Wednesday, 05 Aug 2026 | 05:42 PM

Trending :

चांदी ₹5,927 बढ़कर ₹2.25 लाख किलो पर पहुंची:10 ग्राम सोने का दाम ₹2,760 बढ़कर ₹1.46 लाख हुआ, इस साल 13 हजार महंगा हो चुका Allahabad High Court Over UP TGT Exam Controversy स्पेसएक्स का 4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया:8,690 kmph की रफ्तार से अंतरिक्ष में घूम रहा था; NASA ने कहा- धरती को खतरा नहीं ब्रेट ली ने प्रीति संग अफेयर की अफवाहें खारिज कीं:बोले- हम अच्छे दोस्त थे और हैं, कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया ब्रेट ली ने प्रीति संग अफेयर की अफवाहें खारिज कीं:बोले- हम अच्छे दोस्त थे और हैं, कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया गाड़ी का बीमा नहीं तो पेट्रोल-डीजल न मिले:सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- नई कारों का बीमा 4 और बाइक के लिए 6 साल का हो
EXCLUSIVE

3 Dead in Family Feud Gunfire

3 Dead in Family Feud Gunfire

वॉशिंगटन डीसी5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

रोड आइलैंड में आइस हॉकी रिंग में गेम के दौरान शूटिंग का सीसीटीवी वीडियो सामने आया। गोलीबारी के दौरान लोग झुकते और भागते नजर आ रहे हैं।

अमेरिका के रोड आइलैंड में सोमवार दोपहर हाई स्कूल हॉकी मैच के दौरान गोलीबारी हो गई। पुलिस के मुताबिक इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें हमलावर भी शामिल है। तीन अन्य लोग गंभीर हालत में हैं।

घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने इसे ‘टारगेटेड इवेंट’ बताया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है, हालांकि मकसद अब तक साफ नहीं है।

पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों टीमें सीनियर नाइट मना रही थीं, तभी गोलीबारी शुरू हुई। मैदान में दो टीमें आमने-सामने थीं। इन टीमों में आसपास के कई स्कूलों के खिलाड़ी शामिल थे।

मौके पर अफरातफरी मच गई। मेयर डोनाल्ड आर. ग्रेबिएन ने इसे बेहद डरावना अनुभव बताया। उन्होंने कहा, ‘ये हाई स्कूल के बच्चे थे, परिवार उनके साथ मैच देख रहे थे। एक खुशी का माहौल अचानक डर और दहशत में बदल गया।’

घटना की 6 तस्वीरें…

सीसीटीवी वीडियो में दिखता है कि दाईं तरफ से गोलीबारी होती है, लोग घबरा जाते हैं।

गोलीबारी के बाद लोग और प्लेयर्स भागते नजर आते हैं।

फुटेज में दिखता है कि लोग बाउंड्री फांदकर भाग रहे हैं।

थोड़ी ही देर में पूरा स्टेडियम खाली हो जाता है।

घटना के बाद हॉकी रिंग के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस देखी गई।

गोलीबारी के बाद हॉकी रिंग के बाहर कड़ी सुरक्षा देखी गई।

गोलीबारी होते ही मैच छोड़ भागी टीमें

मैच की लाइव स्ट्रीम में दिखा कि जैसे ही एक टीम डिफेंस से निकालने की कोशिश कर रही थी, तभी अचानक गोलियों की आवाज गूंजी। खिलाड़ी बेंच के पीछे छिपने लगे। रेफरी ने तुरंत सीटी बजाकर मैच रोका और बर्फ से बाहर चले गए।

कुछ ही सेकंड में दोनों टीमें रिंग छोड़कर बोर्ड के ऊपर से कूदते हुए दूसरी तरफ के एग्जिट की ओर भागीं। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। सोमवार शाम तक एरिना के आसपास सड़कों पर पुलिस की गश्त जारी थी।

स्कूलों ने कहा- सभी छात्र सुरक्षित

कोवेंट्री पब्लिक स्कूल डिस्ट्रिक्ट के सुपरिंटेंडेंट डॉन कोवार्ट ने बयान जारी कर कहा कि उनकी हॉकी टीम के सभी छात्र सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि कोवेंट्री पुलिस का एक अधिकारी छात्रों के साथ मौके पर मौजूद है।

नॉर्थ स्मिथफील्ड हाई स्कूल के प्रिंसिपल डैन गेराग्टी ने भी बयान में कहा कि उनके सभी छात्र, खिलाड़ी और दर्शक सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, “यह खबर दिल तोड़ने वाली है। हमारा समुदाय इससे हिल गया है।”

पुलिस प्रमुख ने बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां स्कूलों के साथ मिलकर छात्रों को काउंसलिंग सेवा उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने कहा कि इस घटना का असर बच्चों पर देर से भी सामने आ सकता है।

दो महीने पहले भी हुआ था हमला

यह घटना ऐसे समय हुई है, जब करीब दो महीने पहले ही रोड आइलैंड ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुए हमले से दहला था। उस हमले में दो छात्रों की मौत हुई थी और नौ लोग घायल हुए थे।

जांच अधिकारियों के मुताबिक उस मामले में हमलावर ने न्यू हैम्पशायर के सालेम में एक स्टोरेज सुविधा के अंदर खुद को गोली मार ली थी। इससे पहले उसने एमआईटी के एक प्रोफेसर की भी हत्या की थी।

अमेरिका में गोलीबारी की पिछली बड़ी घटनाएं…

8 जनवरी 2026: अमेरिकी अधिकारी ने कार सवार महिला को गोली मारी, मौत

फुटेज में एक ICE एजेंट कार ड्राइवर महिला पर फायरिंग करता दिखा।

अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में इसी साल 8 जनवरी को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के एक एजेंट ने कार सवार महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान रेनी गुड (37) के तौर पर हुई है। वह तीन बच्चों की मां थीं।

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के मुताबिक महिला ने अधिकारियों को कार से टक्कर मारने की कोशिश की थी, जिसके बाद एजेंट ने कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ें…

27 नवंबर 2025: व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, 2 नेशनल गार्ड्स घायल

फायरिंग के बाद अफगान हमलावर को पकड़ते नेशनल गार्ड्स के जवान।

अमेरिका में पिछले साल 27 नवंबर को व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड्स के 2 जवानों को गोली मार दी गई। इस मामले में एक अफगान शरणार्थी को हिरासत में लिया गया है।

FBI अधिकारियों के मुताबिक, हमले में शामिल संदिग्ध की पहचान 29 साल के रहमानुल्लाह लाकनवाल के तौर पर हुई है। वह अगस्त 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था। उसने 2024 में शरणार्थी के दर्जे के लिए अप्लाई किया था और उसे अप्रैल 2025 में मंजूरी मिली थी। पूरी खबर पढ़ें…

29 सितंबर 2025: अमेरिका के मिशिगन में चर्च में गोलीबारी, 4 की मौत, फायरिंग के बाद चर्च में आग लगी

अमेरिकी राज्य मिशिगन के ग्रैंड ब्लैंक शहर में 29 सितंबर को एक चर्च में गोलीबारी हुई है। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर मुठभेड़ में मारा गया। घटना के बाद चर्च में आग लग गई थी, जिससे चर्च पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चर्च का नाम चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स (LDS) है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
एक्टर अजित कुमार की मां का निधन:सीएम विजय और तृषा कृष्णन ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

May 31, 2026/
11:55 am

चेन्नई (तमिलनाडु) में एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का शनिवार को निधन हो गया। वह 85 साल की...

सुभाषचंद्र बोस को 'राष्ट्रपुत्र' घोषित करने की मांग खारिज:सुप्रीम कोर्ट बोला- पब्लिसिटी के लिए सब करते हो, कोर्ट में एंट्री बैन कर देंगे

April 20, 2026/
3:41 pm

सुप्रीम कोर्ट ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को ‘राष्ट्रपुत्र’ घोषित करने और आजाद हिंद फौज (INA) को भारत की आजादी...

खबर हटके- ठंड में खुलेआम नंगे होकर नहाने की परंपरा:कबाड़ में पड़े ट्रैक्टर ने बनाया करोड़पति; शादी में जूता छिपाने पर रोक

February 24, 2026/
4:30 am

जापान में ठंड के मौसम में खुलेआम नंगे होकर नहाने की एक अनोखी परंपरा है। वहीं कबाड़ में पड़े 105...

पंजाबी यूट्यूबर जसबीर 10 महीने बाद जेल से आया बाहर:जमानत मिली; पाकिस्तान के लिए जासूसी का था आरोप, बोला- भाई का कर्जदार रहूंगा

April 29, 2026/
10:00 am

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में अरेस्ट यूट्यूबर जसबीर सिंह उर्फ जॉन महल को...

रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग:एसी कोच बी-1 से उठीं लपटें, दो डिब्बे चपेट में, बाल-बाल बचे यात्री; रेल मार्ग बंद

May 17, 2026/
7:41 am

रतलाम जिले के आलोट से गुजर रही त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) में रविवार सुबह आग लग गई। हादसा सुबह...

राजनीति

3 Dead in Family Feud Gunfire

3 Dead in Family Feud Gunfire

वॉशिंगटन डीसी5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

रोड आइलैंड में आइस हॉकी रिंग में गेम के दौरान शूटिंग का सीसीटीवी वीडियो सामने आया। गोलीबारी के दौरान लोग झुकते और भागते नजर आ रहे हैं।

अमेरिका के रोड आइलैंड में सोमवार दोपहर हाई स्कूल हॉकी मैच के दौरान गोलीबारी हो गई। पुलिस के मुताबिक इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें हमलावर भी शामिल है। तीन अन्य लोग गंभीर हालत में हैं।

घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने इसे ‘टारगेटेड इवेंट’ बताया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है, हालांकि मकसद अब तक साफ नहीं है।

पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों टीमें सीनियर नाइट मना रही थीं, तभी गोलीबारी शुरू हुई। मैदान में दो टीमें आमने-सामने थीं। इन टीमों में आसपास के कई स्कूलों के खिलाड़ी शामिल थे।

मौके पर अफरातफरी मच गई। मेयर डोनाल्ड आर. ग्रेबिएन ने इसे बेहद डरावना अनुभव बताया। उन्होंने कहा, ‘ये हाई स्कूल के बच्चे थे, परिवार उनके साथ मैच देख रहे थे। एक खुशी का माहौल अचानक डर और दहशत में बदल गया।’

घटना की 6 तस्वीरें…

सीसीटीवी वीडियो में दिखता है कि दाईं तरफ से गोलीबारी होती है, लोग घबरा जाते हैं।

सीसीटीवी वीडियो में दिखता है कि दाईं तरफ से गोलीबारी होती है, लोग घबरा जाते हैं।

गोलीबारी के बाद लोग और प्लेयर्स भागते नजर आते हैं।

गोलीबारी के बाद लोग और प्लेयर्स भागते नजर आते हैं।

फुटेज में दिखता है कि लोग बाउंड्री फांदकर भाग रहे हैं।

फुटेज में दिखता है कि लोग बाउंड्री फांदकर भाग रहे हैं।

थोड़ी ही देर में पूरा स्टेडियम खाली हो जाता है।

थोड़ी ही देर में पूरा स्टेडियम खाली हो जाता है।

घटना के बाद हॉकी रिंग के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस देखी गई।

घटना के बाद हॉकी रिंग के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस देखी गई।

गोलीबारी के बाद हॉकी रिंग के बाहर कड़ी सुरक्षा देखी गई।

गोलीबारी के बाद हॉकी रिंग के बाहर कड़ी सुरक्षा देखी गई।

गोलीबारी होते ही मैच छोड़ भागी टीमें

मैच की लाइव स्ट्रीम में दिखा कि जैसे ही एक टीम डिफेंस से निकालने की कोशिश कर रही थी, तभी अचानक गोलियों की आवाज गूंजी। खिलाड़ी बेंच के पीछे छिपने लगे। रेफरी ने तुरंत सीटी बजाकर मैच रोका और बर्फ से बाहर चले गए।

कुछ ही सेकंड में दोनों टीमें रिंग छोड़कर बोर्ड के ऊपर से कूदते हुए दूसरी तरफ के एग्जिट की ओर भागीं। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। सोमवार शाम तक एरिना के आसपास सड़कों पर पुलिस की गश्त जारी थी।

स्कूलों ने कहा- सभी छात्र सुरक्षित

कोवेंट्री पब्लिक स्कूल डिस्ट्रिक्ट के सुपरिंटेंडेंट डॉन कोवार्ट ने बयान जारी कर कहा कि उनकी हॉकी टीम के सभी छात्र सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि कोवेंट्री पुलिस का एक अधिकारी छात्रों के साथ मौके पर मौजूद है।

नॉर्थ स्मिथफील्ड हाई स्कूल के प्रिंसिपल डैन गेराग्टी ने भी बयान में कहा कि उनके सभी छात्र, खिलाड़ी और दर्शक सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, “यह खबर दिल तोड़ने वाली है। हमारा समुदाय इससे हिल गया है।”

पुलिस प्रमुख ने बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां स्कूलों के साथ मिलकर छात्रों को काउंसलिंग सेवा उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने कहा कि इस घटना का असर बच्चों पर देर से भी सामने आ सकता है।

दो महीने पहले भी हुआ था हमला

यह घटना ऐसे समय हुई है, जब करीब दो महीने पहले ही रोड आइलैंड ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुए हमले से दहला था। उस हमले में दो छात्रों की मौत हुई थी और नौ लोग घायल हुए थे।

जांच अधिकारियों के मुताबिक उस मामले में हमलावर ने न्यू हैम्पशायर के सालेम में एक स्टोरेज सुविधा के अंदर खुद को गोली मार ली थी। इससे पहले उसने एमआईटी के एक प्रोफेसर की भी हत्या की थी।

अमेरिका में गोलीबारी की पिछली बड़ी घटनाएं…

8 जनवरी 2026: अमेरिकी अधिकारी ने कार सवार महिला को गोली मारी, मौत

फुटेज में एक ICE एजेंट कार ड्राइवर महिला पर फायरिंग करता दिखा।

फुटेज में एक ICE एजेंट कार ड्राइवर महिला पर फायरिंग करता दिखा।

अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में इसी साल 8 जनवरी को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के एक एजेंट ने कार सवार महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान रेनी गुड (37) के तौर पर हुई है। वह तीन बच्चों की मां थीं।

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के मुताबिक महिला ने अधिकारियों को कार से टक्कर मारने की कोशिश की थी, जिसके बाद एजेंट ने कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ें…

27 नवंबर 2025: व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, 2 नेशनल गार्ड्स घायल

फायरिंग के बाद अफगान हमलावर को पकड़ते नेशनल गार्ड्स के जवान।

फायरिंग के बाद अफगान हमलावर को पकड़ते नेशनल गार्ड्स के जवान।

अमेरिका में पिछले साल 27 नवंबर को व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड्स के 2 जवानों को गोली मार दी गई। इस मामले में एक अफगान शरणार्थी को हिरासत में लिया गया है।

FBI अधिकारियों के मुताबिक, हमले में शामिल संदिग्ध की पहचान 29 साल के रहमानुल्लाह लाकनवाल के तौर पर हुई है। वह अगस्त 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था। उसने 2024 में शरणार्थी के दर्जे के लिए अप्लाई किया था और उसे अप्रैल 2025 में मंजूरी मिली थी। पूरी खबर पढ़ें…

29 सितंबर 2025: अमेरिका के मिशिगन में चर्च में गोलीबारी, 4 की मौत, फायरिंग के बाद चर्च में आग लगी

अमेरिकी राज्य मिशिगन के ग्रैंड ब्लैंक शहर में 29 सितंबर को एक चर्च में गोलीबारी हुई है। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर मुठभेड़ में मारा गया। घटना के बाद चर्च में आग लग गई थी, जिससे चर्च पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चर्च का नाम चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स (LDS) है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket