Saturday, 07 Nov 2026 | 03:12 AM

Trending :

चावल से मोटापा नहीं, अब होगा वेट लॉस! ठंडे चावल का ये राज कर देगा हैरान, तेजी से हो रहा वायरल

authorimg

Rice For Weight Loss: आजकल वजन कम करना हर दूसरे इंसान की सबसे बड़ी चिंता बन चुका है. कोई डाइटिंग करता है, कोई जिम जाता है, तो कोई नए-नए घरेलू नुस्खे अपनाता रहता है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है-फ्रिज में रखे चावल खाकर वजन कम करने का दावा. सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, क्योंकि आमतौर पर लोग मानते हैं कि चावल खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि अगर चावल को सही तरीके से पकाकर ठंडा किया जाए, तो वही चावल वजन घटाने में मदद कर सकते हैं.

लोगों के मन में कई सवाल हैं-क्या ये सच में काम करता है? क्या ठंडे चावल खाने से कैलोरी कम हो जाती है? और सबसे जरूरी बात, इसे खाने का सही तरीका क्या है? अगर आप भी इन सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आसान भाषा में समझेंगे कि फ्रिज में रखे चावल का वजन पर क्या असर पड़ता है और इसे कैसे खाना चाहिए ताकि आपको सही फायदा मिल सके.

तेजी से वायरल हो रहा है ये तरीका
आजकल सोशल मीडिया पर लोग बता रहे हैं कि बासी या ठंडे चावल खाने से वजन तेजी से कम हो सकता है. कई लोग अपने अनुभव भी शेयर कर रहे हैं, जिससे ये ट्रेंड और ज्यादा लोकप्रिय हो गया है. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसमें कुछ सच्चाई जरूर है, लेकिन इसे चमत्कारिक उपाय मानना गलत होगा.

फ्रिज में रखे चावल में ऐसा क्या बदलता है?
जब आप ताजे चावल खाते हैं, तो उसमें मौजूद स्टार्च जल्दी पच जाता है और शरीर में शुगर तेजी से बढ़ाता है, लेकिन जब इन्हीं चावलों को पकाने के बाद ठंडा करके 12-24 घंटे के लिए फ्रिज में रखा जाता है, तो इसमें मौजूद स्टार्च का एक हिस्सा “रेसिस्टेंट स्टार्च” में बदल जाता है. ये रेसिस्टेंट स्टार्च शरीर में जल्दी पचता नहीं, जिससे कैलोरी का असर कम हो जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कम भूख लगने का राज
रेसिस्टेंट स्टार्च फाइबर की तरह काम करता है. ये पेट में धीरे-धीरे पचता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है. इसका सीधा फायदा ये होता है कि आपको बार-बार भूख नहीं लगती और आप कम खाते हैं. यही वजह है कि वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

वजन घटाने में कैसे करता है मदद?
ठंडे चावल खाने से शरीर में शुगर का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है, जिससे इंसुलिन कम रिलीज होता है. इससे शरीर में फैट जमा होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है. इसके अलावा, ये गट हेल्थ को भी बेहतर बनाता है क्योंकि ये अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है. कुछ रिसर्च में भी पाया गया है कि रेसिस्टेंट स्टार्च लेने से लोगों का वजन धीरे-धीरे कम हुआ.

फ्रिज वाले चावल खाने का सही तरीका
अगर आप सच में इसका फायदा लेना चाहते हैं, तो इसे सही तरीके से खाना जरूरी है. चावल सामान्य तरीके से पकाएं, पकने के बाद थोड़ा ठंडा होने दें, फिर 12-24 घंटे के लिए फ्रिज में रखें, अगले दिन हल्का गर्म करके खाएं, चाहें तो पकाते समय थोड़ा नारियल तेल भी मिला सकते हैं. ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा गर्म न करें, नहीं तो इसका फायदा कम हो सकता है.

क्या सिर्फ इससे ही वजन घटेगा?
साफ बात ये है कि सिर्फ ठंडे चावल खाने से वजन कम नहीं होगा. इसके साथ संतुलित डाइट और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज भी जरूरी है. अगर आप डायबिटीज या किसी और बीमारी से परेशान हैं, तो इसे अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Prakash Raj Slams Ranchi Student Lathicharge

August 11, 2026/
1:16 pm

21 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रकाश राज ने जो वीडियो री-शेयर किया, उसमें अफरा-तफरी मचती दिख रही है। एक्टर प्रकाश...

PM मोदी सेशेल्स रवाना, 11 साल में दूसरा दौरा:राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे; यहां हर 8वां व्यक्ति भारतीय मूल का

June 27, 2026/
9:12 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक तीन दिन सेशेल्स दौरे के लिए शनिवार सुबह 8.50 बजे रवाना हुए।...

Punjabi Woman in Pakistan Claims 20 Acres in India

February 17, 2026/
5:00 am

वकील के चैंबर में पति के साथ बैठी सरबजीत कौर। पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर शादी करने वाली सरबजीत कौर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

चावल से मोटापा नहीं, अब होगा वेट लॉस! ठंडे चावल का ये राज कर देगा हैरान, तेजी से हो रहा वायरल

authorimg

Rice For Weight Loss: आजकल वजन कम करना हर दूसरे इंसान की सबसे बड़ी चिंता बन चुका है. कोई डाइटिंग करता है, कोई जिम जाता है, तो कोई नए-नए घरेलू नुस्खे अपनाता रहता है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है-फ्रिज में रखे चावल खाकर वजन कम करने का दावा. सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, क्योंकि आमतौर पर लोग मानते हैं कि चावल खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि अगर चावल को सही तरीके से पकाकर ठंडा किया जाए, तो वही चावल वजन घटाने में मदद कर सकते हैं.

लोगों के मन में कई सवाल हैं-क्या ये सच में काम करता है? क्या ठंडे चावल खाने से कैलोरी कम हो जाती है? और सबसे जरूरी बात, इसे खाने का सही तरीका क्या है? अगर आप भी इन सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आसान भाषा में समझेंगे कि फ्रिज में रखे चावल का वजन पर क्या असर पड़ता है और इसे कैसे खाना चाहिए ताकि आपको सही फायदा मिल सके.

तेजी से वायरल हो रहा है ये तरीका
आजकल सोशल मीडिया पर लोग बता रहे हैं कि बासी या ठंडे चावल खाने से वजन तेजी से कम हो सकता है. कई लोग अपने अनुभव भी शेयर कर रहे हैं, जिससे ये ट्रेंड और ज्यादा लोकप्रिय हो गया है. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसमें कुछ सच्चाई जरूर है, लेकिन इसे चमत्कारिक उपाय मानना गलत होगा.

फ्रिज में रखे चावल में ऐसा क्या बदलता है?
जब आप ताजे चावल खाते हैं, तो उसमें मौजूद स्टार्च जल्दी पच जाता है और शरीर में शुगर तेजी से बढ़ाता है, लेकिन जब इन्हीं चावलों को पकाने के बाद ठंडा करके 12-24 घंटे के लिए फ्रिज में रखा जाता है, तो इसमें मौजूद स्टार्च का एक हिस्सा “रेसिस्टेंट स्टार्च” में बदल जाता है. ये रेसिस्टेंट स्टार्च शरीर में जल्दी पचता नहीं, जिससे कैलोरी का असर कम हो जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कम भूख लगने का राज
रेसिस्टेंट स्टार्च फाइबर की तरह काम करता है. ये पेट में धीरे-धीरे पचता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है. इसका सीधा फायदा ये होता है कि आपको बार-बार भूख नहीं लगती और आप कम खाते हैं. यही वजह है कि वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

वजन घटाने में कैसे करता है मदद?
ठंडे चावल खाने से शरीर में शुगर का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है, जिससे इंसुलिन कम रिलीज होता है. इससे शरीर में फैट जमा होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है. इसके अलावा, ये गट हेल्थ को भी बेहतर बनाता है क्योंकि ये अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है. कुछ रिसर्च में भी पाया गया है कि रेसिस्टेंट स्टार्च लेने से लोगों का वजन धीरे-धीरे कम हुआ.

फ्रिज वाले चावल खाने का सही तरीका
अगर आप सच में इसका फायदा लेना चाहते हैं, तो इसे सही तरीके से खाना जरूरी है. चावल सामान्य तरीके से पकाएं, पकने के बाद थोड़ा ठंडा होने दें, फिर 12-24 घंटे के लिए फ्रिज में रखें, अगले दिन हल्का गर्म करके खाएं, चाहें तो पकाते समय थोड़ा नारियल तेल भी मिला सकते हैं. ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा गर्म न करें, नहीं तो इसका फायदा कम हो सकता है.

क्या सिर्फ इससे ही वजन घटेगा?
साफ बात ये है कि सिर्फ ठंडे चावल खाने से वजन कम नहीं होगा. इसके साथ संतुलित डाइट और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज भी जरूरी है. अगर आप डायबिटीज या किसी और बीमारी से परेशान हैं, तो इसे अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket