Thursday, 08 Oct 2026 | 02:22 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Canada Gangsters Deportation Prep | CBSA 296 List; Sidhu Moose Wala Link

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के प्रमुख आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ समेत कई अन्य गैंगस्टरों को कनाडा से डिपोर्ट करने की तैयारी चल रही है। कनाडा सरकार ने अवैध तरीके या रिफ्यूजी बनकर रहने वाले गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने की मुहिम शुरू की है। इसक

.

कनेडियन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने अलग-अलग देशों के 296 गैंगस्टरों की सूची तैयार की है। इनमें से 32 गैंगस्टरों को इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड ऑफ कनाडा ने डिपोर्ट के आदेश भी दे दिए हैं।

हालांकि, CBSA ने अभी तक डिपोर्ट किए जाने वाले गैंगस्टरों की सूची सार्वजनिक नहीं की। कनाडा सरकार ने गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने में सख्ती दिखाई तो गोल्डी बराड़, अर्शदीप डल्ला समेत कई गैंगस्टर भारत आ जाएंगे और पंजाब पुलिस उन्हें अलग-अलग केसों में गिरफ्तार कर सकेगी।

गैंगस्टरों के निशाने पर पंजाबी कारोबारी

कनाडा में गैंगस्टरों के निशाने पर पंजाबी कारोबारी सबसे ज्यादा हैं। कनाडा के सरे शहर की पुलिस को पंजाबी में एडवाजरी जारी करनी पड़ी, ताकि सभी लोग रंगादारी मांगने वालों से बचने के बारे में जागरूक हो सकें। गैंगस्टर पहले फोन कॉल्स से रंगदारी मांगते हैं और अगर वह रंगदारी नहीं देते तो फिर उनके घरों पर जाकर फायरिंग करते हैं।

खालिस्तान समर्थकों पर भी लगे आरोप

कनाडा में रहने वाले खालिस्तान समर्थकों पर भी रंगदारी मांगने व फायरिंग करने के आरोप लगते रहे हैं। हाल ही में कनाडा के सरे में तीन खालिस्तान समर्थकों को रंगदारी व फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

कनाडा में इन तीन खालिस्तान समर्थक युवकों हरजोत सिंह, तरनवीर सिंह और दयाजीत बिलिंग को गिरफ्तार किया गया। - फाइल फोटो

कनाडा में इन तीन खालिस्तान समर्थक युवकों हरजोत सिंह, तरनवीर सिंह और दयाजीत बिलिंग को गिरफ्तार किया गया। – फाइल फोटो

विपक्ष के नेता ने कनाडा की संसद में क्या कहा

  • बिना स्क्रीनिंग के आने दिए गैंगस्टर: सदन में विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे ने कहा कि लिबरल सरकार की विफल नीतियों ने कनाडा में रंगदारी का संकट पैदा कर दिया है। लगातार इसके मामले आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, “सरकार ने बिना किसी पुख्ता जांच (स्क्रीनिंग) के लॉरेंस गैंग के गैंगस्टरों को कनाडा में आने की अनुमति दी।”
  • फेक शरणार्थी बनकर रह रहे: उन्होंने कनाडा की संसद में कहा कि गैंगस्टरों को अब दोषी ठहराए जाने के बाद भी यहां रहने की अनुमति दी जा रही है। गैंगस्टर शरणार्थी होने का कोई फर्जी दावा करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने दोषी ठहराए जाने पर गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने का प्रस्ताव रखा था।
  • कानून में संशोधन की मांग: विपक्ष ने सरकार से मांग की है कि जो भी गैंगस्टर रंगदारी मांगता है या अन्य वारदात करता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। फर्जी शरणार्थियाें को कनाडा से बाहर निकालने के लिए कानून बनाया जाए। इसके लिए जरूरत पड़ने पर कानून में संसो​धन भी किया जाए।
विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे सदन में अपनी बात रखते हुए। - फाइल फोटो

विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे सदन में अपनी बात रखते हुए। – फाइल फोटो

गैंगस्टरों से बचने के लिए पुलिस ने ये प्रयास किए…

हेल्पलाइन की जारी

पुलिस ने सरे एक्टॉर्शन टिप लाइन (Surrey Extortion Tip Line)- 236-485-5149 के नाम से एक हेल्पलाइन शुरू की। जिसे सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मॉनिटर किया जाता है।

जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम

पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी देने वालों के लिए 2.5 लाख डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपए से अधिक) का इनाम फंड बनाया है। इसमें दोषियों को सजा दिलाने वाली विशेष सूचना देने पर 1 लाख डॉलर तक का इनाम दिया जा सकता है। यह कनाडा के इतिहास के सबसे बड़े पुलिस इनामों में से एक माना जा रहा है।

पंजाबी में पब्लिक को जागरूक करते हुए सरे पुलिस। - फाइल फोटो

पंजाबी में पब्लिक को जागरूक करते हुए सरे पुलिस। – फाइल फोटो

एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स बनाई

सरकार ने RCMP के नेतृत्व में एक एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स बनाई है, जिसमें इमिग्रेशन के अधिकारी भी शामिल हैं। बी.सी. के प्रीमियर डेविड एबी और सरे की मेयर ब्रेंडा लॉक ने संघीय सहायता बढ़ाने की मांग की है। सरे पुलिस सर्विसेज ने 15 अधिकारियों और सिविल कर्मचारियों को रंगदारी की जांच के लिए बनाई गई टास्क फोर्स में तैनात किया है। टास्क फोर्स में अन्य एजेंसियों के अफसरों को भी शामिल किया गया है। कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी को भी इस जांच में जोड़ा गया है।

सेंसिटिव इलाकों में गश्त बढ़ी

इसके अलावा प्रोजेक्ट अश्योरेंस के नाम की टीम रोजाना उन इलाकों में गश्त कर रही है, जिन्हें अपराधियों ने निशाना बनाया है। पुलिस ने एडमोन्टन और पील रीजन सहित अन्य शहरों के अधिकारियों के साथ बैठक कर खुफिया जानकारी और जांच रणनीतियां भी साझा की हैं।

॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

कनाडा की संसद में लॉरेंस गैंग पर कार्रवाई की मांग:प्रतिपक्ष नेता ने गैंगस्टर्स को बताया फर्जी शरणार्थी, कहा- डिपोर्ट करें

कनाडा भारतीय गैंगस्टरों की शरणस्थली बना हुआ है। कनाडा सरकार ने गैंगस्टरों को वहां शरण तो दे दी पर अब वही गैंगस्टर वहां भी रंगदारी वसूलने लगे हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि हाउस ऑफ कॉमन्स(कनाडा की संसद) में विपक्ष के नेता को लॉरेंस गैंग के गैंगस्टरों पर सरकार से सवाल पूछना पड़ गया। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही:चांदी की कीमत ₹2650 कम होकर ₹2.66 लाख किलो हुई, सोना ₹1654 सस्ता हुआ

May 30, 2026/
12:12 pm

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट...

National Current Affairs | Govt Job Prep 2026 Updates

May 8, 2026/
4:30 am

कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे...

Ashram 4 Shooting: Bobby Deol Shoots Jail Scenes in Dausa

October 7, 2026/
11:16 am

जयपुर47 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉबी देओल की पॉपुलर वेबसीरीज आश्रम का चौथा सीजन इन दिनों राजस्थान के अलग-अलग शहरों...

बजरंगगढ़ में नदी में मिला लापता युवक का शव:हनुमान जयंती के दिन टेकरी पर दर्शन करने का कहकर निकला था; नदी के पास मिली थी बाइक

April 4, 2026/
1:24 pm

गुना के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आरोन निवासी 28 वर्षीय कमल...

दीया मिर्जा बोलीं-फिल्म फ्लॉप हुई तो लोग पनौती कहने लगे:ऐश्वर्या राय से होती थी तुलना; फिर राजकुमार हिरानी से कॉल पर मांगना पड़ा काम

March 30, 2026/
4:30 am

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा की फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ आज भले ही कल्ट क्लासिक मानी जाती हो, लेकिन...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Canada Gangsters Deportation Prep | CBSA 296 List; Sidhu Moose Wala Link

Canada Gangsters Deportation Prep | CBSA 296 List; Sidhu Moose Wala Link

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के प्रमुख आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ समेत कई अन्य गैंगस्टरों को कनाडा से डिपोर्ट करने की तैयारी चल रही है। कनाडा सरकार ने अवैध तरीके या रिफ्यूजी बनकर रहने वाले गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने की मुहिम शुरू की है। इसक

.

कनेडियन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने अलग-अलग देशों के 296 गैंगस्टरों की सूची तैयार की है। इनमें से 32 गैंगस्टरों को इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड ऑफ कनाडा ने डिपोर्ट के आदेश भी दे दिए हैं।

हालांकि, CBSA ने अभी तक डिपोर्ट किए जाने वाले गैंगस्टरों की सूची सार्वजनिक नहीं की। कनाडा सरकार ने गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने में सख्ती दिखाई तो गोल्डी बराड़, अर्शदीप डल्ला समेत कई गैंगस्टर भारत आ जाएंगे और पंजाब पुलिस उन्हें अलग-अलग केसों में गिरफ्तार कर सकेगी।

गैंगस्टरों के निशाने पर पंजाबी कारोबारी

कनाडा में गैंगस्टरों के निशाने पर पंजाबी कारोबारी सबसे ज्यादा हैं। कनाडा के सरे शहर की पुलिस को पंजाबी में एडवाजरी जारी करनी पड़ी, ताकि सभी लोग रंगादारी मांगने वालों से बचने के बारे में जागरूक हो सकें। गैंगस्टर पहले फोन कॉल्स से रंगदारी मांगते हैं और अगर वह रंगदारी नहीं देते तो फिर उनके घरों पर जाकर फायरिंग करते हैं।

खालिस्तान समर्थकों पर भी लगे आरोप

कनाडा में रहने वाले खालिस्तान समर्थकों पर भी रंगदारी मांगने व फायरिंग करने के आरोप लगते रहे हैं। हाल ही में कनाडा के सरे में तीन खालिस्तान समर्थकों को रंगदारी व फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

कनाडा में इन तीन खालिस्तान समर्थक युवकों हरजोत सिंह, तरनवीर सिंह और दयाजीत बिलिंग को गिरफ्तार किया गया। - फाइल फोटो

कनाडा में इन तीन खालिस्तान समर्थक युवकों हरजोत सिंह, तरनवीर सिंह और दयाजीत बिलिंग को गिरफ्तार किया गया। – फाइल फोटो

विपक्ष के नेता ने कनाडा की संसद में क्या कहा

  • बिना स्क्रीनिंग के आने दिए गैंगस्टर: सदन में विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे ने कहा कि लिबरल सरकार की विफल नीतियों ने कनाडा में रंगदारी का संकट पैदा कर दिया है। लगातार इसके मामले आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, “सरकार ने बिना किसी पुख्ता जांच (स्क्रीनिंग) के लॉरेंस गैंग के गैंगस्टरों को कनाडा में आने की अनुमति दी।”
  • फेक शरणार्थी बनकर रह रहे: उन्होंने कनाडा की संसद में कहा कि गैंगस्टरों को अब दोषी ठहराए जाने के बाद भी यहां रहने की अनुमति दी जा रही है। गैंगस्टर शरणार्थी होने का कोई फर्जी दावा करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने दोषी ठहराए जाने पर गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने का प्रस्ताव रखा था।
  • कानून में संशोधन की मांग: विपक्ष ने सरकार से मांग की है कि जो भी गैंगस्टर रंगदारी मांगता है या अन्य वारदात करता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। फर्जी शरणार्थियाें को कनाडा से बाहर निकालने के लिए कानून बनाया जाए। इसके लिए जरूरत पड़ने पर कानून में संसो​धन भी किया जाए।
विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे सदन में अपनी बात रखते हुए। - फाइल फोटो

विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे सदन में अपनी बात रखते हुए। – फाइल फोटो

गैंगस्टरों से बचने के लिए पुलिस ने ये प्रयास किए…

हेल्पलाइन की जारी

पुलिस ने सरे एक्टॉर्शन टिप लाइन (Surrey Extortion Tip Line)- 236-485-5149 के नाम से एक हेल्पलाइन शुरू की। जिसे सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मॉनिटर किया जाता है।

जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम

पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी देने वालों के लिए 2.5 लाख डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपए से अधिक) का इनाम फंड बनाया है। इसमें दोषियों को सजा दिलाने वाली विशेष सूचना देने पर 1 लाख डॉलर तक का इनाम दिया जा सकता है। यह कनाडा के इतिहास के सबसे बड़े पुलिस इनामों में से एक माना जा रहा है।

पंजाबी में पब्लिक को जागरूक करते हुए सरे पुलिस। - फाइल फोटो

पंजाबी में पब्लिक को जागरूक करते हुए सरे पुलिस। – फाइल फोटो

एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स बनाई

सरकार ने RCMP के नेतृत्व में एक एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स बनाई है, जिसमें इमिग्रेशन के अधिकारी भी शामिल हैं। बी.सी. के प्रीमियर डेविड एबी और सरे की मेयर ब्रेंडा लॉक ने संघीय सहायता बढ़ाने की मांग की है। सरे पुलिस सर्विसेज ने 15 अधिकारियों और सिविल कर्मचारियों को रंगदारी की जांच के लिए बनाई गई टास्क फोर्स में तैनात किया है। टास्क फोर्स में अन्य एजेंसियों के अफसरों को भी शामिल किया गया है। कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी को भी इस जांच में जोड़ा गया है।

सेंसिटिव इलाकों में गश्त बढ़ी

इसके अलावा प्रोजेक्ट अश्योरेंस के नाम की टीम रोजाना उन इलाकों में गश्त कर रही है, जिन्हें अपराधियों ने निशाना बनाया है। पुलिस ने एडमोन्टन और पील रीजन सहित अन्य शहरों के अधिकारियों के साथ बैठक कर खुफिया जानकारी और जांच रणनीतियां भी साझा की हैं।

॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

कनाडा की संसद में लॉरेंस गैंग पर कार्रवाई की मांग:प्रतिपक्ष नेता ने गैंगस्टर्स को बताया फर्जी शरणार्थी, कहा- डिपोर्ट करें

कनाडा भारतीय गैंगस्टरों की शरणस्थली बना हुआ है। कनाडा सरकार ने गैंगस्टरों को वहां शरण तो दे दी पर अब वही गैंगस्टर वहां भी रंगदारी वसूलने लगे हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि हाउस ऑफ कॉमन्स(कनाडा की संसद) में विपक्ष के नेता को लॉरेंस गैंग के गैंगस्टरों पर सरकार से सवाल पूछना पड़ गया। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket