Thursday, 05 Nov 2026 | 01:45 PM

Trending :

प्रीति जिंटा ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा:लंगर हॉल में सेवा निभाई, कहा-वाहेगुरु जी का आया बुलावा; किंग्स पंजाब की जीत की अरदास

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा शनिवार रात को अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में नतमस्तक होकर सरबत के भले की अरदास की और वाहेगुरु जी का आशीर्वाद लिया। प्रीति जिंटा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद प्रीति जिंटा ने लंगर हॉल में सेवा भी निभाई। उन्होंने संगतों को लंगर वितरित किया और सेवा भावना के साथ गुरु घर के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रीति जिंटा ने कहा, वाहेगुरु जी का बुलावा आया था, इसलिए हम यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि 11 तारीख को उनकी क्रिकेट टीम का महत्वपूर्ण मुकाबला है और वह टीम की जीत के लिए अरदास करने पहुंची हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वाहेगुरु जी की कृपा से उनकी टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और सभी मैच जीतने का प्रयास करेगी। इस दौरान उन्होंने श्रेयस अय्यर का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब के लोग उन्हें प्यार से “सरपंच” बुलाते हैं, जो टीम के लिए गर्व की बात है। प्रीति जिंटा ने पंजाब के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि टीम को लोगों से भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यही प्यार खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाता है और टीम की सबसे बड़ी ताकत है।
फिल्मी करियर की शुरुआत प्रीति की पहली रिलीज हुई फिल्म मणिरत्नम की फिल्म दिल से थी। इसमें उनका रोल भले ही छोटा था, लेकिन उनकी शानदार एक्टिंग ने उन्हें पहचान दिलाई। जब प्रीति फिल्म दिल से कर रही थीं, तो कई लोगों ने उन्हें डरा दिया कि फिल्म में मनीषा कोइराला उनके रोल को दबा देंगी। प्रीति थोड़ा घबराई हुई थीं, लेकिन सेट पर मनीषा के साथ काम करके उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। प्रीति ने कहा था कि इस अनुभव की वजह से आज जब भी कोई नई लड़की उनके साथ काम करती है, तो वो खासतौर पर कोशिश करती हैं कि उसके साथ अच्छे से पेश आएं। लीड रोल के तौर पर वह फिल्म सोल्जर में नजर आई थीं। सरोज खान की डांट के बाद रो पड़ी थीं प्रीति जिंटा ने सिमी गरेवाल के शो में बताया था कि जब वह फिल्म क्या कहना की शूटिंग कर रही थीं, तब एक गाने के सीन में वह ठीक से लिपसिंक नहीं कर पा रही थीं। इस बात पर मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान काफी नाराज हो गई थीं। प्रीति के अनुसार, उसी दिन उन्हें पहली बार असली पैशन का एहसास हुआ। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है मेरा असली जुनून तब शुरू हुआ, जब सेट पर मुझ पर चिल्लाया गया था। मुझे आज भी याद है, मेरी पहली फिल्म क्या कहना के दौरान सरोज जी ने कहा था, ‘कहां से ले आए हो इस लड़की को? इसे यह नहीं पता कि डांस कैसे करना है?’ प्रीति ने आगे बताया था कि सरोज खान ने गुस्से में यह भी कहा था कि उन्हें लिपसिंक तक नहीं आती और सवाल उठाया कि वह आखिर यहां कर क्या रही हैं। उस पल को याद करते हुए प्रीति ने कहा था, “उस वक्त मैं खुद को बहुत मूर्ख महसूस कर रही थी और रो भी पड़ी थी।” हालांकि उसी डांट ने उन्हें खुद को बदलने की प्रेरणा दी। प्रीति ने बताया था कि उन्हें तभी समझ आ गया था कि अगर उन्हें फिल्मों में टिकना है, तो आधे मन से नहीं बल्कि पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करना होगा। कई हिट फिल्मों में काम किया 2003 से 2006 का दौर प्रीति जिंटा के करियर का सबसे बेस्ट टाइम रहा है। कोई मिल गया, कल हो ना हो, वीर जारा, सलाम नमस्ते और कभी अलविदा ना कहना जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार की कैटेगरी में ला खड़ा किया। प्रीति जिंटा ने अंडरवर्ल्ड डॉन के खिलाफ गवाही दी थी प्रीति जिंटा सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने साहस के लिए भी जानी जाती हैं। साल 2003 में अंडरवर्ल्ड के खिलाफ अदालत में गवाही देना उनके जीवन का सबसे साहसी फैसला माना जाता है। यह मामला फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके के फाइनेंसर भारत शाह से जुड़ा था, जिन पर मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से संबंध रखने का आरोप लगा था। इस मामले में भारत शाह को गिरफ्तार किया गया था। इसी दौरान प्रीति को 50 लाख रुपए की रंगदारी की धमकी मिली। इस केस में कई बड़े फिल्मी सितारों को गवाह बनाया गया था, जिनमें सलमान खान और शाहरुख खान भी शामिल थे, लेकिन बाद में सभी अपने बयानों से मुकर गए, लेकिन प्रीति ने अदालत में अपने बयान से पीछे हटने से इनकार कर दिया। वह इकलौती गवाह थीं, जिन्होंने अपने पहले दिए गए बयान को कोर्ट में दोहराया और प्रॉसिक्यूटर का साथ दिया। कोर्ट में गवाही देने के बाद प्रीति को दो महीने तक विटनेस प्रोटेक्शन में रखा गया और वह पब्लिक लाइफ से दूर रहीं। उनके इस कदम की देशभर में सराहना हुई। इसी बहादुरी के लिए उन्हें रेड एंड व्हाइट ब्रेवरी अवॉर्ड्स में माइंड ऑफ स्टील अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 2016 में जीन गुडइनफ से शादी की प्रीति जिंटा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2016 में अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की और अब वे लॉस एंजिलिस में रहती हैं। 2021 में सरोगेसी के जरिए वे जुड़वां बच्चों की मां बनीं। प्रीति एक्टिंग के अलावा स्पोर्ट्स की फील्ड में भी एक्टिव हैं। वह आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की को ओनर हैं। 600 करोड़ की संपत्ति का ऑफर ठुकराया दिग्गज फिल्म निर्माता कमाल अमरोही के बेटे शानदार अमरोही ने साल 2011 में घोषणा की थी कि वे अपनी 600 करोड़ रुपए की संपत्ति प्रीति जिंटा के नाम कर देंगे। वे प्रीति को अपनी बेटी समान मानते थे क्योंकि उन्होंने एक पारिवारिक विवाद के दौरान शानदार का काफी सपोर्ट किया था। हालांकि प्रीति ने इस प्रस्ताव को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि उन्हें किसी और की संपत्ति की जरूरत नहीं है और न ही उनका इसमें कोई स्वार्थ है। उन्होंने साफ किया कि वे केवल एक मित्र और मददगार के नाते उनके साथ थीं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का आरोपी UP से गिरफ्तार:शुभम लोणकर गैंग से जुड़ा है प्रदीप; सोशल मीडिया के जरिए बना था अपराधी

April 17, 2026/
5:59 pm

यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई...

इंटरकास्ट मैरिज, शिमला में हनीमून, फिर आस्ट्रेलिया गई पत्नी:4 साल से इंतजार में ₹34 लाख के कर्ज में डूबा कुरुक्षेत्र का युवक; तनाव में पिता की मौत

July 5, 2026/
5:00 am

इंटरकास्ट मैरिज के बाद पत्नी के साथ विदेश में नई जिंदगी बसाने का सपना देखने वाले हरियाणा के कुरुक्षेत्र के...

धर्मशाला पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम:प्रशंसकों से बिना मिले निकले रोहित शर्मा, तिलक वर्मा ने दिए ऑटाग्राफ, कल पंजाब किंग्स होगा मुकाबला

May 12, 2026/
7:57 pm

मुंबई इंडियंस (MI) की टीम मंगलवार को धर्मशाला पहुंच गई। दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदान एचपीसीए स्टेडियम में आईपीएल...

तेजस विमान का ब्रेक फेल, रनवे से आगे निकला:लैंडिंग के दौरान हादसा, पायलट सुरक्षित; सेना ने सभी 30 विमान ग्राउंड किए

February 23, 2026/
12:15 am

इंडियन एयर फोर्स (IAF) का हल्का लड़ाकू विमान तेजस लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया। शुरुआती जांच में...

arw img

April 27, 2026/
11:38 am

X गर्मी में चेहरे पर कपड़ा बांधना पड़ सकता है भारी, हो सकते हैं ये नुकसान   Summer Health Tips:...

नई कहानी लिखूंगा तो बीवी मार देगी:विक्रम भट्ट बोले- बेटी ने प्रेग्नेंसी में फिल्म संभाली, अब नाती और परिवार को समय दूंगा

June 17, 2026/
4:30 am

‘हॉन्टेड 3D’ की सफलता के बाद जहां हर कोई विक्रम भट्ट की अगली फिल्म का इंतजार कर रहा है, वहीं...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 'ममता बनर्जी सरकार को उखाड़ फेंकना है', कोलकाता में आयोजित मेगा रोड शो में अमित शाह का हुंकार!

April 2, 2026/
6:10 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य...

बनारस और पटना के लिए शुरू कराएं हवाई सेवा:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- मेट्रोपॉलिटन और इंडस्ट्रियल एरिया में हेलीपैड प्रायरिटी में बनाएं

April 30, 2026/
10:55 pm

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में विकसित होने वाले मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों और विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

प्रीति जिंटा ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा:लंगर हॉल में सेवा निभाई, कहा-वाहेगुरु जी का आया बुलावा; किंग्स पंजाब की जीत की अरदास

प्रीति जिंटा ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा:लंगर हॉल में सेवा निभाई, कहा-वाहेगुरु जी का आया बुलावा; किंग्स पंजाब की जीत की अरदास

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा शनिवार रात को अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में नतमस्तक होकर सरबत के भले की अरदास की और वाहेगुरु जी का आशीर्वाद लिया। प्रीति जिंटा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद प्रीति जिंटा ने लंगर हॉल में सेवा भी निभाई। उन्होंने संगतों को लंगर वितरित किया और सेवा भावना के साथ गुरु घर के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रीति जिंटा ने कहा, वाहेगुरु जी का बुलावा आया था, इसलिए हम यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि 11 तारीख को उनकी क्रिकेट टीम का महत्वपूर्ण मुकाबला है और वह टीम की जीत के लिए अरदास करने पहुंची हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वाहेगुरु जी की कृपा से उनकी टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और सभी मैच जीतने का प्रयास करेगी। इस दौरान उन्होंने श्रेयस अय्यर का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब के लोग उन्हें प्यार से “सरपंच” बुलाते हैं, जो टीम के लिए गर्व की बात है। प्रीति जिंटा ने पंजाब के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि टीम को लोगों से भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यही प्यार खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाता है और टीम की सबसे बड़ी ताकत है।
फिल्मी करियर की शुरुआत प्रीति की पहली रिलीज हुई फिल्म मणिरत्नम की फिल्म दिल से थी। इसमें उनका रोल भले ही छोटा था, लेकिन उनकी शानदार एक्टिंग ने उन्हें पहचान दिलाई। जब प्रीति फिल्म दिल से कर रही थीं, तो कई लोगों ने उन्हें डरा दिया कि फिल्म में मनीषा कोइराला उनके रोल को दबा देंगी। प्रीति थोड़ा घबराई हुई थीं, लेकिन सेट पर मनीषा के साथ काम करके उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। प्रीति ने कहा था कि इस अनुभव की वजह से आज जब भी कोई नई लड़की उनके साथ काम करती है, तो वो खासतौर पर कोशिश करती हैं कि उसके साथ अच्छे से पेश आएं। लीड रोल के तौर पर वह फिल्म सोल्जर में नजर आई थीं। सरोज खान की डांट के बाद रो पड़ी थीं प्रीति जिंटा ने सिमी गरेवाल के शो में बताया था कि जब वह फिल्म क्या कहना की शूटिंग कर रही थीं, तब एक गाने के सीन में वह ठीक से लिपसिंक नहीं कर पा रही थीं। इस बात पर मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान काफी नाराज हो गई थीं। प्रीति के अनुसार, उसी दिन उन्हें पहली बार असली पैशन का एहसास हुआ। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है मेरा असली जुनून तब शुरू हुआ, जब सेट पर मुझ पर चिल्लाया गया था। मुझे आज भी याद है, मेरी पहली फिल्म क्या कहना के दौरान सरोज जी ने कहा था, ‘कहां से ले आए हो इस लड़की को? इसे यह नहीं पता कि डांस कैसे करना है?’ प्रीति ने आगे बताया था कि सरोज खान ने गुस्से में यह भी कहा था कि उन्हें लिपसिंक तक नहीं आती और सवाल उठाया कि वह आखिर यहां कर क्या रही हैं। उस पल को याद करते हुए प्रीति ने कहा था, “उस वक्त मैं खुद को बहुत मूर्ख महसूस कर रही थी और रो भी पड़ी थी।” हालांकि उसी डांट ने उन्हें खुद को बदलने की प्रेरणा दी। प्रीति ने बताया था कि उन्हें तभी समझ आ गया था कि अगर उन्हें फिल्मों में टिकना है, तो आधे मन से नहीं बल्कि पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करना होगा। कई हिट फिल्मों में काम किया 2003 से 2006 का दौर प्रीति जिंटा के करियर का सबसे बेस्ट टाइम रहा है। कोई मिल गया, कल हो ना हो, वीर जारा, सलाम नमस्ते और कभी अलविदा ना कहना जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार की कैटेगरी में ला खड़ा किया। प्रीति जिंटा ने अंडरवर्ल्ड डॉन के खिलाफ गवाही दी थी प्रीति जिंटा सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने साहस के लिए भी जानी जाती हैं। साल 2003 में अंडरवर्ल्ड के खिलाफ अदालत में गवाही देना उनके जीवन का सबसे साहसी फैसला माना जाता है। यह मामला फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके के फाइनेंसर भारत शाह से जुड़ा था, जिन पर मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से संबंध रखने का आरोप लगा था। इस मामले में भारत शाह को गिरफ्तार किया गया था। इसी दौरान प्रीति को 50 लाख रुपए की रंगदारी की धमकी मिली। इस केस में कई बड़े फिल्मी सितारों को गवाह बनाया गया था, जिनमें सलमान खान और शाहरुख खान भी शामिल थे, लेकिन बाद में सभी अपने बयानों से मुकर गए, लेकिन प्रीति ने अदालत में अपने बयान से पीछे हटने से इनकार कर दिया। वह इकलौती गवाह थीं, जिन्होंने अपने पहले दिए गए बयान को कोर्ट में दोहराया और प्रॉसिक्यूटर का साथ दिया। कोर्ट में गवाही देने के बाद प्रीति को दो महीने तक विटनेस प्रोटेक्शन में रखा गया और वह पब्लिक लाइफ से दूर रहीं। उनके इस कदम की देशभर में सराहना हुई। इसी बहादुरी के लिए उन्हें रेड एंड व्हाइट ब्रेवरी अवॉर्ड्स में माइंड ऑफ स्टील अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 2016 में जीन गुडइनफ से शादी की प्रीति जिंटा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2016 में अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की और अब वे लॉस एंजिलिस में रहती हैं। 2021 में सरोगेसी के जरिए वे जुड़वां बच्चों की मां बनीं। प्रीति एक्टिंग के अलावा स्पोर्ट्स की फील्ड में भी एक्टिव हैं। वह आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की को ओनर हैं। 600 करोड़ की संपत्ति का ऑफर ठुकराया दिग्गज फिल्म निर्माता कमाल अमरोही के बेटे शानदार अमरोही ने साल 2011 में घोषणा की थी कि वे अपनी 600 करोड़ रुपए की संपत्ति प्रीति जिंटा के नाम कर देंगे। वे प्रीति को अपनी बेटी समान मानते थे क्योंकि उन्होंने एक पारिवारिक विवाद के दौरान शानदार का काफी सपोर्ट किया था। हालांकि प्रीति ने इस प्रस्ताव को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि उन्हें किसी और की संपत्ति की जरूरत नहीं है और न ही उनका इसमें कोई स्वार्थ है। उन्होंने साफ किया कि वे केवल एक मित्र और मददगार के नाते उनके साथ थीं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket