Saturday, 07 Nov 2026 | 09:54 PM

Trending :

जबलपुर क्रूज हादसा; सोनू सूद ने उठाए सवाल:बोले-बिहार, वृंदावन के बाद MP में भी जानें गईं, आखिर कब तक?

मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम को हुए क्रूज हादसे के बाद एक्टर सोनू सूद ने सिस्टम की जवाबदेही पर सवाल उठाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सोनू सूद ने लिखा, कुछ समय पहले मैंने बिहार नाव हादसे पर ट्वीट किया था और कहा था कि हर यात्री के लिए लाइफ जैकेट जरूरी होनी चाहिए। फिर वृंदावन में हादसा हुआ… और अब मध्य प्रदेश में भी, उसी तरह लोगों की जान चली गई। आखिर कब तक? अब समय आ गया है कि इसे सख्ती से लागू किया जाए: कोई भी नाव तब तक न चले, जब तक हर यात्री लाइफ जैकेट न पहने। उन्होंने आगे लिखा, साथ ही, एक सरकारी पोर्टल होना चाहिए, जहां हर यात्रा से पहले टाइम के साथ यह सबूत अपलोड हो कि सभी यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहनी है। सिर्फ सख्त नियम और जवाबदेही ही लोगों की जान बचा सकते हैं।
गुरुवार शाम पर्यटकों से भरा क्रूज डूब गया था जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम करीब 5 बजे MP टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज डूब गया था। इस पर लगभग 47 पर्यटक सवार थे, जबकि टिकट सिर्फ 29 लोगों की ही कटी थी। हादसा किनारे से करीब 300 मीटर दूर हुआ। जिस समय क्रूज डूबा, उस वक्त हवा की रफ्तार करीब 74 किलोमीटर प्रति घंटा थी। बरगी सिटी सीएसपी अंजुल मिश्रा के मुताबिक SDRF ने कई लोगों को बचाया, लेकिन तेज हवा, अंधेरा और खराब मौसम के कारण राहत कार्य प्रभावित हुआ। हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। तीन बच्चों समेत 4 लोग अभी भी लापता हैं, जिनका शुक्रवार देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका था। तेज बारिश के कारण शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा था। शनिवार सुबह 5 बजे से एक बार फिर सर्चिंग शुरू की जाएगी। देखिए, 6 तस्वीरें…

प्रदेशभर में क्रूज संचालन पर रोक लगी हादसे के बाद प्रशासन ने प्रदेशभर में क्रूज संचालन पर रोक लगा दी है। क्रूज पायलट, हेल्पर और टिकट काउंटर प्रभारी समेत तीन लोगों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस मामले में दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
4 भारतीय मुख्यमंत्री जिन्होंने अपने बच्चों को असामयिक मृत्यु से खोया - और प्रत्येक के पीछे चौंकाने वाली कहानियाँ

May 13, 2026/
9:55 am

शक्ति दुःख से मुक्ति नहीं दिलाती: भारत के राजनीतिक राजवंशों का लंबे समय से मानना ​​रहा है कि सत्ता निरंतरता...

Vaibhav Suryavanshi T20 Final Innings: Experts Reaction

June 21, 2026/
8:30 pm

दांबुला2 घंटे पहले कॉपी लिंक सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई सीरीज के फाइनल...

पश्चिम बंगाल चुनाव की गिनती से पहले टीएमसी और बीजेपी के बीच झड़प: धमकी और हिंसा के आरोप

May 2, 2026/
9:33 pm

जैसे ही पश्चिम बंगाल 4 मई को विधानसभा चुनाव मतगणना दिवस के लिए तैयार हो रहा है, मतदाताओं को डराने-धमकाने...

आज IPL में DC-SRH का मुकाबला:पिछले मैच में ईशान पहली गेंद पर हुए थे आउट, आज बड़ी पारी की उम्मीद

April 21, 2026/
10:59 am

आज IPL में पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम...

5000 Indian Workers Get Visas, $20B Investment Expected

April 27, 2026/
2:25 pm

नई दिल्ली23 मिनट पहले कॉपी लिंक न्यूजीलैंड अगले 15 साल में भारत में ₹1.8 लाख करोड़ का निवेश करेगा। भारत-न्यूजीलैंड...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

जबलपुर क्रूज हादसा; सोनू सूद ने उठाए सवाल:बोले-बिहार, वृंदावन के बाद MP में भी जानें गईं, आखिर कब तक?

जबलपुर क्रूज हादसा; सोनू सूद ने उठाए सवाल:बोले-बिहार, वृंदावन के बाद MP में भी जानें गईं, आखिर कब तक?

मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम को हुए क्रूज हादसे के बाद एक्टर सोनू सूद ने सिस्टम की जवाबदेही पर सवाल उठाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सोनू सूद ने लिखा, कुछ समय पहले मैंने बिहार नाव हादसे पर ट्वीट किया था और कहा था कि हर यात्री के लिए लाइफ जैकेट जरूरी होनी चाहिए। फिर वृंदावन में हादसा हुआ… और अब मध्य प्रदेश में भी, उसी तरह लोगों की जान चली गई। आखिर कब तक? अब समय आ गया है कि इसे सख्ती से लागू किया जाए: कोई भी नाव तब तक न चले, जब तक हर यात्री लाइफ जैकेट न पहने। उन्होंने आगे लिखा, साथ ही, एक सरकारी पोर्टल होना चाहिए, जहां हर यात्रा से पहले टाइम के साथ यह सबूत अपलोड हो कि सभी यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहनी है। सिर्फ सख्त नियम और जवाबदेही ही लोगों की जान बचा सकते हैं।
गुरुवार शाम पर्यटकों से भरा क्रूज डूब गया था जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम करीब 5 बजे MP टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज डूब गया था। इस पर लगभग 47 पर्यटक सवार थे, जबकि टिकट सिर्फ 29 लोगों की ही कटी थी। हादसा किनारे से करीब 300 मीटर दूर हुआ। जिस समय क्रूज डूबा, उस वक्त हवा की रफ्तार करीब 74 किलोमीटर प्रति घंटा थी। बरगी सिटी सीएसपी अंजुल मिश्रा के मुताबिक SDRF ने कई लोगों को बचाया, लेकिन तेज हवा, अंधेरा और खराब मौसम के कारण राहत कार्य प्रभावित हुआ। हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। तीन बच्चों समेत 4 लोग अभी भी लापता हैं, जिनका शुक्रवार देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका था। तेज बारिश के कारण शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा था। शनिवार सुबह 5 बजे से एक बार फिर सर्चिंग शुरू की जाएगी। देखिए, 6 तस्वीरें…

प्रदेशभर में क्रूज संचालन पर रोक लगी हादसे के बाद प्रशासन ने प्रदेशभर में क्रूज संचालन पर रोक लगा दी है। क्रूज पायलट, हेल्पर और टिकट काउंटर प्रभारी समेत तीन लोगों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस मामले में दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket