Thursday, 05 Nov 2026 | 04:48 AM

Trending :

धुरंधर मूवी फेम सिंगर का माथा लहूलुहान:खान साब ने शूटिंग के दौरान सिर में कांच मारा, माथे में चुभा तो खून बहने लगा

धुरंधर मूवी में प्लेबैक से सुर्खियां बटोरने वाले पंजाबी सिंगर खान साब अपने नए गीत पागल नईं होणा की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। एक सीन के दौरान उन्होंने अपना सिर कांच में मारा। इससे कांच उनके माथे में चुभ गया और वह लहूलुहान हो गए। उनके माथे पर टांके लगे हैं। क्रू मेंबर ने उनको संभाला और टिशू पेपर से खून को साफ किया। चोट लगने के बाद भी खान साब जोशिले अंदाज में नजर आए। उन्होंने क्रू मेंबर को कहा कि कुछ नहीं हुआ। मुझे छोड़ दें और प्लेबैक दिखाएं। बुधवार (20 मई) को दोपहर बाद पौने 3 बजे खान साब ने शूटिंग के दौरान हुई इस घटना को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में उनके माथे से खून बहता दिख रहा है। हालांकि ये घटना कहां और किस तारीख को हुई, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। सिंगर खान साब ने कहा कि मैं किरदार में पूरी तरह डूब चुका था। यही जुनून और सच्चाई इस गाने को सबसे अलग और खतरनाक बनाती हैं। इस शॉट के लिए मैं अपने परिवार से माफी मांगता हूं। आगे इसका ध्यान रखूंगा। सिंगर ने वीडियो में क्या कहा, 4 पॉइंट में जाने… फैंस ने लिखा- सिगरेट वाला सीन ठीक नहीं लगा
सिंगर के वीडियो पर एक फैन वीके नाहर ने लिखा कि खान साब भाई, आपकी आवाज सुनकर बहुत सुकून मिलता है, पर वीडियो में सिगरेट वाला सीन हमें सही नहीं लगा। हो सके तो पंजाब को नशों से दूर रहने का संदेश दिया करो सारे कलाकार भाई। आपको नौजवान पीढ़ी बहुत सुनती है और फॉलो भी करती है, जिनमें हम भी आते हैं। सिंगर का जवाब- समझदारी वाली बात कही
इस कमेंट पर खान साब ने कहा कि दोस्त, आपने जो बात कही है, वह वाकई बहुत गहरी और समझदारी वाली है। एक सच्चे फैन की यही पहचान होती है कि वह सिर्फ तारीफ ही नहीं करता, बल्कि सही और गलत का अंतर भी बताता है। कलाकार समाज का आइना होते हैं और नौजवान पीढ़ी सचमुच उन्हें बहुत फॉलो करती है। ऐसे में नशों से दूर रहने का मैसेज देना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Imran Khan Death Rumors False

August 12, 2026/
6:10 pm

कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 5 अगस्त 2023 से जेल में हैं। पाकिस्तान...

उज्जैन में नौका विहार महोत्सव शुरू:राधा-कृष्ण ने किया सरोवर में नौका विहार, उमड़े श्रद्धालु

April 30, 2026/
9:18 pm

धार्मिक नगरी उज्जैन के इस्कॉन मंदिर में श्री श्री राधा-कृष्ण के दिव्य नौका विहार महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन...

मन्नत उतारकर लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप-ऑटो में भिड़ंत:बच्चे-महिलाएं सहित 10 घायल; अस्पताल में भर्ती, दो की हालत गंभीर

April 23, 2026/
7:52 am

बुधवार देर रात बदनावर मार्ग पर एक सड़क हादसे में बच्चे और महिलाएं सहित 10 लोग घायल हो गए। यह...

IPL सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड टूटा:हैदराबाद ने इतिहास का चौथा सबसे बड़ा चेज किया; नमन ने हेड के 3 कैच छोड़े

April 30, 2026/
4:59 am

सनराजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने 244 रन...

अभिषेक के लिए ऐश्वर्या राय ने ठुकराई थी फिल्म:शाहरुख की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ से कमबैक करने वाली थीं, पत्नी के तौर पर फैसला लिया था

September 2, 2026/
5:00 am

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के लिए डायरेक्टर फराह खान की पहली...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

धुरंधर मूवी फेम सिंगर का माथा लहूलुहान:खान साब ने शूटिंग के दौरान सिर में कांच मारा, माथे में चुभा तो खून बहने लगा

धुरंधर मूवी फेम सिंगर का माथा लहूलुहान:खान साब ने शूटिंग के दौरान सिर में कांच मारा, माथे में चुभा तो खून बहने लगा

धुरंधर मूवी में प्लेबैक से सुर्खियां बटोरने वाले पंजाबी सिंगर खान साब अपने नए गीत पागल नईं होणा की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। एक सीन के दौरान उन्होंने अपना सिर कांच में मारा। इससे कांच उनके माथे में चुभ गया और वह लहूलुहान हो गए। उनके माथे पर टांके लगे हैं। क्रू मेंबर ने उनको संभाला और टिशू पेपर से खून को साफ किया। चोट लगने के बाद भी खान साब जोशिले अंदाज में नजर आए। उन्होंने क्रू मेंबर को कहा कि कुछ नहीं हुआ। मुझे छोड़ दें और प्लेबैक दिखाएं। बुधवार (20 मई) को दोपहर बाद पौने 3 बजे खान साब ने शूटिंग के दौरान हुई इस घटना को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में उनके माथे से खून बहता दिख रहा है। हालांकि ये घटना कहां और किस तारीख को हुई, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। सिंगर खान साब ने कहा कि मैं किरदार में पूरी तरह डूब चुका था। यही जुनून और सच्चाई इस गाने को सबसे अलग और खतरनाक बनाती हैं। इस शॉट के लिए मैं अपने परिवार से माफी मांगता हूं। आगे इसका ध्यान रखूंगा। सिंगर ने वीडियो में क्या कहा, 4 पॉइंट में जाने… फैंस ने लिखा- सिगरेट वाला सीन ठीक नहीं लगा
सिंगर के वीडियो पर एक फैन वीके नाहर ने लिखा कि खान साब भाई, आपकी आवाज सुनकर बहुत सुकून मिलता है, पर वीडियो में सिगरेट वाला सीन हमें सही नहीं लगा। हो सके तो पंजाब को नशों से दूर रहने का संदेश दिया करो सारे कलाकार भाई। आपको नौजवान पीढ़ी बहुत सुनती है और फॉलो भी करती है, जिनमें हम भी आते हैं। सिंगर का जवाब- समझदारी वाली बात कही
इस कमेंट पर खान साब ने कहा कि दोस्त, आपने जो बात कही है, वह वाकई बहुत गहरी और समझदारी वाली है। एक सच्चे फैन की यही पहचान होती है कि वह सिर्फ तारीफ ही नहीं करता, बल्कि सही और गलत का अंतर भी बताता है। कलाकार समाज का आइना होते हैं और नौजवान पीढ़ी सचमुच उन्हें बहुत फॉलो करती है। ऐसे में नशों से दूर रहने का मैसेज देना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket