Wednesday, 02 Sep 2026 | 09:47 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Salim Khan Hospital Visit | Malaika, Sohel, Arpita Seen; Salmans Father on Ventilator

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को ब्रेन हेमरेज के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उन्हें मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इसके बाद उनका परिवार लगातार अस्पताल में आते-जाते दिख रहा है। रविवार को उनके बेटे सोहेल खान को अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा और अर्पिता खान भी अस्पताल के बाहर नजर आईं।

बता दें कि सलीम खान की तबीयत का हाल लेने अस्पताल में परिवार के अलावा सेलेब्स भी पहुंच रहे हैं। शनिवार देर शाम शाहरुख खान उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। वहीं, शाहरुख खान से पहले रणवीर सिंह, फराह खान, आमिर खान और जावेद अख्तर जैसे सेलेब्स भी अस्पताल आए थे।

बुधवार को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट दी थी। हालांकि, उसके बाद कथित तौर पर परिवार की ओर से कोई मेडिकल अपडेट सार्वजनिक न करने की बात कही गई, जिसके बाद उनकी हेल्थ को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया।

परिवार के सदस्य और करीबी अस्पताल पहुंचे, देखें तस्वीरें

रविवार सुबह-सुबह सोहेल खान अस्पताल के बाहर दिखे।

रविवार को मलाइका अरोड़ा बेटे अरहान के साथ अस्पताल पहुंचीं।

सलीम खान की बेटी अर्पिता शर्मा भी अस्पताल में एंटर करती नजर आईं।

शनिवार देर शाम शाहरुख खान की कार लीलावती अस्पताल से बाहर निकलती देखी गई।

दावा – सोमवार तक डिस्चार्ज हो सकते हैं सलीम खान वहीं, जी न्यूज की रिपोर्ट में शुक्रवार को दावा किया गया था कि एक्टर एजाज खान ने सलीम खान से मुलाकात के बाद बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। सलीम खान फिलहाल ICU में हैं और सब ठीक रहा तो सोमवार तक वह डिस्चार्ज हो जाएंगे।

सलमान के शो बिग बॉस 7 में नजर आ चुके एक्टर एजाज खान शुक्रवार को अस्पताल के बाहर नजर आए थे।

सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती

सलीम खान को मंगलवार सुबह ब्रेन से जुड़ी दिक्कत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम बनाई गई, जिसने उनकी स्थिति का आकलन किया।

बुधवार को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने जानकारी दी थी कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। डॉक्टरों के मुताबिक, यह ब्रेन सर्जरी नहीं है। DSA एक एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट है, जिससे दिमाग की नसों की स्थिति और संभावित ब्लॉकेज को साफ तरीके से देखा जाता है।

डॉ. जलील पार्कर मुंबई में एक जाने-माने पल्मोनोलॉजिस्ट यानी सांस की बीमारी के स्पेशलिस्ट हैं, जो लीलावती हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर से जुड़े हैं।

डॉक्टरों ने बताया था कि प्रक्रिया के बाद सलीम खान की हालत स्थिर रही। उन्हें कुछ समय तक निगरानी में रखने का फैसला लिया गया। मेडिकल टीम लगातार उनकी रिकवरी पर नजर बनाए हुए है।

परिवार ने हेल्थ अपडेट प्राइवेट रखने को कहा

वहीं, शुक्रवार को जानकारी सामने आई कि सलीम खान का परिवार चाहता है कि उनकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी प्राइवेट रखी जाए। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को अस्पताल के सार्वजनिक बयान से सलमान खान और उनका परिवार नाराज था। परिवार के करीबी सूत्र ने कहा कि सेहत निजी मामला है और मीडिया से बात परिवार पर छोड़नी चाहिए।

1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था

सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं।

सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले।

लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग नहीं, बल्कि राइटिंग असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए।

अभिनय के शुरुआती दिनों में सलीम खान 'प्रिंस सलीम' नाम का उपयोग करते थे।

अभिनय के शुरुआती दिनों में सलीम खान ‘प्रिंस सलीम’ नाम का उपयोग करते थे।

‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई

सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और डायलॉग लोगों के दिलों में बस गए।

उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा।

सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।

सलीम खान ने दो शादियां कीं

पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुशीला चरक) से हुई। इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए।

बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया।

फैमिली के साथ सलीम खान की पुरानी तस्वीर।

उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई, वहीं अर्पिता की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है।

……………………………………….

सलीम खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें….

दोस्ताना में अमिताभ से ज्यादा फीस सलीम ने मांगी:सलमान से कहा था हैलो ब्रदर नहीं चलेगी, ऋषि कपूर को दी थी बर्बाद करने की धमकी

सलीम खान को नई जनरेशन सुपरस्टार सलमान खान के पिता के रूप में जानती है, लेकिन 70–80 के दशक में उनका ऐसा रुतबा था कि हर फिल्ममेकर उनसे ही अपनी फिल्में लिखवाना चाहता था, चाहे फीस या शर्त कुछ भी हो। इंदौर शहर में रहते हुए दोस्तों के लव लेटर लिखने से शुरू हुआ राइटिंग का सिलसिला हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर बनने पर मुकम्मल हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दिव्य भास्कर गुजराती फिल्म अवार्ड्स 2026:अरविंद वैद्य को लाइफ टाइम अचीवमेंट, शर्मन जोशी को मिला प्राइड ऑफ सिनेमा अवॉर्ड

June 15, 2026/
2:29 pm

गुजराती सिनेमा, थिएटर और ओटीटी (OTT) की बेहतरीन प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए 14 जून को ‘दिव्य भास्कर गुजराती...

पहलाज निहलानी की प्रेयर मीट में पहुंचे बॉलीवुड सितारे:अनिल कपूर-शत्रुघ्न सिन्हा- गोविंदा ने दी श्रद्धांजलि

June 6, 2026/
7:38 pm

दिवंगत फिल्म निर्माता और पूर्व सीबीएफसी चीफ पहलाज निहलानी की प्रेयर मीट शनिवार को मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर...

531 प्रेजेंटेशन में सुनाए गए 870 चुटकुलों पर आधारित रिपोर्ट:वैज्ञानिकों के 66% जोक्स फ्लॉप, सिर्फ 9% पर खुलकर हंसी: स्टडी

March 24, 2026/
4:07 pm

वैज्ञानिकों के रिसर्च पेपर जितने गंभीर होते हैं, कॉन्फ्रेंस टॉक्स में उनके जोक्स (चुटकुले) उतने ही कम असरदार निकल रहे...

गुरुग्राम की बिजली सप्लाई करेंगे अडानी:ग्रांट ऑफ लाइसेंस के लिए अप्लाई किया; HREC की हियरिंग पूरी, 70% लोग प्राइवेटाइजेशन के पक्ष में

July 8, 2026/
8:36 am

हरियाणा में पहली बार गुरुग्राम की बिजली वितरण व्यवस्था में निजी क्षेत्र की बड़ी एंट्री का रास्ता खुलता दिखाई दे...

India Women vs England Women 1st T20I Live: Follow scorecard and match updates from Chelmsford. (Picture Credit: X/@BCCIWomen)

May 29, 2026/
1:25 am

आखरी अपडेट:29 मई, 2026, 01:25 IST जबकि शिवकुमार का अगला सीएम बनना लगभग तय है, सिद्धारमैया ने कहा कि अंतिम...

भिंड में प्रेमी से करवाई पति की हत्या:पत्नी ने रची लूट की झूठी कहानी; अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ आरोपी

April 12, 2026/
11:57 am

भिंड के खिरिका गांव निवासी नीलेश जाटव की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि उसकी पत्नी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Salim Khan Hospital Visit | Malaika, Sohel, Arpita Seen; Salmans Father on Ventilator

Salim Khan Hospital Visit | Malaika, Sohel, Arpita Seen; Salmans Father on Ventilator

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को ब्रेन हेमरेज के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उन्हें मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इसके बाद उनका परिवार लगातार अस्पताल में आते-जाते दिख रहा है। रविवार को उनके बेटे सोहेल खान को अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा और अर्पिता खान भी अस्पताल के बाहर नजर आईं।

बता दें कि सलीम खान की तबीयत का हाल लेने अस्पताल में परिवार के अलावा सेलेब्स भी पहुंच रहे हैं। शनिवार देर शाम शाहरुख खान उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। वहीं, शाहरुख खान से पहले रणवीर सिंह, फराह खान, आमिर खान और जावेद अख्तर जैसे सेलेब्स भी अस्पताल आए थे।

बुधवार को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट दी थी। हालांकि, उसके बाद कथित तौर पर परिवार की ओर से कोई मेडिकल अपडेट सार्वजनिक न करने की बात कही गई, जिसके बाद उनकी हेल्थ को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया।

परिवार के सदस्य और करीबी अस्पताल पहुंचे, देखें तस्वीरें

रविवार सुबह-सुबह सोहेल खान अस्पताल के बाहर दिखे।

रविवार सुबह-सुबह सोहेल खान अस्पताल के बाहर दिखे।

रविवार को मलाइका अरोड़ा बेटे अरहान के साथ अस्पताल पहुंचीं।

रविवार को मलाइका अरोड़ा बेटे अरहान के साथ अस्पताल पहुंचीं।

सलीम खान की बेटी अर्पिता शर्मा भी अस्पताल में एंटर करती नजर आईं।

सलीम खान की बेटी अर्पिता शर्मा भी अस्पताल में एंटर करती नजर आईं।

शनिवार देर शाम शाहरुख खान की कार लीलावती अस्पताल से बाहर निकलती देखी गई।

शनिवार देर शाम शाहरुख खान की कार लीलावती अस्पताल से बाहर निकलती देखी गई।

दावा – सोमवार तक डिस्चार्ज हो सकते हैं सलीम खान वहीं, जी न्यूज की रिपोर्ट में शुक्रवार को दावा किया गया था कि एक्टर एजाज खान ने सलीम खान से मुलाकात के बाद बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। सलीम खान फिलहाल ICU में हैं और सब ठीक रहा तो सोमवार तक वह डिस्चार्ज हो जाएंगे।

सलमान के शो बिग बॉस 7 में नजर आ चुके एक्टर एजाज खान शुक्रवार को अस्पताल के बाहर नजर आए थे।

सलमान के शो बिग बॉस 7 में नजर आ चुके एक्टर एजाज खान शुक्रवार को अस्पताल के बाहर नजर आए थे।

सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती

सलीम खान को मंगलवार सुबह ब्रेन से जुड़ी दिक्कत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम बनाई गई, जिसने उनकी स्थिति का आकलन किया।

बुधवार को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने जानकारी दी थी कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। डॉक्टरों के मुताबिक, यह ब्रेन सर्जरी नहीं है। DSA एक एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट है, जिससे दिमाग की नसों की स्थिति और संभावित ब्लॉकेज को साफ तरीके से देखा जाता है।

डॉ. जलील पार्कर मुंबई में एक जाने-माने पल्मोनोलॉजिस्ट यानी सांस की बीमारी के स्पेशलिस्ट हैं, जो लीलावती हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर से जुड़े हैं।

डॉ. जलील पार्कर मुंबई में एक जाने-माने पल्मोनोलॉजिस्ट यानी सांस की बीमारी के स्पेशलिस्ट हैं, जो लीलावती हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर से जुड़े हैं।

डॉक्टरों ने बताया था कि प्रक्रिया के बाद सलीम खान की हालत स्थिर रही। उन्हें कुछ समय तक निगरानी में रखने का फैसला लिया गया। मेडिकल टीम लगातार उनकी रिकवरी पर नजर बनाए हुए है।

परिवार ने हेल्थ अपडेट प्राइवेट रखने को कहा

वहीं, शुक्रवार को जानकारी सामने आई कि सलीम खान का परिवार चाहता है कि उनकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी प्राइवेट रखी जाए। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को अस्पताल के सार्वजनिक बयान से सलमान खान और उनका परिवार नाराज था। परिवार के करीबी सूत्र ने कहा कि सेहत निजी मामला है और मीडिया से बात परिवार पर छोड़नी चाहिए।

1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था

सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं।

सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले।

लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग नहीं, बल्कि राइटिंग असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए।

अभिनय के शुरुआती दिनों में सलीम खान 'प्रिंस सलीम' नाम का उपयोग करते थे।

अभिनय के शुरुआती दिनों में सलीम खान ‘प्रिंस सलीम’ नाम का उपयोग करते थे।

‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई

सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और डायलॉग लोगों के दिलों में बस गए।

उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा।

सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।

सलीम खान ने दो शादियां कीं

पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुशीला चरक) से हुई। इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए।

बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया।

फैमिली के साथ सलीम खान की पुरानी तस्वीर।

फैमिली के साथ सलीम खान की पुरानी तस्वीर।

उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई, वहीं अर्पिता की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है।

……………………………………….

सलीम खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें….

दोस्ताना में अमिताभ से ज्यादा फीस सलीम ने मांगी:सलमान से कहा था हैलो ब्रदर नहीं चलेगी, ऋषि कपूर को दी थी बर्बाद करने की धमकी

सलीम खान को नई जनरेशन सुपरस्टार सलमान खान के पिता के रूप में जानती है, लेकिन 70–80 के दशक में उनका ऐसा रुतबा था कि हर फिल्ममेकर उनसे ही अपनी फिल्में लिखवाना चाहता था, चाहे फीस या शर्त कुछ भी हो। इंदौर शहर में रहते हुए दोस्तों के लव लेटर लिखने से शुरू हुआ राइटिंग का सिलसिला हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर बनने पर मुकम्मल हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket