Friday, 18 Sep 2026 | 01:10 PM

Trending :

लंदन-ढाका फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच मारपीट:एक-दूसरे को घूंसे मारे, एक की टी-शर्ट फटी; यात्रियों ने छुड़ाया लंदन-ढाका फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच मारपीट:एक-दूसरे को घूंसे मारे, एक की टी-शर्ट फटी; यात्रियों ने छुड़ाया मूवी रिव्यू – 'दायरा':पृथ्वीराज का गुस्सा, करीना का सवाल और चार लाशों का राज… कहानी में मसाला खूब, लेकिन यहां कमजोर है मूवी मूवी रिव्यू – 'दायरा':पृथ्वीराज का गुस्सा, करीना का सवाल और चार लाशों का राज… कहानी में मसाला खूब, लेकिन यहां कमजोर है मूवी अमेरिका में महिला पर बेटे से संबंध बनाने का आरोप:46 साल की मां ने पुलिस पूछताछ में कबूला- 4 साल से ऐसा कर रही थी अमेरिका के फ्लोरिडा में मां ने बेटे से संबंध बनाए:पुलिस पूछताछ में कबूला- करीब 100 बार ऐसा किया; पति को जानकारी नहीं थी
EXCLUSIVE

Karnal Youth Sukhminder Dies; Family Pleads to Bring Body Home

अमेरिका के स्टोर में जिंदा जले सुखविंद्र (बाएं) और पंजाब निवासी स्टोर मालिक (दाएं) की फाइल फोटो।

हरियाणा के युवक की अमेरिका के टेक्सास शहर में फूड स्टोर में लगी आग में जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना में पंजाब के रहने वाले स्टोर मालिक की भी मौत हो गई। जिस वक्त आग लगी, उस समय युवक और उसका मालिक स्टोर के अंदर ही सो रहे थे।

.

टेक्सास पुलिस के मुताबिक, आग इतनी तेजी से लगी कि दोनों को स्टोर से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। जब तक आग बुझाई जाती, दोनों की मौत हो चुकी थी और पूरा स्टोर भी जल गया था। हालांकि, आग कैसे लगी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक की पहचान करनाल जिले के गांव गंगाटेहड़ी निवासी सुखविंद्र सिंह (22) पुत्र शीशपाल के रूप में हुई। वह परिवार को इकलौता बेटा था। परिवार ने 50 लाख रुपए खर्च कर उसे डंकी रूट से अमेरिका भेजा था।

अमेरिका के टेक्सास शहर के इसी स्टोर में काम करता था करनाल का सुखविंद्र सिंह।

युवक सुखविंद्र के करनाल से अमेरिका तक के सफर की कहानी…

50 लाख खर्च कर चार साल पहले अमेरिका गया : गांव गंगाटेहड़ी निवासी शीशपाल ने बताया कि उसका बेटा सुखविंद्र करीब चार साल पहले डंकी रूट के जरिए अमेरिका गया था। सुखविंद्र ने 12वीं तक पढ़ाई की थी। परिवार ने उसे विदेश भेजने के लिए करीब 50 लाख रुपए खर्च किए थे। कई महीनों की मशक्कत के बाद वह अमेरिका पहुंचा था और टेक्सास शहर के फूड स्टोर में काम करने लगा था।

स्टोर में ही करता था काम और वहीं सोता था : सुखविंद्र सिंह जिस स्टोर में काम करता था, वह स्टोर पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति का था। काम खत्म करने के बाद वह वहीं सो जाता था। भारतीय समय के अनुसार 26 अप्रैल की सुबह सुखविंद्र और स्टोर मालिक दोनों काम के बाद स्टोर में सोए हुए थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई और दोनों अंदर ही फंस गए।

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, लेकिन नहीं बच सकी जान आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दोनों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। स्टोर और उसके अंदर रखा सामान भी पूरी तरह जल गया था। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्च्युरी भेज दिया।

तीसरा कर्मचारी उस दिन नहीं था मौजूद : स्टोर में एक और युवक भी काम करता था, लेकिन घटना वाले दिन वह बाहर गया हुआ था। आग लगने के बाद जब उसे इस घटना की जानकारी मिली तो वह तुरंत वापस लौटा और उसने ही सुखविंद्र के परिवार को इस हादसे की सूचना दी।

सुखविंद्र की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट…

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

उधर, इस घटना की खबर मिलते ही गांव और परिवार में मातम छा गया। हर कोई परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहा है। सुखविंद्र सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। उसके पिता शीशपाल खेतीबाड़ी करते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव में पसरा सन्नाटा, सरपंच ने लगाई मदद की गुहार

गांव गंगाटेहड़ी के सरपंच कुलदीप ने बताया कि सुखविंद्र बहुत ही मेहनती और अच्छा लड़का था। वह परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अमेरिका गया था और वहां काम भी करने लगा था। उन्होंने सरकार से मांग की है कि परिवार की आर्थिक मदद की जाए और सुखविंद्र का शव जल्द से जल्द भारत लाने में सहायता की जाए।

——————— ये खबर भी पढ़ें…

अमेरिका से भारत पहुंचा करनाल के युवक का शव:पिता ने नम आखों से दी मुखाग्नि, सड़क हादसे में हुई थी मौत, जमीन गिरवी रखकर गया डेढ़ साल पहले

हरियाणा में करनाल के घोघड़ीपुर गांव के एक 20 वर्षीय युवक की अमेरिका सड़क हादसे में मौत के बाद उसका शव वीरवार देर रात को अमेरिका से भारत लाया गया। आज सुबह उसका शव को दिल्ली एयरपोर्ट से एंबुलेंस के जरिए उनके पैतृक गांव लाया गया। आर्यन का शव जब घर पर पहुंचा तो उसकी मां व उसकी बड़ी बहन दोनों ही बेहोश हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
फेसबुक पर जर्सी गाय दिखाकर युवक के पैसे हड़पे:मैहर में पीड़ित ने थाने में की शिकायत, आरोपियों ने भरोसे में लेने फर्जी दस्तावेज भेजे

March 30, 2026/
8:36 pm

मैहर जिले में फेसबुक के जरिए गाय बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। ताला थाना...

मच्छरों से कैसे छुटकारा पाएं

March 10, 2026/
9:09 pm

मच्छरों से कैसे छुटकारा पाएं | छवि: एआई मच्छरों से कैसे छुटकारा पाएं: बारिश और गर्मी के मौसम में मच्छरों...

हरियाणवी-मलयालम जैसी भाषाओं के रैप भी वायरल:धुरंधर में मेघालय की सिंगर रेबल के तीन गाने हिट; अब नॉर्थईस्ट-केरल के सिंगर भी वायरल

April 4, 2026/
1:12 pm

धुरंधर की सफलता के पीछे उसका साउंडट्रैक भी है। मेघालय की 22 वर्षीय सिंगर रेबल (डायाफी लामारे) धुरंधर में अपने...

FIFA वर्ल्ड कप- अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला:जीतने वाली टीम ग्रुप में टॉप पर पहुंचेगी; 5 बार की चैंपियन ब्राजील का हैती से मैच

June 19, 2026/
4:30 am

FIFA वर्ल्ड कप में आज रात अमेरिका का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मैच रात 12:30 बजे से सिएटल स्टेडियम...

People show their identity cards as they wait in a queue at a polling station to cast their votes during the Municipal Corporation elections, in Amritsar. (Source: PTI)

May 29, 2026/
11:54 am

आखरी अपडेट:29 मई, 2026, 11:54 IST कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया की...

Bhuvi's speed reached 140 kmph in IPL

June 2, 2026/
12:44 pm

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक भुवनेश्वर के पर्सनल ट्रेनर सूर्या यादव के मुताबिक, चोट से बचने और ताकत...

राजनीति

Karnal Youth Sukhminder Dies; Family Pleads to Bring Body Home

Karnal Youth Sukhminder Dies; Family Pleads to Bring Body Home

अमेरिका के स्टोर में जिंदा जले सुखविंद्र (बाएं) और पंजाब निवासी स्टोर मालिक (दाएं) की फाइल फोटो।

हरियाणा के युवक की अमेरिका के टेक्सास शहर में फूड स्टोर में लगी आग में जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना में पंजाब के रहने वाले स्टोर मालिक की भी मौत हो गई। जिस वक्त आग लगी, उस समय युवक और उसका मालिक स्टोर के अंदर ही सो रहे थे।

.

टेक्सास पुलिस के मुताबिक, आग इतनी तेजी से लगी कि दोनों को स्टोर से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। जब तक आग बुझाई जाती, दोनों की मौत हो चुकी थी और पूरा स्टोर भी जल गया था। हालांकि, आग कैसे लगी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक की पहचान करनाल जिले के गांव गंगाटेहड़ी निवासी सुखविंद्र सिंह (22) पुत्र शीशपाल के रूप में हुई। वह परिवार को इकलौता बेटा था। परिवार ने 50 लाख रुपए खर्च कर उसे डंकी रूट से अमेरिका भेजा था।

अमेरिका के टेक्सास शहर के इसी स्टोर में काम करता था करनाल का सुखविंद्र सिंह।

युवक सुखविंद्र के करनाल से अमेरिका तक के सफर की कहानी…

50 लाख खर्च कर चार साल पहले अमेरिका गया : गांव गंगाटेहड़ी निवासी शीशपाल ने बताया कि उसका बेटा सुखविंद्र करीब चार साल पहले डंकी रूट के जरिए अमेरिका गया था। सुखविंद्र ने 12वीं तक पढ़ाई की थी। परिवार ने उसे विदेश भेजने के लिए करीब 50 लाख रुपए खर्च किए थे। कई महीनों की मशक्कत के बाद वह अमेरिका पहुंचा था और टेक्सास शहर के फूड स्टोर में काम करने लगा था।

स्टोर में ही करता था काम और वहीं सोता था : सुखविंद्र सिंह जिस स्टोर में काम करता था, वह स्टोर पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति का था। काम खत्म करने के बाद वह वहीं सो जाता था। भारतीय समय के अनुसार 26 अप्रैल की सुबह सुखविंद्र और स्टोर मालिक दोनों काम के बाद स्टोर में सोए हुए थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई और दोनों अंदर ही फंस गए।

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, लेकिन नहीं बच सकी जान आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दोनों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। स्टोर और उसके अंदर रखा सामान भी पूरी तरह जल गया था। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्च्युरी भेज दिया।

तीसरा कर्मचारी उस दिन नहीं था मौजूद : स्टोर में एक और युवक भी काम करता था, लेकिन घटना वाले दिन वह बाहर गया हुआ था। आग लगने के बाद जब उसे इस घटना की जानकारी मिली तो वह तुरंत वापस लौटा और उसने ही सुखविंद्र के परिवार को इस हादसे की सूचना दी।

सुखविंद्र की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट…

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

उधर, इस घटना की खबर मिलते ही गांव और परिवार में मातम छा गया। हर कोई परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहा है। सुखविंद्र सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। उसके पिता शीशपाल खेतीबाड़ी करते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव में पसरा सन्नाटा, सरपंच ने लगाई मदद की गुहार

गांव गंगाटेहड़ी के सरपंच कुलदीप ने बताया कि सुखविंद्र बहुत ही मेहनती और अच्छा लड़का था। वह परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अमेरिका गया था और वहां काम भी करने लगा था। उन्होंने सरकार से मांग की है कि परिवार की आर्थिक मदद की जाए और सुखविंद्र का शव जल्द से जल्द भारत लाने में सहायता की जाए।

——————— ये खबर भी पढ़ें…

अमेरिका से भारत पहुंचा करनाल के युवक का शव:पिता ने नम आखों से दी मुखाग्नि, सड़क हादसे में हुई थी मौत, जमीन गिरवी रखकर गया डेढ़ साल पहले

हरियाणा में करनाल के घोघड़ीपुर गांव के एक 20 वर्षीय युवक की अमेरिका सड़क हादसे में मौत के बाद उसका शव वीरवार देर रात को अमेरिका से भारत लाया गया। आज सुबह उसका शव को दिल्ली एयरपोर्ट से एंबुलेंस के जरिए उनके पैतृक गांव लाया गया। आर्यन का शव जब घर पर पहुंचा तो उसकी मां व उसकी बड़ी बहन दोनों ही बेहोश हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket