Sunday, 30 Aug 2026 | 09:52 AM

Trending :

RPSC Exam Results: Rural Candidates Top, Job Holders Crack

RPSC ने RAS- 2024 एग्जाम के रिजल्ट का एनालिसिस जारी किया है। 1096 पदों के लिए आयोजित हुई इस भर्ती में इंटरव्यू तक 2397 अभ्यर्थियों पहुंचे थे।

.

खास बात ये रही कि प्री-मेंस क्लीयर कर इंटरव्यू तक पहुंचने वालों में सबसे ज्यादा जयपुर के 247 छात्र थे। जोधपुर दूसरे और बाड़मेर तीसरे नंबर पर रहा है। इंटरव्यू में आधे से ज्यादा छात्र ग्रामीण क्षेत्रों के थे।

2397 में से 1343 अभ्यर्थी ने सरकारी या निजी क्षेत्रों में जॉब करते हुए इंटरव्यू तक पहुंचे थे।

पढ़िए- RPSC के एनालिसिस की ये रिपोर्ट…

जयपुर-जोधपुर के सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स

इंटरव्यू के लिए सफल अभ्यर्थियों का जिलेवार विश्लेषण किया जाए तो राजधानी जयपुर के अभ्यर्थी सबसे ज्यादा थे। इंटरव्यू के लिए सफल अभ्यर्थियों की संख्या 2397 उम्मीदवारों में से अकेले जयपुर जिले से सबसे ज्यादा 247 (10.30 प्रतिशत) अभ्यर्थी शामिल थे।

इसके अलावा जोधपुर से 114, बाड़मेर से 112, और बीकानेर व नागौर से 100-100 अभ्यर्थियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। साथ ही, अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों जैसे उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ से भी कुल 36 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों में सम्मिलित हुए।

80% कैंडिडेट्स 33 साल उम्र के

इंटरव्यू के लिए सफल अभ्यर्थियों में शामिल कुल उम्मीदवारों में से 80.10 प्रतिशत (1920 अभ्यर्थी) 21 से 33 की आयु वर्ग के हैं। 21 से 25 आयु वर्ग में 725 अभ्यर्थी (30.25 प्रतिशत ) और 26 से 30 आयु वर्ग में सबसे ज्यादा 891 अभ्यर्थी (37.17 प्रतिशत) शामिल रहें।

31 से 33 आयु वर्ग में 304 अभ्यर्थी (12.68 प्रतिशत ), 34 से 40 आयु वर्ग में 405 अभ्यर्थी (16.90 प्रतिशत ), 41 से 45 आयु वर्ग में 62 अभ्यर्थी (2.59 प्रतिशत ) और 46 से 50 आयु वर्ग में 10 अभ्यर्थी (0.42 प्रतिशत ) शामिल हुए।

ये परीक्षा के दिन का फोटो है, जिसमें अभ्यर्थी एग्जाम सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचे थे।

14 डॉक्टर और 238 इंजीनियर्स

इंटरव्यू के लिए सफल अभ्यर्थियों में से 1888 अभ्यर्थी अपनी ग्रेजुएशन में फर्स्ट डिवीजन, जबकि 39.60 प्रतिशत अभ्यर्थी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इस बार 14 डॉक्टर, 15 एलएलबी/एलएलएम डिग्रीधारी, 10 एमबीए और 238 इंजीनियर्स भी सफल रहे।

कुल अभ्यर्थियों में से 87.86 प्रतिशत ने राजस्थान के अलग-अलग विश्वविद्यालयों से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। इसमें राजस्थान विश्वविद्यालय (573 अभ्यर्थी), महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (205) अग्रणी रहे हैं।

18 अप्रैल को जारी हुआ था रिजल्ट

पदों के लिए विज्ञापन जारी होने के बाद प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी 2025 को हुई थी, जिसका परिणाम 20 फरवरी 2025 को घोषित किया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा 17 व 18 जून 2025 को आयोजित हुई और परिणाम 8 अक्टूबर 2025 को आया।

सफल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू का दौर 1 दिसंबर 2025 से 17 अप्रैल 2026 तक संचालित हुआ और 18 अप्रैल 2026 को अंतिम परिणाम जारी किया गया, जिसमें कुल 2391 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की गई। ……….

यह खबर भी पढ़िए…

RAS में आधा नंबर से टॉपर बने दिनेश विश्नोई:9वें स्थान पर रहे भूपेन्द्र के इन्टरव्यू में सबसे ज्यादा नंबर; पहले प्रयास में 23 साल की शालू सिलेक्ट

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा-2024 का रिजल्ट आरपीएससी ने जारी कर दिया। वैकेंसी निकालने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक के सफर में इस बार महज 1 साल 7 महीने और 17 दिन का ही समय लगा। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
AP Inter Results 2026 Live Updates: Manabadi Intermediate 1st, 2nd year results link release date and time.(AI Image)

April 10, 2026/
3:35 pm

आखरी अपडेट:10 अप्रैल, 2026, 15:35 IST सीएम स्टालिन की आश्चर्यजनक चेन्नई मेट्रो यात्रा एक अभियान आउटरीच में बदल गई, क्योंकि...

Frances Flying Whales Expands Heavy Cargo Project in India

April 2, 2026/
4:58 pm

नई दिल्ली45 मिनट पहले कॉपी लिंक पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आधिकारिक मुलाकात के बाद...

बंगाल की खाड़ी में दो नावें डूबीं,500 मौतों की आशंका:ज्यादातर रोहिंग्या सवार थे, खराब मौसम की वजह से हादसा

July 16, 2026/
6:15 pm

म्यांमार में हिंसा से बचकर भाग रहे 500 से ज्यादा लोगों के समुद्र में लापता होने की आशंका है। संयुक्त...

उज्जैन में मंदिर से निकला ध्वज चल समारोह:मुख्यमंत्री ने किए बाबा महाकाल के दर्शन; ध्वज का पूजन किया, तलवारबाजी भी की

March 8, 2026/
9:13 pm

उज्जैन में रंगपंचमी के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। सुबह...

RCB vs GT Live Score: Follow scorecard and updates of IPL 2026 Qualifier 1 match from Dharamsala. (Picture Credit: X/@IPL)

May 26, 2026/
5:49 pm

आखरी अपडेट:26 मई, 2026, 17:49 IST न्यूज18 कर्नाटक में फिलहाल कोई मुख्यमंत्री नहीं बदला जाएगा: कांग्रेस का कहना है कि...

सरकार अपना काम कर रही है, विपक्ष को मंदिर विवाद का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए: आनंद रंगनाथन | न्यूज18

June 19, 2026/
8:13 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

तेज हवाओं के साथ बारिश, आकाशीय बिजली से 2 मौतें:सिवनी में आंधी से पेड़-पोल गिरे; ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

April 4, 2026/
9:41 am

सिवनी जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार सुबह से हल्की रिमझिम बारिश जारी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

RPSC Exam Results: Rural Candidates Top, Job Holders Crack

RPSC Exam Results: Rural Candidates Top, Job Holders Crack

RPSC ने RAS- 2024 एग्जाम के रिजल्ट का एनालिसिस जारी किया है। 1096 पदों के लिए आयोजित हुई इस भर्ती में इंटरव्यू तक 2397 अभ्यर्थियों पहुंचे थे।

.

खास बात ये रही कि प्री-मेंस क्लीयर कर इंटरव्यू तक पहुंचने वालों में सबसे ज्यादा जयपुर के 247 छात्र थे। जोधपुर दूसरे और बाड़मेर तीसरे नंबर पर रहा है। इंटरव्यू में आधे से ज्यादा छात्र ग्रामीण क्षेत्रों के थे।

2397 में से 1343 अभ्यर्थी ने सरकारी या निजी क्षेत्रों में जॉब करते हुए इंटरव्यू तक पहुंचे थे।

पढ़िए- RPSC के एनालिसिस की ये रिपोर्ट…

जयपुर-जोधपुर के सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स

इंटरव्यू के लिए सफल अभ्यर्थियों का जिलेवार विश्लेषण किया जाए तो राजधानी जयपुर के अभ्यर्थी सबसे ज्यादा थे। इंटरव्यू के लिए सफल अभ्यर्थियों की संख्या 2397 उम्मीदवारों में से अकेले जयपुर जिले से सबसे ज्यादा 247 (10.30 प्रतिशत) अभ्यर्थी शामिल थे।

इसके अलावा जोधपुर से 114, बाड़मेर से 112, और बीकानेर व नागौर से 100-100 अभ्यर्थियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। साथ ही, अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों जैसे उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ से भी कुल 36 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों में सम्मिलित हुए।

80% कैंडिडेट्स 33 साल उम्र के

इंटरव्यू के लिए सफल अभ्यर्थियों में शामिल कुल उम्मीदवारों में से 80.10 प्रतिशत (1920 अभ्यर्थी) 21 से 33 की आयु वर्ग के हैं। 21 से 25 आयु वर्ग में 725 अभ्यर्थी (30.25 प्रतिशत ) और 26 से 30 आयु वर्ग में सबसे ज्यादा 891 अभ्यर्थी (37.17 प्रतिशत) शामिल रहें।

31 से 33 आयु वर्ग में 304 अभ्यर्थी (12.68 प्रतिशत ), 34 से 40 आयु वर्ग में 405 अभ्यर्थी (16.90 प्रतिशत ), 41 से 45 आयु वर्ग में 62 अभ्यर्थी (2.59 प्रतिशत ) और 46 से 50 आयु वर्ग में 10 अभ्यर्थी (0.42 प्रतिशत ) शामिल हुए।

ये परीक्षा के दिन का फोटो है, जिसमें अभ्यर्थी एग्जाम सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचे थे।

ये परीक्षा के दिन का फोटो है, जिसमें अभ्यर्थी एग्जाम सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचे थे।

14 डॉक्टर और 238 इंजीनियर्स

इंटरव्यू के लिए सफल अभ्यर्थियों में से 1888 अभ्यर्थी अपनी ग्रेजुएशन में फर्स्ट डिवीजन, जबकि 39.60 प्रतिशत अभ्यर्थी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इस बार 14 डॉक्टर, 15 एलएलबी/एलएलएम डिग्रीधारी, 10 एमबीए और 238 इंजीनियर्स भी सफल रहे।

कुल अभ्यर्थियों में से 87.86 प्रतिशत ने राजस्थान के अलग-अलग विश्वविद्यालयों से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। इसमें राजस्थान विश्वविद्यालय (573 अभ्यर्थी), महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (205) अग्रणी रहे हैं।

18 अप्रैल को जारी हुआ था रिजल्ट

पदों के लिए विज्ञापन जारी होने के बाद प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी 2025 को हुई थी, जिसका परिणाम 20 फरवरी 2025 को घोषित किया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा 17 व 18 जून 2025 को आयोजित हुई और परिणाम 8 अक्टूबर 2025 को आया।

सफल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू का दौर 1 दिसंबर 2025 से 17 अप्रैल 2026 तक संचालित हुआ और 18 अप्रैल 2026 को अंतिम परिणाम जारी किया गया, जिसमें कुल 2391 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की गई। ……….

यह खबर भी पढ़िए…

RAS में आधा नंबर से टॉपर बने दिनेश विश्नोई:9वें स्थान पर रहे भूपेन्द्र के इन्टरव्यू में सबसे ज्यादा नंबर; पहले प्रयास में 23 साल की शालू सिलेक्ट

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा-2024 का रिजल्ट आरपीएससी ने जारी कर दिया। वैकेंसी निकालने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक के सफर में इस बार महज 1 साल 7 महीने और 17 दिन का ही समय लगा। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket