Saturday, 20 Jun 2026 | 01:24 AM

Trending :

EXCLUSIVE

हिमाचल में ओलावृष्टि का कहर, सेब के पेड़ टूटे:अगले 5 दिन भी राहत नहीं, 3-4 मई को फिर ऑरेंज अलर्ट, तापमान में भारी गिरावट

हिमाचल प्रदेश के बागवानों पर ओलावृष्टि कहर बनकर बरस रही है। इससे सेब की फसल तबाह हो गई है, साथ में एंटी हेल नेट, बांस और सेब के पेड़ बीच से दोफाड़ (टूट) हो गए। ओलावृष्टि से बागवानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। चिंता इस बात की है कि अगले पांच दिन भी बारिश व ओलावृष्टि से राहत के आसार नहीं है। खासकर तीन और चार मई को भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ओलावृष्टि के साथ साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का भी पूर्वानुमान है। पांच और छह मई को भी येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। हालांकि, आज और कल कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन राज्य के कई भागों में अगले 48 घंटे के दौरान भी बारिश के आसार है। शिमला में भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है। बीते 24 घंटे के दौरान भी ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। फागू निवासी बागवान सुभाष ने बताया कि उनके बगीचे में अधिकांश सेब के पेड़ ओलावृष्टि के कारण तबाह हो गए हैं। एंटी हेल नेट फट चुके हैं। इन्हें लगाने के लिए लगाए गए बांस भी टूट गए है। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि के एंटी हेल नेट पर जमने से सेब के पेड़ बीच से ही फट गए हैं। जुब्बड़हट्टी में 34 मिमी बारिश शिमला के जुब्बड़हट्टी में सबसे ज्यादा 34.0 मिमी, शिमला 15.8 मिमी, कसौली 11.0मिमी, जतोन बैराग 9.4, नाहन 9.2, भटियात में 30.0 मिमी, कुफरी 25, सराहन 28.5 मिमी, सलूणी 20.2 मिमी, मनाली 14.0 मिमी, सियोबाग 6.2 मिमी, शिलारू 6.0, पंडोह 6.0 मिमी, ऊना 1 मिमी, नाहन 6 मिमी और सोलन में 3 मिमी बारिश हुई। बारिश के बाद पहाड़ों पर मौसम सुहावना पहाड़ों पर इसके बाद मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेश में रात का पारा भी सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे गर गया है। सोलन के तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 3.2 डिग्री की गिरावट आने के बाद पारा 11.7 डिग्री रह गया है। इसी तरह अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे गिरा है। मनाली का पारा सामान्य से 6.5 डिग्री नीचे लुढ़का मनाली का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री नीचे गिरने के बाद 16.8 डिग्री, भुंतर का पारा 6.5 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 23.4 डिग्री, ऊना का 3.4 डिग्री की गिरावट के बाद 33.4 डिग्री, मंडी का सामान्य से 4.8 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 29.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है। इसी तरह, अन्य शहरों के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों पर अगले पांच दिनों के दौरान भी तापमान सामान्य से कम रहेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'बंगाल की जनता टीएमसी के व्यवहार से विश्वास', बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का सीएम ममता बनर्जी पर हमला

April 20, 2026/
9:57 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ममता सरकार को जनता...

भड़काऊ सोशल पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार:पटेल समाज को पीटने की बातें कहीं थीं, मऊगंज में कोर्ट ने भेजा जेल

March 10, 2026/
7:59 pm

हनुमना थाना क्षेत्र के अटरिया गांव में सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट की वजह से तनाव फैल गया। पुलिस...

दलिया डोसा रेसिपी: घर पर इस तरह का खास कुरकुरा बचपन डोसा, सेहत के लिए स्वादिष्ट; जानिए बनाने के सही तरीके

March 12, 2026/
10:44 am

12 मार्च 2026 को 10:44 IST पर अपडेट किया गया दलिया डोसा रेसिपी: आज के दौर में स्वस्थ चॉकलेट के...

India Women Rest Renuka Singh

March 5, 2026/
8:54 am

Hindi News Sports India Women Rest Renuka Singh | Kashvi Gautam Debut Vs Australia Perth Test स्पोर्ट्स डेस्क19 घंटे पहले...

मेक्सिको- ड्रग माफिया की मौत से 20 राज्यों में हिंसा:समर्थकों ने 20 बैंक फूंके, 32 मौतें, इनमें 25 सैनिक; रॉकेट लॉन्चर-हथियारों का जखीरा जब्त

February 24, 2026/
4:13 am

मेक्सिको में ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो की मौत के बाद सोमवार को भी हिंसक प्रदर्शन हुए। BBC के मुताबिक...

आलिया भट्ट ने बेटी राहा को बताया फिल्मी:बोलीं- उसे डांस और गाने बहुत पसंद हैं, वह स्टेज के लिए ही बनी है

June 18, 2026/
2:58 pm

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अमृत रत्न समिट के दौरान अपने बचपन और बेटी राहा पर खुल कर...

LPG Gas Crisis Charges; Hotel Restaurant Bill Vs Government

March 26, 2026/
10:20 am

नई दिल्ली6 घंटे पहले कॉपी लिंक होटल-रेस्टोरेंट ग्राहकों से ‘LPG चार्ज’ नहीं ले सकेंगे। केंद्र सरकार ने कहा कि रेस्टोरेंट...

राजनीति

हिमाचल में ओलावृष्टि का कहर, सेब के पेड़ टूटे:अगले 5 दिन भी राहत नहीं, 3-4 मई को फिर ऑरेंज अलर्ट, तापमान में भारी गिरावट

हिमाचल में ओलावृष्टि का कहर, सेब के पेड़ टूटे:अगले 5 दिन भी राहत नहीं, 3-4 मई को फिर ऑरेंज अलर्ट, तापमान में भारी गिरावट

हिमाचल प्रदेश के बागवानों पर ओलावृष्टि कहर बनकर बरस रही है। इससे सेब की फसल तबाह हो गई है, साथ में एंटी हेल नेट, बांस और सेब के पेड़ बीच से दोफाड़ (टूट) हो गए। ओलावृष्टि से बागवानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। चिंता इस बात की है कि अगले पांच दिन भी बारिश व ओलावृष्टि से राहत के आसार नहीं है। खासकर तीन और चार मई को भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ओलावृष्टि के साथ साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का भी पूर्वानुमान है। पांच और छह मई को भी येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। हालांकि, आज और कल कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन राज्य के कई भागों में अगले 48 घंटे के दौरान भी बारिश के आसार है। शिमला में भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है। बीते 24 घंटे के दौरान भी ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। फागू निवासी बागवान सुभाष ने बताया कि उनके बगीचे में अधिकांश सेब के पेड़ ओलावृष्टि के कारण तबाह हो गए हैं। एंटी हेल नेट फट चुके हैं। इन्हें लगाने के लिए लगाए गए बांस भी टूट गए है। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि के एंटी हेल नेट पर जमने से सेब के पेड़ बीच से ही फट गए हैं। जुब्बड़हट्टी में 34 मिमी बारिश शिमला के जुब्बड़हट्टी में सबसे ज्यादा 34.0 मिमी, शिमला 15.8 मिमी, कसौली 11.0मिमी, जतोन बैराग 9.4, नाहन 9.2, भटियात में 30.0 मिमी, कुफरी 25, सराहन 28.5 मिमी, सलूणी 20.2 मिमी, मनाली 14.0 मिमी, सियोबाग 6.2 मिमी, शिलारू 6.0, पंडोह 6.0 मिमी, ऊना 1 मिमी, नाहन 6 मिमी और सोलन में 3 मिमी बारिश हुई। बारिश के बाद पहाड़ों पर मौसम सुहावना पहाड़ों पर इसके बाद मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेश में रात का पारा भी सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे गर गया है। सोलन के तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 3.2 डिग्री की गिरावट आने के बाद पारा 11.7 डिग्री रह गया है। इसी तरह अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे गिरा है। मनाली का पारा सामान्य से 6.5 डिग्री नीचे लुढ़का मनाली का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री नीचे गिरने के बाद 16.8 डिग्री, भुंतर का पारा 6.5 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 23.4 डिग्री, ऊना का 3.4 डिग्री की गिरावट के बाद 33.4 डिग्री, मंडी का सामान्य से 4.8 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 29.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है। इसी तरह, अन्य शहरों के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों पर अगले पांच दिनों के दौरान भी तापमान सामान्य से कम रहेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket