़ा है। हालांकि, हमारे मजबूत पोर्टफोलियो और घरेलू बाजार पर पकड़ की वजह से हम अस्थिरता से निपटने में सफल रहे। अंबनी बोले- जियो प्लेटफॉर्म के IPO की दिशा में तेजी से बढ़ रहे मुकेश अंबानी ने जियो के आईपीओ को लेकर कहा कि “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग (IPO) की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं।” अंबानी ने आगे कहा कि जैसे-जैसे कंपनी अपना विस्तार करेगी, यह लिस्टिंग एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। ऑयल एंड गैस बिजनेस पर दबाव से घटा रिलायंस का मुनाफा चौथी तिमाही में रिलायंस के मुनाफे में 13% की गिरावट की वजह कंपनी के ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) और ऑयल एंड गैस बिजनेस पर पड़ा दबाव है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, माल ढुलाई और इंश्योरेंस खर्चों में बढ़ोतरी ने मार्जिन कम कर दिया। विंडफॉल टैक्स का भी असर पड़ा। कंपनी के पांच मेन सेगमेंट हैं- रिलायंस जियो (जियो प्लेटफॉर्म), रिटेल, डिजिटल, ऑयल टू केमिकल्स (O2C) और ऑयल एंड गैस। यहां हम एक-एक कर सभी का तीसरी तिमाही का परफॉर्मेंस बता रहे हैं… 1. जियो के नतीजे चौथी तिमाही में जियो का मुनाफा 13% बढ़कर ₹7,935 करोड़ हो गया। कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 13% बढ़कर 44,928 करोड़ रुपए रहा। कंपनी का प्रति यूजर औसत रेवेन्यू (ARPU) बढ़कर ₹214 पर पहुंच गया है। एक साल पहले की तिमाही में यह ₹206 था। 2. ऑयल एंड गैस सेगमेंट यह सेगमेंट थोड़ा कमजोर दिखा। इसका रेवेन्यू 9% गिरकर ₹5,867 करोड़ रहा। केजी-डी6 (KG-D6) बेसिन से गैस प्रोडक्शन में थोड़ी कमी और गैस की कीमतों में आई गिरावट (जो $10.09 से घटकर $9.63 रह गई) की वजह से मुनाफे में 18% की कमी आई। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है रिलायंस रिलायंस भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है। ये अभी हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन, पेट्रोलियम रिफाइनिंग और मार्केटिंग, पेट्रोकेमिकल्स, एडवांस मटेरियल और कंपोजिट, रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटल सर्विस और रिटेल सेक्टर में काम करती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket