Wednesday, 08 Jul 2026 | 03:31 PM

Trending :

PM मोदी ने किया शाहरुख की फिल्म का जिक्र:'कुछ कुछ होता है' से समझाए भारत-इंडोनेशिया के रिश्ते; करण जौहर ने जताई खुशी UK की व्हिस्की-कारें भारत में 7 दिन बाद सस्ती मिलेंगी:भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 15 जुलाई से लागू होगा; जानें किन चीजों के दाम बदलेंगे PM मोदी ने किया शाहरुख की फिल्म का जिक्र:'कुछ कुछ होता है' से समझाए भारत-इंडोनेशिया के रिश्ते; करण जौहर ने जताई खुशी सफलता के साथ कई रिश्ते पीछे छूट जाते हैं:इंद्रजीत लंकेश बोले- दीपिका को लॉन्च किया, फिर साथ काम करने की कोशिश नहीं की सफलता के साथ कई रिश्ते पीछे छूट जाते हैं:इंद्रजीत लंकेश बोले- दीपिका को लॉन्च किया, फिर साथ काम करने की कोशिश नहीं की Wealthy individuals are hiding their wealth in luxury safes; bunker-like security.
EXCLUSIVE

इस हफ्ते शेयर बाजार में काफी हलचल की उम्मीद:अमेरिका-ईरान तनाव, विदेशी निवेशकों की बिकवाली जैसे 5 फैक्टर तय करेंगे चाल

कल 18 मई से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में काफी हलचल रहने वाली है। अमेरिका-ईरान तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से लेकर टेक्निकल फैक्टर बाजार की दिशा तय करेंगे। चलिए समझते हैं अगले हफ्ते बाजार में क्या हो सकता है… सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,466 | 23,345 | 23,320 | 22,858 | 22,780 | 22,558 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 23,812 | 23,872 | 23,935 | 24,140 | 24,382 | 24,450 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। अब 5 फैक्टर्स जो बाजार की दिशा तय कर सकते हैं… 1. अमेरिका-ईरान युद्ध और शांति वार्ता अमेरिका-ईरान युद्ध को शुरू हुए लगभग तीन महीने होने वाले हैं। ईरान ने घोषणा की है कि वह जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए समुद्री ट्रैफिक को मैनेज करने का प्रस्ताव पेश करेगा। इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान शांति समझौते पर आगे बढ़ने से इनकार करता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 2. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरान के विदेश मंत्री के बयानों के बाद शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा की तेजी आई। इन बयानों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास जहाजों पर हमलों को रोकने के समझौते की उम्मीदें कमजोर हुई हैं। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 3.35% बढ़कर 109.26 प्रति बैरल पर बंद हुआ। 3. चौथी तिमाही के नतीजों का छठा हफ्ता 500 से ज्यादा कंपनियां 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे जारी करेंगी। प्रमुख दिग्गज कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL), लेंसकार्ट सॉल्यूशंस, LIC और एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (नायका) शामिल हैं। 4. FII की लगातार बिकवाली विदेशी निवेशकों ने इस महीने की 16 तारीख तक ₹27,177 करोड़ के शेयर बेचे हैं। इसके साथ ही साल 2026 में अब तक उनकी कुल बिकवाली ₹2,31,486 रुपए करोड़ तक पहुंच गई है। 5. टेक्निकल फैक्टर्स सेंसेक्स एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि सेंसेक्स अभी 75,200 से 75,300 के जोन के आसपास है। यह दिखाता है कि लगातार बनी वैश्विक अनिश्चितता और बाजार के उतार-चढ़ाव वाले माहौल के बीच बाजार धीरे-धीरे और संभलकर रिकवरी करने की कोशिश कर रहा है। बाजार के लिए तुरंत का रेजिस्टेंस 75,600 से 76,000 के दायरे में है, जबकि मजबूत सपोर्ट 74,500 से 74,200 के जोन के आसपास दिख रहा है। बाजार अब किसी भी तरफ एक बड़ा ब्रेकआउट (दायरा तोड़ना) देगा, तभी आगे के लिए बाजार की असली चाल तय होगी। निफ्टी 50 निफ्टी 50 के आउटलुक पर चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि अगर बाजार ऊपर की तरफ जाता है, तो इसके लिए इमिडिएट रेजिस्टेंस 24,000 और 24,250 पर रहेगा। वहीं अगर बाजार गिरता है, तो इसे 23,250 पर सपोर्ट मिल सकता है। अगर निफ्टी 23,000 का स्तर तोड़ता है, तो बिकवाली का दबाव और ज्यादा बढ़ सकता है। बाजार के मौजूदा हालातों को देखते हुए ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि वे अनुशासन में रहें और इस उतार-चढ़ाव के बीच सख्त स्टॉप-लॉस स्ट्रैटेजी (नुकसान से बचने का नियम) का पालन करें। शुक्रवार को सेंसेक्स 160 अंक गिरकर बंद हुआ था

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
आज IPL में LSG-SRH का मैच: ईशान की कप्तानी में तीसरा मुकाबला, कहा था- हर मैच के साथ अपनी कमियों को जान रहा - Patna News

April 5, 2026/
1:01 pm

पटना15 मिनट पहले कॉपी लिंक आज IPL में पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच...

मोदी पर खड़गे के बयान से भारी विवाद, बीजेपी बोली- अपमान, माफ़ी माफ़ी

April 21, 2026/
4:33 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी पर ‘आतंकवादी’ राजनीतिक विवाद...

इंदौर में महिला आरक्षक ने किया सुसाइड का प्रयास:फर्स्ट बटालियन के फ्लैट में फंदे पर लटकी मिली; हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

April 10, 2026/
12:12 am

इंदौर के फर्स्ट बटालियन में रहने वाली एक महिला आरक्षक ने गुरुवार को आत्महत्या की कोशिश की। महिला अपने फ्लैट...

बंगाल चुनाव चरण 2: 78.68% मतदान दर्ज, दीदी को बीजेपी की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा | न्यूज18

April 29, 2026/
5:33 pm

जैसे ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक मतदान 78.68% तक पहुंच गया,...

मऊगंज में डॉक्टर ने शादी कर युवती को छोड़ा:पहले से शादीशुदा निकला आरोपी, पीड़िता ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

March 10, 2026/
9:08 pm

मऊगंज जिले में एक डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। युवती का कहना है...

ग्वालियर के घाटीगांव में चीते की मूवमेंट VIDEO:मवेशियों के बीच खेतों में घूम रहा चीता, वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल जाने से रोका

April 17, 2026/
12:01 pm

कूनो नेशनल पार्क से लौटकर आए चीता KGP-1 का मूवमेंट घाटीगांव स्थित सोनचिरैया अभयारण्य, आसपास लगे जंगलों और जंगल से...

मुक्केबाजी के लिए उत्तराखंड के 6 खिलाड़ी ताशकंद रवाना:अंतरराष्ट्रीय सब-जूनियर प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग; 2 खिलाड़ी और 4 ऑफिशियल शामिल

May 2, 2026/
11:33 am

उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 1 से 16 मई तक होने वाली अंडर-15 अंतरराष्ट्रीय सब-जूनियर बालक एवं बालिका मुक्केबाजी चैंपियनशिप में...

मुंबई की लाइफलाइन रहे डिब्बावालों का वजूद संकट में:हार्वर्ड ने कभी लॉजिस्टिक्स का मास्टरक्लास बताया था, प्रिंस चार्ल्स खुद देखने आए थे

June 2, 2026/
1:13 pm

जब मुंबई पूरी तरह जागी भी नहीं होती, सफेद टोपी और कुर्ते में कुछ लोग साइकिलों पर ऊंचे-ऊंचे टिफिन के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

इस हफ्ते शेयर बाजार में काफी हलचल की उम्मीद:अमेरिका-ईरान तनाव, विदेशी निवेशकों की बिकवाली जैसे 5 फैक्टर तय करेंगे चाल

इस हफ्ते शेयर बाजार में काफी हलचल की उम्मीद:अमेरिका-ईरान तनाव, विदेशी निवेशकों की बिकवाली जैसे 5 फैक्टर तय करेंगे चाल

कल 18 मई से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में काफी हलचल रहने वाली है। अमेरिका-ईरान तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से लेकर टेक्निकल फैक्टर बाजार की दिशा तय करेंगे। चलिए समझते हैं अगले हफ्ते बाजार में क्या हो सकता है… सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,466 | 23,345 | 23,320 | 22,858 | 22,780 | 22,558 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 23,812 | 23,872 | 23,935 | 24,140 | 24,382 | 24,450 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। अब 5 फैक्टर्स जो बाजार की दिशा तय कर सकते हैं… 1. अमेरिका-ईरान युद्ध और शांति वार्ता अमेरिका-ईरान युद्ध को शुरू हुए लगभग तीन महीने होने वाले हैं। ईरान ने घोषणा की है कि वह जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए समुद्री ट्रैफिक को मैनेज करने का प्रस्ताव पेश करेगा। इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान शांति समझौते पर आगे बढ़ने से इनकार करता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 2. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरान के विदेश मंत्री के बयानों के बाद शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा की तेजी आई। इन बयानों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास जहाजों पर हमलों को रोकने के समझौते की उम्मीदें कमजोर हुई हैं। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 3.35% बढ़कर 109.26 प्रति बैरल पर बंद हुआ। 3. चौथी तिमाही के नतीजों का छठा हफ्ता 500 से ज्यादा कंपनियां 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे जारी करेंगी। प्रमुख दिग्गज कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL), लेंसकार्ट सॉल्यूशंस, LIC और एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (नायका) शामिल हैं। 4. FII की लगातार बिकवाली विदेशी निवेशकों ने इस महीने की 16 तारीख तक ₹27,177 करोड़ के शेयर बेचे हैं। इसके साथ ही साल 2026 में अब तक उनकी कुल बिकवाली ₹2,31,486 रुपए करोड़ तक पहुंच गई है। 5. टेक्निकल फैक्टर्स सेंसेक्स एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि सेंसेक्स अभी 75,200 से 75,300 के जोन के आसपास है। यह दिखाता है कि लगातार बनी वैश्विक अनिश्चितता और बाजार के उतार-चढ़ाव वाले माहौल के बीच बाजार धीरे-धीरे और संभलकर रिकवरी करने की कोशिश कर रहा है। बाजार के लिए तुरंत का रेजिस्टेंस 75,600 से 76,000 के दायरे में है, जबकि मजबूत सपोर्ट 74,500 से 74,200 के जोन के आसपास दिख रहा है। बाजार अब किसी भी तरफ एक बड़ा ब्रेकआउट (दायरा तोड़ना) देगा, तभी आगे के लिए बाजार की असली चाल तय होगी। निफ्टी 50 निफ्टी 50 के आउटलुक पर चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि अगर बाजार ऊपर की तरफ जाता है, तो इसके लिए इमिडिएट रेजिस्टेंस 24,000 और 24,250 पर रहेगा। वहीं अगर बाजार गिरता है, तो इसे 23,250 पर सपोर्ट मिल सकता है। अगर निफ्टी 23,000 का स्तर तोड़ता है, तो बिकवाली का दबाव और ज्यादा बढ़ सकता है। बाजार के मौजूदा हालातों को देखते हुए ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि वे अनुशासन में रहें और इस उतार-चढ़ाव के बीच सख्त स्टॉप-लॉस स्ट्रैटेजी (नुकसान से बचने का नियम) का पालन करें। शुक्रवार को सेंसेक्स 160 अंक गिरकर बंद हुआ था

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket