Monday, 06 Apr 2026 | 02:51 PM

Trending :

धुरंधर देखकर परेश रावल बोले- काश मैं इसमें होता:यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि गाथा है; आदित्य धर की ‘उरी’ में कर चुके हैं काम क्या कोई ऐसी दवा है, जिसे खाने के बाद तुरंत स्ट्रेस कम हो जाए? साइकेट्रिस्ट डॉक्टर प्रेरणा कुकरेती से समझिए महाकुंभ वाले IITian बाबा ने शादी की:इंजीनियर पत्नी कर्नाटक की, दोनों हिमाचल में रह रहे; झज्जर में परिवार से मिलने पहुंचे छिंदवाड़ा में मर्सी हॉस्पिटल में लगा ताला:मरीज शिफ्ट, सुधार के बाद ही खुलेगा अस्पताल, CMHO ने जारी किया है पत्र किचन में रखी इस दाल में छुपा है हेल्थ सीक्रेट! दिल से पाचन तक करेगी कमाल, ऐसे करें इस्तेमाल दतिया के पंडोखर धाम में संदिग्ध मौत:परिसर में मिला 33 वर्षीय महिला का शव; 8 महीने से रह रही थी, पुलिस कर रही पूछताछ
EXCLUSIVE

Valentine’s Day Proposal Ideas 2026; Romantic Surprise Parcel

Valentine's Day Proposal Ideas 2026; Romantic Surprise Parcel
  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Valentine’s Day Proposal Ideas 2026; Romantic Surprise Parcel | Love Confession

7 दिन पहलेलेखक: गौरव तिवारी

  • कॉपी लिंक

मोहब्बत सिर्फ महसूस करने की चीज नहीं, इसमें अपने एहसासों को बयां करना भी जरूरी है। किसी खूबसूरत रिश्ते का सबसे अहम मोमेंट होता है, प्यार का इजहार। वह पल, जब कोई अपने दिल के कोमल एहसास बयां करता है और रिश्ते को एक नया नाम देता है।

आज के दौर में प्रपोजल सिर्फ घुटनों पर बैठकर अंगूठी देने तक सीमित नहीं है। लोग अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए तरह–तरह के क्रिएटिव और पर्सनलाइज्ड तरीके अपना रहे हैं। कोई पुरानी यादों के जरिए प्यार जताता है तो कोई लॉन्ग डिस्टेंस के बावजूद डिजिटल माध्यम से प्रपोज करता है।

रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉ. गीतांजलि शर्मा कहती हैं कि अच्छा प्रपोजल सिर्फ रोमांटिक पलों के लिए नहीं है। यह रिश्ते में भरोसा, समझ और इमोशनल कनेक्शन भी बिल्ड करता है। प्रपोजल का महंगा या भव्य होना जरूरी नहीं है। जरूरी ये है कि उसमें भावनाओं की सच्चाई हो और पार्टनर की पसंद का ख्याल रखा जाए।

इस वेलेंटाइन्स डे पर हम आपके लिए लेकर आए हैं, 10 ऐसे क्रिएटिव प्रपोजल आइडियाज, जो आपके रिश्ते को और खूबसूरत बना सकते हैं।

अगर पार्टनर पास है तो ऐसे करें प्रपोज

अगर आपका पार्टनर और आप दोनों एक ही शहर में रहते हैं, तो आप अपने प्रपोजल को ज्यादा पर्सनल और इमोशनल बना सकते हैं। आमने-सामने अपने प्यार का इजहार करने का एहसास ही अलग होता है। ऐसे में आप मेमोरीज, सरप्राइज और खास पलों को जोड़कर प्रपोजल को बेहद खूबसूरत बना सकते हैं। ग्राफिक में देखिए इजहार करने के ये 5 तरीके-

इन सभी प्रपोजल को कैसे मुकम्मल करना है, विस्तार से समझिए-

1. ‘मेमोरी ट्रेल’ प्रपोजल

हर रिश्ते की अपनी एक कहानी होती है, जिसमें कई छोटे-बड़े पल जुड़कर एक कहानी कहते हैं। आप इन यादों को दोहराते हुए प्रपोज कर सकते हैं।

इसके लिए उन जगहों पर जाएं, जहां आपके रिश्ते के खास पल जुड़े हों, जैसे पहली मुलाकात, पहली कॉफी डेट या वह जगह जहां आपने घंटों बातें की हों। हर जगह पर एक छोटा नोट, फोटो या यादों से जुड़ा मैसेज रख सकते हैं।

आखिरी जगह पर पार्टनर से पहले पहुंचकर उसका इंतजार करें और दिल से कहें कि आप इन यादों को आगे भी साथ जीना चाहते हैं। यह तरीका बेहद पर्सनल और इमोशनल होता है, जो सामने वाले को खास महसूस कराता है।

2. ’12 रीजन व्हाई’ प्रपोजल

अगर आप अपने पार्टनर को यह बताना चाहते हैं कि वह आपकी जिंदगी में कितना मायने रखता है, तो यह प्रपोजल का सबसे खूबसूरत तरीका हो सकता है। इसके लिए 12 छोटे-छोटे नोट लिखें, जिनमें हर नोट में एक वजह हो कि आप उनसे क्यों प्यार करते हैं।

इन 12 वजहों को साल के 12 महीनों से जोड़ सकते हैं। जैसे एक वजह उसके सपोर्ट के लिए, एक उसकी स्माइल के लिए या किसी खास याद के लिए। इन नोट्स को सजाकर एक बॉक्स, स्क्रैपबुक या लिफाफों में रख दें।

पार्टनर के लिए जो नोट्स लिखे हैं, उसके सबसे आखिरी नोट में अपने दिल की बात लिखें। यह तरीका बेहद इमोशनल और यादगार बन सकता है।

3. ‘स्ट्रेंजर्स अगेन’ प्रपोजल

“चलो एक बार फिर से अजनबी बन जाएं हम दोनों।” 1963 में आई फिल्म ‘गुमराह’ का ये गाना तो आपने सुना ही होगा। इसी तर्ज पर आप अपने रिश्ते को भी एक दिन के लिए एक नए अंदाज में जी सकते हैं। इसके लिए एक डेट प्लान करें और तय करें कि आप दोनों पहली बार मिलने वाले अजनबी की तरह एक–दूसरे से मिलेंगे। किसी कैफे या रेस्टोरेंट में मिलें और ऐसे कि जैसे यह पहली मुलाकात है।

धीरे-धीरे बातचीत के दौरान वही पुरानी केमिस्ट्री और हंसी-मजाक दोबारा जिएं। डेट के अंत में पार्टनर को एक छोटा सा नोट दें, जिसमें लिखें कि अगर जिंदगी दोबारा मौका दे तो भी आप उन्हें ही चुनेंगे। यह तरीका रिश्ते की गहराई को खूबसूरती से दिखाता है।

4. ‘पैरलल डे’ प्रपोजल

कई बार पार्टनर अनजाने में अपनी पसंद की छोटी-छोटी चीजें बता देते हैं। आप इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए पूरा दिन प्लान कर सकते हैं।

जैसे पार्टनर का पसंदीदा नाश्ता बनाएं, उनकी पसंद के गाने प्ले करें।, उनकी फेवरेट फिल्म देखें या उन्हें उनकी पसंद का फूल दें।

दिन के अंत में उन्हें बताएं कि आपने पूरा दिन उनकी हरेक पसंद को ध्यान में रखकर ही प्लान किया है। यह दिखाता है कि आप उन्हें कितनी गहराई से समझते हैं।

5. फोटो स्टोरी प्रपोजल

आज के दौर में फोटोशूट कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। आप इसी ट्रेंड को प्रपोजल में बदल सकते हैं। एक कपल फोटोशूट प्लान करें और शूट के दौरान प्लेकार्ड या फ्रेम के जरिए अपनी लव स्टोरी दिखाएं।

पहली मुलाकात से लेकर खास यादों तक हर पल को तस्वीरों में शामिल करें। आखिरी फ्रेम में प्रपोजल मैसेज लिख सकते हैं। यह तरीका न सिर्फ सरप्राइज देता है, बल्कि उस पल को हमेशा के लिए यादगार बना देता है।

अगर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो ऐसे करें प्रपोज

अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो दूरी के बावजूद प्यार जताने के कई खूबसूरत तरीके हो सकते हैं। आज के डिजिटल दौर में वीडियो कॉल, सरप्राइज पार्सल और क्रिएटिव ऑनलाइन आइडियाज के जरिए पार्टनर को खास महसूस करवा सकते हैं। इस तरह अपने दिल की बातें यादगार अंदाज में बयां कर सकते हैं। ग्राफिक में देखिए ऐसे 5 यूनीक आइडियाज-

1. ‘टाइम्ड टुगेदर’ प्रपोजल

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सरप्राइज का महत्व और बढ़ जाता है। इसके लिए आप अपने पार्टनर को एक पैकेज भेज सकते हैं, जिसमें हाथ से लिखे खत, फोटो या आपकी कोई पसंदीदा चीज जैसे हुडी, वॉच या परफ्यूम शामिल हो सकती है। इन सभी चीजों से वो खुद को आपके करीब महसूस करेगा।

पार्टनर से कहें कि वह पैकेज को एक तय समय पर वीडियो कॉल के दौरान खोले। जब वह एक-एक चीज देखे तो उसके साथ उस पल को महसूस करे। इसके बाद अपने दिल की बात कहें। यह दूरी के बावजूद बेहद इमोशनल अनुभव बन सकता है।

2. ‘शेयर स्क्रीन’ प्रपोजल

डिजिटल दुनिया ने लॉन्ग डिस्टेंस कपल्स के लिए कई रास्ते खोल दिए हैं। आप एक वर्चुअल डेट प्लान कर सकते हैं और स्क्रीन शेयर करके एक स्लाइड-शो या वीडियो दिखा सकते हैं।

इस वीडियो में चैट स्क्रीनशॉट, फोटो, वॉइस नोट्स और खास यादों को शामिल करें। वीडियो के अंत में प्रपोजल मैसेज दिखाएं। यह तरीका पार्टनर को यह महसूस कराता है कि दूरी के बावजूद रिश्ते के इमोशंस उतने ही मजबूत हैं।

3. ‘ओपन व्हेन’ प्रपोजल बॉक्स

यह तरीका बेहद भावनात्मक और सरप्राइज से भरा होता है। इसके लिए अलग-अलग लिफाफों में खत लिखें और उन पर लिखें–

  • जब मेरी याद आए, तब खोलना।
  • जब उदास होना, तब खोलना।
  • जब मुस्कुराना चाहो, तब खोलना।
  • जब अकेला महसूस हो, तब खोलना।

इनमें अपने प्यार और यादों से जुड़ी बातें लिखें। आखिरी खत में अपने दिल की सबसे खास बात लिख सकते हैं। इस तरीके से आपका पार्टनर हर भावनात्मक पल में खुद को आपके करीब महसूस करता है।

4. टाइम जोन लव प्रपोजल

अगर आप और आपके पार्टनर अलग-अलग टाइम जोन (जैसे भारत-अमेरिका) में रहते हैं, तो यह आइडिया बेहद खास बन सकता है। आप एक डिजिटल टाइमलाइन बनाकर दिखा सकते हैं कि अलग-अलग समय होने के बावजूद आपकी लाइफस्टाइल एक-दूसरे से कैसे जुड़ी हुई है।

जैसे जब पार्टनर सुबह उठता है, तब आप शायद सो रहे होते हैं, लेकिन उसका सपना देखते हैं। इस टाइमलाइन के जरिए दिखाएं कि आप लोगों के बीच दूरी सिर्फ समय की होती है, दिलों की नहीं।

5. फ्यूचर कैलेंडर प्रपोजल

यह तरीका लॉन्ग डिस्टेंस कपल्स के लिए बेहद रोमांटिक हो सकता है। इसके लिए एक डिजिटल कैलेंडर बनाएं और उसमें आने वाले सालों के लिए काल्पनिक लेकिन खूबसूरत प्लान लिखें।

जैसे-

  • हर साल एनिवर्सरी सेलिब्रेशन।
  • संडे कॉफी डेट।
  • वह ट्रिप, जो आप दोनों करना चाहते हैं।
  • रैंडम फाइट और पैचअप डे।

इस कैलेंडर में आखिरी इवेंट उस दिन रखें, जब पार्टनर आपके प्रपोजल का जवाब दे। यह तरीका भविष्य के सपनों को साझा करने का खूबसूरत जरिया है।

याद रखें कि सबसे खास है भावनाओं की सच्चाई

प्रपोजल का मतलब सिर्फ किसी खास दिन को सेलिब्रेट करना नहीं होता, बल्कि यह रिश्ते को नई दिशा देने का मौका है। हर कपल की कहानी अलग होती है। इसलिए प्रपोजल भी वही सबसे खूबसूरत होता है, जो उनके रिश्ते की कहानी के सबसे करीब हो।

जरूरी नहीं कि प्रपोजल में महंगे गिफ्ट या बड़े इवेंट्स शामिल हों। कई बार एक सच्चा मैसेज, हाथ से लिखा खत या पुरानी यादों का जिक्र भी दिल को छू सकता है। अगर आपके प्रपोजल में सच्चाई और अपनापन है, तो इस दिन साथ बिताया हर पल आपकी लव स्टोरी का सबसे खूबसूरत चैप्टर बन सकता है।

……………… ये खबर भी पढ़िए रिलेशनशिप एडवाइज- बॉयफ्रेंड सुनता नहीं, जज करता है:हर बात में मेरी गलती निकालता है, क्या ये रेड फ्लैग है, मुझे क्या करना चाहिए

आपकी फीलिंग्स जायज हैं। अगर पार्टनर जजमेंटल हो तो ठहरकर सोचना जरूरी है। चलिए, पहले आपके पार्टनर के बिहेवियर पैटर्न को ठीक से समझते हैं। फिर देखते हैं कि क्या ये बिहेवियर रेड फ्लैग है और आपको इस स्थिति में क्या करना चाहिए। आगे पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ask search icon

March 19, 2026/
1:28 pm

Last Updated:March 19, 2026, 13:28 IST नारियल पानी को अक्सर सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन हर उम्र...

खमीरी रोटी रेसिपी: घर पर असली मुगलई मिर्ची रोटी, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे तंदूरी रोटी, नोट करें रेसिपी

March 26, 2026/
9:47 pm

खमीरी रोटी रेसिपी: मुगलई कैसली रोटी खाक सब्सट्रेट पर पाई जाती है। इसे अब आप आसानी से घर पर भी...

अमेरिका में बर्फीले तूफान से 11 हजार फ्लाइट रद्द:5 लाख घरों की बिजली गुल, अखबार 153 साल में पहली बार प्रिंट नहीं छाप सका

February 25, 2026/
7:15 am

अमेरिका में भीषण तेज हवाओं और भारी बर्फबारी के कारण एयरपोर्ट पर रनवे बंद करने पड़े और कई जगह उड़ानों...

BJP releases manifesto ahead of Assam Assembly elections 2026. (Image: ANI)

March 31, 2026/
10:55 am

आखरी अपडेट:मार्च 31, 2026, 10:55 IST पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: सुवेंदु अधिकारी एक दुर्लभ दोहरे मोर्चे की राजनीतिक प्रतियोगिता का...

अमेरिका में बढ़ रहे मास शूटर:ऑनलाइन कम्युनिटी इन्हें ‘संत’ मान रही; हिंसक कंटेंट दिखाने वाला एल्गोरिदम अपराध की राह पर ले जाता है

March 20, 2026/
1:11 pm

अमेरिका में मास शूटर्स की संख्या बढ़ रही है और इसके पीछे एक नया, खतरनाक ट्रेंड उभर रहा है। इंटरनेट...

राजनीति

Valentine’s Day Proposal Ideas 2026; Romantic Surprise Parcel

Valentine's Day Proposal Ideas 2026; Romantic Surprise Parcel
  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Valentine’s Day Proposal Ideas 2026; Romantic Surprise Parcel | Love Confession

7 दिन पहलेलेखक: गौरव तिवारी

  • कॉपी लिंक

मोहब्बत सिर्फ महसूस करने की चीज नहीं, इसमें अपने एहसासों को बयां करना भी जरूरी है। किसी खूबसूरत रिश्ते का सबसे अहम मोमेंट होता है, प्यार का इजहार। वह पल, जब कोई अपने दिल के कोमल एहसास बयां करता है और रिश्ते को एक नया नाम देता है।

आज के दौर में प्रपोजल सिर्फ घुटनों पर बैठकर अंगूठी देने तक सीमित नहीं है। लोग अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए तरह–तरह के क्रिएटिव और पर्सनलाइज्ड तरीके अपना रहे हैं। कोई पुरानी यादों के जरिए प्यार जताता है तो कोई लॉन्ग डिस्टेंस के बावजूद डिजिटल माध्यम से प्रपोज करता है।

रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉ. गीतांजलि शर्मा कहती हैं कि अच्छा प्रपोजल सिर्फ रोमांटिक पलों के लिए नहीं है। यह रिश्ते में भरोसा, समझ और इमोशनल कनेक्शन भी बिल्ड करता है। प्रपोजल का महंगा या भव्य होना जरूरी नहीं है। जरूरी ये है कि उसमें भावनाओं की सच्चाई हो और पार्टनर की पसंद का ख्याल रखा जाए।

इस वेलेंटाइन्स डे पर हम आपके लिए लेकर आए हैं, 10 ऐसे क्रिएटिव प्रपोजल आइडियाज, जो आपके रिश्ते को और खूबसूरत बना सकते हैं।

अगर पार्टनर पास है तो ऐसे करें प्रपोज

अगर आपका पार्टनर और आप दोनों एक ही शहर में रहते हैं, तो आप अपने प्रपोजल को ज्यादा पर्सनल और इमोशनल बना सकते हैं। आमने-सामने अपने प्यार का इजहार करने का एहसास ही अलग होता है। ऐसे में आप मेमोरीज, सरप्राइज और खास पलों को जोड़कर प्रपोजल को बेहद खूबसूरत बना सकते हैं। ग्राफिक में देखिए इजहार करने के ये 5 तरीके-

इन सभी प्रपोजल को कैसे मुकम्मल करना है, विस्तार से समझिए-

1. ‘मेमोरी ट्रेल’ प्रपोजल

हर रिश्ते की अपनी एक कहानी होती है, जिसमें कई छोटे-बड़े पल जुड़कर एक कहानी कहते हैं। आप इन यादों को दोहराते हुए प्रपोज कर सकते हैं।

इसके लिए उन जगहों पर जाएं, जहां आपके रिश्ते के खास पल जुड़े हों, जैसे पहली मुलाकात, पहली कॉफी डेट या वह जगह जहां आपने घंटों बातें की हों। हर जगह पर एक छोटा नोट, फोटो या यादों से जुड़ा मैसेज रख सकते हैं।

आखिरी जगह पर पार्टनर से पहले पहुंचकर उसका इंतजार करें और दिल से कहें कि आप इन यादों को आगे भी साथ जीना चाहते हैं। यह तरीका बेहद पर्सनल और इमोशनल होता है, जो सामने वाले को खास महसूस कराता है।

2. ’12 रीजन व्हाई’ प्रपोजल

अगर आप अपने पार्टनर को यह बताना चाहते हैं कि वह आपकी जिंदगी में कितना मायने रखता है, तो यह प्रपोजल का सबसे खूबसूरत तरीका हो सकता है। इसके लिए 12 छोटे-छोटे नोट लिखें, जिनमें हर नोट में एक वजह हो कि आप उनसे क्यों प्यार करते हैं।

इन 12 वजहों को साल के 12 महीनों से जोड़ सकते हैं। जैसे एक वजह उसके सपोर्ट के लिए, एक उसकी स्माइल के लिए या किसी खास याद के लिए। इन नोट्स को सजाकर एक बॉक्स, स्क्रैपबुक या लिफाफों में रख दें।

पार्टनर के लिए जो नोट्स लिखे हैं, उसके सबसे आखिरी नोट में अपने दिल की बात लिखें। यह तरीका बेहद इमोशनल और यादगार बन सकता है।

3. ‘स्ट्रेंजर्स अगेन’ प्रपोजल

“चलो एक बार फिर से अजनबी बन जाएं हम दोनों।” 1963 में आई फिल्म ‘गुमराह’ का ये गाना तो आपने सुना ही होगा। इसी तर्ज पर आप अपने रिश्ते को भी एक दिन के लिए एक नए अंदाज में जी सकते हैं। इसके लिए एक डेट प्लान करें और तय करें कि आप दोनों पहली बार मिलने वाले अजनबी की तरह एक–दूसरे से मिलेंगे। किसी कैफे या रेस्टोरेंट में मिलें और ऐसे कि जैसे यह पहली मुलाकात है।

धीरे-धीरे बातचीत के दौरान वही पुरानी केमिस्ट्री और हंसी-मजाक दोबारा जिएं। डेट के अंत में पार्टनर को एक छोटा सा नोट दें, जिसमें लिखें कि अगर जिंदगी दोबारा मौका दे तो भी आप उन्हें ही चुनेंगे। यह तरीका रिश्ते की गहराई को खूबसूरती से दिखाता है।

4. ‘पैरलल डे’ प्रपोजल

कई बार पार्टनर अनजाने में अपनी पसंद की छोटी-छोटी चीजें बता देते हैं। आप इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए पूरा दिन प्लान कर सकते हैं।

जैसे पार्टनर का पसंदीदा नाश्ता बनाएं, उनकी पसंद के गाने प्ले करें।, उनकी फेवरेट फिल्म देखें या उन्हें उनकी पसंद का फूल दें।

दिन के अंत में उन्हें बताएं कि आपने पूरा दिन उनकी हरेक पसंद को ध्यान में रखकर ही प्लान किया है। यह दिखाता है कि आप उन्हें कितनी गहराई से समझते हैं।

5. फोटो स्टोरी प्रपोजल

आज के दौर में फोटोशूट कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। आप इसी ट्रेंड को प्रपोजल में बदल सकते हैं। एक कपल फोटोशूट प्लान करें और शूट के दौरान प्लेकार्ड या फ्रेम के जरिए अपनी लव स्टोरी दिखाएं।

पहली मुलाकात से लेकर खास यादों तक हर पल को तस्वीरों में शामिल करें। आखिरी फ्रेम में प्रपोजल मैसेज लिख सकते हैं। यह तरीका न सिर्फ सरप्राइज देता है, बल्कि उस पल को हमेशा के लिए यादगार बना देता है।

अगर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो ऐसे करें प्रपोज

अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो दूरी के बावजूद प्यार जताने के कई खूबसूरत तरीके हो सकते हैं। आज के डिजिटल दौर में वीडियो कॉल, सरप्राइज पार्सल और क्रिएटिव ऑनलाइन आइडियाज के जरिए पार्टनर को खास महसूस करवा सकते हैं। इस तरह अपने दिल की बातें यादगार अंदाज में बयां कर सकते हैं। ग्राफिक में देखिए ऐसे 5 यूनीक आइडियाज-

1. ‘टाइम्ड टुगेदर’ प्रपोजल

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सरप्राइज का महत्व और बढ़ जाता है। इसके लिए आप अपने पार्टनर को एक पैकेज भेज सकते हैं, जिसमें हाथ से लिखे खत, फोटो या आपकी कोई पसंदीदा चीज जैसे हुडी, वॉच या परफ्यूम शामिल हो सकती है। इन सभी चीजों से वो खुद को आपके करीब महसूस करेगा।

पार्टनर से कहें कि वह पैकेज को एक तय समय पर वीडियो कॉल के दौरान खोले। जब वह एक-एक चीज देखे तो उसके साथ उस पल को महसूस करे। इसके बाद अपने दिल की बात कहें। यह दूरी के बावजूद बेहद इमोशनल अनुभव बन सकता है।

2. ‘शेयर स्क्रीन’ प्रपोजल

डिजिटल दुनिया ने लॉन्ग डिस्टेंस कपल्स के लिए कई रास्ते खोल दिए हैं। आप एक वर्चुअल डेट प्लान कर सकते हैं और स्क्रीन शेयर करके एक स्लाइड-शो या वीडियो दिखा सकते हैं।

इस वीडियो में चैट स्क्रीनशॉट, फोटो, वॉइस नोट्स और खास यादों को शामिल करें। वीडियो के अंत में प्रपोजल मैसेज दिखाएं। यह तरीका पार्टनर को यह महसूस कराता है कि दूरी के बावजूद रिश्ते के इमोशंस उतने ही मजबूत हैं।

3. ‘ओपन व्हेन’ प्रपोजल बॉक्स

यह तरीका बेहद भावनात्मक और सरप्राइज से भरा होता है। इसके लिए अलग-अलग लिफाफों में खत लिखें और उन पर लिखें–

  • जब मेरी याद आए, तब खोलना।
  • जब उदास होना, तब खोलना।
  • जब मुस्कुराना चाहो, तब खोलना।
  • जब अकेला महसूस हो, तब खोलना।

इनमें अपने प्यार और यादों से जुड़ी बातें लिखें। आखिरी खत में अपने दिल की सबसे खास बात लिख सकते हैं। इस तरीके से आपका पार्टनर हर भावनात्मक पल में खुद को आपके करीब महसूस करता है।

4. टाइम जोन लव प्रपोजल

अगर आप और आपके पार्टनर अलग-अलग टाइम जोन (जैसे भारत-अमेरिका) में रहते हैं, तो यह आइडिया बेहद खास बन सकता है। आप एक डिजिटल टाइमलाइन बनाकर दिखा सकते हैं कि अलग-अलग समय होने के बावजूद आपकी लाइफस्टाइल एक-दूसरे से कैसे जुड़ी हुई है।

जैसे जब पार्टनर सुबह उठता है, तब आप शायद सो रहे होते हैं, लेकिन उसका सपना देखते हैं। इस टाइमलाइन के जरिए दिखाएं कि आप लोगों के बीच दूरी सिर्फ समय की होती है, दिलों की नहीं।

5. फ्यूचर कैलेंडर प्रपोजल

यह तरीका लॉन्ग डिस्टेंस कपल्स के लिए बेहद रोमांटिक हो सकता है। इसके लिए एक डिजिटल कैलेंडर बनाएं और उसमें आने वाले सालों के लिए काल्पनिक लेकिन खूबसूरत प्लान लिखें।

जैसे-

  • हर साल एनिवर्सरी सेलिब्रेशन।
  • संडे कॉफी डेट।
  • वह ट्रिप, जो आप दोनों करना चाहते हैं।
  • रैंडम फाइट और पैचअप डे।

इस कैलेंडर में आखिरी इवेंट उस दिन रखें, जब पार्टनर आपके प्रपोजल का जवाब दे। यह तरीका भविष्य के सपनों को साझा करने का खूबसूरत जरिया है।

याद रखें कि सबसे खास है भावनाओं की सच्चाई

प्रपोजल का मतलब सिर्फ किसी खास दिन को सेलिब्रेट करना नहीं होता, बल्कि यह रिश्ते को नई दिशा देने का मौका है। हर कपल की कहानी अलग होती है। इसलिए प्रपोजल भी वही सबसे खूबसूरत होता है, जो उनके रिश्ते की कहानी के सबसे करीब हो।

जरूरी नहीं कि प्रपोजल में महंगे गिफ्ट या बड़े इवेंट्स शामिल हों। कई बार एक सच्चा मैसेज, हाथ से लिखा खत या पुरानी यादों का जिक्र भी दिल को छू सकता है। अगर आपके प्रपोजल में सच्चाई और अपनापन है, तो इस दिन साथ बिताया हर पल आपकी लव स्टोरी का सबसे खूबसूरत चैप्टर बन सकता है।

……………… ये खबर भी पढ़िए रिलेशनशिप एडवाइज- बॉयफ्रेंड सुनता नहीं, जज करता है:हर बात में मेरी गलती निकालता है, क्या ये रेड फ्लैग है, मुझे क्या करना चाहिए

आपकी फीलिंग्स जायज हैं। अगर पार्टनर जजमेंटल हो तो ठहरकर सोचना जरूरी है। चलिए, पहले आपके पार्टनर के बिहेवियर पैटर्न को ठीक से समझते हैं। फिर देखते हैं कि क्या ये बिहेवियर रेड फ्लैग है और आपको इस स्थिति में क्या करना चाहिए। आगे पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket