Tuesday, 13 Oct 2026 | 05:17 PM

Trending :

EXCLUSIVE

CUET-UG Exam Delayed | Technical Glitch Halts Nationwide Exams

जयपुर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2026) की शनिवार सुबह आयोजित परीक्षा तकनीकी खामी के कारण निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी। सुबह 9 बजे शुरू होने वाली परीक्षा 11: 23 बजे शुरू हुई।कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिली।

परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे ही एंट्री बंद कर दी गई थी। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स समय से पहले केंद्रों पर पहुंच गए थे। हालांकि परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले तकनीकी समस्या आने के कारण एग्जाम प्रक्रिया प्रभावित हो गई। लंबे इंतजार के चलते कई केंद्रों पर छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी रही। एग्जाम सेंटर्स पर मौजूद अभ्यर्थियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

वहीं जोधपुर के बालाजी नगर स्थित टेलनेट सेंटर के बाहर पेरेंट्स परेशान होते रहे। यहां पर पैरेंट के साथ अधिकारियों द्वारा मिसबिहेव भी किया गया।

अभ्यर्थी लगातार परीक्षा अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास करते रहे, लेकिन तकनीकी समस्या दूर होने तक उन्हें इंतजार करने को कहा गया। कई छात्रों ने कहा कि वे सुबह से परीक्षा केंद्र पर मौजूद हैं और लंबे इंतजार के कारण मानसिक दबाव महसूस कर रहे हैं।

अभिभावकों ने भी परीक्षा प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना है कि विद्यार्थियों को समय पर पहुंचने और निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन तकनीकी तैयारियों में कमी का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ता है।

देरी के चलते NTA ने सेंटर्स के बाहर ऐसे नोटिस चिपकाए।

ऑनलाइन परीक्षाओं की तैयारियों और तकनीकी व्यवस्थाओं पर सवाल

तकनीकी बाधा के कारण परीक्षा में हुई देरी ने एक बार फिर देशभर में आयोजित होने वाली बड़ी ऑनलाइन परीक्षाओं की तैयारियों और तकनीकी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बताया कि मेसर्स टीसीएस की तकनीकी खराबी के कारण 30 मई को आयोजित होने वाली CUET (UG)-2026 परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी। तकनीकी समस्या के चलते देशभर के एग्जाम सेंटर्स पर परीक्षा के संचालन में देरी हुई।

एग्जाम से 1 घंटे पहले ही एंट्री बंद हो गई थी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी 8 बजे से पहले ही सेंटर पर पहुंच गए थे।

NTA के अनुसार टीसीएस की तकनीकी टीम समस्या के समाधान और परीक्षा के सुरक्षित संचालन के लिए लगातार काम कर रही है। एजेंसी ने अभ्यर्थियों से परीक्षा कक्षों में बने रहने और केंद्र स्टाफ का सहयोग करने की अपील की है। साथ ही आश्वासन दिया है कि देरी के कारण किसी भी छात्र को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और आवश्यक अतिरिक्त समय उपलब्ध कराया जाएगा।

जयपुर के दादी का फाटक स्थित श्री बालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से पेपर तय समय पर शुरू नहीं हो पाया था, क्योंकि पेपर ही अपलोड नहीं हुआ था।

एग्जाम करीब 2.23 घंटे की देरी से शुरू हुआ, जिससे अभ्यर्थी लंबे समय तक इंतजार करते रहे। उन्हें एंट्री देने के बाद बाहर भी नहीं निकलने दिया।

ऐसा सिर्फ हमारे सेंटर पर ही नहीं बल्कि देशभर में हुआ था। लेकिन फिलहाल इस समस्या का समाधान हो गया है। लगभग 11:23 बजे पेपर शुरू हो गया है। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देने की भी बात कही गई है। जिसे हम पालन करेंगे अभ्यर्थियों को पूरा वक्त दिया जाएगा।

बता दें कि CUET-UG देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके जरिए केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कई उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक (ग्रेजुएशन) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है। परीक्षा में देशभर से लाखों विद्यार्थी शामिल होते हैं।

—

ये खबर भी पढ़ें…

RPSC लेक्चरर और कोच-2025 एग्जाम कल से:3944 पदों के लिए 5.50 लाख कैंडिडेट देंगे परीक्षा,11 जून तक चलेगा एग्जाम; जानिए जरूरी नियम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए लेक्चरर और कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन कल से शुरू होगा। इसमें प्रदेश के करीब 5.50 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे। कुल 3944 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाएं 31 मई से 11 जून 2026 तक ली जाएंगी। विभिन्न विषयों की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी एवं डी) में बांटा गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
उत्तराखंड के जागेश्वर और डोल आश्रम पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव:पारंपरिक भगवा वस्त्र में आए नजर, धाम के धार्मिक महत्व की सराहना की

July 8, 2026/
7:50 pm

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव और हेमंत पांडे ने अल्मोड़ा जिले के दो प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों जागेश्वर धाम और डोल आश्रम...

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने प्रेग्नेंसी की खबर साझा की:पति वरुण बंगेरा के साथ खुशी जताई; फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयां

April 6, 2026/
4:08 pm

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहली प्रेग्नेंसी...

दतिया में ईद-उल-फितर पर 10 स्थानों पर अदा हुई नमाज:ईदगाह और मस्जिदों में उमड़े नमाजी, अमन-चैन की मांगी दुआ

March 21, 2026/
1:02 pm

दतिया जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर सहित पूरे जिले में करीब 10...

authorimg

May 20, 2026/
4:54 pm

Last Updated:May 20, 2026, 16:54 IST Summer Health Tips: बढ़ती गर्मी में बच्चों को लू, डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं...

नेपाल बाढ़ में अबतक 1068 लोगों की मौत:4600 से ज्यादा की तलाश जारी; एक लड़की ने 17 रिश्तेदारों को खोया; चीन के 100 नागरिक लापता

September 2, 2026/
6:37 am

नेपाल में बाढ़ के एक हफ्ते बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आपदा में लापता लोगों की तलाश के बावजूद...

राजनीति

CUET-UG Exam Delayed | Technical Glitch Halts Nationwide Exams

CUET-UG Exam Delayed | Technical Glitch Halts Nationwide Exams

जयपुर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2026) की शनिवार सुबह आयोजित परीक्षा तकनीकी खामी के कारण निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी। सुबह 9 बजे शुरू होने वाली परीक्षा 11: 23 बजे शुरू हुई।कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिली।

परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे ही एंट्री बंद कर दी गई थी। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स समय से पहले केंद्रों पर पहुंच गए थे। हालांकि परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले तकनीकी समस्या आने के कारण एग्जाम प्रक्रिया प्रभावित हो गई। लंबे इंतजार के चलते कई केंद्रों पर छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी रही। एग्जाम सेंटर्स पर मौजूद अभ्यर्थियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

वहीं जोधपुर के बालाजी नगर स्थित टेलनेट सेंटर के बाहर पेरेंट्स परेशान होते रहे। यहां पर पैरेंट के साथ अधिकारियों द्वारा मिसबिहेव भी किया गया।

वहीं जोधपुर के बालाजी नगर स्थित टेलनेट सेंटर के बाहर पेरेंट्स परेशान होते रहे। यहां पर पैरेंट के साथ अधिकारियों द्वारा मिसबिहेव भी किया गया।

अभ्यर्थी लगातार परीक्षा अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास करते रहे, लेकिन तकनीकी समस्या दूर होने तक उन्हें इंतजार करने को कहा गया। कई छात्रों ने कहा कि वे सुबह से परीक्षा केंद्र पर मौजूद हैं और लंबे इंतजार के कारण मानसिक दबाव महसूस कर रहे हैं।

अभिभावकों ने भी परीक्षा प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना है कि विद्यार्थियों को समय पर पहुंचने और निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन तकनीकी तैयारियों में कमी का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ता है।

देरी के चलते NTA ने सेंटर्स के बाहर ऐसे नोटिस चिपकाए।

देरी के चलते NTA ने सेंटर्स के बाहर ऐसे नोटिस चिपकाए।

ऑनलाइन परीक्षाओं की तैयारियों और तकनीकी व्यवस्थाओं पर सवाल

तकनीकी बाधा के कारण परीक्षा में हुई देरी ने एक बार फिर देशभर में आयोजित होने वाली बड़ी ऑनलाइन परीक्षाओं की तैयारियों और तकनीकी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बताया कि मेसर्स टीसीएस की तकनीकी खराबी के कारण 30 मई को आयोजित होने वाली CUET (UG)-2026 परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी। तकनीकी समस्या के चलते देशभर के एग्जाम सेंटर्स पर परीक्षा के संचालन में देरी हुई।

एग्जाम से 1 घंटे पहले ही एंट्री बंद हो गई थी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी 8 बजे से पहले ही सेंटर पर पहुंच गए थे।

एग्जाम से 1 घंटे पहले ही एंट्री बंद हो गई थी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी 8 बजे से पहले ही सेंटर पर पहुंच गए थे।

NTA के अनुसार टीसीएस की तकनीकी टीम समस्या के समाधान और परीक्षा के सुरक्षित संचालन के लिए लगातार काम कर रही है। एजेंसी ने अभ्यर्थियों से परीक्षा कक्षों में बने रहने और केंद्र स्टाफ का सहयोग करने की अपील की है। साथ ही आश्वासन दिया है कि देरी के कारण किसी भी छात्र को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और आवश्यक अतिरिक्त समय उपलब्ध कराया जाएगा।

जयपुर के दादी का फाटक स्थित श्री बालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से पेपर तय समय पर शुरू नहीं हो पाया था, क्योंकि पेपर ही अपलोड नहीं हुआ था।

एग्जाम करीब 2.23 घंटे की देरी से शुरू हुआ, जिससे अभ्यर्थी लंबे समय तक इंतजार करते रहे। उन्हें एंट्री देने के बाद बाहर भी नहीं निकलने दिया।

एग्जाम करीब 2.23 घंटे की देरी से शुरू हुआ, जिससे अभ्यर्थी लंबे समय तक इंतजार करते रहे। उन्हें एंट्री देने के बाद बाहर भी नहीं निकलने दिया।

ऐसा सिर्फ हमारे सेंटर पर ही नहीं बल्कि देशभर में हुआ था। लेकिन फिलहाल इस समस्या का समाधान हो गया है। लगभग 11:23 बजे पेपर शुरू हो गया है। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देने की भी बात कही गई है। जिसे हम पालन करेंगे अभ्यर्थियों को पूरा वक्त दिया जाएगा।

बता दें कि CUET-UG देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके जरिए केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कई उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक (ग्रेजुएशन) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है। परीक्षा में देशभर से लाखों विद्यार्थी शामिल होते हैं।

—

ये खबर भी पढ़ें…

RPSC लेक्चरर और कोच-2025 एग्जाम कल से:3944 पदों के लिए 5.50 लाख कैंडिडेट देंगे परीक्षा,11 जून तक चलेगा एग्जाम; जानिए जरूरी नियम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए लेक्चरर और कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन कल से शुरू होगा। इसमें प्रदेश के करीब 5.50 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे। कुल 3944 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाएं 31 मई से 11 जून 2026 तक ली जाएंगी। विभिन्न विषयों की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी एवं डी) में बांटा गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket