Wednesday, 23 Sep 2026 | 12:57 AM

Trending :

WFI No Change Post Protest; Brij Bhushan Puppet, Says Mahaveer Phogat

चंडीगढ़3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रेसलर विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट। महावीर फोगाट विनेश फोगाट के ताऊ हैं।

ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद विनेश के बचपन के कोच रहे ताया महावीर फोगाट उनके समर्थन में उतरे हैं। महावीर ने कहा कि बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बावजूद महासंघ में कोई खास बदलाव नहीं आया है। मौजूदा प्रमुख संजय सिंह बृजभूषण के सिर्फ एक कठपुतली हैं।

एक दिन पहले ही विनेश ने वीडियो जारी कर कहा था कि वह भी उन यौन उत्पीड़ित महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने बृजभूषण के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोंडा में बृजभूषण के स्वामित्व वाले कॉलेज में 10 से 12 मई के बीच आयोजित सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में जाने पर आपत्ति जताई।

महावीर फोगाट ने कहा कि WFI का ये टूर्नामेंट अनुचित है। इससे यह स्पष्ट होता है कि आंदोलन से पहले की तरह ही स्थिति अभी भी उतनी ही संदिग्ध और भ्रष्ट बनी हुई है।

रेसलर विनेश फोगाट के साथ महावीर फोगाट। फाइल फोटो।

जानिए महावीर फोगाट ने क्या कहा…

कुश्ती टूर्नामेंट के आयोजन स्थल पर उठाए सवाल

आयोजन स्थल के औचित्य पर सवाल उठाते हुए महावीर फोगाट ने कहा कि जब दिल्ली के आसपास पर्याप्त बुनियादी ढांचा और खिलाड़ियों की अच्छी-खासी संख्या मौजूद है, तो गोंडा में इस आयोजन को आयोजित करना गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा, इससे यह संकेत मिलता है कि केंद्र सरकार भी भारतीय कुश्ती संघ (WFI) में स्थिति सुधारने के लिए कुछ नहीं कर सकी। बृजभूषण अभी भी महासंघ के प्रमुख के करीबी होने के कारण बैकडोर से बागडोर संभाले हुए हैं।

महासंघ को भंग किया जाए

महावीर फोगाट ने महासंघ को भंग करने की अपनी मांग को दोहराया और व्यवस्था में पूर्ण सुधार का का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय को डब्ल्यूएफआई और अन्य महासंघों का प्रभार लेना चाहिए जो “भेदभाव और भ्रष्टाचार के एक सड़े हुए और कुख्यात पैटर्न से ग्रस्त हैं।

महावीर फोगाट पर बनी थी फिल्म ‘दंगल’

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म दंगल हरियाणा के बलाली गांव के पहलवान महावीर फोगाट पर ही बनी थी। फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह महावीर ने अपनी बेटियों को बेटों की तरह ट्रेंनिग दी और रेसलर बनाया। फिल्म महावीर की दो बेटियों गीता और बबीता पर आधारित है। आमिर खान उस फिल्म में महावीर फोगाट की भूमिका में नजर आए थे।

जंतर-मंतर पर धरने के बाद संसद की ओर जा रहे रेसलर्स की दिल्ली पुलिस से झड़प हुई थी। तब विनेश-संगीता फोगाट, साक्षी मलिक सहित अन्य को हिरासत में ले लिया गया था। फाइल फोटो।

पढ़ें विनेश फोगाट ने वीडियो जारी कर क्या आरोप लगाए…

पिछले डेढ़ साल से मैट से दूर थी

विनेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा- आप सब को नमस्कार। जैसा की सभी को पता है कि पिछले डेढ़ साल से मैं रेस्लिंग मैट से काफी दूर थी। लेकिन अब कुछ महीनों से मैं रेसलिंग की तैयारियां कर रह रही हूं। बड़ी मेहनत और ईमानदारी से मेहनत कर रही हूं।

जैसे मैंने पहले देश के लिए मेडल जीते, परमात्मा के आशीर्वाद से, आप सबके सहयोग से फिर से रेसलिंग मैट पर जाऊं और देश के लिए ढेर सारे मेडल जीतूं और देश के तिरंगे का मान बनाए रखूं।

एक महीने पहले कॉम्पिटीशन अनाउंस हुआ

विनेश ने आगे कहा कि मैं आप सबके साथ वीडियो के माध्यम से कुछ बातें साझा करना चाहती हूं। आज से करीब एक महीना पहले रेसलिंग फेडरेशन ने एक कॉम्पिटीशन का अनाउंसमेंट किया गया। यह टूर्नामेंट जहां पर ऑर्गनाइज करवाया जा रहा है, वो गोंडा यूपी है। जहां बृजभूषण का घर है।

वहां उसका प्राइवेट कॉलेज है। वहां पर मेहनत करने वाले हर खिलाड़ी को उसका हक मिलेगा, यह बड़ा नामुमकिन और बहुत इम्पॉसिबल चीज है।

सरकार ने सब बृजभूषण के सहारे छोड़ा

विनेश ने कहा, कौन रेफरी, किसके मैच में जाएगा। कौन रेफरी कितने पॉइंट देगा, कौन मैच चेयरमैन कहां पर बैठेगा, किसको जितवाना है, किसको हरवाना है। ये सब बृजभूषण और उसके लोगों द्वारा कंट्रोल किया जाएगा। सरकार और हमारा खेल मंत्रालय मूक दर्शक बनकर इस चीज को देख रहा है।

कोई खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे नहीं आ रहा, मानो बृजभूषण को फ्री हैंड दिया हुआ है कि तुम जो मर्जी करो। चाहे तुम महिला पहलवानों के साथ कुछ करो या तुम कुश्ती जगत के साथ कुछ भी करो। हम तुम्हारे साथ में खड़े हैं। सभी मेहनती खिलाड़ियों का वजन सही से चेक किया जाएगा, उनकी मेहनत का असल रिजल्ट मैट पर निकलकर आएगा, ऐसा मुझे नहीं लगता। मुझे नहीं लगता कि मैं अपना 100% दे पाऊंगी। एक लड़की के लिए ये काफी मुश्किल होगा।

QuoteImage

मैं और मेरी टीम कॉम्पिटीशन लड़ेगी, अगर किसी के साथ कुछ गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी।

QuoteImage

केस कोर्ट में पेंडिंग है

विनेश ने कहा कि आज से तीन साल पहले हमने सेक्सुअल हैरेसमेंट के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। उससे संबंधित केस कोर्ट में पेंडिंग है। 6 महिला खिलाड़ियों ने उसमें शिकायत और गवाही दी थी, उस केस में गवाहियां चल रही है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है कि किसी भी पीड़ित की पहचान को सार्वजनिक न किया जाए, क्योंकि उनकी गरिमा और मान सम्मान की बात होती है।

आज कुछ मजबूरियां ऐसी है कि मैं आप सभी को कुछ बताना चाहती हूं। मैं अभी नहीं बोलना चाहती थी, क्योंकि कोर्ट में केस पेडिंग है। देश के सामने सब सच्चाई सामने आ जाएगी। मैं बताना चाहती हूं कि उन 6 में से एक विक्टिम मैं खुद हूं, जिन्होंने शिकायत दी थी।

WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा-विनेश की सुरक्षा की गारंटी लेते हैं

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजय ने कहा कि वे पहलवान विनेश फोगाट की सुरक्षा की व्यक्तिगत गारंटी लेते हैं।

WFI ने विनेश फोगाट की गोंडा में 10–12 मई के सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट का वेन्यू बदलने की मांग खारिज कर दी।

संजय ने कहा कि अगर विनेश फोगाट को सुरक्षा को लेकर चिंता है, तो वे पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के मान्यता प्राप्त रेफरी मुकाबले संचालित करेंगे। सभी ट्रायल मुकाबलों की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी, ताकि पक्षपात की संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि वेन्यू और शेड्यूल बदलने से लगभग 1500 खिलाड़ियों को परेशानी होगी।

अब जानिए क्या है यौन उत्पीड़न का पूरा मामला…

बृजभूषण पर लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप

18 जनवरी 2023 को रेसलर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देकर बृजभूषण पर महिला रेसलर्स के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। विनेश फोगाट ने रोते हुए कहा था- बृजभूषण शरण सिंह और कोच नेशनल कैंप में महिला रेसलर्स का यौन उत्पीड़न करते हैं। बृजभूषण खिलाड़ियों के होटल में रुकते थे, जो नियमों के खिलाफ है। टोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद WFI के अध्यक्ष ने मुझे खोटा सिक्का कहा था।

बृजभूषण बोले थे- आरोप सही हुए तो फांसी पर लटक जाऊंगा

इन आरोपों पर कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण ने सफाई देते हुए कहा था- किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं हुआ है। अगर हुआ है तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। उन्होंने धरने को स्पॉन्सर्ड बताते हुए इसके पीछे हरियाणा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा को बताया था। उन्होंने कहा था कि अब ये खिलाड़ी नेशनल लेवल पर भी खेलने योग्य नहीं रहे।

………….

रेसलर विनेश फोगाट बोलीं-मैं भी बृजभूषण के शोषण की पीड़ित:गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल होगा, वहां मेरे साथ गलत हुआ तो सरकार जिम्मेदार

ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके विनेश ने कहा, यूपी के गोंडा में 10 से 12 मई के बीच सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
राजगढ़ में पुलिस ने स्मैक तस्कर के घर दी दबिश:आरोपी गिरफ्तार, चार थानों की टीम ने की कार्रवाई, स्मैक जब्त

April 8, 2026/
12:38 pm

राजगढ़ जिले के जीरापुर नगर में बुधवार सुबह पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जीरापुर, माचलपुर, खिलचीपुर...

क्या 'रामायण' के सीन हॉलीवुड फिल्मों की कॉपी हैं?:टीजर में गेम ऑफ थ्रोन्स जैसे विजुअल्स को लेकर सवाल उठे

April 4, 2026/
10:39 am

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रामायण से भगवान राम का लुक हनुमान जयंती पर सामने आया। टीजर...

Nargis Fakhri Enjoys Jaipurs Desi Style

June 30, 2026/
11:52 am

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी इन दिनों अपने जयपुर दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक...

तस्वीर का विवरण

May 28, 2026/
7:45 pm

सामग्री: 1 लोकी, 2 टमाटर, 1 प्याज, 2 हरी मिर्च, 5-6 लहसुन की कलियां, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, 2 मसाले...

इंपैक्ट फीचर:वित्तीय लेनदेन और निवेश में लालच से बचें, सही समय पर सही निवेश ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी

July 31, 2026/
1:51 pm

आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड और दैनिक भास्कर की संयुक्त पहल ‘शिक्षित निवेशक, विकसित भारत एवं सुरक्षित भविष्य’ के...

सावन 2026 हरी चूड़ी डिजाइन

July 21, 2026/
9:16 pm

21 जुलाई 2026 को 21:16 IST पर अद्यतन किया गया सावन 2026 के लिए ट्रेंडी हरी चूड़ियाँ डिज़ाइन: सावन के...

authorimg

April 15, 2026/
8:45 am

होमताजा खबरदेश एम्स के मरीजों के लिए खुशखबरी, खत्म हो जाएंगी लाइनें, दिन रात मिलेगा इलाज Last Updated:April 15, 2026,...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

WFI No Change Post Protest; Brij Bhushan Puppet, Says Mahaveer Phogat

WFI No Change Post Protest; Brij Bhushan Puppet, Says Mahaveer Phogat

चंडीगढ़3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रेसलर विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट। महावीर फोगाट विनेश फोगाट के ताऊ हैं।

ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद विनेश के बचपन के कोच रहे ताया महावीर फोगाट उनके समर्थन में उतरे हैं। महावीर ने कहा कि बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बावजूद महासंघ में कोई खास बदलाव नहीं आया है। मौजूदा प्रमुख संजय सिंह बृजभूषण के सिर्फ एक कठपुतली हैं।

एक दिन पहले ही विनेश ने वीडियो जारी कर कहा था कि वह भी उन यौन उत्पीड़ित महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने बृजभूषण के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोंडा में बृजभूषण के स्वामित्व वाले कॉलेज में 10 से 12 मई के बीच आयोजित सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में जाने पर आपत्ति जताई।

महावीर फोगाट ने कहा कि WFI का ये टूर्नामेंट अनुचित है। इससे यह स्पष्ट होता है कि आंदोलन से पहले की तरह ही स्थिति अभी भी उतनी ही संदिग्ध और भ्रष्ट बनी हुई है।

रेसलर विनेश फोगाट के साथ महावीर फोगाट। फाइल फोटो।

रेसलर विनेश फोगाट के साथ महावीर फोगाट। फाइल फोटो।

जानिए महावीर फोगाट ने क्या कहा…

कुश्ती टूर्नामेंट के आयोजन स्थल पर उठाए सवाल

आयोजन स्थल के औचित्य पर सवाल उठाते हुए महावीर फोगाट ने कहा कि जब दिल्ली के आसपास पर्याप्त बुनियादी ढांचा और खिलाड़ियों की अच्छी-खासी संख्या मौजूद है, तो गोंडा में इस आयोजन को आयोजित करना गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा, इससे यह संकेत मिलता है कि केंद्र सरकार भी भारतीय कुश्ती संघ (WFI) में स्थिति सुधारने के लिए कुछ नहीं कर सकी। बृजभूषण अभी भी महासंघ के प्रमुख के करीबी होने के कारण बैकडोर से बागडोर संभाले हुए हैं।

महासंघ को भंग किया जाए

महावीर फोगाट ने महासंघ को भंग करने की अपनी मांग को दोहराया और व्यवस्था में पूर्ण सुधार का का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय को डब्ल्यूएफआई और अन्य महासंघों का प्रभार लेना चाहिए जो “भेदभाव और भ्रष्टाचार के एक सड़े हुए और कुख्यात पैटर्न से ग्रस्त हैं।

महावीर फोगाट पर बनी थी फिल्म ‘दंगल’

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म दंगल हरियाणा के बलाली गांव के पहलवान महावीर फोगाट पर ही बनी थी। फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह महावीर ने अपनी बेटियों को बेटों की तरह ट्रेंनिग दी और रेसलर बनाया। फिल्म महावीर की दो बेटियों गीता और बबीता पर आधारित है। आमिर खान उस फिल्म में महावीर फोगाट की भूमिका में नजर आए थे।

जंतर-मंतर पर धरने के बाद संसद की ओर जा रहे रेसलर्स की दिल्ली पुलिस से झड़प हुई थी। तब विनेश-संगीता फोगाट, साक्षी मलिक सहित अन्य को हिरासत में ले लिया गया था। फाइल फोटो।

जंतर-मंतर पर धरने के बाद संसद की ओर जा रहे रेसलर्स की दिल्ली पुलिस से झड़प हुई थी। तब विनेश-संगीता फोगाट, साक्षी मलिक सहित अन्य को हिरासत में ले लिया गया था। फाइल फोटो।

पढ़ें विनेश फोगाट ने वीडियो जारी कर क्या आरोप लगाए…

पिछले डेढ़ साल से मैट से दूर थी

विनेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा- आप सब को नमस्कार। जैसा की सभी को पता है कि पिछले डेढ़ साल से मैं रेस्लिंग मैट से काफी दूर थी। लेकिन अब कुछ महीनों से मैं रेसलिंग की तैयारियां कर रह रही हूं। बड़ी मेहनत और ईमानदारी से मेहनत कर रही हूं।

जैसे मैंने पहले देश के लिए मेडल जीते, परमात्मा के आशीर्वाद से, आप सबके सहयोग से फिर से रेसलिंग मैट पर जाऊं और देश के लिए ढेर सारे मेडल जीतूं और देश के तिरंगे का मान बनाए रखूं।

एक महीने पहले कॉम्पिटीशन अनाउंस हुआ

विनेश ने आगे कहा कि मैं आप सबके साथ वीडियो के माध्यम से कुछ बातें साझा करना चाहती हूं। आज से करीब एक महीना पहले रेसलिंग फेडरेशन ने एक कॉम्पिटीशन का अनाउंसमेंट किया गया। यह टूर्नामेंट जहां पर ऑर्गनाइज करवाया जा रहा है, वो गोंडा यूपी है। जहां बृजभूषण का घर है।

वहां उसका प्राइवेट कॉलेज है। वहां पर मेहनत करने वाले हर खिलाड़ी को उसका हक मिलेगा, यह बड़ा नामुमकिन और बहुत इम्पॉसिबल चीज है।

सरकार ने सब बृजभूषण के सहारे छोड़ा

विनेश ने कहा, कौन रेफरी, किसके मैच में जाएगा। कौन रेफरी कितने पॉइंट देगा, कौन मैच चेयरमैन कहां पर बैठेगा, किसको जितवाना है, किसको हरवाना है। ये सब बृजभूषण और उसके लोगों द्वारा कंट्रोल किया जाएगा। सरकार और हमारा खेल मंत्रालय मूक दर्शक बनकर इस चीज को देख रहा है।

कोई खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे नहीं आ रहा, मानो बृजभूषण को फ्री हैंड दिया हुआ है कि तुम जो मर्जी करो। चाहे तुम महिला पहलवानों के साथ कुछ करो या तुम कुश्ती जगत के साथ कुछ भी करो। हम तुम्हारे साथ में खड़े हैं। सभी मेहनती खिलाड़ियों का वजन सही से चेक किया जाएगा, उनकी मेहनत का असल रिजल्ट मैट पर निकलकर आएगा, ऐसा मुझे नहीं लगता। मुझे नहीं लगता कि मैं अपना 100% दे पाऊंगी। एक लड़की के लिए ये काफी मुश्किल होगा।

QuoteImage

मैं और मेरी टीम कॉम्पिटीशन लड़ेगी, अगर किसी के साथ कुछ गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी।

QuoteImage

केस कोर्ट में पेंडिंग है

विनेश ने कहा कि आज से तीन साल पहले हमने सेक्सुअल हैरेसमेंट के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। उससे संबंधित केस कोर्ट में पेंडिंग है। 6 महिला खिलाड़ियों ने उसमें शिकायत और गवाही दी थी, उस केस में गवाहियां चल रही है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है कि किसी भी पीड़ित की पहचान को सार्वजनिक न किया जाए, क्योंकि उनकी गरिमा और मान सम्मान की बात होती है।

आज कुछ मजबूरियां ऐसी है कि मैं आप सभी को कुछ बताना चाहती हूं। मैं अभी नहीं बोलना चाहती थी, क्योंकि कोर्ट में केस पेडिंग है। देश के सामने सब सच्चाई सामने आ जाएगी। मैं बताना चाहती हूं कि उन 6 में से एक विक्टिम मैं खुद हूं, जिन्होंने शिकायत दी थी।

WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा-विनेश की सुरक्षा की गारंटी लेते हैं

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजय ने कहा कि वे पहलवान विनेश फोगाट की सुरक्षा की व्यक्तिगत गारंटी लेते हैं।

WFI ने विनेश फोगाट की गोंडा में 10–12 मई के सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट का वेन्यू बदलने की मांग खारिज कर दी।

संजय ने कहा कि अगर विनेश फोगाट को सुरक्षा को लेकर चिंता है, तो वे पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के मान्यता प्राप्त रेफरी मुकाबले संचालित करेंगे। सभी ट्रायल मुकाबलों की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी, ताकि पक्षपात की संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि वेन्यू और शेड्यूल बदलने से लगभग 1500 खिलाड़ियों को परेशानी होगी।

अब जानिए क्या है यौन उत्पीड़न का पूरा मामला…

बृजभूषण पर लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप

18 जनवरी 2023 को रेसलर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देकर बृजभूषण पर महिला रेसलर्स के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। विनेश फोगाट ने रोते हुए कहा था- बृजभूषण शरण सिंह और कोच नेशनल कैंप में महिला रेसलर्स का यौन उत्पीड़न करते हैं। बृजभूषण खिलाड़ियों के होटल में रुकते थे, जो नियमों के खिलाफ है। टोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद WFI के अध्यक्ष ने मुझे खोटा सिक्का कहा था।

बृजभूषण बोले थे- आरोप सही हुए तो फांसी पर लटक जाऊंगा

इन आरोपों पर कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण ने सफाई देते हुए कहा था- किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं हुआ है। अगर हुआ है तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। उन्होंने धरने को स्पॉन्सर्ड बताते हुए इसके पीछे हरियाणा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा को बताया था। उन्होंने कहा था कि अब ये खिलाड़ी नेशनल लेवल पर भी खेलने योग्य नहीं रहे।

………….

रेसलर विनेश फोगाट बोलीं-मैं भी बृजभूषण के शोषण की पीड़ित:गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल होगा, वहां मेरे साथ गलत हुआ तो सरकार जिम्मेदार

ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके विनेश ने कहा, यूपी के गोंडा में 10 से 12 मई के बीच सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket