Monday, 07 Sep 2026 | 06:24 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Hardik Pandya MI Leaving Reason Controversy; IPL 2026

स्पोर्ट्स डेस्क29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हार्दिक की कप्तानी में इस साल मुंबई सिर्फ 4 मैच जीत सकी।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या अगले IPL सीजन में टीम के साथ नजर नहीं आएंगे। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक लगातार खराब सीजन के बाद तनाव होने की वजह से हार्दिक ने फ्रेंचाइजी को छोड़ने का मन बना लिया है।

32 साल के ऑलराउंडर ने सीजन के बीच में ही मुंबई टीम मैनेजमेंट को अपने इस फैसले की जानकारी दे दी थी। जैसे ही टीम प्लेऑफ से बाहर हुई हार्दिक और मुंबई के बीच आपसी सहमति से अलग होने का रास्ता साफ हो गया।

रोहित की जगह कप्तानी मिलने के बाद से लगातार हुई हूटिंग

हार्दिक पंड्या साल 2024 में मुंबई के कप्तान बनकर टीम में लौटे थे। इससे पहले उन्होंने दो साल तक गुजरात की कप्तानी की थी। मुंबई ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तानी सौंपी थी। इसके बाद से ही फैंस नाराज थे। पहले साल (2024) में भी मैदान पर हार्दिक के खिलाफ जमकर हूटिंग हुई थी और मौजूदा सीजन में भी चीजें उनकी प्लानिंग के मुताबिक नहीं रहीं।

लगातार दो सीजन तक दर्शकों के गुस्से का सामना करने के बावजूद हार्दिक ने हमेशा यही कहा कि यह सफर मुश्किल लेकिन मनोरंजक रहा है। हालांकि, अब उन्होंने अलग होने का फैसला किया है।

पीठ की चोट और मानसिक थकान बनी वजह

IPL के एक सोर्स ने PTI को बताया, हार्दिक मानसिक रूप से बहुत तनाव में थे और पूरी तरह थक चुके थे। उन्हें पीठ में चोट (बैक इंजरी) भी लगी थी। जैसे ही प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हुईं, हार्दिक ने टीम के डिसीजन-मेकर्स को बता दिया कि वे अब टीम में नहीं रुकेंगे। सोर्स ने आगे कहा कि एक युवा खिलाड़ी आखिर कितना बर्दाश्त कर सकता है, उनके लिए पिछले तीन साल आसान नहीं रहे हैं।

ड्रेसिंग रूम में सीनियर खिलाड़ियों के साथ मतभेद

हार्दिक ने साल 2021 में जिस मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम को छोड़ा था, 2024 में वापसी करने पर वह वैसा नहीं रहा। टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी एक मत नहीं थे। अगर विचार अलग होने के बाद भी नतीजे अच्छे आएं, तो निराशा नहीं होती। लेकिन जब हर कोई अलग-अलग दिशा में खींचे, तो एक समय के बाद आगे बढ़ने की मानसिक क्षमता नहीं बचती। इसलिए हार्दिक ने मिड-सीजन में ही तय कर लिया था कि वे अगले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Lawrence Bishnoi Salman Khan Controversy

August 27, 2026/
5:15 am

. काले हिरण के शिकार केस में फंसे बॉलीवुड एक्टर के लिए ये कहना है लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश...

तस्वीर का विवरण

May 14, 2026/
6:48 pm

सब्जी बनाने की सामग्री: 250 ग्राम मशरुम, 10-12 लहसुन की कलियाँ, 1 बड़ा प्याज माइक्रोवेव कटा हुआ, 2 टमाटर छोटा...

संदिग्ध हालत में नहर में मिला लापता युवक का शव:रीवा में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

March 10, 2026/
3:25 pm

रीवा जिले के सगरा इलाके में मंगलवार को एक 26 वर्षीय युवक का शव नहर से बरामद होने के बाद...

राजनीति

Hardik Pandya MI Leaving Reason Controversy; IPL 2026

Hardik Pandya MI Leaving Reason Controversy; IPL 2026

स्पोर्ट्स डेस्क29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हार्दिक की कप्तानी में इस साल मुंबई सिर्फ 4 मैच जीत सकी।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या अगले IPL सीजन में टीम के साथ नजर नहीं आएंगे। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक लगातार खराब सीजन के बाद तनाव होने की वजह से हार्दिक ने फ्रेंचाइजी को छोड़ने का मन बना लिया है।

32 साल के ऑलराउंडर ने सीजन के बीच में ही मुंबई टीम मैनेजमेंट को अपने इस फैसले की जानकारी दे दी थी। जैसे ही टीम प्लेऑफ से बाहर हुई हार्दिक और मुंबई के बीच आपसी सहमति से अलग होने का रास्ता साफ हो गया।

रोहित की जगह कप्तानी मिलने के बाद से लगातार हुई हूटिंग

हार्दिक पंड्या साल 2024 में मुंबई के कप्तान बनकर टीम में लौटे थे। इससे पहले उन्होंने दो साल तक गुजरात की कप्तानी की थी। मुंबई ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तानी सौंपी थी। इसके बाद से ही फैंस नाराज थे। पहले साल (2024) में भी मैदान पर हार्दिक के खिलाफ जमकर हूटिंग हुई थी और मौजूदा सीजन में भी चीजें उनकी प्लानिंग के मुताबिक नहीं रहीं।

लगातार दो सीजन तक दर्शकों के गुस्से का सामना करने के बावजूद हार्दिक ने हमेशा यही कहा कि यह सफर मुश्किल लेकिन मनोरंजक रहा है। हालांकि, अब उन्होंने अलग होने का फैसला किया है।

पीठ की चोट और मानसिक थकान बनी वजह

IPL के एक सोर्स ने PTI को बताया, हार्दिक मानसिक रूप से बहुत तनाव में थे और पूरी तरह थक चुके थे। उन्हें पीठ में चोट (बैक इंजरी) भी लगी थी। जैसे ही प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हुईं, हार्दिक ने टीम के डिसीजन-मेकर्स को बता दिया कि वे अब टीम में नहीं रुकेंगे। सोर्स ने आगे कहा कि एक युवा खिलाड़ी आखिर कितना बर्दाश्त कर सकता है, उनके लिए पिछले तीन साल आसान नहीं रहे हैं।

ड्रेसिंग रूम में सीनियर खिलाड़ियों के साथ मतभेद

हार्दिक ने साल 2021 में जिस मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम को छोड़ा था, 2024 में वापसी करने पर वह वैसा नहीं रहा। टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी एक मत नहीं थे। अगर विचार अलग होने के बाद भी नतीजे अच्छे आएं, तो निराशा नहीं होती। लेकिन जब हर कोई अलग-अलग दिशा में खींचे, तो एक समय के बाद आगे बढ़ने की मानसिक क्षमता नहीं बचती। इसलिए हार्दिक ने मिड-सीजन में ही तय कर लिया था कि वे अगले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket