Sunday, 20 Sep 2026 | 02:22 AM

Trending :

EXCLUSIVE

आम आदमी पार्टी ने मजदूर दिवस पर सरकार को घेरा:नीमच में श्रमिकों का सम्मान कर रेन बसेरा-शौचालय की कमी उठाई

नीमच में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को शहर के सब्जी मंडी स्थित मजदूर चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रमिकों के हक में आवाज उठाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने मजदूरों के साथ समय बिताया और उनके योगदान की सराहना की। मजदूरों का किया सम्मान
कार्यक्रम में वरिष्ठ मजदूरों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। राजस्थान प्रभारी अर्जुन कुमावत और प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए उनकी भूमिका को समाज का आधार बताया। बुनियादी सुविधाओं पर उठाए सवाल
नेताओं ने आरोप लगाया कि मजदूरों को अब भी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि नीमच में बाहर से आने वाले श्रमिकों के लिए न रेन बसेरा है और न ही पर्याप्त शौचालय की व्यवस्था। नगर पालिका पर लगाए आरोप
प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि सब्जी मंडी मजदूर चौक पर रोज सैकड़ों श्रमिक इकट्ठा होते हैं, लेकिन यहां न छाया की व्यवस्था है और न ही ठंडे पानी की सुविधा। मजदूरों को खुले मैदानों में रात गुजारनी पड़ती है। अन्य नगरों में भी हुए कार्यक्रम
पार्टी ने बताया कि जीरन, मनासा, कुकड़ेश्वर, रामपुरा, अठाना और सिंगोली सहित अन्य नगर परिषद क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित कर श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। संघर्ष जारी रखने का संकल्प
इस अवसर पर चंद्रेश सेन, बालचंद्र वर्मा, अशोक सागर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मजदूरों को उनका हक दिलाने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Kerala Lottery Result Today: The first prize winner of Sthree Sakthi SS-518 will take home Rs 1 crore. (Image: Shutterstock)

May 5, 2026/
4:23 pm

आखरी अपडेट:05 मई, 2026, 16:23 IST असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का मजाक उड़ाया,...

भूमि धोखाधड़ी मामले में अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय के खिलाफ एलओसी जारी | पुलिस की तलाश जारी है

June 16, 2026/
11:11 pm

भूमि धोखाधड़ी की चल रही जांच के सिलसिले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय के खिलाफ...

जेरोन खालसा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लगा झटका:अविश्वास प्रस्ताव के बीच 12 में से 3 पार्षद साथ आए, कहा- नहीं किए हस्ताक्षर

April 29, 2026/
4:24 pm

निवाड़ी जिले की जेरोन खालसा नगर परिषद में अध्यक्ष कुसुम पस्तोर के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव के बीच...

चेक बाउंस केस में सुनवाई के दौरान भावुक हुए राजपाल:बोले- पांच बार और जेल भेज दो, कोर्ट ने अतिरिक्त समय देने से मना किया

April 3, 2026/
9:16 am

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में बकाया रकम चुकाने के लिए अतिरिक्त समय...

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को एक विकेट से हराया:तीसरे वनडे में कोनोली ने 149 रन बनाए; शोरिफुल इस्लाम ने 6 विकेट लिए

June 15, 2026/
12:12 am

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में बांग्लादेश को एक विकेट से हरा दिया। इस जीत के टीम ने सीरीज में क्लीन...

पेट्रोल और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा:दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपए प्रति लीटर, डीजल 99.67 रुपए प्रति लीटर हुआ

May 15, 2026/
6:37 am

नई दिल्ली8 मिनट पहले कॉपी लिंक पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में अब...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

आम आदमी पार्टी ने मजदूर दिवस पर सरकार को घेरा:नीमच में श्रमिकों का सम्मान कर रेन बसेरा-शौचालय की कमी उठाई

आम आदमी पार्टी ने मजदूर दिवस पर सरकार को घेरा:नीमच में श्रमिकों का सम्मान कर रेन बसेरा-शौचालय की कमी उठाई

नीमच में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को शहर के सब्जी मंडी स्थित मजदूर चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रमिकों के हक में आवाज उठाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने मजदूरों के साथ समय बिताया और उनके योगदान की सराहना की। मजदूरों का किया सम्मान
कार्यक्रम में वरिष्ठ मजदूरों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। राजस्थान प्रभारी अर्जुन कुमावत और प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए उनकी भूमिका को समाज का आधार बताया। बुनियादी सुविधाओं पर उठाए सवाल
नेताओं ने आरोप लगाया कि मजदूरों को अब भी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि नीमच में बाहर से आने वाले श्रमिकों के लिए न रेन बसेरा है और न ही पर्याप्त शौचालय की व्यवस्था। नगर पालिका पर लगाए आरोप
प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि सब्जी मंडी मजदूर चौक पर रोज सैकड़ों श्रमिक इकट्ठा होते हैं, लेकिन यहां न छाया की व्यवस्था है और न ही ठंडे पानी की सुविधा। मजदूरों को खुले मैदानों में रात गुजारनी पड़ती है। अन्य नगरों में भी हुए कार्यक्रम
पार्टी ने बताया कि जीरन, मनासा, कुकड़ेश्वर, रामपुरा, अठाना और सिंगोली सहित अन्य नगर परिषद क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित कर श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। संघर्ष जारी रखने का संकल्प
इस अवसर पर चंद्रेश सेन, बालचंद्र वर्मा, अशोक सागर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मजदूरों को उनका हक दिलाने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket