Tuesday, 22 Sep 2026 | 05:20 PM

Trending :

Pahadi Bhatt ki Churkani Recipe: उत्तराखंड की फेमस भट्ट की चुड़कानी की रेसिपी

authorimg

Last Updated:

Pahadi Bhatt ki Churkani Recipe: इसमें कोई दोराय नहीं कि चिकन और मटन में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है. लेकिन शाकाहारी खाना भी कम नहीं है. उत्तराखंड की फेमस भट्ट की चुड़कानी के सामने चिकन-मटक की ताकत भी फीकी पड़ जाती है. यहां जानें इसकी रेसिपी

ख़बरें फटाफट

Zoom

उत्तराखंड भारत के ठंडे और बर्फीले इलाकों में से एक है. यहां का खानपान काफी अलग होता है, जो यहां सर्वाइवल के लिए बहुत जरूरी है. यही कारण भी है कि यहां रहने वाले दुबले-पतले लोग भी पहाड़ों पर बिना किसी सहारे भारी बोझ लेकर आसानी से चढ़ उतर जाते हैं. वैसे तो यहां के लोग नॉन वेज डाइट भी लेते हैं. लेकिन यहां खायी जाने वाली दाल भी पोषक तत्वों औ ताकत से भरपूर होती है.

हम बात कर रहे हैं, पहाड़ों की पारंपरिक डिश “भट्ट की चुड़कानी” की.उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की यह खास डिश स्वाद और पोषण दोनों का शानदार मेल मानी जाती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और यह खाने में बेहद सुकून देने वाली होती है.

भट्ट की चुड़कानी क्या होती है?
भट्ट की चुड़कानी काले भट्ट यानी ब्लैक सोयाबीन से बनाई जाती है. पहाड़ी इलाकों में इसे काफी पसंद किया जाता है. ब्लैक सोयाबीन को पोषण के मामले में सुपरफूड माना जाता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, फॉलेट, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि यह डिश सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है.

सेहत के लिए फायदेमंद
ब्लैक सोयाबीन शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है. यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में सहायक होता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है. इसके अलावा यह इम्यूनिटी बढ़ाने, दिल को स्वस्थ रखने और वजन नियंत्रित करने में भी मददगार माना जाता है. यही कारण है कि पहाड़ों में लोग इसे पारंपरिक भोजन का अहम हिस्सा मानते हैं.

भट्ट की चुड़कानी की खासियत
भट्ट की चुड़कानी का असली स्वाद लोहे की कड़ाही में पकाने से आता है. इससे दाल को गहरा रंग और हल्का स्मोकी फ्लेवर मिलता है. साथ ही लोहे की कड़ाही में पकाने से खाने में आयरन की मात्रा भी बढ़ जाती है. अगर आप घर पर चावल के साथ कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आसानी से ट्राई की जा सकती है.

भट्ट की चुड़कानी रेसिपी

सामग्री
एक कप भट्ट की दाल
2-3 बड़े चम्मच गेहूं का आटा
सरसों का तेल
जीरा
हींग
बारीक कटा प्याज
हरी मिर्च
अदरक-लहसुन का पेस्ट
हल्दी
धनिया
लाल मिर्च
नमक
टमाटर

विधि
– इसे बनाने के लिए सबसे पहले लोहे की कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें भट्ट की दाल डालकर मध्यम आंच पर भूनें.
– दाल जब चटकने लगे और उससे सोंधी खुशबू आने लगे, तब समझिए कि वह अच्छी तरह भुन चुकी है. इस दौरान सावधानी रखना जरूरी है, क्योंकि दाल चटककर उछल सकती है.
– इसके बाद उसी कड़ाही में गेहूं का आटा डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें. फिर अलग से सरसों का तेल गर्म करें और उसमें जीरा, हींग, प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह भून लें.
– प्याज हल्का सुनहरा होने लगे तो उसमें सारे मसाले डाल दें. अगर आप चाहें तो इस समय टमाटर भी मिला सकते हैं.
– मसाले तैयार होने के बाद इसमें धीरे-धीरे गर्म पानी डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि आटे की गुठलियां न बनें. ध्यान रखें कि इसमें ठंडे पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
– आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालें और इसे गरमागरम चावल या मंडुवे की रोटी के साथ परोसें

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भारत 2023 के बाद पहली बार ICC इवेंट में हारा:बुमराह हाईएस्ट विकेट टेकर, टी-20 में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार; रिकॉर्ड्स

February 23, 2026/
4:30 am

अहमदाबाद में भारत 2023 के बाद पहली बार किसी ICC इवेंट में मैच हार गया। टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8...

  पूजा बर्तन सफाई

July 25, 2026/
10:57 am

25 जुलाई 2026 को 10:57 IST पर अद्यतन किया गया पूजा के बर्तनों की सफाई: सावन का महीना शुरू होने...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: यूसीसी, सीमा सुरक्षा और घुसपैठ...बंगाल चुनाव के बाद क्या है बीजेपी की योजना? अमित शाह ने संकल्प पत्र का किया खंडन

April 10, 2026/
6:40 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित संकल्प पत्र में महिलाओं, युवाओं के लिए नए...

RBSE 12th Result 2026 Date Live: Scorecards soon at rajeduboard.rajasthan.gov.in.

March 30, 2026/
1:22 pm

आखरी अपडेट:मार्च 30, 2026, 13:22 IST तमिलनाडु चुनाव 2026: चुनाव के दिन से पहले, पुष्टि करें कि आपका नाम मतदाता...

विंबलडन के तीसरे दौर में आर्थर फेरी पहुंचे:अकेले ब्रिटिश खिलाड़ी बचे; डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक और एलीना रायबाकिना की जीत, बुल्टार-वाटसन डबल्स से बाहर

July 3, 2026/
10:29 am

ब्रिटिश खिलाड़ी वर्ल्ड नंबर 114 आर्थर फेरी मेंस सिंगल्स के तीसरे दौर में पहुंचने वाले इकलौते ब्रिटिश खिलाड़ी बन गए...

रिपोर्ट- रूस सीक्रेट रूट से ईरान को हथियार भेज रहा:मिसाइल-ड्रोन पार्ट्स और गोला-बारूद शामिल; ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर समुद्री रास्ते का इस्तेमाल

August 18, 2026/
9:16 pm

रूस सीक्रेट रास्ते के जरीए ईरान के सैन्य भंडार को मजबूत करने में मदद कर रहा है। NBC न्यूज की...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Pahadi Bhatt ki Churkani Recipe: उत्तराखंड की फेमस भट्ट की चुड़कानी की रेसिपी

authorimg

Last Updated:

Pahadi Bhatt ki Churkani Recipe: इसमें कोई दोराय नहीं कि चिकन और मटन में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है. लेकिन शाकाहारी खाना भी कम नहीं है. उत्तराखंड की फेमस भट्ट की चुड़कानी के सामने चिकन-मटक की ताकत भी फीकी पड़ जाती है. यहां जानें इसकी रेसिपी

ख़बरें फटाफट

Zoom

उत्तराखंड भारत के ठंडे और बर्फीले इलाकों में से एक है. यहां का खानपान काफी अलग होता है, जो यहां सर्वाइवल के लिए बहुत जरूरी है. यही कारण भी है कि यहां रहने वाले दुबले-पतले लोग भी पहाड़ों पर बिना किसी सहारे भारी बोझ लेकर आसानी से चढ़ उतर जाते हैं. वैसे तो यहां के लोग नॉन वेज डाइट भी लेते हैं. लेकिन यहां खायी जाने वाली दाल भी पोषक तत्वों औ ताकत से भरपूर होती है.

हम बात कर रहे हैं, पहाड़ों की पारंपरिक डिश “भट्ट की चुड़कानी” की.उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की यह खास डिश स्वाद और पोषण दोनों का शानदार मेल मानी जाती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और यह खाने में बेहद सुकून देने वाली होती है.

भट्ट की चुड़कानी क्या होती है?
भट्ट की चुड़कानी काले भट्ट यानी ब्लैक सोयाबीन से बनाई जाती है. पहाड़ी इलाकों में इसे काफी पसंद किया जाता है. ब्लैक सोयाबीन को पोषण के मामले में सुपरफूड माना जाता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, फॉलेट, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि यह डिश सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है.

सेहत के लिए फायदेमंद
ब्लैक सोयाबीन शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है. यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में सहायक होता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है. इसके अलावा यह इम्यूनिटी बढ़ाने, दिल को स्वस्थ रखने और वजन नियंत्रित करने में भी मददगार माना जाता है. यही कारण है कि पहाड़ों में लोग इसे पारंपरिक भोजन का अहम हिस्सा मानते हैं.

भट्ट की चुड़कानी की खासियत
भट्ट की चुड़कानी का असली स्वाद लोहे की कड़ाही में पकाने से आता है. इससे दाल को गहरा रंग और हल्का स्मोकी फ्लेवर मिलता है. साथ ही लोहे की कड़ाही में पकाने से खाने में आयरन की मात्रा भी बढ़ जाती है. अगर आप घर पर चावल के साथ कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आसानी से ट्राई की जा सकती है.

भट्ट की चुड़कानी रेसिपी

सामग्री
एक कप भट्ट की दाल
2-3 बड़े चम्मच गेहूं का आटा
सरसों का तेल
जीरा
हींग
बारीक कटा प्याज
हरी मिर्च
अदरक-लहसुन का पेस्ट
हल्दी
धनिया
लाल मिर्च
नमक
टमाटर

विधि
– इसे बनाने के लिए सबसे पहले लोहे की कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें भट्ट की दाल डालकर मध्यम आंच पर भूनें.
– दाल जब चटकने लगे और उससे सोंधी खुशबू आने लगे, तब समझिए कि वह अच्छी तरह भुन चुकी है. इस दौरान सावधानी रखना जरूरी है, क्योंकि दाल चटककर उछल सकती है.
– इसके बाद उसी कड़ाही में गेहूं का आटा डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें. फिर अलग से सरसों का तेल गर्म करें और उसमें जीरा, हींग, प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह भून लें.
– प्याज हल्का सुनहरा होने लगे तो उसमें सारे मसाले डाल दें. अगर आप चाहें तो इस समय टमाटर भी मिला सकते हैं.
– मसाले तैयार होने के बाद इसमें धीरे-धीरे गर्म पानी डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि आटे की गुठलियां न बनें. ध्यान रखें कि इसमें ठंडे पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
– आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालें और इसे गरमागरम चावल या मंडुवे की रोटी के साथ परोसें

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket