Saturday, 21 Nov 2026 | 03:00 AM

Trending :

ट्रम्प बोले- ईरान के कट्टरपंथी नेता आखिरकार झुकेंगे:मैं उनसे तब तक निपटूंगा, जब तक वे समझौता नहीं कर लेते

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को दावा किया है कि ईरान के कट्टरपंथी नेता आखिरकार झुक जाएंगे। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, ट्रम्प ने कहा कि वे ईरान के साथ तब तक सख्ती से पेश आते रहेंगे, जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता। जब उनसे अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मैं उनसे तब तक निपटूंगा, जब तक वे समझौता नहीं कर लेते। इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा था कि ईरान क्षेत्रीय तनाव से निपटने के लिए कई रास्तों पर विचार कर रहा है। इनमें सम्मान और मजबूती के साथ बातचीत भी शामिल है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता कई बड़े विवादित मुद्दों में उलझी हुई है। होर्मुज स्ट्रेट, ईरानी जहाजों की अमेरिकी नाकेबंदी, परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों में राहत और बैलिस्टिक मिसाइल जैसे मुद्दों पर दोनों देशों के बीच मतभेद बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1. ट्रम्प ने ईरान का शांति प्रस्ताव ठुकराया: ट्रम्प ने ईरान के नए प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया। अमेरिका ने ईरान से 12 साल तक यूरेनियम संवर्धन रोकने और 60% एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने की शर्त रखी है। 2. तेल की कीमतों में बड़ा उछाल: अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बाद ब्रेंट क्रूड 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। होर्मुज स्ट्रेट में सप्लाई बाधित होने की आशंका से बाजार में चिंता बढ़ी। 3. ट्रम्प बोले- ईरान से सीजफायर वेंटिलेटर पर: ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम अब बेहद कमजोर स्थिति में है। उन्होंने ईरानी प्रस्ताव को कूड़ा बताते हुए कहा कि अमेरिका अब पूर्ण जीत चाहता है। 4. होर्मुज में तनाव और बढ़ा: ईरान ने चेतावनी दी कि फ्रांस और ब्रिटेन के युद्धपोत होर्मुज स्ट्रेट में आए तो तुरंत जवाब दिया जाएगा। वहीं कई जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई और देशों ने समुद्री सुरक्षा बढ़ानी शुरू कर दी। 5. लेबनान बॉर्डर पर इजराइल-हिजबुल्लाह संघर्ष तेज: हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजराइली सैनिकों पर हमला करने का दावा किया। वहीं इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह का ड्रोन मार गिराने और सीमा पर एक सैनिक के मारे जाने की पुष्टि की। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सलमान-नयनतारा की नई फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू:एक्शन थ्रिलर फिल्म में पहली बार साथ दिखेंगे दोनों कलाकार; दिल राजू हैं प्रोड्यूसर

April 22, 2026/
4:11 pm

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की नई फिल्म की शूटिंग मुंबई में आधिकारिक तौर पर शुरू हो...

19 साल बाद भारत में परफॉर्म करेंगी ग्लोबल स्टार शकीरा:अप्रैल में मुंबई और दिल्ली में ग्रैमी अवॉर्ड विनर के लाइव शो होंगे

February 20, 2026/
3:12 pm

ग्लोबल पॉप स्टार और कई ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं सिंगर शकीरा अप्रैल में 19 साल बाद भारत में परफॉर्म करेंगी।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ट्रम्प बोले- ईरान के कट्टरपंथी नेता आखिरकार झुकेंगे:मैं उनसे तब तक निपटूंगा, जब तक वे समझौता नहीं कर लेते

ट्रम्प बोले- ईरान के कट्टरपंथी नेता आखिरकार झुकेंगे:मैं उनसे तब तक निपटूंगा, जब तक वे समझौता नहीं कर लेते

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को दावा किया है कि ईरान के कट्टरपंथी नेता आखिरकार झुक जाएंगे। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, ट्रम्प ने कहा कि वे ईरान के साथ तब तक सख्ती से पेश आते रहेंगे, जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता। जब उनसे अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मैं उनसे तब तक निपटूंगा, जब तक वे समझौता नहीं कर लेते। इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा था कि ईरान क्षेत्रीय तनाव से निपटने के लिए कई रास्तों पर विचार कर रहा है। इनमें सम्मान और मजबूती के साथ बातचीत भी शामिल है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता कई बड़े विवादित मुद्दों में उलझी हुई है। होर्मुज स्ट्रेट, ईरानी जहाजों की अमेरिकी नाकेबंदी, परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों में राहत और बैलिस्टिक मिसाइल जैसे मुद्दों पर दोनों देशों के बीच मतभेद बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1. ट्रम्प ने ईरान का शांति प्रस्ताव ठुकराया: ट्रम्प ने ईरान के नए प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया। अमेरिका ने ईरान से 12 साल तक यूरेनियम संवर्धन रोकने और 60% एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने की शर्त रखी है। 2. तेल की कीमतों में बड़ा उछाल: अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बाद ब्रेंट क्रूड 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। होर्मुज स्ट्रेट में सप्लाई बाधित होने की आशंका से बाजार में चिंता बढ़ी। 3. ट्रम्प बोले- ईरान से सीजफायर वेंटिलेटर पर: ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम अब बेहद कमजोर स्थिति में है। उन्होंने ईरानी प्रस्ताव को कूड़ा बताते हुए कहा कि अमेरिका अब पूर्ण जीत चाहता है। 4. होर्मुज में तनाव और बढ़ा: ईरान ने चेतावनी दी कि फ्रांस और ब्रिटेन के युद्धपोत होर्मुज स्ट्रेट में आए तो तुरंत जवाब दिया जाएगा। वहीं कई जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई और देशों ने समुद्री सुरक्षा बढ़ानी शुरू कर दी। 5. लेबनान बॉर्डर पर इजराइल-हिजबुल्लाह संघर्ष तेज: हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजराइली सैनिकों पर हमला करने का दावा किया। वहीं इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह का ड्रोन मार गिराने और सीमा पर एक सैनिक के मारे जाने की पुष्टि की। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket