Tuesday, 06 Oct 2026 | 10:59 PM

Trending :

EXCLUSIVE

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में देश की पहली हाइड्रोजन बस सर्विस शुरू; किराया ₹10-15, हर 30 मिनट में मिलेगी सुविधा

दिल्ली में शुक्रवार से देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड बस सेवा शुरू हो गई। यह शटल बस सेवा सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में सरकारी दफ्तरों और मेट्रो स्टेशनों के बीच चलेगी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की साझेदारी में यह सेवा शुरू की गई है। सुबह 8:30 बजे IOCL ने बसों को औपचारिक तौर पर DMRC को सौंपा। यह सेवा केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन को जोड़ते हुए कर्तव्य भवन, विज्ञान भवन, निर्माण भवन और इंडिया गेट जैसे प्रमुख स्थानों तक चलेगी। इसका मकसद सरकारी कर्मचारियों और यात्रियों को लास्ट-माइल कनेक्टिविटी देना है। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, गुफा से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े और राशन बरामद जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाना पकड़ा है। यह ठिकाना अरागाम के खानजपथरी इलाके के जंगल में प्राकृतिक गुफाओं में मिला। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त सर्च और डिस्ट्रॉइ ऑपरेशन (SADO) चलाया। अभियान के दौरान जंगल क्षेत्र की प्राकृतिक गुफाओं की तलाशी ली गई। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े, बर्तन, राशन और अन्य सामग्री बरामद की गई। दिल्ली के संविदा नर्सिंग स्टाफ को नियमित कर्मचारियों जितना न्यूनतम वेतन, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रखा सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे संविदा नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के पक्ष में फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा कि इन कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य कर्मियों के बराबर न्यूनतम वेतन मिलेगा। जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन (DSHM) की अपील खारिज कर दी। इसके साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रखा गया। मामला पवन शर्मा बनाम दिल्ली सरकार से जुड़ा है। फैसले के तहत DSHM के 242 कर्मचारियों को 16 सितंबर 2015 से नियमित पदों के न्यूनतम वेतन के बराबर भुगतान मिलेगा। दस्तावेजों की जांच के बाद बकाया रकम भी दी जाएगी। कर्नाटक में पुल से ट्रैक्टर गिरा, 7 श्रद्धालुओं की मौत; CM ने 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान किया कर्नाटक के कोप्पल जिले में शुक्रवार को एक ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पुल से नीचे गिर गया। हादसे में एक साल के बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर में 19 लोग सवार थे। सभी हुलिगेम्मा मंदिर जा रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर पुल से नीचे गिर गया। 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Harmanpreet Highest Indian Scorer; Deepti Sharma Record

June 15, 2026/
5:16 am

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 64...

iran middle east war Fake lockdown notice war april fool

April 1, 2026/
3:05 pm

नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक सोशल मीडिया और वॉट्सएप पर एक अप्रैल को ‘वॉर लॉकडाउन नोटिस’ वायरल हुआ, जिससे...

'जिन्होंने सदियों गुलाम बनाया, अब वो डर रहे हैं':यह डर अच्छा है; बरखेड़ा कुर्मी में दामोदर यादव ने विरोधियों पर साधा निशाना

April 29, 2026/
9:02 am

सीहोर के ग्राम बरखेड़ा कुर्मी में मंगलवार रात एक जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के...

shubhendu adhikari pa chandranath murder case

May 7, 2026/
8:59 pm

सूरत34 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में बुधवार, 6 मई की रात...

Flavio Cobolli vs Alexander Zverev Live Score.

June 7, 2026/
8:10 pm

आखरी अपडेट:07 जून, 2026, 20:10 IST बंगाल में जनता का गुस्सा देखने को मिल रहा है क्योंकि निवासियों ने टीएमसी...

India Vs West Indies Live Cricket Score, T20 World Cup 2026: Stay updated with IND vs WI Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Kolkata.

February 11, 2026/
1:40 pm

आखरी अपडेट:11 फरवरी, 2026, 13:40 IST लोकसभा में राहुल गांधी ने गाजा में युद्ध, यूक्रेन, ईरान तनाव का हवाला देते...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में देश की पहली हाइड्रोजन बस सर्विस शुरू; किराया ₹10-15, हर 30 मिनट में मिलेगी सुविधा

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में देश की पहली हाइड्रोजन बस सर्विस शुरू; किराया ₹10-15, हर 30 मिनट में मिलेगी सुविधा

दिल्ली में शुक्रवार से देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड बस सेवा शुरू हो गई। यह शटल बस सेवा सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में सरकारी दफ्तरों और मेट्रो स्टेशनों के बीच चलेगी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की साझेदारी में यह सेवा शुरू की गई है। सुबह 8:30 बजे IOCL ने बसों को औपचारिक तौर पर DMRC को सौंपा। यह सेवा केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन को जोड़ते हुए कर्तव्य भवन, विज्ञान भवन, निर्माण भवन और इंडिया गेट जैसे प्रमुख स्थानों तक चलेगी। इसका मकसद सरकारी कर्मचारियों और यात्रियों को लास्ट-माइल कनेक्टिविटी देना है। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, गुफा से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े और राशन बरामद जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाना पकड़ा है। यह ठिकाना अरागाम के खानजपथरी इलाके के जंगल में प्राकृतिक गुफाओं में मिला। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त सर्च और डिस्ट्रॉइ ऑपरेशन (SADO) चलाया। अभियान के दौरान जंगल क्षेत्र की प्राकृतिक गुफाओं की तलाशी ली गई। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े, बर्तन, राशन और अन्य सामग्री बरामद की गई। दिल्ली के संविदा नर्सिंग स्टाफ को नियमित कर्मचारियों जितना न्यूनतम वेतन, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रखा सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे संविदा नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के पक्ष में फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा कि इन कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य कर्मियों के बराबर न्यूनतम वेतन मिलेगा। जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन (DSHM) की अपील खारिज कर दी। इसके साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रखा गया। मामला पवन शर्मा बनाम दिल्ली सरकार से जुड़ा है। फैसले के तहत DSHM के 242 कर्मचारियों को 16 सितंबर 2015 से नियमित पदों के न्यूनतम वेतन के बराबर भुगतान मिलेगा। दस्तावेजों की जांच के बाद बकाया रकम भी दी जाएगी। कर्नाटक में पुल से ट्रैक्टर गिरा, 7 श्रद्धालुओं की मौत; CM ने 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान किया कर्नाटक के कोप्पल जिले में शुक्रवार को एक ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पुल से नीचे गिर गया। हादसे में एक साल के बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर में 19 लोग सवार थे। सभी हुलिगेम्मा मंदिर जा रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर पुल से नीचे गिर गया। 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket