Tuesday, 22 Sep 2026 | 09:39 PM

Trending :

Kitchen Tips: कचरा नहीं तरबूज का छिलका! जापान में खरीदकर घर ले जा रहे लोग, कारण जान चौंक जाएंगे

authorimg

तरबूज खाने के बाद ज्यादातर लोग उसके छिलके को फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तरबूज का सफेद हिस्सा यानी लाल गूदे और हरे छिलके के बीच का भाग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है? हालांकि हमारे देश में ज्यादातार लोग तरबूज के छिलके को कचरा से ज्यादा कुछ नहीं समझते हैं, लेकिन जापान के लोग इसे खरीदकर खाते हैं.

दरअसल, वॉटरमेलन राइंड का स्वाद हल्का मीठा होता है और इसकी बनावट खीरे जैसी कुरकुरी लगती है. यही वजह है कि इसे कई तरह की रेसिपीज में इस्तेमाल किया जा सकता है. तरबूज का यह हिस्सा न सिर्फ खाने में ताजगी देता है, बल्कि जिस डिश में इसे मिलाया जाए उसका स्वाद भी आसानी से अपना लेता है. इसके अलावा यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें विटामिन, पोटैशियम, जिंक और कई जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

तरबूज के छिलके का इस्तेमाल

स्मूदी में करें इस्तेमाल
अगर आप हेल्दी स्मूदी पीना पसंद करते हैं, तो अगली बार तरबूज के छिलके को फेंकने की बजाय उसका इस्तेमाल करें. सबसे पहले हरे सख्त हिस्से को छील लें और सफेद भाग को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर इन्हें फ्रीजर में रख दें. बाद में इन्हें अपनी पसंद की स्मूदी में मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह तरीका न सिर्फ खाने की बर्बादी कम करता है, बल्कि शरीर को कई फायदे भी देता है. तरबूज के छिलके में विटामिन A, C और B6 अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. इसके अलावा इसमें सिट्रूलिन नाम का अमीनो एसिड और लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

अचार बनाकर खाएं
बहुत कम लोग जानते हैं कि तरबूज का सफेद हिस्सा खीरे की तरह ही होता है. इसलिए इसका स्वादिष्ट अचार भी बनाया जा सकता है. तरबूज के छिलके का अचार हल्का खट्टा और थोड़ा मीठा स्वाद देता है, जो खाने में काफी अलग और मजेदार लगता है.

इसे सलाद में मिलाया जा सकता है या फिर स्लॉ जैसी डिश में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा इसे ब्रुशेटा टॉपिंग के रूप में भी खाया जा सकता है. अगर आप चीज प्लेटर तैयार कर रहे हैं, तो यह एक शानदार साइड डिश भी बन सकता है.

स्टिर फ्राई में करें ट्राई
तरबूज का सफेद हिस्सा सब्जियों की तरह पकाया भी जा सकता है. जब इसे छोटे टुकड़ों में काट लिया जाता है, तो इसे आसानी से पैन में डालकर स्टिर फ्राई किया जा सकता है. इसे ब्रोकली, गाजर और दूसरी सब्जियों के साथ पकाने पर इसका स्वाद काफी अच्छा लगता है.

हल्के मसालों और तेज आंच पर पकाने से यह कुरकुरा और स्वादिष्ट बन जाता है. जो लोग नई और हेल्दी रेसिपीज ट्राई करना पसंद करते हैं, उनके लिए तरबूज के छिलके की स्टिर फ्राई एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Damoh MP Women Break Pots at SDM Office Amid Water Crisis

April 29, 2026/
5:46 pm

दमोह जिले के पथरिया नगर परिषद के वार्ड 15 की दर्जनों महिलाओं ने बुधवार दोपहर जलसंकट से परेशान होकर एसडीएम...

Womens T20 World Cup 2026

June 24, 2026/
4:30 am

लंदन43 मिनट पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज मेजबान इंग्लैंड का सामना वेस्टइंडीज से होगा। दोनों टीमों...

ट्रम्प-सरकार ने अवैध प्रवासियों को खदेड़ने वाले गेम लॉन्च किए:पीछा करके पकड़ेंगे खिलाड़ी; मेक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनाएंगे

September 4, 2026/
11:31 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के व्हाइट हाउस ने ऑनलाइन वीडियो गेम्स की एक वेबसाइट लॉन्च की है, जिसमें खिलाड़ियों को...

PAK सांसद बोले-UAE होटल में पाकिस्तानियों को कमरा नहीं मिला:फ्लाइट कैंसिल होने के बाद भारतीय-अमेरिकी यात्रियों को रहने दिया गया

August 20, 2026/
11:37 am

पाकिस्तान के पूर्व नेशनल असेंबली स्पीकर और PTI सांसद असद कैसर ने UAE में पाकिस्तानी यात्रियों के साथ कथित भेदभाव...

World News Updates; Trump Pakistan China

April 4, 2026/
12:14 am

15 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइल फोटो। अफगानिस्तान के काबुल में शुक्रवार देर शाम भूकंप से 8 लोगों की मौत...

authorimg

May 3, 2026/
11:26 am

अंबाला: बढ़ती गर्मी के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा के कई जिलों में तापमान लगातार 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना...

झाबुआ में तीन माह से स्ट्रीट लाइट बंद:सीएमओ का पद रिक्त होने से अटकीं वित्तीय स्वीकृतियां; अंधेरे में डूबा बाजार

March 9, 2026/
9:13 pm

झाबुआ नगर के मुख्य मार्ग पर पिछले तीन महीनों से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। मार्ग के पांच प्रमुख खंभों की...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Kitchen Tips: कचरा नहीं तरबूज का छिलका! जापान में खरीदकर घर ले जा रहे लोग, कारण जान चौंक जाएंगे

authorimg

तरबूज खाने के बाद ज्यादातर लोग उसके छिलके को फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तरबूज का सफेद हिस्सा यानी लाल गूदे और हरे छिलके के बीच का भाग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है? हालांकि हमारे देश में ज्यादातार लोग तरबूज के छिलके को कचरा से ज्यादा कुछ नहीं समझते हैं, लेकिन जापान के लोग इसे खरीदकर खाते हैं.

दरअसल, वॉटरमेलन राइंड का स्वाद हल्का मीठा होता है और इसकी बनावट खीरे जैसी कुरकुरी लगती है. यही वजह है कि इसे कई तरह की रेसिपीज में इस्तेमाल किया जा सकता है. तरबूज का यह हिस्सा न सिर्फ खाने में ताजगी देता है, बल्कि जिस डिश में इसे मिलाया जाए उसका स्वाद भी आसानी से अपना लेता है. इसके अलावा यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें विटामिन, पोटैशियम, जिंक और कई जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

तरबूज के छिलके का इस्तेमाल

स्मूदी में करें इस्तेमाल
अगर आप हेल्दी स्मूदी पीना पसंद करते हैं, तो अगली बार तरबूज के छिलके को फेंकने की बजाय उसका इस्तेमाल करें. सबसे पहले हरे सख्त हिस्से को छील लें और सफेद भाग को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर इन्हें फ्रीजर में रख दें. बाद में इन्हें अपनी पसंद की स्मूदी में मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह तरीका न सिर्फ खाने की बर्बादी कम करता है, बल्कि शरीर को कई फायदे भी देता है. तरबूज के छिलके में विटामिन A, C और B6 अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. इसके अलावा इसमें सिट्रूलिन नाम का अमीनो एसिड और लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

अचार बनाकर खाएं
बहुत कम लोग जानते हैं कि तरबूज का सफेद हिस्सा खीरे की तरह ही होता है. इसलिए इसका स्वादिष्ट अचार भी बनाया जा सकता है. तरबूज के छिलके का अचार हल्का खट्टा और थोड़ा मीठा स्वाद देता है, जो खाने में काफी अलग और मजेदार लगता है.

इसे सलाद में मिलाया जा सकता है या फिर स्लॉ जैसी डिश में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा इसे ब्रुशेटा टॉपिंग के रूप में भी खाया जा सकता है. अगर आप चीज प्लेटर तैयार कर रहे हैं, तो यह एक शानदार साइड डिश भी बन सकता है.

स्टिर फ्राई में करें ट्राई
तरबूज का सफेद हिस्सा सब्जियों की तरह पकाया भी जा सकता है. जब इसे छोटे टुकड़ों में काट लिया जाता है, तो इसे आसानी से पैन में डालकर स्टिर फ्राई किया जा सकता है. इसे ब्रोकली, गाजर और दूसरी सब्जियों के साथ पकाने पर इसका स्वाद काफी अच्छा लगता है.

हल्के मसालों और तेज आंच पर पकाने से यह कुरकुरा और स्वादिष्ट बन जाता है. जो लोग नई और हेल्दी रेसिपीज ट्राई करना पसंद करते हैं, उनके लिए तरबूज के छिलके की स्टिर फ्राई एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket