Thursday, 08 Oct 2026 | 01:21 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Current Affairs 12 February NASA Crew 12 Mission to be Launched Today

  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs 12 February NASA Crew 12 Mission To Be Launched Today

8 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीद डील को मंजूरी

12 फरवरी को भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद यानी DAC ने फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीद डील को मंजूरी दी।

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली DAC में राफेल के लिए 3.25 लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
  • डील के तहत, पहले 18 रेडी-टू-फ्लाई जेट्स भारत आएंगे, बाकी भारत में बनाए जाएंगे।
  • राफेल डील पूरी होने के बाद भारतीय वायुसेना के पास 150 राफेल जेट हो जाएंगे।
  • राफेल बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट, भारत में किसी स्वदेशी कंपनी के साथ भारत में ही एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी लगाएगी जो स्वदेशी राफेल फाइटर जेट बनाएगी।
  • स्वदेशी राफेल फाइटर जेट में करीब 60 प्रतिशत स्वदेशी हथियार और उपकरण होंगे। नए जेट्स पुराने मिग-21 विमानों की जगह लेंगे।
  • राफेल एक मल्टी-रोल फाइटर जेट है जो हवा से हवा, हवा से जमीन पर हमले और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। यह लंबी दूरी की स्कैल्प मिसाइल से लैस है।
  • साल 2016 में भारत ने फ्रांस से सीधे 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की डील की थी।
  • 2020 में पहले 5 राफेल फाइटर जेट वायुसेना में शामिल किए गए थे।
  • राफेल डील फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के 17-20 फरवरी के तीन दिवसीय भारत दौरे पर पूरी हो सकती है।
फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्‍ट भारत में मैन्‍यूफैक्चरिंग प्‍लांट लगाएगी।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

2. NASA का क्रू-12 मिशन आज लॉन्च

NASA का क्रू-12 मिशन 13 फरवरी को सुबह 5:51 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए लॉन्च होना तय हुआ है।

  • NASA क्रू-12 मिशन पहले 12 फरवरी को लॉन्च किया जाना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे टाल दिया गया था।
  • क्रू-12 मिशन को SpaceX Dragon स्पेसक्राफ्ट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जिसे Falcon 9 रॉकेट लेकर जाएगा।
  • सफल लॉन्च होने पर क्रू-12 शनिवार दोपहर लगभग 3:15 बजे तक स्पेस स्टेशन पर पहुंच जाएगा।
  • क्रू-12 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर और जैक हैथवे के साथ फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनोट और रूसी अंतरिक्ष यात्री एंड्री फेडयेव शामिल हैं।
  • क्रू-12, क्रू-11 की जगह लेगा। जनवरी में क्रू-11 मेडिकल इमरजेंसी की वजह से वापस लौटा था।
  • ये स्पेस स्टेशन के इतिहास में पहली बार था जब कोई क्रू समय से पहले धरती पर लौटा।
  • ISS एक साइंटिफिक लेबोरेटरी है, जो पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में पृथ्‍वी की कक्षा में चक्‍कर लगाता है।
  • मौजूदा ISS को 2030 में डी-ऑर्बिट किया जाएगा और प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त कर दिया जाएगा।
अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर (दांए से दूसरी) मिशन कमांडर हैं।

निधन (DEATH)

3. ट्रैवल राइटर और पोएट सीस नॉटेबूम का निधन

11 फरवरी को डच ट्रैवल राइटर और पोएट सीस नॉटेबूम का निधन हो गया। वे 92 साल के थे।

  • नॉटेबूम का 1955 में लिखा उपन्‍यास ‘फिलिप एंड द अदर्स’ समुद्री यात्राओं की कहानियों पर आधारित था। इस उपन्‍यास को ऐनी फ्रैंक अवॉर्ड मिला।
  • नॉटेबूम का जन्म 31 जुलाई 1933 नीदरलैंड्स में हुआ था। उनके पिता की मौत वर्ल्ड वॉर-2 के बम धमाकों में हुई थी।
  • 1980 में उनके लिखे उपन्यास ‘रिचुअल्स’ को पेगासस अवॉर्ड मिला जिसपर बनी फिल्म को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली।
  • पेगासस अवॉर्ड पोएट्री फाउंडेशन देता है जिसमें 10,000 डॉलर यानी 8 करोड़ रुपए दिए जाते हैं।
1950 और 1960 के दशक में नॉटेबूम ने पत्रकार के तौर पर काम किया।

4. दूरदर्शन न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन

12 फरवरी को डीडी न्यूज की एंकर सरला माहेश्वरी का निधन हो गया। वे 71 साल की थीं।

  • सरला माहेश्वरी 1980 और 1990 के दशक में डीडी न्यूज की सबसे लोकप्रिय एंकर थीं।
  • सरला ने 1976 में अपना करियर डीडी न्यूज में अनाउंसर के तौर पर शुरू किया था। बाद में वे न्यूज रीडर बनीं।
  • सरला 1976 से 2005 तक दूरदर्शन समाचार में रहीं। टेलीविजन का ब्लैक एंड व्हाइट से कलर्ड ब्रॉडकास्ट उनके समय में ही हुआ।
सरला माहेश्वरी 1990 के दशक में DD न्यूज की सबसे लोकप्रिय एंकर थीं।

5. कोसोवो गणराज्य में सरकार को मंजूरी मिली

11 फरवरी को कोसोवो गणराज्य में संसद ने प्रधानमंत्री अल्बिन कुर्ती के नेतृत्व वाली नई सरकार को मंजूरी दी।

  • कोसोवो या कोसोवो गणराज्य दक्षिण-पूर्व यूरोप के बाल्कन में स्थित एक देश है।
  • 2008 में सर्बिया से आजादी की घोषणा करने के बाद, कोसोवो गणराज्य की राजधानी प्रिस्टिना है और यहां की मुद्रा यूरो है।
  • कोसोवो की अधिकांश आबादी अल्बेनियाई है, और अधिकांश जनसंख्‍या मुस्लिम है।
  • कोसोवो में पिछले एक साल से चल रहा राजनीतिक गतिरोध खत्म हो गया है और 120 सदस्यीय विधानसभा में सांसदों ने अल्बिन कुर्ती के मंत्रिमंडल का समर्थन किया है।
अल्बिन कुर्ती की पार्टी ने कई जातीय अल्पसंख्यक समूहों के साथ गठबंधन किया है।

आज का इतिहास

13 फरवरी

  • 1713 में दिल्ली के सुल्तान जजहांदारशाह की गला घोंट कर हत्या कर दी गई।
  • 1931 में नई दिल्ली भारत की राजधानी घोषित हुई थी।
  • 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया।

—————–

ये खबरें भी पढ़ें…

गलवान के बाद भारत-चीन में संबंध सुधारने पर पहली बैठक: सेना और सिविल दोनों जहाजों के लिए असम में एयरस्ट्रिप होगी; करेंट अफेयर्स 12 फरवरी

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Brazil vs Germany Round of 32 Clash

June 29, 2026/
4:30 am

स्पोर्ट्स डेस्क53 मिनट पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 में के ‘राउंड ऑफ 32’ में आज रात 5 बार...

Mukul Choudhary on Dhonis Helicopter Shot & KKR Sixes

April 10, 2026/
4:10 pm

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक मुकुल चौधरी ने KKR के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। लखनऊ...

बंगाल में रात 11 बजे तक धुआंधार वोट, इस जिले ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट पर क्या हाल?

April 29, 2026/
12:01 pm

पश्चिम बंगाल के आठ मोटरसाइकिलों की 142 रन की वोटिंग जारी है। बंगाल के दूसरे चरण में रात 11 बजे...

आलिया भट्ट ने बेटी राहा को बताया फिल्मी:बोलीं- उसे डांस और गाने बहुत पसंद हैं, वह स्टेज के लिए ही बनी है

June 18, 2026/
2:58 pm

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अमृत रत्न समिट के दौरान अपने बचपन और बेटी राहा पर खुल कर...

'यूडीएफ केरल में वापसी करेगा': कांग्रेस ने सीएम विजयन की वापसी पर मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी को खारिज कर दिया | राजनीति समाचार

February 16, 2026/
7:54 am

आखरी अपडेट:16 फरवरी, 2026, 07:54 IST कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सीएम पिनाराई विजयन की वापसी पर अय्यर की भविष्यवाणी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Current Affairs 12 February NASA Crew 12 Mission to be Launched Today

Current Affairs 12 February NASA Crew 12 Mission to be Launched Today
  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs 12 February NASA Crew 12 Mission To Be Launched Today

8 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीद डील को मंजूरी

12 फरवरी को भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद यानी DAC ने फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीद डील को मंजूरी दी।

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली DAC में राफेल के लिए 3.25 लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
  • डील के तहत, पहले 18 रेडी-टू-फ्लाई जेट्स भारत आएंगे, बाकी भारत में बनाए जाएंगे।
  • राफेल डील पूरी होने के बाद भारतीय वायुसेना के पास 150 राफेल जेट हो जाएंगे।
  • राफेल बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट, भारत में किसी स्वदेशी कंपनी के साथ भारत में ही एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी लगाएगी जो स्वदेशी राफेल फाइटर जेट बनाएगी।
  • स्वदेशी राफेल फाइटर जेट में करीब 60 प्रतिशत स्वदेशी हथियार और उपकरण होंगे। नए जेट्स पुराने मिग-21 विमानों की जगह लेंगे।
  • राफेल एक मल्टी-रोल फाइटर जेट है जो हवा से हवा, हवा से जमीन पर हमले और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। यह लंबी दूरी की स्कैल्प मिसाइल से लैस है।
  • साल 2016 में भारत ने फ्रांस से सीधे 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की डील की थी।
  • 2020 में पहले 5 राफेल फाइटर जेट वायुसेना में शामिल किए गए थे।
  • राफेल डील फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के 17-20 फरवरी के तीन दिवसीय भारत दौरे पर पूरी हो सकती है।
फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्‍ट भारत में मैन्‍यूफैक्चरिंग प्‍लांट लगाएगी।

फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्‍ट भारत में मैन्‍यूफैक्चरिंग प्‍लांट लगाएगी।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

2. NASA का क्रू-12 मिशन आज लॉन्च

NASA का क्रू-12 मिशन 13 फरवरी को सुबह 5:51 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए लॉन्च होना तय हुआ है।

  • NASA क्रू-12 मिशन पहले 12 फरवरी को लॉन्च किया जाना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे टाल दिया गया था।
  • क्रू-12 मिशन को SpaceX Dragon स्पेसक्राफ्ट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जिसे Falcon 9 रॉकेट लेकर जाएगा।
  • सफल लॉन्च होने पर क्रू-12 शनिवार दोपहर लगभग 3:15 बजे तक स्पेस स्टेशन पर पहुंच जाएगा।
  • क्रू-12 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर और जैक हैथवे के साथ फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनोट और रूसी अंतरिक्ष यात्री एंड्री फेडयेव शामिल हैं।
  • क्रू-12, क्रू-11 की जगह लेगा। जनवरी में क्रू-11 मेडिकल इमरजेंसी की वजह से वापस लौटा था।
  • ये स्पेस स्टेशन के इतिहास में पहली बार था जब कोई क्रू समय से पहले धरती पर लौटा।
  • ISS एक साइंटिफिक लेबोरेटरी है, जो पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में पृथ्‍वी की कक्षा में चक्‍कर लगाता है।
  • मौजूदा ISS को 2030 में डी-ऑर्बिट किया जाएगा और प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त कर दिया जाएगा।
अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर (दांए से दूसरी) मिशन कमांडर हैं।

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर (दांए से दूसरी) मिशन कमांडर हैं।

निधन (DEATH)

3. ट्रैवल राइटर और पोएट सीस नॉटेबूम का निधन

11 फरवरी को डच ट्रैवल राइटर और पोएट सीस नॉटेबूम का निधन हो गया। वे 92 साल के थे।

  • नॉटेबूम का 1955 में लिखा उपन्‍यास ‘फिलिप एंड द अदर्स’ समुद्री यात्राओं की कहानियों पर आधारित था। इस उपन्‍यास को ऐनी फ्रैंक अवॉर्ड मिला।
  • नॉटेबूम का जन्म 31 जुलाई 1933 नीदरलैंड्स में हुआ था। उनके पिता की मौत वर्ल्ड वॉर-2 के बम धमाकों में हुई थी।
  • 1980 में उनके लिखे उपन्यास ‘रिचुअल्स’ को पेगासस अवॉर्ड मिला जिसपर बनी फिल्म को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली।
  • पेगासस अवॉर्ड पोएट्री फाउंडेशन देता है जिसमें 10,000 डॉलर यानी 8 करोड़ रुपए दिए जाते हैं।
1950 और 1960 के दशक में नॉटेबूम ने पत्रकार के तौर पर काम किया।

1950 और 1960 के दशक में नॉटेबूम ने पत्रकार के तौर पर काम किया।

4. दूरदर्शन न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन

12 फरवरी को डीडी न्यूज की एंकर सरला माहेश्वरी का निधन हो गया। वे 71 साल की थीं।

  • सरला माहेश्वरी 1980 और 1990 के दशक में डीडी न्यूज की सबसे लोकप्रिय एंकर थीं।
  • सरला ने 1976 में अपना करियर डीडी न्यूज में अनाउंसर के तौर पर शुरू किया था। बाद में वे न्यूज रीडर बनीं।
  • सरला 1976 से 2005 तक दूरदर्शन समाचार में रहीं। टेलीविजन का ब्लैक एंड व्हाइट से कलर्ड ब्रॉडकास्ट उनके समय में ही हुआ।
सरला माहेश्वरी 1990 के दशक में DD न्यूज की सबसे लोकप्रिय एंकर थीं।

सरला माहेश्वरी 1990 के दशक में DD न्यूज की सबसे लोकप्रिय एंकर थीं।

5. कोसोवो गणराज्य में सरकार को मंजूरी मिली

11 फरवरी को कोसोवो गणराज्य में संसद ने प्रधानमंत्री अल्बिन कुर्ती के नेतृत्व वाली नई सरकार को मंजूरी दी।

  • कोसोवो या कोसोवो गणराज्य दक्षिण-पूर्व यूरोप के बाल्कन में स्थित एक देश है।
  • 2008 में सर्बिया से आजादी की घोषणा करने के बाद, कोसोवो गणराज्य की राजधानी प्रिस्टिना है और यहां की मुद्रा यूरो है।
  • कोसोवो की अधिकांश आबादी अल्बेनियाई है, और अधिकांश जनसंख्‍या मुस्लिम है।
  • कोसोवो में पिछले एक साल से चल रहा राजनीतिक गतिरोध खत्म हो गया है और 120 सदस्यीय विधानसभा में सांसदों ने अल्बिन कुर्ती के मंत्रिमंडल का समर्थन किया है।
अल्बिन कुर्ती की पार्टी ने कई जातीय अल्पसंख्यक समूहों के साथ गठबंधन किया है।

अल्बिन कुर्ती की पार्टी ने कई जातीय अल्पसंख्यक समूहों के साथ गठबंधन किया है।

आज का इतिहास

13 फरवरी

  • 1713 में दिल्ली के सुल्तान जजहांदारशाह की गला घोंट कर हत्या कर दी गई।
  • 1931 में नई दिल्ली भारत की राजधानी घोषित हुई थी।
  • 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया।

—————–

ये खबरें भी पढ़ें…

गलवान के बाद भारत-चीन में संबंध सुधारने पर पहली बैठक: सेना और सिविल दोनों जहाजों के लिए असम में एयरस्ट्रिप होगी; करेंट अफेयर्स 12 फरवरी

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket