Wednesday, 04 Nov 2026 | 01:42 PM

Trending :

IPL 2026 KKR vs MI Today

IPL 2026 KKR vs MI Today

कोलकाता2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2026 का 65वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मुकाबला ईडन गार्डन्स में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता को हर हाल में जीतना होगा। टीम 12 मैच में 11 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर हैं। वहीं टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी मुंबई 12 मैच में 8 पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर हैं।

दोनों टीमें 37वीं बार आमने-सामने होंगी

दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मैच हुए हैं। कोलकाता ने 11 और मुंबई ने 25 मैच जीते हैं। इस सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई ने जीत दर्ज की थी।

कोलकाता को दूसरी टीमों के पर निर्भर रहना पड़ेगा

कोलकाता बुधवार का मैच जीत भी जाती है, तो भी उसकी किस्मत पंजाब किंग्स के हाथों में रहेगी। बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुके हैं। अब एक जगह बची है, जिसके लिए 5 टीमें रेस में हैं।

पंजाब किंग्स के 13 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के 12-12 अंक हैं। कोलकाता के 11 अंक हैं।

एलन शानदार फॉर्म में

फिन एलन ने ओपनिंग में शानदार वापसी की है। उन्होंने पिछले कुछ मैचों में एक शतक और 35 गेंदों में 93 रन बनाए हैं। अंगकृष रघुवंशी और उप-कप्तान रिंकू सिंह मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे रहे हैं। रघुवंशी टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

कप्तान हार्दिक की वापसी हो सकती है

मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह कोलकाता का गणित बिगाड़ने उतरेगी। चोट के कारण पिछले तीन मैच मिस करने वाले कप्तान हार्दिक पंड्या वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने सोमवार को नेट्स पर अभ्यास किया।

हार्दिक के लिए यह सीजन खराब रहा है। उन्होंने 8 पारियों में 20.85 की औसत से 146 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में 11.90 की इकोनॉमी से 4 विकेट लिए हैं। रायन रिकेल्टन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। अल्लाह गजनफर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।

डी कॉक और राज बावा IPL 2026 से बाहर

मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और ऑलराउंडर राज अंगद बावा चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई के अब दो लीग मैच बाकी हैं।

डी कॉक को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले बाएं हाथ की कलाई में इंजरी हुई थी। उन्होंने इस सीजन 3 पारियों में 132 रन बनाए, जिसमें पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 112 रन की पारी शामिल रही।

वहीं 23 साल के ऑलराउंडर राज अंगद बावा को पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में दाएं अंगूठे में चोट लगी थी। बावा ने इस सीजन मुंबई के लिए 3 मुकाबले खेले।

पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। पिच सपाट होने से गेंद बल्ले पर अच्छे बाउंस के साथ आती है। तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री के कारण यहां हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।

शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है। मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर्स असर डाल सकते हैं। हालांकि, बल्लेबाज सेट होने के बाद बड़े शॉट्स खेल सकते हैं। ईडन गार्डन्स में अब तक 105 मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 44 बार जीती है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 59 मैच जीते हैं।

वेदर रिपोर्ट

20 मई को कोलकाता में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रह सकता है। शाम में हल्की बारिश की 25% संभावना है, लेकिन मैच के दौरान आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

कोलकाता- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, मथीश पथिराना।

मुंबई- हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
आज दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बन सकते हैं मस्क:रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स अमेरिकी बाजार में लिस्ट होगी; ये दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ

June 12, 2026/
12:38 pm

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स आज, 12 जून को अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक पर...

ask search icon

March 22, 2026/
8:26 am

Last Updated:March 22, 2026, 08:26 IST चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिन लोग मां दुर्गा की भक्ति में डूबे रहते...

रीवा में वाहनों की नीलामी में घोटाले का आरोप:2 फोर व्हीलर समेत 23 वाहन 1.13 लाख में बेचे, पहले 39 वाहन 85 हजार में नीलाम किए

April 21, 2026/
9:26 pm

रीवा जिले में लावारिस वाहनों की नीलामी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिछिया थाना परिसर...

Hours after the press conference, Chadha, Pathak and Mittal went to the BJP headquarters in New Delhi and joined the ruling party.

April 25, 2026/
11:17 am

आखरी अपडेट:25 अप्रैल, 2026, 11:17 IST पार्टी के एक नेता ने यह भी कहा कि असंतोष को शांत करने के...

authorimg

April 12, 2026/
2:42 pm

Last Updated:April 12, 2026, 14:42 IST Non-Stick Cookware Risks: नॉन-स्टिक तवा किचन में सुविधाजनक जरूर होता है, लेकिन खराब होने...

Kolkata Knight Riders' Finn Allen plays a shot during the Indian Premier League cricket match between Delhi Capitals and Kolkata Knight Riders in New Delhi, India, Friday, May 8, 2026. (AP Photo/Manish Swarup)

May 8, 2026/
11:49 pm

आखरी अपडेट:08 मई, 2026, 23:49 IST कई दिनों की गहन बातचीत और राजनीतिक गतिरोध के बाद तमिलनाडु में राज्यपाल के...

भारतीय पत्रकार आनंद और सुपर्णा को पुलित्जर प्राइज:इलस्ट्रेशन और दमदार कमेंट्री से बताई थी डिजिटल अरेस्ट-साइबर फ्रॉड की भयावहता

May 6, 2026/
12:17 pm

दो भारतीय पत्रकारों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। आनंद आरके और सुपर्णा शर्मा...

राघव चड्ढा न्यूज़ लाइव अपडेट: राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल हो गए

April 24, 2026/
5:46 pm

राघव चड्ढा भाजपा समाचार नवीनतम अपडेट: एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में, राघव चड्ढा ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

IPL 2026 KKR vs MI Today

IPL 2026 KKR vs MI Today

कोलकाता2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2026 का 65वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मुकाबला ईडन गार्डन्स में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता को हर हाल में जीतना होगा। टीम 12 मैच में 11 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर हैं। वहीं टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी मुंबई 12 मैच में 8 पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर हैं।

दोनों टीमें 37वीं बार आमने-सामने होंगी

दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मैच हुए हैं। कोलकाता ने 11 और मुंबई ने 25 मैच जीते हैं। इस सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई ने जीत दर्ज की थी।

कोलकाता को दूसरी टीमों के पर निर्भर रहना पड़ेगा

कोलकाता बुधवार का मैच जीत भी जाती है, तो भी उसकी किस्मत पंजाब किंग्स के हाथों में रहेगी। बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुके हैं। अब एक जगह बची है, जिसके लिए 5 टीमें रेस में हैं।

पंजाब किंग्स के 13 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के 12-12 अंक हैं। कोलकाता के 11 अंक हैं।

एलन शानदार फॉर्म में

फिन एलन ने ओपनिंग में शानदार वापसी की है। उन्होंने पिछले कुछ मैचों में एक शतक और 35 गेंदों में 93 रन बनाए हैं। अंगकृष रघुवंशी और उप-कप्तान रिंकू सिंह मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे रहे हैं। रघुवंशी टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

कप्तान हार्दिक की वापसी हो सकती है

मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह कोलकाता का गणित बिगाड़ने उतरेगी। चोट के कारण पिछले तीन मैच मिस करने वाले कप्तान हार्दिक पंड्या वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने सोमवार को नेट्स पर अभ्यास किया।

हार्दिक के लिए यह सीजन खराब रहा है। उन्होंने 8 पारियों में 20.85 की औसत से 146 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में 11.90 की इकोनॉमी से 4 विकेट लिए हैं। रायन रिकेल्टन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। अल्लाह गजनफर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।

डी कॉक और राज बावा IPL 2026 से बाहर

मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और ऑलराउंडर राज अंगद बावा चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई के अब दो लीग मैच बाकी हैं।

डी कॉक को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले बाएं हाथ की कलाई में इंजरी हुई थी। उन्होंने इस सीजन 3 पारियों में 132 रन बनाए, जिसमें पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 112 रन की पारी शामिल रही।

वहीं 23 साल के ऑलराउंडर राज अंगद बावा को पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में दाएं अंगूठे में चोट लगी थी। बावा ने इस सीजन मुंबई के लिए 3 मुकाबले खेले।

पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। पिच सपाट होने से गेंद बल्ले पर अच्छे बाउंस के साथ आती है। तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री के कारण यहां हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।

शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है। मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर्स असर डाल सकते हैं। हालांकि, बल्लेबाज सेट होने के बाद बड़े शॉट्स खेल सकते हैं। ईडन गार्डन्स में अब तक 105 मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 44 बार जीती है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 59 मैच जीते हैं।

वेदर रिपोर्ट

20 मई को कोलकाता में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रह सकता है। शाम में हल्की बारिश की 25% संभावना है, लेकिन मैच के दौरान आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

कोलकाता- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, मथीश पथिराना।

मुंबई- हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket