Thursday, 05 Nov 2026 | 05:43 PM

Trending :

राहुल रॉय के सपोर्ट में आया AICWA:पीएम मोदी को लिखा पत्र, 60+ कलाकारों के लिए पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस की मांग की

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) एक्टर राहुल रॉय के वायरल वीडियो की आलोचना के बीच उनके सपोर्ट में आया है। साथ ही एसोसिएशन ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 60 साल से ज्यादा उम्र के कलाकारों के लिए पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस की मांग की बात कही है। AICWA ने अपने ट्वीट में लिखा, स्टार बनने का सफर समय के साथ बदलता रहा है। राजेश खन्ना से लेकर शाहरुख खान तक, और अब रणवीर सिंह जैसे कलाकार हर दौर के अपने आइकॉन रहे हैं। इनमें राहुल रॉय ने 1990 में आई फिल्म आशिकी की बड़ी सफलता से अपनी अलग पहचान बनाई और अपनी पीढ़ी का चेहरा बने। हाल ही में राहुल रॉय ने मशहूर गाने तेरे दर पर सनम पर एक वीडियो शेयर किया, लेकिन दुख की बात है कि कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाया और ट्रोल किया। यह व्यवहार गलत और असंवेदनशील है। ट्वीट में आगे लिखा गया, उन्होंने कभी भी गंदे बोल, गानों को बिगाड़कर या भद्दे मजाक से पॉपुलैरिटी पाने की कोशिश नहीं की, जो आजकल आम हो गया है। राहुल रॉय ने हमेशा अपने काम में इज्जत और सच्चाई बनाए रखी है। उन्होंने ध्यान खींचने के लिए कभी किसी का मजाक नहीं उड़ाया और ना ही कला को बिगाड़ा। उनके शब्द उनकी ताकत, आत्मसम्मान और मुश्किल हालात के बावजूद काम करते रहने की सोच दिखाते हैं।
एसोसिएशन ने यह भी कहा कि हमने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 60 साल से ज्यादा उम्र के कलाकारों के लिए पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस शुरू करने की मांग की है। बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री में कई सीनियर आर्टिस्ट उम्र बढ़ने के साथ काम कम मिलने पर आर्थिक और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते हैं। यह सच्चाई नजरअंदाज नहीं की जा सकती। एसोसिएशन ने बॉलीवुड से अपील की है कि राहुल रॉय को अच्छे प्रोजेक्ट्स में काम दिया जाए।
फिल्म ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय ने हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर के साथ वायरल हुए वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी। एक्टर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, मैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता के साथ करता हूं। मुझे कुछ लीगल मामलों के लिए पेमेंट करना है और ये आज के नहीं हैं, ये उस समय के हैं जब ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, उससे पहले के। अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ाते हैं या मेरे संघर्षों पर हंसते हैं, तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा बताता है।
उन्होंने आगे यह भी लिखा, अगर आप सच में इतने चिंतित हैं, तो मेरी मदद करें कि मुझे कोई सच्चा और अच्छा काम मिल सके, ताकि मैं इन मामलों का पेमेंट कर सकूं। कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं और ब्रेन स्ट्रोक के बाद, मेरे लिए एक्टिव रहना जरूरी है। मैं जितने समय तक जीवित हूं, काम करना चाहता हूं। यह मेरे दिमाग को एक्टिव रखता है और मुझे उद्देश्य और जिम्मेदारी का एहसास कराता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं। हां, कभी-कभी थोड़ा दर्द हो सकता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते।
राहुल रॉय का यह वीडियो डॉ. वनिता घाडगे देसाई नाम के हैंडल से शेयर किया गया था। इसमें राहुल गाने ‘तेरे दर पे सनम’ पर कंटेंट क्रिएटर के साथ नजर आए। यह गाना 1993 की फिल्म ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ का है, जिसमें राहुल के साथ पूजा भट्ट थीं। राहुल रॉय के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड वहीं, राहुल रॉय की पोस्ट पर कमेंट करके बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में आए। फिल्ममेकर फराह खान ने कमेंट करते हुए उन्हें ‘गुड लक’ कहा। वहीं, सोनू सूद ने राहुल को भाई बताते हुए लिखा,’कीप रॉकिंग ब्रदर’। एक्टर अनुपम खेर ने भी राहुल का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें ‘बेस्ट’ बताया।
वहीं, शिल्पा शिरोडकर ने कहा कि हमें वह करना चाहिए जो हमारे लिए जरूरी है, लोगों को बातें करने दें। इनके अलावा निकितिन धीर, टीना दत्ता, करणवीर बोहरा और माहिका शर्मा जैसे कलाकारों ने भी राहुल के लिए प्रार्थना की और उनके प्रति अपना प्यार जताया

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
गुजरात HC बोला-मायके गई पत्नी को थप्पड़ मारना क्रूरता नहीं:अत्याचार साबित करने को मारपीट के ठोस सबूत चाहिए; पति को आरोपों से बरी किया

February 21, 2026/
2:29 am

गुजरात हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा कि पत्नी के बिना बताए मायके में रात रुकने पर पति द्वारा...

होंडा-निसान घाटे की ओर बढ़ रही‎:ट्रम्प टैरिफ और चीनी कारों से‎ जापानी ऑटो इंडस्ट्री खतरे में‎

April 11, 2026/
5:48 pm

पिछले माह होंडा के चीफ मिबे तोशिहिरो ने‎एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कंपनी 1957 ‎के बाद पहली बार घाटा...

DC Vs KKR Live Score, IPL 2026

May 8, 2026/
8:18 pm

आखरी अपडेट:08 मई, 2026, 20:18 IST टीवीके को 108 सीटें मिलीं, जिससे द्रमुक और अन्नाद्रमुक का एकाधिकार समाप्त हो गया।...

G7 Summit in Évian-les-Bains, France gathers leaders for talks on US-Iran, Russia-Ukraine, trade, energy, AI, climate and sanctions on Russia.(Image: Reuters)

June 15, 2026/
3:49 pm

आखरी अपडेट:15 जून, 2026, 15:49 IST एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि मुसलमानों और अन्य हाशिये पर रहने वाले समुदायों को...

KKR ने रसेल की जर्सी नंबर 12 रिटायर की:IPL में 11 साल टीम का हिस्सा रहे, 2 बार खिताब जिताया

March 25, 2026/
5:47 am

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पूर्व ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के सम्मान में उनकी जर्सी नंबर 12 को रिटायर कर दिया...

'मैं उनके लिए सिर्फ एक यौन वस्तु हूं': कांग्रेस सांसद जोथिमनी ने बीजेपी नेता की अपमानजनक टिप्पणी पर पलटवार किया | राजनीति समाचार

February 17, 2026/
1:50 pm

आखरी अपडेट:17 फरवरी, 2026, 13:50 IST पुलिस ने 10 फरवरी को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर की...

रिंकू के 4 छक्कों पर झूमीं मंगेतर प्रिया सरोज:बोलीं- वंस मोर, लखनऊ में अखिलेश की बेटियों के साथ देखा मैच

April 27, 2026/
12:31 pm

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में क्रिकेटर रिंकू सिंह के लगातार 4 छक्कों पर उनकी मंगेतर सपा सांसद प्रिया सरोज में...

सर्वे- 29 में से 23 देश भविष्य को लेकर चिंतित:भारत के 65 फीसदी लोग मानते हैं कि देश सही दिशा में - इप्सोस

April 8, 2026/
4:32 pm

इस साल दुनियाभर में कई महत्वपूर्ण व्यवधान देखने को मिले हैं, जिनमें पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष भी शामिल...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

राहुल रॉय के सपोर्ट में आया AICWA:पीएम मोदी को लिखा पत्र, 60+ कलाकारों के लिए पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस की मांग की

राहुल रॉय के सपोर्ट में आया AICWA:पीएम मोदी को लिखा पत्र, 60+ कलाकारों के लिए पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस की मांग की

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) एक्टर राहुल रॉय के वायरल वीडियो की आलोचना के बीच उनके सपोर्ट में आया है। साथ ही एसोसिएशन ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 60 साल से ज्यादा उम्र के कलाकारों के लिए पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस की मांग की बात कही है। AICWA ने अपने ट्वीट में लिखा, स्टार बनने का सफर समय के साथ बदलता रहा है। राजेश खन्ना से लेकर शाहरुख खान तक, और अब रणवीर सिंह जैसे कलाकार हर दौर के अपने आइकॉन रहे हैं। इनमें राहुल रॉय ने 1990 में आई फिल्म आशिकी की बड़ी सफलता से अपनी अलग पहचान बनाई और अपनी पीढ़ी का चेहरा बने। हाल ही में राहुल रॉय ने मशहूर गाने तेरे दर पर सनम पर एक वीडियो शेयर किया, लेकिन दुख की बात है कि कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाया और ट्रोल किया। यह व्यवहार गलत और असंवेदनशील है। ट्वीट में आगे लिखा गया, उन्होंने कभी भी गंदे बोल, गानों को बिगाड़कर या भद्दे मजाक से पॉपुलैरिटी पाने की कोशिश नहीं की, जो आजकल आम हो गया है। राहुल रॉय ने हमेशा अपने काम में इज्जत और सच्चाई बनाए रखी है। उन्होंने ध्यान खींचने के लिए कभी किसी का मजाक नहीं उड़ाया और ना ही कला को बिगाड़ा। उनके शब्द उनकी ताकत, आत्मसम्मान और मुश्किल हालात के बावजूद काम करते रहने की सोच दिखाते हैं।
एसोसिएशन ने यह भी कहा कि हमने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 60 साल से ज्यादा उम्र के कलाकारों के लिए पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस शुरू करने की मांग की है। बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री में कई सीनियर आर्टिस्ट उम्र बढ़ने के साथ काम कम मिलने पर आर्थिक और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते हैं। यह सच्चाई नजरअंदाज नहीं की जा सकती। एसोसिएशन ने बॉलीवुड से अपील की है कि राहुल रॉय को अच्छे प्रोजेक्ट्स में काम दिया जाए।
फिल्म ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय ने हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर के साथ वायरल हुए वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी। एक्टर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, मैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता के साथ करता हूं। मुझे कुछ लीगल मामलों के लिए पेमेंट करना है और ये आज के नहीं हैं, ये उस समय के हैं जब ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, उससे पहले के। अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ाते हैं या मेरे संघर्षों पर हंसते हैं, तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा बताता है।
उन्होंने आगे यह भी लिखा, अगर आप सच में इतने चिंतित हैं, तो मेरी मदद करें कि मुझे कोई सच्चा और अच्छा काम मिल सके, ताकि मैं इन मामलों का पेमेंट कर सकूं। कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं और ब्रेन स्ट्रोक के बाद, मेरे लिए एक्टिव रहना जरूरी है। मैं जितने समय तक जीवित हूं, काम करना चाहता हूं। यह मेरे दिमाग को एक्टिव रखता है और मुझे उद्देश्य और जिम्मेदारी का एहसास कराता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं। हां, कभी-कभी थोड़ा दर्द हो सकता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते।
राहुल रॉय का यह वीडियो डॉ. वनिता घाडगे देसाई नाम के हैंडल से शेयर किया गया था। इसमें राहुल गाने ‘तेरे दर पे सनम’ पर कंटेंट क्रिएटर के साथ नजर आए। यह गाना 1993 की फिल्म ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ का है, जिसमें राहुल के साथ पूजा भट्ट थीं। राहुल रॉय के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड वहीं, राहुल रॉय की पोस्ट पर कमेंट करके बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में आए। फिल्ममेकर फराह खान ने कमेंट करते हुए उन्हें ‘गुड लक’ कहा। वहीं, सोनू सूद ने राहुल को भाई बताते हुए लिखा,’कीप रॉकिंग ब्रदर’। एक्टर अनुपम खेर ने भी राहुल का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें ‘बेस्ट’ बताया।
वहीं, शिल्पा शिरोडकर ने कहा कि हमें वह करना चाहिए जो हमारे लिए जरूरी है, लोगों को बातें करने दें। इनके अलावा निकितिन धीर, टीना दत्ता, करणवीर बोहरा और माहिका शर्मा जैसे कलाकारों ने भी राहुल के लिए प्रार्थना की और उनके प्रति अपना प्यार जताया

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket