Monday, 24 Aug 2026 | 09:39 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Petrol ₹14 Loss; Rupee All-Time Low

Petrol ₹14 Loss; Rupee All-Time Low

नई दिल्ली23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी सोना-चांदी से जुड़ी रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,290 रुपए बढ़कर 1.50 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। एक किलो चांदी 4,031 रुपए बढ़कर 2.40 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद रिटेल रेट न बढ़ने से कंपनियों को हर एक लीटर पेट्रोल और डीजल पर घाटा हो रहा है। रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक, तेल कंपनियां पेट्रोल पर ₹14 और डीजल पर ₹18 प्रति लीटर का नुकसान झेल रही हैं।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम ₹994 तक बढ़ गए हैं।
  • अप्रैल के जीएसटी कलेक्शन का डेटा आज रिलीज होगा।
  • शेयर बाजार आज महाराष्ट्र दिवस की वजह से बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. सोना ₹2,290 बढ़कर ₹1.50 लाख पर पहुंचा: इस साल ₹17 हजार महंगा हो चुका, चांदी आज ₹4031 बढ़कर ₹2.40 लाख पर पहुंची

सोने-चांदी के दाम में 30 अप्रैल को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,290 रुपए बढ़कर 1.50 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं, एक किलो चांदी 4,031 रुपए बढ़कर 2.40 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले 29 अप्रैल को इसकी कीमत 2.36 लाख रुपए प्रति किलो थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. याचिकाकर्ता बोले- अनिल अंबानी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया: 40,000 करोड़ के फ्रॉड केस में सुप्रीम कोर्ट में बहस; ED बोली- किसे पकड़ना है, यह नहीं बता सकते

अनिल अंबानी की कंपनियों से जुड़े 40,000 करोड़ रुपए के लोन फ्रॉड मामले में सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस हुई। याचिकाकर्ता वकील प्रशांत भूषण ने कोर्ट में पूछा कि जब सेबी (SEBI) खुद अनिल अंबानी को इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड बता चुकी है, तो फिर उन्हें अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?

इस सवाल पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि जांच एजेंसियां इस बात का जवाब देने के लिए बाध्य नहीं हैं कि उन्होंने किसी ‘X’ या ‘Y’ व्यक्ति को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. पेट्रोल ₹14 नुकसान में बेच रहीं तेल कंपनियां: डीजल पर ₹18 का घाटा, कच्चा तेल महंगा होने से रसोई गैस पर भी ₹80,000 करोड़ का बोझ

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद रिटेल रेट न बढ़ने से कंपनियों को हर एक लीटर पेट्रोल और डीजल पर घाटा हो रहा है। रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक, तेल कंपनियां पेट्रोल पर ₹14 और डीजल पर ₹18 प्रति लीटर का नुकसान झेल रही हैं।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण सप्लाई चैन प्रभावित हुई है, जिससे कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़े हैं। इससे तेल कंपनियों पर बोझ बढ़ रहा है। यही नहीं रसोई गैस के लिए भी सरकार पर ₹80,000 करोड़ का बोझ बढ़ रहा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. रुपया रिकॉर्ड ऑल टाइम लो पर आया: 1 डॉलर की कीमत 95.20 रुपए हुई, इससे महंगाई बढ़ने का खतरा

भारतीय रुपया 30 अप्रैल को डॉलर के मुकाबले 95.20 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। मिडिल ईस्ट युद्ध और एनर्जी सप्लाई रुकावटों से यह गिरावट आई। विदेशी ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन के मुताबिक, ईरान युद्ध जारी रहा तो रुपया 98 तक जा सकता है।

विदेशी निवेशकों (FPI) की लगातार बिकवाली और वैश्विक स्तर पर बढ़ते व्यापारिक तनाव की वजह से रुपए में यह गिरावट देखी जा रही है। साल 2026 की शुरुआत से ही रुपया दबाव में है। पिछले साल दिसंबर 2025 में पहली बार रुपया 90 के स्तर के पार गया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. अडाणी एंटरप्राइजेज को चौथी तिमाही ₹221 करोड़ का घाटा:सालाना रेवेन्यू 20% बढ़ा; कंपनी हर शेयर पर ₹1.30 डिविडेंड देगी

अडाणी एंटरप्राइजेज ने 30 अप्रैल को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। इस तिमाही में कंपनी को ₹221 करोड़ का नेट लॉस हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को ₹3,845 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ था।

हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 20% बढ़ा है और यह ₹32,439 करोड़ पर पहुंच गया है जो पिछले साल की तिमाही में ₹26,965 करोड़ था। नतीजों के साथ ही अडाणी एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹1.30 प्रति शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की है।

पूरी खबर पढ़े…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
डेगरहट जंगल में दिखा बाघ, मुख्य मार्ग 45 मिनट बंद:वन विभाग ने सुरक्षित पार कराया, ग्रामीण डरे

April 1, 2026/
7:59 am

सतना जिले के मझगवां वन परिक्षेत्र के डेगरहट जंगल में मंगलवार शाम एक बाघ दिखा। बाघ के मूवमेंट के कारण...

भोपाल सुसाइड केस के बाद कंगना रनोट की सलाह:बोलीं- लड़कियां शादी से पहले करियर को जरूरी समझें, पहले आत्मनिर्भर बनें

May 19, 2026/
6:27 pm

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने देश में सामने आ रहे दहेज उत्पीड़न और सुसाइड के मामलों पर अपनी...

धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले ₹100 करोड़ कमाए:प्री-सेल्स में 200 करोड़ की टिकट बिक सकती हैं; 19 मार्च को रिलीज

March 16, 2026/
12:38 pm

बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही 100 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म ने...

Shubman Gill (left) and Shreyas Iyer (BCCI Photo)

May 3, 2026/
7:05 pm

आखरी अपडेट:03 मई, 2026, 19:05 IST पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने आश्वासन दिया कि मतगणना बिना किसी हिंसा...

तमिलनाडु में एआईएडीएमके के होगे दो टुकड़े, विजय ने दागे डंक! 30 टुकड़े टूटेंगे?

May 6, 2026/
10:45 am

तमिल की राजनीति में इस बार बड़ा रिवर्सफेयर देखने को मिला है। विधानसभा चुनाव में अभिनेता से नेता बने विक्ट्री...

10 राज्यों के 50 गांवों में पर्यटन के साथ लर्निंग:विदेशी बच्चों की पढ़ाई का हिस्सा बने भारतीय गांव, स्थानीय उत्पाद बिकने से सुधरी अर्थव्यवस्था

June 8, 2026/
2:05 pm

टोटो, दुनिया की सबसे छोटी जनजाति है। पश्चिम बंगाल के टोटोपारा गांव में इस जनजाति के आखिरी बचे 1700 लोग...

जरूरत की खबर- क्या आपका यूरिक एसिड बढ़ा है:इन 9 संकेतों से पहचानें, जानें बिना दवाई कैसे करें कंट्रोल, क्या खाएं और क्या न खाएं

February 15, 2026/
4:30 am

अगर जोड़ों में अचानक दर्द, सूजन या पैरों के अंगूठे में जलन महसूस हो तो इसे नजरअंदाज न करें। इसकी...

तस्वीर का विवरण

May 18, 2026/
5:38 pm

बाटी बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में आटे का आटा, सूजी, मसाले, मीठा सोडा और स्वाद वाले नमक के...

राजनीति

Petrol ₹14 Loss; Rupee All-Time Low

Petrol ₹14 Loss; Rupee All-Time Low

नई दिल्ली23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी सोना-चांदी से जुड़ी रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,290 रुपए बढ़कर 1.50 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। एक किलो चांदी 4,031 रुपए बढ़कर 2.40 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद रिटेल रेट न बढ़ने से कंपनियों को हर एक लीटर पेट्रोल और डीजल पर घाटा हो रहा है। रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक, तेल कंपनियां पेट्रोल पर ₹14 और डीजल पर ₹18 प्रति लीटर का नुकसान झेल रही हैं।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम ₹994 तक बढ़ गए हैं।
  • अप्रैल के जीएसटी कलेक्शन का डेटा आज रिलीज होगा।
  • शेयर बाजार आज महाराष्ट्र दिवस की वजह से बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. सोना ₹2,290 बढ़कर ₹1.50 लाख पर पहुंचा: इस साल ₹17 हजार महंगा हो चुका, चांदी आज ₹4031 बढ़कर ₹2.40 लाख पर पहुंची

सोने-चांदी के दाम में 30 अप्रैल को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,290 रुपए बढ़कर 1.50 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं, एक किलो चांदी 4,031 रुपए बढ़कर 2.40 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले 29 अप्रैल को इसकी कीमत 2.36 लाख रुपए प्रति किलो थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. याचिकाकर्ता बोले- अनिल अंबानी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया: 40,000 करोड़ के फ्रॉड केस में सुप्रीम कोर्ट में बहस; ED बोली- किसे पकड़ना है, यह नहीं बता सकते

अनिल अंबानी की कंपनियों से जुड़े 40,000 करोड़ रुपए के लोन फ्रॉड मामले में सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस हुई। याचिकाकर्ता वकील प्रशांत भूषण ने कोर्ट में पूछा कि जब सेबी (SEBI) खुद अनिल अंबानी को इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड बता चुकी है, तो फिर उन्हें अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?

इस सवाल पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि जांच एजेंसियां इस बात का जवाब देने के लिए बाध्य नहीं हैं कि उन्होंने किसी ‘X’ या ‘Y’ व्यक्ति को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. पेट्रोल ₹14 नुकसान में बेच रहीं तेल कंपनियां: डीजल पर ₹18 का घाटा, कच्चा तेल महंगा होने से रसोई गैस पर भी ₹80,000 करोड़ का बोझ

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद रिटेल रेट न बढ़ने से कंपनियों को हर एक लीटर पेट्रोल और डीजल पर घाटा हो रहा है। रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक, तेल कंपनियां पेट्रोल पर ₹14 और डीजल पर ₹18 प्रति लीटर का नुकसान झेल रही हैं।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण सप्लाई चैन प्रभावित हुई है, जिससे कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़े हैं। इससे तेल कंपनियों पर बोझ बढ़ रहा है। यही नहीं रसोई गैस के लिए भी सरकार पर ₹80,000 करोड़ का बोझ बढ़ रहा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. रुपया रिकॉर्ड ऑल टाइम लो पर आया: 1 डॉलर की कीमत 95.20 रुपए हुई, इससे महंगाई बढ़ने का खतरा

भारतीय रुपया 30 अप्रैल को डॉलर के मुकाबले 95.20 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। मिडिल ईस्ट युद्ध और एनर्जी सप्लाई रुकावटों से यह गिरावट आई। विदेशी ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन के मुताबिक, ईरान युद्ध जारी रहा तो रुपया 98 तक जा सकता है।

विदेशी निवेशकों (FPI) की लगातार बिकवाली और वैश्विक स्तर पर बढ़ते व्यापारिक तनाव की वजह से रुपए में यह गिरावट देखी जा रही है। साल 2026 की शुरुआत से ही रुपया दबाव में है। पिछले साल दिसंबर 2025 में पहली बार रुपया 90 के स्तर के पार गया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. अडाणी एंटरप्राइजेज को चौथी तिमाही ₹221 करोड़ का घाटा:सालाना रेवेन्यू 20% बढ़ा; कंपनी हर शेयर पर ₹1.30 डिविडेंड देगी

अडाणी एंटरप्राइजेज ने 30 अप्रैल को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। इस तिमाही में कंपनी को ₹221 करोड़ का नेट लॉस हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को ₹3,845 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ था।

हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 20% बढ़ा है और यह ₹32,439 करोड़ पर पहुंच गया है जो पिछले साल की तिमाही में ₹26,965 करोड़ था। नतीजों के साथ ही अडाणी एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹1.30 प्रति शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की है।

पूरी खबर पढ़े…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket