Saturday, 07 Nov 2026 | 02:19 AM

Trending :

तरबूज-खरबूज से ज्यादा ताकतवर, दिखने में जेली और शरीर रखता है बर्फ सा ठंडा, जानें आइस एप्पल के फायदे

authorimg

आइस एप्पल जिसे ताड़गोला भी कहा जाता है, पोषक तत्वों से भरा गर्मी का सुपरफ्रूट है. वैसे तो इस मौसम में मार्केट में हर तरफ तरबूज और खरबूज का बोलबाला होता है. लेकिन इस बीच ताड़गोला कहीं दब सा जाता है, जबकि इसके फायदे दोनों से ज्यादा हैं. यदि आप सिर्फ ताड़गोल खा लें तो आपको तरबूज और खरबूज दोनों के न्यूट्रिएंट्स एक साथ एक ही बार में मिल जाते हैं.

ताड़गोला पाम की एक प्रजाति ताड़ के पेड़ पर लगने वाला फल है. बिहार, बंगाल और झारखंड में इसे आप सड़कों के किनारे और खेतों में आसानी से देख सकते हैं. लेकिन चौंकाने वाली बात है कि इसके फायदों के बारे में लोग कम ही जानते हैं. यदि आप भी इसमें से एक हैं, तो लेख आपके लिए है. क्योंकि इस साल गर्मी से बचने के लिए सिर्फ कूलर और एसी काम नहीं आएंगे. सेहत को बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा ऐसे फलों और सब्जियों को खाने की जरूरत है, जो आपको अंदर से ठंडा और हाइड्रेट रखे.

ताड़गोला के फायदे
आइस एप्पल यानी ताड़गोला शरीर को ठंडक देने वाला फल है. इसमें 90 प्रतिशत पानी होता है, जो इसे तरबूज को कड़ी टक्कर देने वाला फल बनाता है. इसलिए गर्मियों में यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसे खाने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी पूरी होती है. यह थकान, सिरदर्द और शरीर में सूखापन जैसी समस्याओं से बचाने में सहायक होता है.

आइस एप्पल में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं. इससे हार्ट डिजीज, डायबिटीज और अन्य बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. यह शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाता है और लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद करता है.

इस फल में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को सही रखता है. यह कब्ज की समस्या को कम करने और पेट को साफ रखने में मदद करता है. आइस एप्पल पेट की जलन, गैस और अपच जैसी परेशानियों में भी राहत देता है. इसे खाने से आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है.

आइस एप्पल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता. इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर धीरे-धीरे ऊर्जा देती है. फाइबर की वजह से शरीर में शुगर धीरे अवशोषित होती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को लाभ मिल सकता है.

इसके विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाते हैं. यह त्वचा की नमी बनाए रखता है और झुर्रियों को कम करने में सहायक होता है.

आइस एप्पल में विटामिन C और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है और संक्रमण से बचाव करता है. नियमित सेवन से शरीर मजबूत और स्वस्थ बना रहता है.

इस बात का रखें ध्यान
इसमें कोई दोराय नहीं कि ताड़गोला गर्मी के मौसम का सुपरफ्रूट है, लेकिन यदि आप इसे ज्यादा मात्रा में खाते हैं, तो ये नुकसान भी कर सकता है. इसलिए रोजाना थोड़ी मात्रा में सेवन करना सेहतमंद माना जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बच्चे को सलमान के बॉडीगार्ड से लगा धक्का:एक्टर ने देखा तो बच्चे से मिलाया हाथ; बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे सलमान

September 18, 2026/
9:02 am

सलमान खान गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेता आशीष शेलार के मुंबई स्थित आवास और पंडाल में...

भारतीय पत्रकार आनंद और सुपर्णा को पुलित्जर प्राइज:इलस्ट्रेशन और दमदार कमेंट्री से बताई थी डिजिटल अरेस्ट-साइबर फ्रॉड की भयावहता

May 6, 2026/
12:17 pm

दो भारतीय पत्रकारों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। आनंद आरके और सुपर्णा शर्मा...

अमिताभ बच्चन के संडे दर्शन के दौरान शख्स बेहोश:बिग बी के घर के बाहर भारी भीड़ के बीच बिगड़ी तबीयत, लोग संभालते दिखे

May 24, 2026/
7:52 pm

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के संडे दर्शन के दौरान एक व्यक्ति बेहोश हो गया। अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ के...

Ranbir Kapoors Ramayan Footage Shown at Cinemacon

April 19, 2026/
5:42 pm

27 मिनट पहले कॉपी लिंक रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर ग्लोबल लेवल पर चर्चा शुरू हो गई है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

तरबूज-खरबूज से ज्यादा ताकतवर, दिखने में जेली और शरीर रखता है बर्फ सा ठंडा, जानें आइस एप्पल के फायदे

authorimg

आइस एप्पल जिसे ताड़गोला भी कहा जाता है, पोषक तत्वों से भरा गर्मी का सुपरफ्रूट है. वैसे तो इस मौसम में मार्केट में हर तरफ तरबूज और खरबूज का बोलबाला होता है. लेकिन इस बीच ताड़गोला कहीं दब सा जाता है, जबकि इसके फायदे दोनों से ज्यादा हैं. यदि आप सिर्फ ताड़गोल खा लें तो आपको तरबूज और खरबूज दोनों के न्यूट्रिएंट्स एक साथ एक ही बार में मिल जाते हैं.

ताड़गोला पाम की एक प्रजाति ताड़ के पेड़ पर लगने वाला फल है. बिहार, बंगाल और झारखंड में इसे आप सड़कों के किनारे और खेतों में आसानी से देख सकते हैं. लेकिन चौंकाने वाली बात है कि इसके फायदों के बारे में लोग कम ही जानते हैं. यदि आप भी इसमें से एक हैं, तो लेख आपके लिए है. क्योंकि इस साल गर्मी से बचने के लिए सिर्फ कूलर और एसी काम नहीं आएंगे. सेहत को बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा ऐसे फलों और सब्जियों को खाने की जरूरत है, जो आपको अंदर से ठंडा और हाइड्रेट रखे.

ताड़गोला के फायदे
आइस एप्पल यानी ताड़गोला शरीर को ठंडक देने वाला फल है. इसमें 90 प्रतिशत पानी होता है, जो इसे तरबूज को कड़ी टक्कर देने वाला फल बनाता है. इसलिए गर्मियों में यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसे खाने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी पूरी होती है. यह थकान, सिरदर्द और शरीर में सूखापन जैसी समस्याओं से बचाने में सहायक होता है.

आइस एप्पल में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं. इससे हार्ट डिजीज, डायबिटीज और अन्य बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. यह शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाता है और लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद करता है.

इस फल में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को सही रखता है. यह कब्ज की समस्या को कम करने और पेट को साफ रखने में मदद करता है. आइस एप्पल पेट की जलन, गैस और अपच जैसी परेशानियों में भी राहत देता है. इसे खाने से आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है.

आइस एप्पल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता. इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर धीरे-धीरे ऊर्जा देती है. फाइबर की वजह से शरीर में शुगर धीरे अवशोषित होती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को लाभ मिल सकता है.

इसके विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाते हैं. यह त्वचा की नमी बनाए रखता है और झुर्रियों को कम करने में सहायक होता है.

आइस एप्पल में विटामिन C और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है और संक्रमण से बचाव करता है. नियमित सेवन से शरीर मजबूत और स्वस्थ बना रहता है.

इस बात का रखें ध्यान
इसमें कोई दोराय नहीं कि ताड़गोला गर्मी के मौसम का सुपरफ्रूट है, लेकिन यदि आप इसे ज्यादा मात्रा में खाते हैं, तो ये नुकसान भी कर सकता है. इसलिए रोजाना थोड़ी मात्रा में सेवन करना सेहतमंद माना जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket