Thursday, 22 Oct 2026 | 05:49 AM

Trending :

Dhoni: Cricket Captain is Boss, Not Football Manager

चेन्नई9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी पर बयान दिया। उन्होंने रविवार को ट्रेनिंग सेशन से पहले आयोजित कार्यक्रम में कहा- हमने उसे फ्री हैंड दिया है। मैंने ऋतु से साफ कहा है कि CSK को उसी तरह चलाओ, जैसे तुम चलाना चाहते हो। मैं भी लंबे समय से इस टीम को इसी तरह चलाता आया हूं।

44 साल के पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने क्रिकेट में कप्तान के अधिकारों पर भी बात की। उन्होंने कहा- मुझे हमेशा लगता है कि क्रिकेट ऐसा खेल है, जहां फैसले मैदान पर कप्तान को ही लेने होते हैं। हां, कोच और सपोर्ट स्टाफ होते हैं, लेकिन यह फुटबॉल जैसा नहीं है, जहां मैनेजर सब कुछ तय करता है।’

हालांकि, धोनी ने आज के IPL मैच में अपने खेलने पर अपडेट नहीं दिया, जिसमें चेन्नई का सामना हैदराबाद से होगा। यह टीम का घरेलू मैदान पर इस सीजन का आखिरी लीग मैच है।

आयोजन के बाद धोनी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस की। वे थोड़ी देर से पहुंचे, पैड पहने, वॉर्म-अप किया और सीधे नेट्स पर चले गए।

प्रैक्टिस से पहले वॉर्मअप करते एमएस धोनी।

धोनी ने प्रैक्टिस में बड़े-बड़े शॉर्ट मारे

धोनी ने नेट्स में गगनचुंबी छक्के लगाए।

धोनी ने नेट्स में गगनचुंबी छक्के लगाए।

धोनी की 4 बातें…

  • कप्तानी में अपनी अलग पहचान बनाएं ऋतुराजधोनी ने कहा कि गायकवाड को किसी की नकल करने के बजाय अपना स्टाइल विकसित करना चाहिए। हां, वे मेरी कप्तानी के तरीके से कुछ चीजें सीखेंगे, लेकिन हर व्यक्ति अलग होता है। तुम्हें जो भी अपना स्टाइल सही लगे, उसे अपनाने की पूरी आजादी है।
  • सलाह मानने की कोई मजबूरी नहींधोनी ने गायकवाड से कहा कि वे मदद के लिए हमेशा खड़े हैं। मैं हमेशा खुलकर बात करूंगा, लेकिन जरूरी नहीं कि मैं जो कहूं, तुम वही करो। मान लो मैं तुम्हें 10 सलाह दूं और तुम एक भी न मानो, तब भी ठीक है। जब आप लीडर होते हैं, तो जिम्मेदारी और फैसले आपके ही होने चाहिए।’
  • क्रिकेट फर्स्ट ही CSK का मूल मंत्र है5 बार चेन्नई को चैंपियन बनाने वाले धोनी ने फ्रेंचाइजी की सफलता का राज बताया। उन्होंने कहा कि सीएसके हमेशा ‘क्रिकेट फर्स्ट’ की सोच के साथ आगे बढ़ी है। टीम का पूरा ध्यान खेल पर रहता है, न कि उसके इर्द-गिर्द होने वाले ग्लैमर या दूसरी चीजों पर। फ्रेंचाइजी जानती है कि उसकी असली पहचान सिर्फ क्रिकेट है।
  • फॉलोअर्स के पीछे नहीं, असल रहने में भरोसासोशल मीडिया और फैंस से जुड़ाव पर कैप्टन कूल ने कहा- ‘मैंने कभी फैंस बढ़ाने या ज्यादा फॉलोअर्स पाने की कोशिश नहीं की। मैं सिर्फ असली बने रहना चाहता था। जब आप ईमानदार रहते हैं, तो लोग खुद-ब-खुद आपको पसंद करने लगते हैं। मुश्किल समय में यही फैंस आपको मैदान पर 10-15 प्रतिशत अतिरिक्त ऊर्जा देते हैं।’

इस सीजन में कोई मैच नहीं खेल सके हैं धोनी

धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। हालांकि, वे काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को 5 बार IPL जिताया है। वे भारतीय लीग में 5 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।

————————————————————

धोनी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

धोनी NSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे, मशीनगन चलाई; पिस्टल से निशाना भी लगाया

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL के बीच रविवार को चेन्नई में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) के रीजनल हब पहुंचे। यहां उन्होंने सब-मशीनगन (छोटी मशीनगन) चलाई। साथ ही पिस्टल से भी निशाना लगाया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका-ईरान में पीस डील पर डिजिटल साइन हुए:19 जून को जेनेवा में औपचारिक डील; ईरान को ₹8 लाख करोड़ दे सकता है अमेरिका

June 16, 2026/
6:28 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका-ईरान समझौता पूरा हो चुका है और इस पर शुक्रवार को...

Akanksha Chamola Statement on Gaurav Khanna Divorce

August 6, 2026/
10:11 am

11 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने पति और एक्टर गौरव खन्ना से अपने तलाक को लेकर खुलकर...

टीकमगढ़ में संत सेन महाराज की 726वीं जयंती:प्रतिमा स्थल पर पूजा, समाज को व्यसन मुक्त रखने पर जोर

April 14, 2026/
11:47 am

टीकमगढ़ में मंगलवार को राष्ट्रीय सर्व सेन समाज संगठन ने संत शिरोमणि श्री सेन महाराज की 726वीं जयंती मनाई। इस...

Ali Fazal & Sonali Bendre Rakh First Look

March 19, 2026/
8:18 pm

1 घंटे पहले कॉपी लिंक मुंबई में आयोजित ‘प्राइम वीडियो 2026’ कार्यक्रम में सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज ‘राख’ का फर्स्ट लुक...

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया:एटकिंसन-रॉबिन्सन ने मिलकर 14 विकेट लिए, सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

June 7, 2026/
6:01 pm

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 115 रन से हरा दिया। इसी की साथ टीम...

महिलाओं पर आतंकी हमले से भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी:नाइजीरिया में आतंकियों ने प्रेग्नेंट महिलाओं की हत्या की, एक्ट्रेस बोलीं- इन राक्षसों के लिए नरक में जगह

May 14, 2026/
4:30 pm

साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहु के नाम से फेमस देवोलीना भट्टाचार्जी ने नाइजीरिया में महिलाओं पर हुए आतंकी हमले...

जनगणना 2026: पहले चरण के लिए 33 सवाल तय:ऑनलाइन पोर्टल पर भी जानकारी दे सकेंगे; लिव-इन कपल को शादीशुदा का दर्जा मिलेगा

March 30, 2026/
12:14 pm

केंद्र सरकार ने 2026 की जनगणना के पहले चरण के लिए 33 सवाल जारी किए हैं, जो 1 अप्रैल 2026...

छिंदवाड़ा में टाइगर अटैक के बाद दहशत में ग्रामीण:महुआ बीनने जाने पर जान का खतरा, अब भी बाघ का बना हुआ मूवमेंट

April 3, 2026/
1:24 pm

छिंदवाड़ा के पेंच नेशनल पार्क के कुंभपानी वन परिक्षेत्र के बीट रमपुरी के पास टाइगर अटैक में युवक की मौत...

मानव मर्डर केस, ट्रांसपोर्टर और एक्स्ट्रा मैरिटल एंगल सामने आया:जिसे पत्नी बता रहे, वह भी लिव-इन पार्टनर; मां को एजेंट हैप्पी पर शक

May 21, 2026/
5:00 am

हरियाणा के करनाल के मानव हत्याकांड की जांच अब दिल्ली पुलिस के हाथ में पहुंच गई हैं। पुलिस मामले को...

राजनीति

Dhoni: Cricket Captain is Boss, Not Football Manager

Dhoni: Cricket Captain is Boss, Not Football Manager

चेन्नई9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी पर बयान दिया। उन्होंने रविवार को ट्रेनिंग सेशन से पहले आयोजित कार्यक्रम में कहा- हमने उसे फ्री हैंड दिया है। मैंने ऋतु से साफ कहा है कि CSK को उसी तरह चलाओ, जैसे तुम चलाना चाहते हो। मैं भी लंबे समय से इस टीम को इसी तरह चलाता आया हूं।

44 साल के पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने क्रिकेट में कप्तान के अधिकारों पर भी बात की। उन्होंने कहा- मुझे हमेशा लगता है कि क्रिकेट ऐसा खेल है, जहां फैसले मैदान पर कप्तान को ही लेने होते हैं। हां, कोच और सपोर्ट स्टाफ होते हैं, लेकिन यह फुटबॉल जैसा नहीं है, जहां मैनेजर सब कुछ तय करता है।’

हालांकि, धोनी ने आज के IPL मैच में अपने खेलने पर अपडेट नहीं दिया, जिसमें चेन्नई का सामना हैदराबाद से होगा। यह टीम का घरेलू मैदान पर इस सीजन का आखिरी लीग मैच है।

आयोजन के बाद धोनी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस की। वे थोड़ी देर से पहुंचे, पैड पहने, वॉर्म-अप किया और सीधे नेट्स पर चले गए।

प्रैक्टिस से पहले वॉर्मअप करते एमएस धोनी।

प्रैक्टिस से पहले वॉर्मअप करते एमएस धोनी।

धोनी ने प्रैक्टिस में बड़े-बड़े शॉर्ट मारे

धोनी ने नेट्स में गगनचुंबी छक्के लगाए।

धोनी ने नेट्स में गगनचुंबी छक्के लगाए।

धोनी की 4 बातें…

  • कप्तानी में अपनी अलग पहचान बनाएं ऋतुराजधोनी ने कहा कि गायकवाड को किसी की नकल करने के बजाय अपना स्टाइल विकसित करना चाहिए। हां, वे मेरी कप्तानी के तरीके से कुछ चीजें सीखेंगे, लेकिन हर व्यक्ति अलग होता है। तुम्हें जो भी अपना स्टाइल सही लगे, उसे अपनाने की पूरी आजादी है।
  • सलाह मानने की कोई मजबूरी नहींधोनी ने गायकवाड से कहा कि वे मदद के लिए हमेशा खड़े हैं। मैं हमेशा खुलकर बात करूंगा, लेकिन जरूरी नहीं कि मैं जो कहूं, तुम वही करो। मान लो मैं तुम्हें 10 सलाह दूं और तुम एक भी न मानो, तब भी ठीक है। जब आप लीडर होते हैं, तो जिम्मेदारी और फैसले आपके ही होने चाहिए।’
  • क्रिकेट फर्स्ट ही CSK का मूल मंत्र है5 बार चेन्नई को चैंपियन बनाने वाले धोनी ने फ्रेंचाइजी की सफलता का राज बताया। उन्होंने कहा कि सीएसके हमेशा ‘क्रिकेट फर्स्ट’ की सोच के साथ आगे बढ़ी है। टीम का पूरा ध्यान खेल पर रहता है, न कि उसके इर्द-गिर्द होने वाले ग्लैमर या दूसरी चीजों पर। फ्रेंचाइजी जानती है कि उसकी असली पहचान सिर्फ क्रिकेट है।
  • फॉलोअर्स के पीछे नहीं, असल रहने में भरोसासोशल मीडिया और फैंस से जुड़ाव पर कैप्टन कूल ने कहा- ‘मैंने कभी फैंस बढ़ाने या ज्यादा फॉलोअर्स पाने की कोशिश नहीं की। मैं सिर्फ असली बने रहना चाहता था। जब आप ईमानदार रहते हैं, तो लोग खुद-ब-खुद आपको पसंद करने लगते हैं। मुश्किल समय में यही फैंस आपको मैदान पर 10-15 प्रतिशत अतिरिक्त ऊर्जा देते हैं।’

इस सीजन में कोई मैच नहीं खेल सके हैं धोनी

धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। हालांकि, वे काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को 5 बार IPL जिताया है। वे भारतीय लीग में 5 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।

————————————————————

धोनी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

धोनी NSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे, मशीनगन चलाई; पिस्टल से निशाना भी लगाया

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL के बीच रविवार को चेन्नई में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) के रीजनल हब पहुंचे। यहां उन्होंने सब-मशीनगन (छोटी मशीनगन) चलाई। साथ ही पिस्टल से भी निशाना लगाया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket