Sunday, 22 Nov 2026 | 09:57 AM

Trending :

David Dhawan Film Fest Mumbai

David Dhawan Film Fest Mumbai

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डायरेक्टर डेविड धवन के सिनेमाई सफर को शनिवार को मुंबई में हुए ‘डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल’ में सेलिब्रेट किया गया। इस खास मौके पर सलमान खान, अर्जुन कपूर, साजिद नाडियाडवाला समेत कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज इवेंट में शामिल हुए।

डेविड धवन की कई फिल्मों के हीरो रहे गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा और बेटी टीना आहूजा भी इवेंट में पहुंचे, लेकिन गोविंदा खुद नजर नहीं आए।

गौरतलब है कि 90 के दशक में गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने कुली नंबर 1 और हीरो नंबर 1 जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी थीं। फिल्म फेस्टिवल में गोविंदा की गैरमौजूदगी ने एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर अटकलों को हवा दे दी।

गोविंदा और फिल्ममेकर डेविड धवन ने एक साथ 17 फिल्मों में काम किया है।

साल 2013-14 के दौरान दोनों के रिश्तों में दूरियां आने की खबरें सामने आई थीं। 2019 में ‘आप की अदालत’ में गोविंदा ने कहा था कि राजनीति छोड़ने के बाद जब वे दोबारा काम की तलाश में थे, तब उनके सेक्रेटरी डेविड धवन के साथ बैठे थे। गोविंदा ने अपने सेक्रेटरी से फोन का स्पीकर ऑन रखने को कहा, ताकि वह सुन सकें कि डेविड उनके बारे में क्या सोचते हैं। तब डेविड धवन ने सेक्रेटरी से कहा, ‘चीची (गोविंदा) अब बहुत ज्यादा सवाल पूछने लगा है। इतने सवालों के बाद मेरा उसके साथ काम करने का दिल नहीं है। उसे बोलो कि कहीं कोई छोटा-मोटा काम ढूंढ ले।’

गोविंदा ने शो में भावुक होते हुए कहा था कि डेविड धवन की यह बात उनके दिल पर लग गई थी, जिसके बाद उन्होंने ठान लिया कि वे अब कभी डेविड के साथ काम नहीं करेंगे।

डेविड धवन की नई फिल्म 5 जून को रिलीज होगी

यह फिल्म फेस्टिवल PVR INOX की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें डेविड धवन की सुपरहिट फिल्मों ‘पार्टनर’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘राजा बाबू’ और ‘आंखें’ को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। साथ ही उनकी आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की भी चर्चा हुई, जो 5 जून को रिलीज होने वाली है।

देखें इवेंट की तस्वीरें-

इवेंट के दौरान वरुण धवन और डेविड धवन ने बातचीत की।

वरुण धवन और डेविड धवन ने सलमान के साथ पोज दिए।

चंकी पांडे ने गोविंदा के बच्चों के साथ फोटो क्लिक करवाई।

इवेंट में अर्जुन कपूर भी पहुंचे।

इवेंट में अर्जुन कपूर भी पहुंचे।

इवेंट में गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी भी आए।

सलमान बोले- इसने मेरा एक और गाना उठा लिया इवेंट के दौरान सलमान खान ने वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में उनकी फिल्म के आइकॉनिक गाने ‘चुनरी चुनरी’ को रीक्रिएट करने पर मजाक में उनकी खिंचाई की। सलमान की इस बात पर वरुण शर्माने लगे। अब इस बातचीत के वीडियो सामने आए हैं।

सलमान ने वरुण की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘इसने मेरा एक और गाना उठा लिया।’ सलमान की यह बात सुनकर वरुण धवन शर्मा गए और हंसने लगे। उन्होंने हाथ जोड़कर सलमान से कहा, ‘भाई रहने दो।’

——————————— ये खबर भी पढ़ें

डायरेक्टर डेविड धवन हुए इमोशनल:बेटे वरुण की तारीफ करते हुए छलके आंसू, बोले- हर माता-पिता को ऐसा बेटा मिलना चाहिए

फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में डायरेक्टर डेविड धवन इमोशनल हो गए। बेटे वरुण धवन के बारे में बात करते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। डेविड धवन ने कहा, ‘हर किसी को वरुण जैसा बेटा मिलना चाहिए। जब मैं अस्पताल में था, तब भी वह मेरे साथ वहीं सोता था। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Yashasvi, Shefali Get NADA Notice for Doping Test Failure

May 9, 2026/
5:03 pm

नई दिल्ली31 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा को नेशनल डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने...

CBSE 12th Result 2026 soon at cbseresults.nic.in and cbse.gov.in. (File/Representative Image)

April 21, 2026/
10:42 am

आखरी अपडेट:21 अप्रैल, 2026, 10:42 IST पत्र में पोल ​​पैनल से मुद्दे का संज्ञान लेने, पते की सामग्री और तरीके...

जापान की मशहूर गेमिंग कंपनी:घाटा हुआ तो कोर बिजनेस बेचा; अब प्रतिद्वंद्वी को ही सॉफ्टवेयर बेचती है गेमिंग कंपनी सेगा

July 17, 2026/
4:24 pm

1993, हार्वर्ड के कुछ वैज्ञानिकों ने मानव भ्रूण के विकास के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण जीन की खोज की और...

IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants: Eden Gardens pitch & Kolkata weather prediction (PTI)

April 9, 2026/
6:29 pm

आखरी अपडेट:09 अप्रैल, 2026, 18:29 IST अधिकारियों द्वारा उपेक्षित महसूस करते हुए, किसानों ने स्वयं चुनावी मैदान में उतरकर, अभूतपूर्व...

श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक समिति अध्यक्ष का निधन:गुरनाम सिंह डंग का 65 वर्ष की उम्र में देहांत; आज भक्तन की बावड़ी में होगा अंतिम संस्कार

April 8, 2026/
7:49 am

श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग (65) का कुछ दिनों की बीमारी के बाद...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

David Dhawan Film Fest Mumbai

David Dhawan Film Fest Mumbai

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डायरेक्टर डेविड धवन के सिनेमाई सफर को शनिवार को मुंबई में हुए ‘डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल’ में सेलिब्रेट किया गया। इस खास मौके पर सलमान खान, अर्जुन कपूर, साजिद नाडियाडवाला समेत कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज इवेंट में शामिल हुए।

डेविड धवन की कई फिल्मों के हीरो रहे गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा और बेटी टीना आहूजा भी इवेंट में पहुंचे, लेकिन गोविंदा खुद नजर नहीं आए।

गौरतलब है कि 90 के दशक में गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने कुली नंबर 1 और हीरो नंबर 1 जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी थीं। फिल्म फेस्टिवल में गोविंदा की गैरमौजूदगी ने एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर अटकलों को हवा दे दी।

गोविंदा और फिल्ममेकर डेविड धवन ने एक साथ 17 फिल्मों में काम किया है।

गोविंदा और फिल्ममेकर डेविड धवन ने एक साथ 17 फिल्मों में काम किया है।

साल 2013-14 के दौरान दोनों के रिश्तों में दूरियां आने की खबरें सामने आई थीं। 2019 में ‘आप की अदालत’ में गोविंदा ने कहा था कि राजनीति छोड़ने के बाद जब वे दोबारा काम की तलाश में थे, तब उनके सेक्रेटरी डेविड धवन के साथ बैठे थे। गोविंदा ने अपने सेक्रेटरी से फोन का स्पीकर ऑन रखने को कहा, ताकि वह सुन सकें कि डेविड उनके बारे में क्या सोचते हैं। तब डेविड धवन ने सेक्रेटरी से कहा, ‘चीची (गोविंदा) अब बहुत ज्यादा सवाल पूछने लगा है। इतने सवालों के बाद मेरा उसके साथ काम करने का दिल नहीं है। उसे बोलो कि कहीं कोई छोटा-मोटा काम ढूंढ ले।’

गोविंदा ने शो में भावुक होते हुए कहा था कि डेविड धवन की यह बात उनके दिल पर लग गई थी, जिसके बाद उन्होंने ठान लिया कि वे अब कभी डेविड के साथ काम नहीं करेंगे।

डेविड धवन की नई फिल्म 5 जून को रिलीज होगी

यह फिल्म फेस्टिवल PVR INOX की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें डेविड धवन की सुपरहिट फिल्मों ‘पार्टनर’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘राजा बाबू’ और ‘आंखें’ को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। साथ ही उनकी आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की भी चर्चा हुई, जो 5 जून को रिलीज होने वाली है।

देखें इवेंट की तस्वीरें-

इवेंट के दौरान वरुण धवन और डेविड धवन ने बातचीत की।

इवेंट के दौरान वरुण धवन और डेविड धवन ने बातचीत की।

वरुण धवन और डेविड धवन ने सलमान के साथ पोज दिए।

वरुण धवन और डेविड धवन ने सलमान के साथ पोज दिए।

चंकी पांडे ने गोविंदा के बच्चों के साथ फोटो क्लिक करवाई।

चंकी पांडे ने गोविंदा के बच्चों के साथ फोटो क्लिक करवाई।

इवेंट में अर्जुन कपूर भी पहुंचे।

इवेंट में अर्जुन कपूर भी पहुंचे।

इवेंट में गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी भी आए।

इवेंट में गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी भी आए।

सलमान बोले- इसने मेरा एक और गाना उठा लिया इवेंट के दौरान सलमान खान ने वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में उनकी फिल्म के आइकॉनिक गाने ‘चुनरी चुनरी’ को रीक्रिएट करने पर मजाक में उनकी खिंचाई की। सलमान की इस बात पर वरुण शर्माने लगे। अब इस बातचीत के वीडियो सामने आए हैं।

सलमान ने वरुण की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘इसने मेरा एक और गाना उठा लिया।’ सलमान की यह बात सुनकर वरुण धवन शर्मा गए और हंसने लगे। उन्होंने हाथ जोड़कर सलमान से कहा, ‘भाई रहने दो।’

——————————— ये खबर भी पढ़ें

डायरेक्टर डेविड धवन हुए इमोशनल:बेटे वरुण की तारीफ करते हुए छलके आंसू, बोले- हर माता-पिता को ऐसा बेटा मिलना चाहिए

फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में डायरेक्टर डेविड धवन इमोशनल हो गए। बेटे वरुण धवन के बारे में बात करते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। डेविड धवन ने कहा, ‘हर किसी को वरुण जैसा बेटा मिलना चाहिए। जब मैं अस्पताल में था, तब भी वह मेरे साथ वहीं सोता था। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket