Saturday, 19 Sep 2026 | 09:17 PM

Trending :

EXCLUSIVE

अर्चना पूरन सिंह के बेटे से ₹87 हजार की ठगी:आयुष्मान से फ्री ट्रायल के नाम पर कंपनी ने पैसे लिए

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी हाल ही में कथित क्रेडिट कार्ड स्कैम का शिकार हो गए। उनसे ₹87,000 की ठगी हुई। इस घटना के बारे में आयुष्मान ने बड़े भाई आर्यमान के यूट्यूब व्लॉग में बताया। व्लॉग के एक हिस्से में घबराए हुए आयुष्मान कहते नजर आए, ‘मेरे क्रेडिट कार्ड से ₹87,000 कट गए।’ पास बैठीं अर्चना ने तुरंत कहा, ‘कार्ड कैंसल करो। क्रेडिट कार्ड कंपनी को कॉल करो।’ आयुष्मान ने बताया, ‘उन्होंने 7 दिन के फ्री ट्रायल के नाम पर पूरे साल का पैसा ले लिया।’ यह सुनकर अर्चना ने हैरानी जताई और फिर से कार्ड कैंसल करने की सलाह दी। इस पर परमीत ने कहा, ‘कार्ड नहीं, पेमेंट कैंसल करो।’ आयुष्मान ने पूछा, ‘वह ऑप्शन कहां मिलेगा?’ यह सुनकर पूरा परिवार हंस पड़ा। आर्यमान ने मजाक में कहा, ‘ये पैसे मम्मी-पापा से नहीं मिलेंगे।’ अर्चना ने भी कहा, ‘ये तुम्हारे अपने पैसे हैं।’ आयुष्मान ने सफाई देते हुए कहा, ‘मैंने यह पापा के लिए किया था।’ आर्यमान ने बताया कि इससे पहले भी आयुष्मान के साथ ऐसा हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘जब हम मेरे गाने ‘छोटी बातें’ की रेकी कर रहे थे, तब आयुष्मान को मैसेज आया था कि उसके प्लेस्टेशन अकाउंट से करीब ₹80,000 कट गए हैं, जो वापस नहीं मिले।’ 7 दिन का फ्री ट्रायल लिया था: आयुष्मान मौजूदा मामले पर आयुष्मान ने बताया, ‘किसी ने मेरी अनुमति के बिना मेरे क्रेडिट कार्ड से पैसे ले लिए। 7 दिन के ट्रायल का विकल्प था और कहा गया था कि सातवें दिन के बाद चार्ज करेंगे, लेकिन उन्होंने एक ही बार में पूरे साल का ₹87,000 काट लिए।’ परमीत ने कहा, ‘तुम हमेशा जल्दी में रहते हो।’ इस पर आयुष्मान ने जवाब दिया, ‘मैं जल्दी में नहीं था। मैं यह आपके लिए कर रहा था। मैं ही इसे संभाल रहा हूं और खुद ही ठीक करूंगा।’ बाद में जब वेबसाइट का नाम पूछा गया तो आयुष्मान ने कहा कि उन्हें इस समय उसका नाम याद नहीं है। उन्होंने साफ किया कि यह कोई संदिग्ध वेबसाइट नहीं थी, बल्कि वे उसका इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने बताया, ‘पहले $0 का ट्रांजैक्शन हुआ, जिसे मैंने मंजूरी दी। फिर एक घंटे बाद बिना मेरी अनुमति ₹87,000 काट लिए गए।’ कंपनी सिर्फ AI से बात करवा रही जब आर्यमान ने पूछा कि क्या कंपनी से संपर्क करने का कोई तरीका है, तो आयुष्मान ने कहा, ‘वे सिर्फ AI से बात करवा रहे हैं।’ इस पर भी परिवार हंस पड़ा। परमीत ने सुझाव दिया कि कंपनी के हेल्प सेंटर के ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है। इस पर आयुष्मान ने कहा कि करीब एक साल पहले भी उनके साथ ऐसा ही फ्रॉड हुआ था। इस पर आर्यमान की मंगेतर योगिता बिहानी ने मजाक में कहा, ‘मतलब फ्रॉड करने वालों के लिए तुम रेगुलर कस्टमर हो।’ इस पर आयुष्मान ने बताया कि पिछली बार पैसे वापस मिल गए थे, जिस पर परमीत ने कहा, ‘यहां मामला ऐसा नहीं है। तुमने खुद बटन दबाया और उन्हें पैसे काटने की अनुमति दे दी।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
2025 में 4.4 करोड़ भारतीयों ने पहली बार लोन लिया:दक्षिण की महिलाएं गोल्ड तो उत्तर भारत की बिजनेस लोन ले रहीं

May 1, 2026/
3:27 pm

भारतीय लोन मार्केट का चेहरा बदल रहा है। पहली बार लोन लेने वालों (न्यू टू क्रेडिट) की दौड़ में महिलाएं...

भारत पेट्रोलियम डिपो में 129 करोड़ का घपला:इंदौर में पेट्रोल-डीजल फ्री में भरवाया, फ्लीट कार्ड में गड़बड़ी की; 7 व्यापारी-ट्रांसपोर्टरों पर FIR

April 2, 2026/
12:02 am

इंदौर के मांगलिया स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो में 129 करोड़ 55 लाख रुपए की धोखाधड़ी सामने आई है। मामला BPCL...

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी:अगले 6 दिन बरसेंगे बादल, आज 5 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी, गर्मी से मिलेगी राहत

March 12, 2026/
5:05 am

हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर आज ताजा हिमपात हो रहा है। अटल टनल रोहतांग...

शादी के 23 दिनों में पत्नी को ले गए परिजन:वापस दिलाने देवास कलेक्ट्रेट पहुंचा 4 फीट का दूल्हा; सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती

April 28, 2026/
9:43 pm

देवास में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां 4 फीट के दूल्हे प्रकाश रावत ने अपनी पत्नी को वापस...

जोमैटो से खाना मंगवाना महंगा हुआ:प्लेटफॉर्म फीस 19% बढ़ाई, हर ऑर्डर पर ₹12.50 के बजाय अब ₹14.90 देने होंगे

March 20, 2026/
3:59 pm

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो से खाना ऑर्डर करना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने आज 20 मार्च से ऑर्डर...

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Live Score, IPL 2026 Today Match Updates, Scorecard & Commentary. (Picture Credit: AFP)

April 24, 2026/
5:22 pm

आखरी अपडेट:24 अप्रैल, 2026, 17:22 IST दसवीं अनुसूची के पैराग्राफ 2 में अयोग्यता का प्रावधान है यदि कोई सदस्य स्वेच्छा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अर्चना पूरन सिंह के बेटे से ₹87 हजार की ठगी:आयुष्मान से फ्री ट्रायल के नाम पर कंपनी ने पैसे लिए

अर्चना पूरन सिंह के बेटे से ₹87 हजार की ठगी:आयुष्मान से फ्री ट्रायल के नाम पर कंपनी ने पैसे लिए

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी हाल ही में कथित क्रेडिट कार्ड स्कैम का शिकार हो गए। उनसे ₹87,000 की ठगी हुई। इस घटना के बारे में आयुष्मान ने बड़े भाई आर्यमान के यूट्यूब व्लॉग में बताया। व्लॉग के एक हिस्से में घबराए हुए आयुष्मान कहते नजर आए, ‘मेरे क्रेडिट कार्ड से ₹87,000 कट गए।’ पास बैठीं अर्चना ने तुरंत कहा, ‘कार्ड कैंसल करो। क्रेडिट कार्ड कंपनी को कॉल करो।’ आयुष्मान ने बताया, ‘उन्होंने 7 दिन के फ्री ट्रायल के नाम पर पूरे साल का पैसा ले लिया।’ यह सुनकर अर्चना ने हैरानी जताई और फिर से कार्ड कैंसल करने की सलाह दी। इस पर परमीत ने कहा, ‘कार्ड नहीं, पेमेंट कैंसल करो।’ आयुष्मान ने पूछा, ‘वह ऑप्शन कहां मिलेगा?’ यह सुनकर पूरा परिवार हंस पड़ा। आर्यमान ने मजाक में कहा, ‘ये पैसे मम्मी-पापा से नहीं मिलेंगे।’ अर्चना ने भी कहा, ‘ये तुम्हारे अपने पैसे हैं।’ आयुष्मान ने सफाई देते हुए कहा, ‘मैंने यह पापा के लिए किया था।’ आर्यमान ने बताया कि इससे पहले भी आयुष्मान के साथ ऐसा हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘जब हम मेरे गाने ‘छोटी बातें’ की रेकी कर रहे थे, तब आयुष्मान को मैसेज आया था कि उसके प्लेस्टेशन अकाउंट से करीब ₹80,000 कट गए हैं, जो वापस नहीं मिले।’ 7 दिन का फ्री ट्रायल लिया था: आयुष्मान मौजूदा मामले पर आयुष्मान ने बताया, ‘किसी ने मेरी अनुमति के बिना मेरे क्रेडिट कार्ड से पैसे ले लिए। 7 दिन के ट्रायल का विकल्प था और कहा गया था कि सातवें दिन के बाद चार्ज करेंगे, लेकिन उन्होंने एक ही बार में पूरे साल का ₹87,000 काट लिए।’ परमीत ने कहा, ‘तुम हमेशा जल्दी में रहते हो।’ इस पर आयुष्मान ने जवाब दिया, ‘मैं जल्दी में नहीं था। मैं यह आपके लिए कर रहा था। मैं ही इसे संभाल रहा हूं और खुद ही ठीक करूंगा।’ बाद में जब वेबसाइट का नाम पूछा गया तो आयुष्मान ने कहा कि उन्हें इस समय उसका नाम याद नहीं है। उन्होंने साफ किया कि यह कोई संदिग्ध वेबसाइट नहीं थी, बल्कि वे उसका इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने बताया, ‘पहले $0 का ट्रांजैक्शन हुआ, जिसे मैंने मंजूरी दी। फिर एक घंटे बाद बिना मेरी अनुमति ₹87,000 काट लिए गए।’ कंपनी सिर्फ AI से बात करवा रही जब आर्यमान ने पूछा कि क्या कंपनी से संपर्क करने का कोई तरीका है, तो आयुष्मान ने कहा, ‘वे सिर्फ AI से बात करवा रहे हैं।’ इस पर भी परिवार हंस पड़ा। परमीत ने सुझाव दिया कि कंपनी के हेल्प सेंटर के ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है। इस पर आयुष्मान ने कहा कि करीब एक साल पहले भी उनके साथ ऐसा ही फ्रॉड हुआ था। इस पर आर्यमान की मंगेतर योगिता बिहानी ने मजाक में कहा, ‘मतलब फ्रॉड करने वालों के लिए तुम रेगुलर कस्टमर हो।’ इस पर आयुष्मान ने बताया कि पिछली बार पैसे वापस मिल गए थे, जिस पर परमीत ने कहा, ‘यहां मामला ऐसा नहीं है। तुमने खुद बटन दबाया और उन्हें पैसे काटने की अनुमति दे दी।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket