Wednesday, 04 Nov 2026 | 09:08 AM

Trending :

LSG Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update; Rinku Singh Rishabh Pant

स्पोर्ट्स डेस्क43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL में आज भी दो मैच खेले जाएंगे। दिन के दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना करेगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

लखनऊ और कोलकाता का इस सीजन दूसरी बार सामना होगा। 3 अप्रैल को कोलकाता में खेले गए मैच में LSG ने KKR को 3 विकेट से हराया था।

दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन काफी निराशाजनक रहा है। दोनों पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। लखनऊ ने 7 में से 2 मैच जीते और 9वें नंबर पर है। वहीं, कोलकाता को 7 में से अब तक सिर्फ एक जीत नसीब हुई है।

लखनऊ की बादशाहत, 7 में से जीते 5 मैच

दोनों टीमों के बीच अब तक लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक खेले गए कुल 7 मैचों में से लखनऊ ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता को केवल 2 मैचों में सफलता मिली है।

मार्श और प्रिंस लखनऊ के बड़े हथियार

LSG के लिए इस सीजन में मिचेल मार्श ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 7 मैचों में 134.61 की स्ट्राइक रेट से 210 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। गेंदबाजी में प्रिंस यादव सबसे सफल रहे हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं।

अंगकृष और कार्तिक त्यागी KKR की ताकत

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से युवा बैटर अंगकृष रघुवंशी फॉर्म में हैं। उन्होंने 7 मैचों में 142.85 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं, जिसमें 2 फिफ्टी शामिल हैं। गेंदबाजी विभाग में कार्तिक त्यागी 7 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं।

यहां 26वां मैच खेला जाएगा

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है। यहां अब तक कुल 25 IPL मैच खेले गए। 10 मैच में पहले बैटिंग और 14 में चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। एक मैच बेनतीजा भी रहा।

यहां IPL का सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के नाम है, जिन्होंने 2024 में लखनऊ के खिलाफ 235/6 रन बनाए थे। वहीं, सबसे छोटा स्कोर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के नाम दर्ज है, जब वे 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ महज 108 रन पर सिमट गए थे।

लखनऊ में आज तेज गर्मी रहेगी

लखनऊ में रविवार को काफी तेज धूप और काफी गर्मी रहेगी। हवा की रफ्तार 19 किमी प्रति घंटा रहेगी। मैच वाले दिन यहां का तापमान 43 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मयंक यादव और हिम्मत सिंह।

कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
नक्सलियों ने किडनैप किया, सच्चाई जानकर खाना खिलाया,पैसे भी दिए:कमर में इंजरी ने क्रिकेटर बनने का सपना तोड़ा, 20 हजार किमी की पैदल यात्रा की

March 23, 2026/
7:19 am

कमर में हुई इंजरी ने क्रिकेटर बनने का सपना तोड़ दिया। योग की मदद से ठीक हुए तो सभी को...

39वें नेशनल गेम्स की तैयारी:मंत्री रेखा आर्या का अल्टीमेटम- 24 घंटे में दें नेशनल गेम्स का एक्शन प्लान, इस बार हमें ज्यादा मेडल चाहिए

April 21, 2026/
6:18 pm

नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में होने वाले आगामी 39वें नेशनल गेम्स में उत्तराखंड का पूरा फोकस पदकों की संख्या में भारी इजाफा...

टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में अर्शदीप पर जुर्माना:न्यूजीलैंड के मिचेल की ओर गेंद फेंकी; मैच फीस का 15% कटा, डिमेरिट पॉइंट भी मिला

March 10, 2026/
5:45 pm

टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन के कारण जुर्माना लगाया...

Kuldeep Yadav's wedding is expected to be a star-studded affair. (Picture Credit: IG/kuldeep_18)

March 14, 2026/
4:27 pm

आखरी अपडेट:मार्च 14, 2026, 16:27 IST समाजवादी पार्टी का ब्राह्मण मुद्दों पर नए सिरे से ध्यान उस समय आया है...

Trump Iran Nuclear Deal Ceasefire Plan

August 10, 2026/
12:58 am

4 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प होर्मुज खोलने के बदलने परमाणु समझौते की मांग छोड़ सकते हैं।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

LSG Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update; Rinku Singh Rishabh Pant

LSG Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update; Rinku Singh Rishabh Pant

स्पोर्ट्स डेस्क43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL में आज भी दो मैच खेले जाएंगे। दिन के दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना करेगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

लखनऊ और कोलकाता का इस सीजन दूसरी बार सामना होगा। 3 अप्रैल को कोलकाता में खेले गए मैच में LSG ने KKR को 3 विकेट से हराया था।

दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन काफी निराशाजनक रहा है। दोनों पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। लखनऊ ने 7 में से 2 मैच जीते और 9वें नंबर पर है। वहीं, कोलकाता को 7 में से अब तक सिर्फ एक जीत नसीब हुई है।

लखनऊ की बादशाहत, 7 में से जीते 5 मैच

दोनों टीमों के बीच अब तक लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक खेले गए कुल 7 मैचों में से लखनऊ ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता को केवल 2 मैचों में सफलता मिली है।

मार्श और प्रिंस लखनऊ के बड़े हथियार

LSG के लिए इस सीजन में मिचेल मार्श ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 7 मैचों में 134.61 की स्ट्राइक रेट से 210 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। गेंदबाजी में प्रिंस यादव सबसे सफल रहे हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं।

अंगकृष और कार्तिक त्यागी KKR की ताकत

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से युवा बैटर अंगकृष रघुवंशी फॉर्म में हैं। उन्होंने 7 मैचों में 142.85 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं, जिसमें 2 फिफ्टी शामिल हैं। गेंदबाजी विभाग में कार्तिक त्यागी 7 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं।

यहां 26वां मैच खेला जाएगा

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है। यहां अब तक कुल 25 IPL मैच खेले गए। 10 मैच में पहले बैटिंग और 14 में चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। एक मैच बेनतीजा भी रहा।

यहां IPL का सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के नाम है, जिन्होंने 2024 में लखनऊ के खिलाफ 235/6 रन बनाए थे। वहीं, सबसे छोटा स्कोर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के नाम दर्ज है, जब वे 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ महज 108 रन पर सिमट गए थे।

लखनऊ में आज तेज गर्मी रहेगी

लखनऊ में रविवार को काफी तेज धूप और काफी गर्मी रहेगी। हवा की रफ्तार 19 किमी प्रति घंटा रहेगी। मैच वाले दिन यहां का तापमान 43 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मयंक यादव और हिम्मत सिंह।

कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket