Tuesday, 13 Oct 2026 | 08:51 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Chennai Eye Crucial Win, Hyderabad Target Qualification

चेपॉक33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2026 के 63वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे और हैदराबाद तीसरे स्थान पर है।

पिछले मैच में लखनऊ से हारने के बाद ऋतुराज गायकवाड की अगुआई वाली चेन्नई को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। दूसरी ओर, पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी।

दोनों टीमें 24वीं बार आमने-सामने होंगी

दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मैच हुए हैं। CSK ने 15 और SRH ने 8 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद जीता था। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। हैदराबाद में खेला गया पहला मैच भी SRH ने जीता था।

कंबोज ने 19 विकेट लिए

चेन्नई का इस सीजन में सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने IPL 2026 की शुरुआत लगातार तीन हार के साथ की थी। इसके बाद चेन्नई ने वापसी करते हुए अगले 9 मैचों में 6 जीत दर्ज कर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा।

टीम के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हैं। लखनऊ के खिलाफ इकाना स्टेडियम में मिली हार से चेन्नई का नेट रन-रेट बिगड़ा है, जिससे बाकी दोनों मैच जीतने का दबाव बढ़ गया है।

संजू सैमसन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 236.55 की स्ट्राइक रेट से 450 रन बनाए हैं। अंशुल कंबोज 12 मैचों में 19 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।

86 रन पर सिमटी थी हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन 12 में से 7 मैच जीतकर 14 अंक जुटाए हैं। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में हैदराबाद की बल्लेबाजी फ्लॉप रही थी और टीम 86 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

जीत मिलने पर हैदराबाद के 16 अंक हो जाएंगे और टीम प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच जाएगी। हेनरिक क्लासन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 153.93 की स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए हैं। ईशान मलिंगा 16 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।

चेपॉक में 200+ स्कोर बन रहे

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इस सीजन अब तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस साल चेपॉक की पिच का मिजाज बदला हुआ नजर आया है। पारंपरिक रूप से स्पिनरों की मददगार रहने वाली यह पिच इस सीजन बल्लेबाजों के अनुकूल रही है और यहां लगातार 200 से अधिक के स्कोर बने हैं।

हालांकि, कुछ मैचों में गेंद रुककर आई है और स्पिनर्स को ग्रिप व टर्न मिला है। इस साल यहां खेले गए 6 मैचों में 4 बार चेज करने वाली टीम जीती है। ऐसे में आज भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। चेपॉक में अब तक IPL के 97 मैच खेले गए हैं। इनमें 51 मैच जीते गए, 44 हारे गए और 2 टाई रहे हैं।

मैच के दौरान बारिश हो सकती है

एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक), चेन्नई में मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है। शाम में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भोपाल के रचना टॉवर पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग:निरीक्षण किया, कैम्पस में होगा सौंदर्यीकरण; पार्क, ओपन जिम-पोल लाइट भी लगेगी

March 11, 2026/
6:37 pm

भोपाल के रचना नगर स्थित रचना टॉवर पर बुधवार को मंत्री विश्वास कैलाश सारंग पहुंचे। उन्होंने रचना टॉवर परिसर का...

authorimg

February 10, 2026/
12:00 pm

Last Updated:February 10, 2026, 12:00 IST Bikaner News: बीकानेर के लूणकरणसर कस्बे में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र पीरतानी के अपहरण...

इडली बैटर रेसिपी

June 25, 2026/
5:13 pm

25 जून 2026 को 17:13 IST पर अद्यतन किया गया क्या आप भी घर पर होटल जैसी सॉफ्ट और स्पेलसी...

पश्चिम बंगाल में पीएम ने झालमूड़ी खाई; VIDEO:दुकानदार को ₹10 दिए; उसने पूछा- प्याज खाते हैं, मोदी बोले- प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं

April 19, 2026/
6:39 pm

पीएम मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। झाड़ग्राम में उन्होंने रैली की। इस दौरान रास्ते में वह...

मनोज मुंतशिर बोले- श्रीकृष्ण थे दुनिया के पहले साइकोलॉजिस्ट:भगवद्गीता हर दुख का इलाज; राधा-कृष्ण के एक ना होने का कारण बताया

August 22, 2026/
4:30 am

गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर का नाट्य शो ‘राधा से रणभूमि तक’ आज 22 और 23 अगस्त को इंदौर के...

सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये, किसानों को पॉकेट मनी...बंगाल में ममता बनर्जी ने जारी किया घोषणा पत्र

March 20, 2026/
5:04 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी कांग्रेस (टीएमसी) का मेनिफेस्टो जारी किया। रियल एस्टेट ने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Chennai Eye Crucial Win, Hyderabad Target Qualification

Chennai Eye Crucial Win, Hyderabad Target Qualification

चेपॉक33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2026 के 63वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे और हैदराबाद तीसरे स्थान पर है।

पिछले मैच में लखनऊ से हारने के बाद ऋतुराज गायकवाड की अगुआई वाली चेन्नई को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। दूसरी ओर, पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी।

दोनों टीमें 24वीं बार आमने-सामने होंगी

दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मैच हुए हैं। CSK ने 15 और SRH ने 8 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद जीता था। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। हैदराबाद में खेला गया पहला मैच भी SRH ने जीता था।

कंबोज ने 19 विकेट लिए

चेन्नई का इस सीजन में सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने IPL 2026 की शुरुआत लगातार तीन हार के साथ की थी। इसके बाद चेन्नई ने वापसी करते हुए अगले 9 मैचों में 6 जीत दर्ज कर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा।

टीम के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हैं। लखनऊ के खिलाफ इकाना स्टेडियम में मिली हार से चेन्नई का नेट रन-रेट बिगड़ा है, जिससे बाकी दोनों मैच जीतने का दबाव बढ़ गया है।

संजू सैमसन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 236.55 की स्ट्राइक रेट से 450 रन बनाए हैं। अंशुल कंबोज 12 मैचों में 19 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।

86 रन पर सिमटी थी हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन 12 में से 7 मैच जीतकर 14 अंक जुटाए हैं। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में हैदराबाद की बल्लेबाजी फ्लॉप रही थी और टीम 86 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

जीत मिलने पर हैदराबाद के 16 अंक हो जाएंगे और टीम प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच जाएगी। हेनरिक क्लासन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 153.93 की स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए हैं। ईशान मलिंगा 16 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।

चेपॉक में 200+ स्कोर बन रहे

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इस सीजन अब तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस साल चेपॉक की पिच का मिजाज बदला हुआ नजर आया है। पारंपरिक रूप से स्पिनरों की मददगार रहने वाली यह पिच इस सीजन बल्लेबाजों के अनुकूल रही है और यहां लगातार 200 से अधिक के स्कोर बने हैं।

हालांकि, कुछ मैचों में गेंद रुककर आई है और स्पिनर्स को ग्रिप व टर्न मिला है। इस साल यहां खेले गए 6 मैचों में 4 बार चेज करने वाली टीम जीती है। ऐसे में आज भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। चेपॉक में अब तक IPL के 97 मैच खेले गए हैं। इनमें 51 मैच जीते गए, 44 हारे गए और 2 टाई रहे हैं।

मैच के दौरान बारिश हो सकती है

एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक), चेन्नई में मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है। शाम में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket