Wednesday, 14 Oct 2026 | 04:44 AM

Trending :

EXCLUSIVE

अमेरिका बोला- बातचीत नाकाम रही तो ईरान पर हमला करेंगे:ईरानी नेता बोले- हमें अमेरिका पर भरोसा नहीं, कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे

अमेरिका ने शनिवार को एक बार फिर से ईरान पर हमला करने की धमकी दी है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सिंगापुर में एक समिट के दौरान भाषण में कहा कि ईरान से चल रही बातचीत अगर नाकाम रहती है तो अमेरिका दोबारा हमला कर सकता है। यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका और ईरान के वार्ताकार एक प्रस्तावित समझौते पर मतभेद दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। इस समझौते के तहत अप्रैल की शुरुआत में हुए अस्थायी युद्धविराम को 60 दिन और बढ़ाया जाना है और आगे स्थायी समझौते का रास्ता तैयार करना है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा था कि वह व्हाइट हाउस में एक बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला करेंगे। हालांकि, 2 घंटे मीटिंग के बाद उन्होंने इसे टाल दिया था। वहीं, अब तक ईरान ने किसी समझौते के लिए कोई समयसीमा घोषित नहीं की है। ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर कहा कि हमें को अमेरिका पर भरोसा नहीं है। जब तक अमेरिका कदम नहीं उठाता, तब तक ईरान भी कोई कदम नहीं उठाएगा। फिलहाल हमें इसकी जल्दबाजी नहीं। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स… 1. ट्रम्प फैसला नहीं ले पाए: राष्ट्रपति ट्रम्प ने अधिकारियों के साथ व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में करीब दो घंटे तक बैठक की। इसके बाद भी ईरान के साथ संभावित समझौते पर अंतिम फैसला नहीं लिया। 2. अमेरिकी रक्षा मंत्री की चेतावनी: पीट हेगसेथ ने फिर चेतावनी दी है कि ईरान या तो समझौता स्वीकार करे या फिर बल प्रयोग का सामना करने के लिए तैयार रहे। 3. अमेरिका पर धोखा देने का आरोप: सुप्रीम लीडर के सलाहकार मोहसिन रजाई ने अमेरिका पर कूटनीति को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका समुद्री नाकाबंदी जारी रखकर बातचीत की प्रक्रिया के साथ धोखा कर रहा है। 4. होर्मुज में बारूदी सुरंग तैरती दिखी: ओमान ने होर्मुज स्ट्रेट में एक संदिग्ध तैरती हुई समुद्री बारूदी सुरंग (फ्लोटिंग माइन) देखे जाने की जानकारी दी। जहाजों और मछुआरों को सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सावन मेहंदी डिजाइन

July 16, 2026/
10:11 pm

16 जुलाई 2026 को 22:11 IST पर अपडेट किया गया सावन मेहंदी डिजाइन: सावन की फुहारों और हरियाली के बीच...

कुवैत में फंसी तमिलनाडु की महिला ने मदद मांगी:वीडियो में कहा- 50 दिन से ठीक से खाना नहीं खाया, 2 महीने की सैलरी नहीं मिली

September 4, 2026/
2:38 pm

कुवैत में घरेलू काम करने गई तमिलनाडु की एक महिला ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। महिला...

पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडियन को बुरी तरह पीटा:बोले- पत्नी को लात मारी, पसलियां टूटीं; वीडियो जारी कर रौनक रजनी ने लगाए गंभीर आरोप

July 27, 2026/
12:11 pm

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन रौनक रजनी के साथ मुंबई में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट में मारपीट हुई। उनकी पत्नी को भी मेल...

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda's Wedding Reception Is Being Held In Hyderabad Tonight.

March 4, 2026/
10:12 pm

आखरी अपडेट:मार्च 04, 2026, 22:12 IST बीजेपी के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से लेकर “पुराने हाथ” संजीव चौरसिया और केंद्रीय...

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव तैयार:लोकसभा के 120, राज्यसभा के 60 सांसदों ने दस्तखत किए, कल संसद में पेश किया जा सकता है

March 11, 2026/
7:59 pm

विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने के लिए सांसदों...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अमेरिका बोला- बातचीत नाकाम रही तो ईरान पर हमला करेंगे:ईरानी नेता बोले- हमें अमेरिका पर भरोसा नहीं, कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे

अमेरिका बोला- बातचीत नाकाम रही तो ईरान पर हमला करेंगे:ईरानी नेता बोले- हमें अमेरिका पर भरोसा नहीं, कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे

अमेरिका ने शनिवार को एक बार फिर से ईरान पर हमला करने की धमकी दी है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सिंगापुर में एक समिट के दौरान भाषण में कहा कि ईरान से चल रही बातचीत अगर नाकाम रहती है तो अमेरिका दोबारा हमला कर सकता है। यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका और ईरान के वार्ताकार एक प्रस्तावित समझौते पर मतभेद दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। इस समझौते के तहत अप्रैल की शुरुआत में हुए अस्थायी युद्धविराम को 60 दिन और बढ़ाया जाना है और आगे स्थायी समझौते का रास्ता तैयार करना है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा था कि वह व्हाइट हाउस में एक बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला करेंगे। हालांकि, 2 घंटे मीटिंग के बाद उन्होंने इसे टाल दिया था। वहीं, अब तक ईरान ने किसी समझौते के लिए कोई समयसीमा घोषित नहीं की है। ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर कहा कि हमें को अमेरिका पर भरोसा नहीं है। जब तक अमेरिका कदम नहीं उठाता, तब तक ईरान भी कोई कदम नहीं उठाएगा। फिलहाल हमें इसकी जल्दबाजी नहीं। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स… 1. ट्रम्प फैसला नहीं ले पाए: राष्ट्रपति ट्रम्प ने अधिकारियों के साथ व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में करीब दो घंटे तक बैठक की। इसके बाद भी ईरान के साथ संभावित समझौते पर अंतिम फैसला नहीं लिया। 2. अमेरिकी रक्षा मंत्री की चेतावनी: पीट हेगसेथ ने फिर चेतावनी दी है कि ईरान या तो समझौता स्वीकार करे या फिर बल प्रयोग का सामना करने के लिए तैयार रहे। 3. अमेरिका पर धोखा देने का आरोप: सुप्रीम लीडर के सलाहकार मोहसिन रजाई ने अमेरिका पर कूटनीति को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका समुद्री नाकाबंदी जारी रखकर बातचीत की प्रक्रिया के साथ धोखा कर रहा है। 4. होर्मुज में बारूदी सुरंग तैरती दिखी: ओमान ने होर्मुज स्ट्रेट में एक संदिग्ध तैरती हुई समुद्री बारूदी सुरंग (फ्लोटिंग माइन) देखे जाने की जानकारी दी। जहाजों और मछुआरों को सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket