Monday, 12 Oct 2026 | 08:50 AM

Trending :

PM Modi Inauguration Ceremony & India Air Exercise डॉ. श्रीराम नेने की हेल्थ पर पहली किताब लॉन्च:बोले- 21 किलो वजन घटाया, बताया पत्नी माधुरी दीक्षित की फिटनेस का राज डॉ. श्रीराम नेने की हेल्थ पर पहली किताब लॉन्च:बोले- 21 किलो वजन घटाया, बताया पत्नी माधुरी दीक्षित की फिटनेस का राज मुंबई में मैट्रिक्स वेलनेस में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:परिवार के साथ पहुंचे जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी भी शामिल हुईं; 84वें जन्मदिन पर अमिताभ के 'संडे दर्शन' फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए पोस्टर में दिखे रावण बने यश और रणबीर एक्टर इमरान खान पर मुंबई में FIR दर्ज:CJP प्रदर्शन में पुलिस ने डिटेन किया था; रिहाई के बाद गर्लफ्रेंड बोलीं- पुलिस ने कैब नहीं करने दी
EXCLUSIVE

Manipur Highway Blockade | 1000+ Vehicles Stuck; Protest Against Priest Murder, Kuki Hostages

  • Hindi News
  • National
  • Manipur Highway Blockade | 1000+ Vehicles Stuck; Protest Against Priest Murder, Kuki Hostages

इंफाल39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मणिपुर की लाइफलाइन माना जाने वाला नेशनल हाईवे 2 पिछले पांच दिनों से पूरी तरह ठप पड़ा है। प्रधानमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र पर कोई प्रगति न होने और सेनापति से अगवा किए गए 14 कुकी नागरिकों को छुड़ाने में सरकार की विफलता के विरोध में यह बंद लगाया गया है।

इसके कारण सेनापति जिले के खोंग्नेम से टी. खुल्लेन के बीच एक हजार से ज्यादा ट्रक, बस जैसे वाहन फंसे हुए हैं। इस बीच कुकी इन्पी संगठन ने सोमवार को बंद की अवधि 48 घंटे के लिए बढ़ा दिया।

ड्राइवरों के पास खाना खत्म, भूखे-प्यासे रहने मजबूर

बंद में फंसे ट्रक चालक, खलासी और यात्री अपने वाहनों के पास ही खुले आसमान के नीचे रातें काटने को मजबूर हैं। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क बेहद कमजोर होने के कारण वे अपने परिवारों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। फंसे हुए लोगों के पास खाने-पीने की सामग्री और राशन पूरी तरह खत्म हो चुका है।

स्थानीय बाजार से उन्हें चीजें ऊंची कीमतों पर मिल रही हैं। प्रशासन की ओर से कोई व्यापक राहत सामग्री नहीं पहुंचाई जा सकी है, जिससे कई के सामने भूखे रहने की नौबत आ गई है।

पेट्रोल पंपों पर ईंधन का सूखा

सैकड़ों तेल और एलपीजी टैंकरों के रास्ते में फंसने से राज्य के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो चुका है। मालोम तेल डिपो में स्टॉक होने के बावजूद टैंकरों की कमी और ट्रांसपोर्टरों द्वारा कम लोडिंग शुल्क के विरोध के कारण खुदरा पंपों तक सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है।

CM खेमचंद से मिला चर्च का प्रतिनिधिमंडल

चर्च की दो टीमें नागा और कुकी समुदायों के बीच शांति कायम करने की कोशिश में मणिपुर के कांगपोकपी और सेनापति जिलों का दौरा करेंगी। यह फैसला काउंसिल फॉर बैपटिस्ट चर्चेस इन नॉर्थ ईस्ट इंडिया (CBCNEI) और मणिपुर बैपटिस्ट कन्वेंशन (MBC) के 10 सदस्यों वाले एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह को बताया।

यह बैठक तब हुई जब हथियारबंद गुटों द्वारा दोनों समुदायों के 38 लोगों के अपहरण के बाद तनाव बढ़ गया था। हालांकि 31 लोगों को रिहा कर दिया गया है, जिनमें 14 नगा और 16 कुकी शामिल हैं, लेकिन छह नगा अभी भी बंधक बने हुए हैं।

राज्य में कुकी जनजातियों की संस्था, कुकी इनपी मणिपुर ने भी दावा किया है कि समुदाय के 14 सदस्य अभी भी नगा गुटों की कैद में हैं।

बंधकों को छुड़वाने सर्च ऑपरेशन जारी

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले में उन लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू किए हैं, जिन्हें अभी भी हथियारबंद समूहों ने बंधक बना रखा है। इन लोगों को 13 मई को कांगपोकपी में संदिग्ध उग्रवादियों ने तीन चर्च नेताओं की हत्या, जबकि नोनी जिले में एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या करने और उसकी पत्नी को घायल करने के बाद, किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया था।

सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले के लेइलोन वाइफेई और खाराम वाइफेई गांवों के उत्तर-पश्चिम में स्थित पहाड़ी इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाए।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
परमाणु ऊर्जा का शक्तिमानः स्वदेशी फास्ट ब्रीडर रिएक्टर तैयार:400 साल की बिजली गारंटी; ऐसा करने वाला भारत दुनिया का दूसरा देश

April 8, 2026/
3:54 pm

भारत ने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में वह कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसने दुनिया के विकसित देशों को चौंका दिया...

रेलवे ने जेसीबी से मंदिर तोड़ा, मूर्ति को फेंका:खंडवा में 500 से ज्यादा मकान तोड़े; कांग्रेस बोलीं- कहा गए हिंदुत्व पर वोट मांगने वाले?

April 1, 2026/
9:24 pm

खंडवा में रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण के नाम पर अब तक 500 से ज्यादा मकान तोड़ दिए हैं। हजारों लोग...

सामंथा प्रभु ने शेयर की बेबी बम्प की तस्वीर:लिखा- माई सिक्स पैक; फिल्म मेकर राज निदिमोरू के साथ पिछले साल हुई थी शादी

July 1, 2026/
5:26 pm

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बम्प की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की...

RAS Mains 2024 Answer Book View & Download

June 22, 2026/
3:13 pm

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा- 2024 (RAS) के कैंडिडेट्स...

चांदी आज ₹13 हजार बढ़कर ₹2.73 लाख पर पहुंची:10 ग्राम सोना ₹1,700 बढ़कर ₹1.60 लाख हुआ, इस साल ₹27 हजार बढ़ा

March 10, 2026/
12:23 pm

सोने और चांदी के दामों में आज यानी 10 मार्च को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Manipur Highway Blockade | 1000+ Vehicles Stuck; Protest Against Priest Murder, Kuki Hostages

Manipur Highway Blockade | 1000+ Vehicles Stuck; Protest Against Priest Murder, Kuki Hostages
  • Hindi News
  • National
  • Manipur Highway Blockade | 1000+ Vehicles Stuck; Protest Against Priest Murder, Kuki Hostages

इंफाल39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मणिपुर की लाइफलाइन माना जाने वाला नेशनल हाईवे 2 पिछले पांच दिनों से पूरी तरह ठप पड़ा है। प्रधानमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र पर कोई प्रगति न होने और सेनापति से अगवा किए गए 14 कुकी नागरिकों को छुड़ाने में सरकार की विफलता के विरोध में यह बंद लगाया गया है।

इसके कारण सेनापति जिले के खोंग्नेम से टी. खुल्लेन के बीच एक हजार से ज्यादा ट्रक, बस जैसे वाहन फंसे हुए हैं। इस बीच कुकी इन्पी संगठन ने सोमवार को बंद की अवधि 48 घंटे के लिए बढ़ा दिया।

ड्राइवरों के पास खाना खत्म, भूखे-प्यासे रहने मजबूर

बंद में फंसे ट्रक चालक, खलासी और यात्री अपने वाहनों के पास ही खुले आसमान के नीचे रातें काटने को मजबूर हैं। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क बेहद कमजोर होने के कारण वे अपने परिवारों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। फंसे हुए लोगों के पास खाने-पीने की सामग्री और राशन पूरी तरह खत्म हो चुका है।

स्थानीय बाजार से उन्हें चीजें ऊंची कीमतों पर मिल रही हैं। प्रशासन की ओर से कोई व्यापक राहत सामग्री नहीं पहुंचाई जा सकी है, जिससे कई के सामने भूखे रहने की नौबत आ गई है।

पेट्रोल पंपों पर ईंधन का सूखा

सैकड़ों तेल और एलपीजी टैंकरों के रास्ते में फंसने से राज्य के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो चुका है। मालोम तेल डिपो में स्टॉक होने के बावजूद टैंकरों की कमी और ट्रांसपोर्टरों द्वारा कम लोडिंग शुल्क के विरोध के कारण खुदरा पंपों तक सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है।

CM खेमचंद से मिला चर्च का प्रतिनिधिमंडल

चर्च की दो टीमें नागा और कुकी समुदायों के बीच शांति कायम करने की कोशिश में मणिपुर के कांगपोकपी और सेनापति जिलों का दौरा करेंगी। यह फैसला काउंसिल फॉर बैपटिस्ट चर्चेस इन नॉर्थ ईस्ट इंडिया (CBCNEI) और मणिपुर बैपटिस्ट कन्वेंशन (MBC) के 10 सदस्यों वाले एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह को बताया।

यह बैठक तब हुई जब हथियारबंद गुटों द्वारा दोनों समुदायों के 38 लोगों के अपहरण के बाद तनाव बढ़ गया था। हालांकि 31 लोगों को रिहा कर दिया गया है, जिनमें 14 नगा और 16 कुकी शामिल हैं, लेकिन छह नगा अभी भी बंधक बने हुए हैं।

राज्य में कुकी जनजातियों की संस्था, कुकी इनपी मणिपुर ने भी दावा किया है कि समुदाय के 14 सदस्य अभी भी नगा गुटों की कैद में हैं।

बंधकों को छुड़वाने सर्च ऑपरेशन जारी

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले में उन लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू किए हैं, जिन्हें अभी भी हथियारबंद समूहों ने बंधक बना रखा है। इन लोगों को 13 मई को कांगपोकपी में संदिग्ध उग्रवादियों ने तीन चर्च नेताओं की हत्या, जबकि नोनी जिले में एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या करने और उसकी पत्नी को घायल करने के बाद, किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया था।

सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले के लेइलोन वाइफेई और खाराम वाइफेई गांवों के उत्तर-पश्चिम में स्थित पहाड़ी इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाए।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket