Friday, 09 Oct 2026 | 09:36 AM

Trending :

Actor Ramakant Dayma Passes Away at 69

Actor Ramakant Dayma Passes Away at 69

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी और फिल्म अभिनेता रमाकांत दायमा का मंगलवार, 26 मई को निधन हो गया। वे 69 साल के थे और पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी उनकी सह-कलाकार एक्ट्रेस शुभांगी लटकर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

रमाकांत दायमा ने ‘चक दे इंडिया’, ‘राम सेतु’ और ‘स्कैम 1992’ जैसी मशहूर फिल्मों और वेब सीरीज में अभिनय किया था। उनके निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने दुख जताया है।

अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन 69 साल की उम्र में हुआ।

को स्टार शुभांगी लटकर ने शेयर किया वीडियो एक्ट्रेस शुभांगी लटकर ने सोशल मीडिया पर रमाकांत दायमा के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने रमाकांत का एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें वे डांस और एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। शुभांगी ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए एक लंबा नोट भी लिखा। उन्होंने बताया कि रमाकांत दायमा केवल एक अच्छे दोस्त ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के करीबी सदस्य और गाइड भी थे। वे ऊर्जा से भरपूर थे और हर चुनौती का सामना हंसकर करना जानते थे।

अधूरे रह गए साथ काम करने के सपने शुभांगी ने अपनी पोस्ट में बताया कि वे रमाकांत के साथ दोबारा काम करना चाहती थीं। दोनों ने मिलकर एक हिंदी नाटक और मंच पर कविताएं पेश करने की प्लानिंग की थी। जब शुभांगी ने उनसे इसके लिए कहा था, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था कि पहले मुझे जल्दी ठीक होने दो। लंबे समय से बीमार होने के बावजूद उनके ठीक होने की उम्मीद थी, लेकिन अब यह सपना अधूरा रह गया।

मौत की वजह का खुलासा नहीं रमाकांत दायमा का जन्म 13 सितंबर 1956 को हुआ था। वे पिछले कई महीनों से गंभीर रूप से बीमार थे, लेकिन उनके निधन की असल वजह का अभी तक पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है। फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों और करीबियों ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

रमाकांत दायमा 'राम सेतु', 'ब्रदर्स' और ‘चक दे इंडिया’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

रमाकांत दायमा ‘राम सेतु’, ‘ब्रदर्स’ और ‘चक दे इंडिया’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

फिल्मों और टीवी में रहा लंबा सफर रमाकांत दायमा ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए। उन्होंने शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली सुपरहिट फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में काम किया था। इसके अलावा वे अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’, सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘ब्रदर्स’ और हंसल मेहता की मशहूर वेब सीरीज ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ में भी अहम किरदारों में नजर आए थे। वे छोटे कद के होने के बावजूद अपनी मजबूत एक्टिंग से दर्शकों के बीच पहचान बनाने में सफल रहे थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
नेशनल अवॉर्ड जीतकर भावुक कार्तिक आर्यन:कहा- ऐसे माहौल में एक्टर बनने का सपना देखा, जहां लोग हंसते हैं; छोटे शहर के लड़के का सपना पूरा हुआ

September 23, 2026/
10:49 am

कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। सेरेमनी मंगलवार को गुजरात...

Sohail Khan Weight Loss Statement

August 17, 2026/
2:55 pm

53 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्टर और प्रोड्यूसर सोहेल खान ने हाल ही में अपने बदले लुक और वजन घटाने...

मंडला में ड्रोन निगरानी, नियमित गश्त और चेकिंग अभियान:बम स्क्वॉड नैनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

April 30, 2026/
4:06 pm

मंडला पुलिस ने अपराध नियंत्रण और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सघन...

A file photo of Twisha Sharma

May 25, 2026/
2:06 pm

आखरी अपडेट:25 मई, 2026, 14:06 IST द्रमुक नेता ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले...

दावा- होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों में विस्फोट:US का लगातार सातवीं रात ईरान पर हमला; ईरान बोला- जमीनी हमले हुए तो कुवैत-बहरीन में घुस जाएंगे

July 18, 2026/
7:36 am

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों में विस्फोट हुआ...

MS Dhoni Rohit Sharma; CSK Vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

April 23, 2026/
5:10 am

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL में आज एल-क्लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Actor Ramakant Dayma Passes Away at 69

Actor Ramakant Dayma Passes Away at 69

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी और फिल्म अभिनेता रमाकांत दायमा का मंगलवार, 26 मई को निधन हो गया। वे 69 साल के थे और पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी उनकी सह-कलाकार एक्ट्रेस शुभांगी लटकर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

रमाकांत दायमा ने ‘चक दे इंडिया’, ‘राम सेतु’ और ‘स्कैम 1992’ जैसी मशहूर फिल्मों और वेब सीरीज में अभिनय किया था। उनके निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने दुख जताया है।

अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन 69 साल की उम्र में हुआ।

अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन 69 साल की उम्र में हुआ।

को स्टार शुभांगी लटकर ने शेयर किया वीडियो एक्ट्रेस शुभांगी लटकर ने सोशल मीडिया पर रमाकांत दायमा के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने रमाकांत का एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें वे डांस और एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। शुभांगी ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए एक लंबा नोट भी लिखा। उन्होंने बताया कि रमाकांत दायमा केवल एक अच्छे दोस्त ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के करीबी सदस्य और गाइड भी थे। वे ऊर्जा से भरपूर थे और हर चुनौती का सामना हंसकर करना जानते थे।

अधूरे रह गए साथ काम करने के सपने शुभांगी ने अपनी पोस्ट में बताया कि वे रमाकांत के साथ दोबारा काम करना चाहती थीं। दोनों ने मिलकर एक हिंदी नाटक और मंच पर कविताएं पेश करने की प्लानिंग की थी। जब शुभांगी ने उनसे इसके लिए कहा था, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था कि पहले मुझे जल्दी ठीक होने दो। लंबे समय से बीमार होने के बावजूद उनके ठीक होने की उम्मीद थी, लेकिन अब यह सपना अधूरा रह गया।

मौत की वजह का खुलासा नहीं रमाकांत दायमा का जन्म 13 सितंबर 1956 को हुआ था। वे पिछले कई महीनों से गंभीर रूप से बीमार थे, लेकिन उनके निधन की असल वजह का अभी तक पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है। फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों और करीबियों ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

रमाकांत दायमा 'राम सेतु', 'ब्रदर्स' और ‘चक दे इंडिया’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

रमाकांत दायमा ‘राम सेतु’, ‘ब्रदर्स’ और ‘चक दे इंडिया’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

फिल्मों और टीवी में रहा लंबा सफर रमाकांत दायमा ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए। उन्होंने शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली सुपरहिट फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में काम किया था। इसके अलावा वे अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’, सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘ब्रदर्स’ और हंसल मेहता की मशहूर वेब सीरीज ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ में भी अहम किरदारों में नजर आए थे। वे छोटे कद के होने के बावजूद अपनी मजबूत एक्टिंग से दर्शकों के बीच पहचान बनाने में सफल रहे थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket