Sunday, 06 Sep 2026 | 07:54 PM

Trending :

8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा खाली कराने को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, कहा- इससे शांति को खतरा 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा को खाली कराने की योजना पर बोले- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, शांति प्रयासों को खतरा अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' बताया:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' कहा:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी Kangana Ranaut Manali Janmashtami Bhog Controversy इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा:50 हजार फीट ऊपर तक पहुंची राख, 301 उड़ानें प्रभावित, कई यात्री एयरपोर्ट पर फंसे
EXCLUSIVE

डायबिटीज के मरीजों के लिए क्यों ज्यादा खतरनाक है शराब? डॉक्टर ने बताया शुगर लेवल पर कैसे होता है असर

authorimg

Last Updated:

Should Diabetics Drink Alcohol: डायबिटीज के मरीजों के लिए शराब खतरनाक हो सकती है, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को कभी बहुत कम तो कभी बहुत ज्यादा कर सकती है. इससे हाइपोग्लाइसीमिया और अन्य जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए इसका सेवन सीमित या पूरी तरह से टालना बेहतर होता है.

Zoom

डायबिटीज के मरीजों के लिए शराब खतरनाक हो सकती है.

How Alcohol Impacts Blood Sugar: डायबिटीज की बीमारी महामारी की तरह फैल चुकी है. भारत में डायबिटीज के 10 करोड़ से ज्यादा मरीज हैं. आने वाले कुछ साल में इनकी संख्या 15 करोड़ तक पहुंच सकती है. डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए दवा और इंसुलिन का सहारा लेना पड़ता है. इसके अलावा खानपान और लाइफस्टाइल का सीधा असर ब्लड शुगर पर पड़ता है. डॉक्टर्स की मानें तो डायबिटीज के मरीजों के लिए शराब बेहद खतरनाक हो सकती है, क्योंकि यह शुगर लेवल गड़बड़ा देती है. शुगर के मरीजों को शराब बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए.

ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल के फिजीशियन डॉ. दिनेश कुमार त्यागी ने News18 को बताया शराब का सबसे बड़ा असर लिवर पर पड़ता है, जो शरीर में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है. जब कोई व्यक्ति शराब पीता है, तो लिवर का ध्यान शुगर कंट्रोल करने के बजाय शराब को मेटाबोलाइज करने में लग जाता है. इससे ब्लड में ग्लूकोज का स्तर अचानक गिर सकता है, जिसे हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है. यह स्थिति डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकती है. खासतौर से जिनका शुगर लेवल फ्लक्चुएट होता है, उनके लिए शराब का सेवन जानलेवा साबित हो सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर ने बताया कि कुछ अल्कोहलिक ड्रिंक्स जैसे बीयर, कॉकटेल या शराब में शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है. शराब कभी शुगर को बहुत कम कर सकती है और कभी बहुत ज्यादा बढ़ा सकती है. यह फ्लक्चुएशन ही इसे डायबिटीज मरीजों के लिए खतरनाक बनाता है. कई बार लोग शराब के साथ अनहेल्दी स्नैक्स खाते हैं, जिससे कैलोरी और शुगर का सेवन बढ़ जाता है. इससे शुगर लेवल और ज्यादा गड़बड़ा सकता है. साथ ही शराब दवाइयों के असर को भी कम या ज्यादा कर सकती है, जिससे ट्रीटमेंट बुरी तरह प्रभावित होता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक लंबे समय तक शराब का सेवन करने से नसों, आंखों और किडनी पर भी बुरा असर पड़ सकता है. शुगर के मरीजों में पहले से ही इन ऑर्गन्स के प्रभावित होने का खतरा रहता है, ऐसे में शराब इस जोखिम को और बढ़ा देती है. इसके अलावा शराब से डिहाइड्रेशन भी होता है, जिससे शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है. अगर डायबिटीज के मरीज शराब पिएं, तो बेहद कम मात्रा में लें. खाली पेट शराब भूलकर भी न पिएं और किसी भी असामान्य लक्षण जैसे चक्कर, कमजोरी या पसीना आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. अगर शुगर लेवल बहुत ज्यादा रहता है, तब शराब पीने का रिस्क बिल्कुल न लें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भारत में एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी का संकट, 2026 में इंडक्शन गैस की मांग बढ़ी, जानें फायदे और इलेक्ट्रिक चूल्हे को आसानी से कैसे इस्तेमाल करें

March 11, 2026/
11:01 pm

स्टोव चूल्हे में कैसे प्रयोग किया जाता है? | छवि: फ्रीपिक भारत में प्रेरण मूल्य: पिछले कुछ दिनों में 30...

गश्मीर महाजनी बोले-गर्लफ्रेंड दूसरी आ जाएगी, एक्टिंग नहीं छोड़ सकता:एरिका फर्नांडिस बोलीं- मैंने हमेशा करियर चुना; '108 बेस हॉस्पिटल: उरी' घायल जवानों की कहानी

August 14, 2026/
4:59 am

आर्मी हॉस्पिटल की जिंदगी पर आधारित शो ‘108 बेस हॉस्पिटल: उरी’ 15 अगस्त से टीवी और ओटीटी पर प्रसारित होने...

भड़काऊ सोशल पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार:पटेल समाज को पीटने की बातें कहीं थीं, मऊगंज में कोर्ट ने भेजा जेल

March 10, 2026/
7:59 pm

हनुमना थाना क्षेत्र के अटरिया गांव में सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट की वजह से तनाव फैल गया। पुलिस...

गौरव खन्ना से शादी से पहले बायसेक्सुअल थीं आकांक्षा चमोला:एक्ट्रेस बोलीं- लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रही हूं, उनकी तरफ अट्रैक्ट होती हूं

July 5, 2026/
9:25 am

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। लॉक अप सीजन 2 के एक एपिसोड...

CBSE Glitches: Minister Pradhan Takes Responsibility

May 28, 2026/
8:56 pm

नई दिल्ली17 मिनट पहले कॉपी लिंक नई दिल्ली में CBSE मुख्यालय शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय...

दतिया के झाड़ियां गांव में अधेड़ ने किया सुसाइड:पत्नी के बाहर जाने पर घर में फंदे पर लटका मिला शव

April 24, 2026/
2:10 pm

दतिया के सिविल लाइन थाना अंतर्गत गांव झाड़ियां में एक 50 वर्षीय अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर...

राजनीति

डायबिटीज के मरीजों के लिए क्यों ज्यादा खतरनाक है शराब? डॉक्टर ने बताया शुगर लेवल पर कैसे होता है असर

authorimg

Last Updated:

Should Diabetics Drink Alcohol: डायबिटीज के मरीजों के लिए शराब खतरनाक हो सकती है, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को कभी बहुत कम तो कभी बहुत ज्यादा कर सकती है. इससे हाइपोग्लाइसीमिया और अन्य जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए इसका सेवन सीमित या पूरी तरह से टालना बेहतर होता है.

Zoom

डायबिटीज के मरीजों के लिए शराब खतरनाक हो सकती है.

How Alcohol Impacts Blood Sugar: डायबिटीज की बीमारी महामारी की तरह फैल चुकी है. भारत में डायबिटीज के 10 करोड़ से ज्यादा मरीज हैं. आने वाले कुछ साल में इनकी संख्या 15 करोड़ तक पहुंच सकती है. डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए दवा और इंसुलिन का सहारा लेना पड़ता है. इसके अलावा खानपान और लाइफस्टाइल का सीधा असर ब्लड शुगर पर पड़ता है. डॉक्टर्स की मानें तो डायबिटीज के मरीजों के लिए शराब बेहद खतरनाक हो सकती है, क्योंकि यह शुगर लेवल गड़बड़ा देती है. शुगर के मरीजों को शराब बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए.

ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल के फिजीशियन डॉ. दिनेश कुमार त्यागी ने News18 को बताया शराब का सबसे बड़ा असर लिवर पर पड़ता है, जो शरीर में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है. जब कोई व्यक्ति शराब पीता है, तो लिवर का ध्यान शुगर कंट्रोल करने के बजाय शराब को मेटाबोलाइज करने में लग जाता है. इससे ब्लड में ग्लूकोज का स्तर अचानक गिर सकता है, जिसे हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है. यह स्थिति डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकती है. खासतौर से जिनका शुगर लेवल फ्लक्चुएट होता है, उनके लिए शराब का सेवन जानलेवा साबित हो सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर ने बताया कि कुछ अल्कोहलिक ड्रिंक्स जैसे बीयर, कॉकटेल या शराब में शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है. शराब कभी शुगर को बहुत कम कर सकती है और कभी बहुत ज्यादा बढ़ा सकती है. यह फ्लक्चुएशन ही इसे डायबिटीज मरीजों के लिए खतरनाक बनाता है. कई बार लोग शराब के साथ अनहेल्दी स्नैक्स खाते हैं, जिससे कैलोरी और शुगर का सेवन बढ़ जाता है. इससे शुगर लेवल और ज्यादा गड़बड़ा सकता है. साथ ही शराब दवाइयों के असर को भी कम या ज्यादा कर सकती है, जिससे ट्रीटमेंट बुरी तरह प्रभावित होता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक लंबे समय तक शराब का सेवन करने से नसों, आंखों और किडनी पर भी बुरा असर पड़ सकता है. शुगर के मरीजों में पहले से ही इन ऑर्गन्स के प्रभावित होने का खतरा रहता है, ऐसे में शराब इस जोखिम को और बढ़ा देती है. इसके अलावा शराब से डिहाइड्रेशन भी होता है, जिससे शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है. अगर डायबिटीज के मरीज शराब पिएं, तो बेहद कम मात्रा में लें. खाली पेट शराब भूलकर भी न पिएं और किसी भी असामान्य लक्षण जैसे चक्कर, कमजोरी या पसीना आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. अगर शुगर लेवल बहुत ज्यादा रहता है, तब शराब पीने का रिस्क बिल्कुल न लें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket