Tuesday, 13 Oct 2026 | 06:11 PM

Trending :

EXCLUSIVE

जन्मदिन पर जूनियर NTR की फिल्म ड्रैगन का टीजर रिलीज:खतरनाक किलर के लुक में में दिखे एक्टर; घर के बाहर जमा हुए हजारों फैंस

साउथ सिनेमा एक्टर जूनियर NTR आज यानी 20 मई को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी आने वाली फिल्म ‘ड्रैगन’ का पहला ग्लिम्स (टीजर) रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में एनटीआर एक खतरनाक हत्यारे (असेसिन) के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं, हैदराबाद में एक्टर के घर के बाहर तड़के सुबह से ही हजारों फैंस की भीड़ जमा हो गई। एनटीआर ने अपने घर के बाहर आकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। अफीम वॉर पर आधारित है फिल्म ‘ड्रैगन’
रिलीज हुए ग्लिम्स वीडियो के मुताबिक, फिल्म की कहानी ग्लोबल अफीम वॉर (ग्लोबल ओपियम वॉर) के इर्द-गिर्द बुनी गई है। टीजर की शुरुआत एक बैकग्राउंड वॉइस ओवर से होती है। इसमें बताया जाता है कि ब्रिटिश मूल रूप से भारत में अफीम की खेती के लिए आए थे, जिससे हेरोइन बनती है। अंग्रेजों ने भारत में रहकर उन दो मुख्य जगहों पर कंट्रोल किया जहां प्रतिबंधित ड्रग्स की सबसे ज्यादा खेती होती थी। इसमें अफगानिस्तान और थाईलैंड, लाओस और बर्मा का क्षेत्र शामिल है। अंग्रेजों के जाने के बाद दो मुख्य ग्रुप ‘अफगान ट्रेडिंग कंपनी’ और ‘गोल्डन ट्रायंगल’ के बीच अफीम के बिजनेस पर कब्जे को लेकर जंग शुरू हो जाती है। खतरनाक लुक में दिखे NTR
इस फिल्म में जूनियर NTR ‘अफगान ट्रेडिंग कंपनी’ के सबसे बड़े शूटर और हत्यारे लूगर का किरदार निभा रहे हैं, जिसे ‘ड्रैगन’ भी कहा जाता है। ग्लिम्स में उनका लुक काफी आक्रामक और दमदार दिख रहा है। वीडियो में उनका एक डायलॉग भी है। इसमें वे कहते हैं, “जब मैं सोने के लिए अपनी आंखें बंद करता हूं, तो मुझे उन लोगों के चेहरे नहीं दिखते जिन्हें मैंने मारा है। मुझे सिर्फ बचे हुए दुश्मनों के चेहरे दिखते हैं। गलती से भी मेरे सपनों में मत आना!” अनिल कपूर निभा रहे नारकोटिक्स चीफ का रोल
फिल्म में बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। वे फिल्म में नारकोटिक्स ब्यूरो के चीफ रघुवीर राठौड़ का किरदार निभा रहे हैं। वहीं बीजू मेनन अफगानिस्तान लॉजिस्टिक्स के हेड जलील रहमान के रोल में दिखेंगे। इनके अलावा फिल्म में रुक्मिणी वसंत, आशुतोष राणा, खुशबू सुंदर, राजीव कनकाला और सिद्धांत गुप्ता जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म पहले इसी साल 25 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। अब यह फिल्म अगले साल 11 जून, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। घर के बाहर जमा हुए हजारों फैंस
जूनियर एनटीआर ने इस साल अपना जन्मदिन हैदराबाद में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया। सुबह से ही उनके हैदराबाद वाले घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ जुट गई थी। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच एनटीआर कैजुअल टी-शर्ट और पैंट पहने फैंस के सामने आए। उन्होंने हाथ हिलाकर सबका शुक्रिया अदा किया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
किसी ने पिता तो किसी ने पति खोया:अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रहे 31 परिवार, अफसरों का तर्क- 'वैकेंसी नहीं है, 5 लाख ले लो

April 21, 2026/
5:06 am

मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) में अनुकंपा नियुक्ति की आस लगाए 31 परिवारों का भविष्य पिछले 5 से 10...

Salman Khan Clarifies Lonely Post

May 19, 2026/
12:26 pm

31 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपनी वायरल ‘अलोन’ और ‘लोनली’ वाली पोस्ट पर सफाई दी...

ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया की समीक्षा बैठक:नहीं पहुंचे सांसद भरत सिंह कुशवाहा; सड़कों की हालत पर अधिकारियों को लगाई फटकार

April 7, 2026/
12:05 am

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सांसद भरत सिंह कुशवाहा की...

KL Rahul; DC vs RCB IPL 2026 LIVE Score Update

April 27, 2026/
4:30 am

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक 9-दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए IPL 2026 का सीजन मुश्किल होता जा रहा...

भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया:दीप्ति ने 36 रन बनाए और 5 विकेट भी लिए, अफ्रीका सीरीज में 3-1 सं आगे

April 26, 2026/
8:01 am

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चौथे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को 14 रन से हरा दिया। हालांकि साउथ अफ्रीका...

बैलेट बॉक्स गेम के आरोप देर रात तक कोलकाता में भारी तोड़फोड़, स्ट्रॉन्ग रम सॉपडें सीएम ममता, ईसी की सफाई

April 30, 2026/
10:19 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित राजनीतिक सिद्धांत में हुई पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया।...

एक्सक्लूसिव: स्पीकर ओम बिरला को लिखा अभिषेक बनर्जी का पत्र! "टीएमसी विद्रोहियों को न पहचानें"

June 14, 2026/
6:36 pm

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर नियंत्रण के लिए कानूनी लड़ाई बड़े पैमाने पर पहुंच गई है। डॉ. काकोली घोष दस्तीदार और...

राजनीति

जन्मदिन पर जूनियर NTR की फिल्म ड्रैगन का टीजर रिलीज:खतरनाक किलर के लुक में में दिखे एक्टर; घर के बाहर जमा हुए हजारों फैंस

जन्मदिन पर जूनियर NTR की फिल्म ड्रैगन का टीजर रिलीज:खतरनाक किलर के लुक में में दिखे एक्टर; घर के बाहर जमा हुए हजारों फैंस

साउथ सिनेमा एक्टर जूनियर NTR आज यानी 20 मई को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी आने वाली फिल्म ‘ड्रैगन’ का पहला ग्लिम्स (टीजर) रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में एनटीआर एक खतरनाक हत्यारे (असेसिन) के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं, हैदराबाद में एक्टर के घर के बाहर तड़के सुबह से ही हजारों फैंस की भीड़ जमा हो गई। एनटीआर ने अपने घर के बाहर आकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। अफीम वॉर पर आधारित है फिल्म ‘ड्रैगन’
रिलीज हुए ग्लिम्स वीडियो के मुताबिक, फिल्म की कहानी ग्लोबल अफीम वॉर (ग्लोबल ओपियम वॉर) के इर्द-गिर्द बुनी गई है। टीजर की शुरुआत एक बैकग्राउंड वॉइस ओवर से होती है। इसमें बताया जाता है कि ब्रिटिश मूल रूप से भारत में अफीम की खेती के लिए आए थे, जिससे हेरोइन बनती है। अंग्रेजों ने भारत में रहकर उन दो मुख्य जगहों पर कंट्रोल किया जहां प्रतिबंधित ड्रग्स की सबसे ज्यादा खेती होती थी। इसमें अफगानिस्तान और थाईलैंड, लाओस और बर्मा का क्षेत्र शामिल है। अंग्रेजों के जाने के बाद दो मुख्य ग्रुप ‘अफगान ट्रेडिंग कंपनी’ और ‘गोल्डन ट्रायंगल’ के बीच अफीम के बिजनेस पर कब्जे को लेकर जंग शुरू हो जाती है। खतरनाक लुक में दिखे NTR
इस फिल्म में जूनियर NTR ‘अफगान ट्रेडिंग कंपनी’ के सबसे बड़े शूटर और हत्यारे लूगर का किरदार निभा रहे हैं, जिसे ‘ड्रैगन’ भी कहा जाता है। ग्लिम्स में उनका लुक काफी आक्रामक और दमदार दिख रहा है। वीडियो में उनका एक डायलॉग भी है। इसमें वे कहते हैं, “जब मैं सोने के लिए अपनी आंखें बंद करता हूं, तो मुझे उन लोगों के चेहरे नहीं दिखते जिन्हें मैंने मारा है। मुझे सिर्फ बचे हुए दुश्मनों के चेहरे दिखते हैं। गलती से भी मेरे सपनों में मत आना!” अनिल कपूर निभा रहे नारकोटिक्स चीफ का रोल
फिल्म में बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। वे फिल्म में नारकोटिक्स ब्यूरो के चीफ रघुवीर राठौड़ का किरदार निभा रहे हैं। वहीं बीजू मेनन अफगानिस्तान लॉजिस्टिक्स के हेड जलील रहमान के रोल में दिखेंगे। इनके अलावा फिल्म में रुक्मिणी वसंत, आशुतोष राणा, खुशबू सुंदर, राजीव कनकाला और सिद्धांत गुप्ता जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म पहले इसी साल 25 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। अब यह फिल्म अगले साल 11 जून, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। घर के बाहर जमा हुए हजारों फैंस
जूनियर एनटीआर ने इस साल अपना जन्मदिन हैदराबाद में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया। सुबह से ही उनके हैदराबाद वाले घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ जुट गई थी। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच एनटीआर कैजुअल टी-शर्ट और पैंट पहने फैंस के सामने आए। उन्होंने हाथ हिलाकर सबका शुक्रिया अदा किया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket