Saturday, 10 Oct 2026 | 01:35 PM

Trending :

EXCLUSIVE

पुतले की आग से जले TI,कांग्रेस के प्रदर्शन में हादसा:मैहर में मंत्री विजयवर्गीय का विरोध…आग ट्रैफिक टीआई तक पहुंची, ICU में भर्ती

मैहर में शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक टीआई आग से झुलस गए। यह घटना उस समय हुई, जब प्रदर्शनकारी पुतला दहन कर रहे थे और पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही थी। यह प्रदर्शन प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ किया जा रहा था। दरअसल, विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के खिलाफ अपशब्द कहे थे। पुतला दहन के दौरान टीआई विक्रम सिंह पाठक हालात संभालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान आग अचानक भड़क गई और वे झुलस गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मैहर एसपी ने कहा कि इस घटना से सभी आहत हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आम लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की बात कही है। देखिए घटना की तस्वीरें कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेश घई के नेतृत्व में प्रदर्शन था। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के लिए अनुमति ली थी। प्रदर्शन सुबह 9 बजे होना था, सुबह साढ़े 9 बजे पुतला दहन के दौरान ट्रैफिक टीआई आग की चपेट में आ गए। फिलहाल, उन्हें मैहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति देखकर उन्हें जिला अस्पताल या जबलपुर रेफर किया जा सकता है। मैहर के सिविल अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, टीआई विक्रम की कमर, पीठ, जांघ और हाथ बुरी तरह झुलसे हैं। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। पुतला दहन के दौरान जब टीआई की वर्दी में आग लगी हुई थी, तब पुलिसकर्मी आग बुझा रहे थे। वहीं कांग्रेसी पार्टी के जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। केस दर्ज, वीडियो फुटेज के आधार पर होगी कार्रवाई मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो फुटेज और गवाहों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कलेक्टर रानी बाटड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान यह घटना हुई। मामले की जांच जारी है, जो भी जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अंशुला कपूर की हुई रोहन ठक्कर से शादी:सौतेली बहनों जान्हवी-खुशी ने निभाईं रस्में, मंडप के पास रखी दिवंगत मां की तस्वीर, अर्जुन कपूर हुए भावुक

July 7, 2026/
9:16 am

बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को रोहन ठक्कर से शादी कर...

खतरों के खिलाड़ी ने मुझे बदल दिया:अविनाश मिश्रा बोले- स्टंट से ज्यादा मानसिक ताकत की परीक्षा हुई, रोहित शेट्टी से बहुत कुछ सीखा

August 2, 2026/
12:09 pm

टीवी और रियलिटी शोज में अपनी अलग पहचान बना चुके अविनाश मिश्रा अब ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आने वाले...

पंजाबी सिंगर गैरी संधू की नई एब्लम DND लीक:कहा- किसी पतंदर ने मेरी मेहनत खराब कर दी, गुस्से में खुद गाकर सुनाया अनरिलीज्ड सॉन्ग

July 7, 2026/
6:29 am

पंजाबी सिंगर गैरी संधू की आने वाली एल्बम DND रिलीज से पहले ही लीक हो गई है। एल्बम लीक होने...

बालों की देखभाल के टिप्स: रूखे और भूरे बालों का घर पर मौजूद है सस्ता इलाज, दही से बनाएं मजबूत और चमकदार बाल

February 23, 2026/
7:31 pm

बालों की देखभाल संबंधी युक्तियाँ: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों से जुड़ी कई चीजें तेजी से बढ़ रही...

हिमाचल में ₹50 के लिए प्लास-लाठी से पिटाई, VIDEO:बंद कमरे में मारा, नाखुन तक उखाड़ने का प्रयास; पुलिस 5 दिन बाद भी खाली हाथ

April 29, 2026/
9:25 am

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के टाहलीवाल में तेल भरवाने पेट्रोल पंप पर गए युवक की बेरहमी से पिटाई मामले...

एलिस पेरी की युवा खिलाड़ियों को सलाह:अलग-अलग तरह के खेल खेलें, बेहतर खिलाड़ी के साथ बेहतर इंसान भी बनेंगे

June 4, 2026/
2:09 pm

जब 16 साल की एक लड़की 2007 में ऑस्ट्रेलिया की जर्सी पहनकर डार्विन के एक छोटे से मैदान पर अंतरराष्ट्रीय...

मुंबई महिला लीग ऑक्शन- इरा जाधव की सबसे महंगी खिलाड़ी:आकाश टाइगर्स ने 10 लाख में खरीदा, U-19 में तिहरा शतक लगाया

May 2, 2026/
6:18 pm

16 साल की इरा जाधव पहली मुंबई महिला लीग नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं। उन्हें शनिवार को...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

पुतले की आग से जले TI,कांग्रेस के प्रदर्शन में हादसा:मैहर में मंत्री विजयवर्गीय का विरोध…आग ट्रैफिक टीआई तक पहुंची, ICU में भर्ती

पुतले की आग से जले TI,कांग्रेस के प्रदर्शन में हादसा:मैहर में मंत्री विजयवर्गीय का विरोध…आग ट्रैफिक टीआई तक पहुंची, ICU में भर्ती

मैहर में शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक टीआई आग से झुलस गए। यह घटना उस समय हुई, जब प्रदर्शनकारी पुतला दहन कर रहे थे और पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही थी। यह प्रदर्शन प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ किया जा रहा था। दरअसल, विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के खिलाफ अपशब्द कहे थे। पुतला दहन के दौरान टीआई विक्रम सिंह पाठक हालात संभालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान आग अचानक भड़क गई और वे झुलस गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मैहर एसपी ने कहा कि इस घटना से सभी आहत हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आम लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की बात कही है। देखिए घटना की तस्वीरें कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेश घई के नेतृत्व में प्रदर्शन था। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के लिए अनुमति ली थी। प्रदर्शन सुबह 9 बजे होना था, सुबह साढ़े 9 बजे पुतला दहन के दौरान ट्रैफिक टीआई आग की चपेट में आ गए। फिलहाल, उन्हें मैहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति देखकर उन्हें जिला अस्पताल या जबलपुर रेफर किया जा सकता है। मैहर के सिविल अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, टीआई विक्रम की कमर, पीठ, जांघ और हाथ बुरी तरह झुलसे हैं। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। पुतला दहन के दौरान जब टीआई की वर्दी में आग लगी हुई थी, तब पुलिसकर्मी आग बुझा रहे थे। वहीं कांग्रेसी पार्टी के जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। केस दर्ज, वीडियो फुटेज के आधार पर होगी कार्रवाई मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो फुटेज और गवाहों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कलेक्टर रानी बाटड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान यह घटना हुई। मामले की जांच जारी है, जो भी जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket