Monday, 04 May 2026 | 12:44 AM

Trending :

वजन घटाने से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, गर्मियों का हेल्दी ड्रिंक, जानें खीरा पानी पीने के फायदे चुकंदर का रस: इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए चुकंदर का रस, अन्य खाद्य पदार्थ हो सकते हैं सेहत पर भारी; जानें इसके फायदे और नुकसान इन फल और सब्जियों में 90% से ज्यादा पानी, गर्मियों में जमकर करें सेवन, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, अगर ऐसा न करें तो क्या होगा? यहां जानिए सबकुछ केले की लस्सी रेसिपी: बच्चों के लिए चिलचिलाती गर्मी में बनाएं केले की लस्सी, स्वाद और सेहत दोनों का कहना; शरीर भी रहेगा ठंडा अगर तमिलनाडु चुनाव में टाई हुआ तो क्या होगा? यहाँ नियम क्या कहते हैं | चुनाव समाचार
EXCLUSIVE

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर टिकी निवेशकों की नजर:निफ्टी के लिए 23,900 अहम सपोर्ट; इस हफ्ते 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

सोमवार 4 मई को जब बाजार खुलेगा तो निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता पर रहेगी। इसके अलावा टाटा टेक और बीएचईएल जैसी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री जैसे फैक्टर्स भी बाजार की चाल तय करेंगे। चलिए समझते हैं इस हफ्ते में बाजार में क्या हो सकता है… सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,936 | 23,870 | 23,820 | 23,466 | 23,335 | 22,858 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 24,140 | 24,380 | 24,450 | 24,480 | 24,535 | 24,646 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। अब 5 फैक्टर्स जो बाजार की दिशा तय कर सकते हैं… भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में 0.7% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के कारण बाजार बंद रहा, लेकिन इस दौरान वैश्विक स्तर पर कई बड़े घटनाक्रम हुए हैं। 1. शांति वार्ता पर ट्रम्प के रुख पर निर्भर होगा बाजार शनिवार को ईरान ने अमेरिका को एक नया शांति प्रस्ताव भेजा है, जिसमें 14 प्रमुख बिंदु शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे इस प्रस्ताव की खुद समीक्षा करेंगे। ट्रम्प ने ये भी कहा कि ईरान ने पिछले 47 वर्षों में मानवता और दुनिया के साथ जो किया है, उसकी उसने अब तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है। उनके इस बयान से संकेत मिलते हैं कि डील इतनी आसान नहीं होगी। 2. कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजें टाटा टेक्नोलॉजीज, टाटा केमिकल्स, बीएचईएल, गोदरेज प्रॉपर्टीज और एथर एनर्जी जैसी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे आएंगे। वहीं शनिवार को डी मार्ट और कोटक बैंक ने नतीजे घोषित किए थे। इन दोनों कंपनियों के शेयरों में सोमवार को हलचल देखने को मिल सकती है। 3. विदेशी निवेशकों की बिकवाली विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं। अप्रैल महीने में उन्होंने कुल 70,135 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। हालांकि, घरेलू निवेशक (DIIs) बाजार को सहारा देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 51,063 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। 4. डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के पार गुरुवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 95.33 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे रुपए पर दबाव बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भू-राजनीतिक तनाव कम होता है, तो रुपए को थोड़ी मजबूती मिल सकती है। फिलहाल 94.50 का स्तर एक सपोर्ट की तरह काम करेगा। 5. टेक्निकल नजरिया चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि प्राइस एक्शन को देखकर लगता है कि बाजार थोड़ा पॉजिटिव रुझान के साथ एक दायरे में रह सकता है। बाजार में ऊपर की तरफ 24,350 और 24,600 के लेवल पर रेजिस्टेंस यानी रुकावट दिख रही है। वहीं नीचे की तरफ 23,900 और 23,550 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर बाजार 23,500 के नीचे गिरता है, तो बिकवाली का दबाव और बढ़ सकता है। मौजूदा हालात में ट्रेडर्स को अनुशासन बनाए रखने के साथ स्टॉप-लॉस का सख्ती से पालन करना चाहिए। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर. के मुताबिक सेंसेक्स के लिए ऊपर की तरफ 77,500-78,000 का लेवल अभी भी एक बड़ी रुकावट बना हुआ है। वहीं, गिरावट आने पर 76,300–76,000 का लेवल तुरंत सपोर्ट देगा। इंडेक्स अभी वेट-एंड-वॉच वाली स्थिति में है। गुरुवार को सेंसेक्स 583 अंक गिरकर बंद हुआ था भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में 0.70% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। कारोबार में आईटी में सबसे ज्यादा खरीदारी रही, जबकि मेटल और सरकारी बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली। शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के कारण बाजार बंद रहा।
डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। ऊपर दी गई राय और सलाह व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों की हैं, न कि दैनिक भास्कर की। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

April 3, 2026/
1:17 pm

Last Updated:April 03, 2026, 13:17 IST Thyroid Treatment Home Remedies: पूर्णिया में आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर नंद कुमार मंडल ने बताया कि...

कस्बों में डॉक्टरों की खुशामद:60 लाख तक प्री बोनस, मुफ्त फ्लैट-कार दे रहे, आधी रात कार पंक्चर तो भी सेवक हाजिर; कनाडा में चिकित्सकों की कमी

February 26, 2026/
5:31 pm

कनाडा की पहचान जिस स्वास्थ्य व्यवस्था से थी, वही आज डॉक्टरों की भारी कमी की वजह से गंभीर संकट में...

नगरीय निकायों में अनुभवी बनेंगे एल्डरमैन:बडे़ शहरों से लेकर कस्बों के लिए फॉर्मूला तय, 18 सौ वर्कर होंगे एडजस्ट

March 27, 2026/
2:07 am

एमपी में सवा साल बाद नगरीय निकाय के चुनाव होने हैं। अर्बन लोकल बॉडी इलेक्शन के पहले बीजेपी ने कार्यकर्ताओं...

सीएम हाउस में हुई बीजेपी कोर ग्रुप की पहली बैठक:देर से पहुंचे विजयवर्गीय, शिवराज को छोड़कर डेढ़ दर्जन दिग्गज रहे मौजूद

April 14, 2026/
11:14 pm

सीएम हाउस में बीजेपी के नए कोर ग्रुप की पहली बैठक हुई। करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक में केन्द्रीय...

मुरैना में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 9 घायल:आंधी-बारिश के बीच दूसरी मंजिल ढही, खेल रहे बच्चे भी चपेट में आए

April 30, 2026/
10:57 pm

मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमपुरा इलाके के लोरीपुरा में गुरुवार शाम निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने...

कर्नाटक कांग्रेस संकट: 'मैं दिल्ली में सिर्फ ताजी हवा के लिए नहीं आया था...' डेके शिवकुमार ने बताया साउथ की पॉलिटिक्स का राज

April 24, 2026/
11:46 am

विधानसभा चुनाव 2026: साइना में फ्रांसिस्को पार्टी में जारी असंतोष के बीच, चौधरी डी. के. शिवकुमार ने राजधानी में कांग्रेस...

पेट्रोल ₹14 नुकसान में बेच रहीं तेल कंपनियां:डीजल पर ₹18 का घाटा, कच्चा तेल महंगा होने से रसोई गैस पर भी ₹80,000 करोड़ का बोझ

April 30, 2026/
1:26 am

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद रिटेल रेट न बढ़ने से कंपनियों को हर एक लीटर...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर टिकी निवेशकों की नजर:निफ्टी के लिए 23,900 अहम सपोर्ट; इस हफ्ते 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर टिकी निवेशकों की नजर:निफ्टी के लिए 23,900 अहम सपोर्ट; इस हफ्ते 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

सोमवार 4 मई को जब बाजार खुलेगा तो निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता पर रहेगी। इसके अलावा टाटा टेक और बीएचईएल जैसी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री जैसे फैक्टर्स भी बाजार की चाल तय करेंगे। चलिए समझते हैं इस हफ्ते में बाजार में क्या हो सकता है… सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,936 | 23,870 | 23,820 | 23,466 | 23,335 | 22,858 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 24,140 | 24,380 | 24,450 | 24,480 | 24,535 | 24,646 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। अब 5 फैक्टर्स जो बाजार की दिशा तय कर सकते हैं… भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में 0.7% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के कारण बाजार बंद रहा, लेकिन इस दौरान वैश्विक स्तर पर कई बड़े घटनाक्रम हुए हैं। 1. शांति वार्ता पर ट्रम्प के रुख पर निर्भर होगा बाजार शनिवार को ईरान ने अमेरिका को एक नया शांति प्रस्ताव भेजा है, जिसमें 14 प्रमुख बिंदु शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे इस प्रस्ताव की खुद समीक्षा करेंगे। ट्रम्प ने ये भी कहा कि ईरान ने पिछले 47 वर्षों में मानवता और दुनिया के साथ जो किया है, उसकी उसने अब तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है। उनके इस बयान से संकेत मिलते हैं कि डील इतनी आसान नहीं होगी। 2. कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजें टाटा टेक्नोलॉजीज, टाटा केमिकल्स, बीएचईएल, गोदरेज प्रॉपर्टीज और एथर एनर्जी जैसी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे आएंगे। वहीं शनिवार को डी मार्ट और कोटक बैंक ने नतीजे घोषित किए थे। इन दोनों कंपनियों के शेयरों में सोमवार को हलचल देखने को मिल सकती है। 3. विदेशी निवेशकों की बिकवाली विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं। अप्रैल महीने में उन्होंने कुल 70,135 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। हालांकि, घरेलू निवेशक (DIIs) बाजार को सहारा देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 51,063 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। 4. डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के पार गुरुवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 95.33 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे रुपए पर दबाव बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भू-राजनीतिक तनाव कम होता है, तो रुपए को थोड़ी मजबूती मिल सकती है। फिलहाल 94.50 का स्तर एक सपोर्ट की तरह काम करेगा। 5. टेक्निकल नजरिया चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि प्राइस एक्शन को देखकर लगता है कि बाजार थोड़ा पॉजिटिव रुझान के साथ एक दायरे में रह सकता है। बाजार में ऊपर की तरफ 24,350 और 24,600 के लेवल पर रेजिस्टेंस यानी रुकावट दिख रही है। वहीं नीचे की तरफ 23,900 और 23,550 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर बाजार 23,500 के नीचे गिरता है, तो बिकवाली का दबाव और बढ़ सकता है। मौजूदा हालात में ट्रेडर्स को अनुशासन बनाए रखने के साथ स्टॉप-लॉस का सख्ती से पालन करना चाहिए। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर. के मुताबिक सेंसेक्स के लिए ऊपर की तरफ 77,500-78,000 का लेवल अभी भी एक बड़ी रुकावट बना हुआ है। वहीं, गिरावट आने पर 76,300–76,000 का लेवल तुरंत सपोर्ट देगा। इंडेक्स अभी वेट-एंड-वॉच वाली स्थिति में है। गुरुवार को सेंसेक्स 583 अंक गिरकर बंद हुआ था भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में 0.70% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। कारोबार में आईटी में सबसे ज्यादा खरीदारी रही, जबकि मेटल और सरकारी बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली। शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के कारण बाजार बंद रहा।
डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। ऊपर दी गई राय और सलाह व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों की हैं, न कि दैनिक भास्कर की। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket