Thursday, 06 Aug 2026 | 06:50 AM

Trending :

गौतम अडाणी शादी की 40वीं सालगिरह पर केदारनाथ पहुंचे:पत्नी के साथ जलाभिषेक किया; कंपनी बना रही ₹4,081 करोड़ से रोपवे

गौतम अडाणी ने आज सुबह रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम के दर्शन किए। अडाणी ने शादी की 40वीं सालगिरह पर पत्नी प्रीति अडाणी के साथ महादेव का जलाभिषेक किया। इसी दौरान VIP कल्चर को देखकर वहां मौजूद पुजारी व श्रद्धालु भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। अडाणी सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे और वहां से प्राइवेट हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचे। दर्शन के बाद उन्होंने प्रस्तावित सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना का एरियल सर्वे किया। इसके बाद अडाणी ने धाम से जुड़ी फोटो शेयर की। केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को लोगों के लिए खोल दिए गए थे। जिला प्रशासन के मुताबिक, अब तक यहां 2.5 लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं। गौतम अडाणी की PHOTOS… अडाणी की कंपनी बना रही केदारनाथ में रोपवे अडाणी की कंपनी सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना पर काम कर रही। लगभग 13 किलोमीटर लंबी यह रोपवे प्रणाली दुनिया के सबसे ऊंचे और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक क्षेत्रों में से एक में स्थापित की जा रही है। अभी श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग से केदारनाथ तक पहुंचने के लिए 16 किलोमीटर की खड़ी और थका देने वाली पैदल चढ़ाई करनी पड़ती है, जिसमें औसतन 8 से 9 घंटे का समय लगता है। हालांकि, इस रोपवे के शुरू होने के बाद यह कष्टकारी सफर महज 36 मिनट में सिमट जाएगा। यह प्रोजेक्ट दुनिया की सबसे सुरक्षित और आधुनिक ‘3S’ (थ्री-केबल) तकनीक पर आधारित होगा, जिसे खराब मौसम और तेज हवाओं के बीच भी सुचारू रूप से संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है। लगभग 4,081 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना का निर्माण अडाणी समूह द्वारा ‘पर्वतमाला योजना’ के तहत किया जा रहा है। इसकी क्षमता इतनी व्यापक होगी कि यह प्रति घंटे लगभग 1,800 यात्रियों को एक तरफ से ले जा सकेगा, जिससे सीजन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ का प्रबंधन करना काफी आसान हो जाएगा। सितंबर 2025 में मिला अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को प्रोजेक्ट गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने बताया कि उनको सितंबर में सोनप्रयाग से केदारनाथ को जोड़ने वाले लगभग 13 किलोमीटर लंबे रोपवे प्रोजेक्ट के निर्माण का ठेका मिला था। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस मार्च 2025 में इस रोपवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। इसे पूरा होने में करीब 5 साल का वक्त लगेगा। केंद्र ने केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के लिए रोप-वे प्रोजेक्ट को इस मार्च 2025 में मंजूरी दी थी। राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में सोनप्रयाग से केदारनाथ तक नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट इसे बनाएगा। केदारनाथ मंदिर समुद्र तल से 3,584 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां मंदाकिनी नदी है। केदारनाथ धाम भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। माथा टेकने के बाद लिखा- आप ही मेरी असली शक्ति गौतम अडाणी ने X पर फोटो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘आज का दिन मेरे लिए विशेष है, एक ओर विश्व श्रमिक दिवस है और दूसरी ओर मेरे विवाह की 40वीं वर्षगांठ। इस पावन अवसर की शुरुआत मैंने अपनी जीवनसंगिनी प्रीति के साथ केदारनाथ धाम में भगवान महादेव के दर्शन और आशीर्वाद से की। चार दशकों की इस यात्रा में, प्रीति का साथ मेरे लिए केवल जीवन का संबल नहीं, बल्कि हर चुनौती में एक शांत शक्ति और हर सफलता में एक विनम्र आधार रहा है, इसके लिए मैं हृदय से उनका आभारी हूं। हमने महादेव से प्रार्थना की कि वह हमारे देश को निरंतर प्रगति, समृद्धि और शक्ति प्रदान करें, और हम सभी को राष्ट्र निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान देने की प्रेरणा दें। आज, विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर, मैं अडाणी परिवार के अपने 4 लाख से अधिक साथियों से जुड़ने के लिए एक नई पहल, ‘अपनी बात, अपनों के साथ’ की शुरुआत कर रहा हूं। यह मेरे लिए केवल एक औपचारिक संवाद नहीं, बल्कि अदाणी परिवार में सभी से दिल से जुड़ने का एक प्रयास है। इस पहल के माध्यम से, मैं समय-समय पर अपने विचार, अपने अनुभव और अपनी सीख साझा करूंगा और उतनी ही विनम्रता से सीखने का प्रयास भी करूंगा। मेरा दृढ़ विश्वास है कि जब अदाणी परिवार के लाखों सदस्य एक-दूसरे के सहयोगी बनकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ेंगे, तब हम सिर्फ परियोजनाएं ही नहीं बनाएँगे, बल्कि विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में अपना विनम्र योगदान भी दे सकेंगे। आप सभी का विश्वास और साथ ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। जय श्रमशक्ति, जय राष्ट्रशक्ति।’ ————————————— ये खबर भी पढ़ें… चारधाम यात्रा 12वां दिन- मॉनिटरिंग मॉडल से हिमाचल इंप्रेस: गंगोत्री हाईवे पर यात्री फंसे; 1000KG प्लास्टिक कचरा इकट्ठा चारधाम यात्रा का आज 12वां दिन है। अब तक 4.63 लाख से ज्यादा यात्री चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ यात्रा के तहत सोनप्रयाग में बायोमेट्रिक पंजीकरण के बाद श्रद्धालुओं को लगातार धाम के लिए रवाना किया जा रहा है। केदारनाथ धाम में ग्रीन चारधाम पहल के तहत एक हफ्ते में 1000 किलो प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
शाह बोले- बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे:राहुल आज मुर्शिदाबाद सहित 3 जिलों में जाएंगे; EC ने वोटरों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया

April 14, 2026/
5:03 am

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के रानीगंज में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि...

तस्वीर का विवरण

May 10, 2026/
9:25 pm

गुलकंद शरबत बनाने के लिए आवश्यक सामग्री: 2 बड़ा चम्मच गुलाब जल, 1 छोटा चम्मच ठंडा पानी, 1 छोटा चम्मच...

'टीवीके को सरकार के लिए न बुलाया जाए, नामांकन का अपमान', डीएमके-एमएनएम और वीसीके की जीत पर राज्यपाल की शर्त

May 7, 2026/
5:09 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित गवर्नर के नियम स्कूलके पर, एमएनएम ने गेमप्ले...

ABV-IIITM सहायक रजिस्ट्रार मामले में बड़ा फैसला:हाईकोर्ट ने कहा- चयन प्रक्रिया पूरी तो विवाद खत्म, जॉब जॉइन के बाद जांच पर रोक

April 21, 2026/
10:02 am

ग्वालियर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान में सहायक रजिस्ट्रार की नियुक्ति विवाद पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट...

Sanju Samson; CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE Score Update

April 3, 2026/
5:10 am

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL के इस सीजन का 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के...

चेक बाउंस केस में सुनवाई के दौरान भावुक हुए राजपाल:बोले- पांच बार और जेल भेज दो, कोर्ट ने अतिरिक्त समय देने से मना किया

April 3, 2026/
9:16 am

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में बकाया रकम चुकाने के लिए अतिरिक्त समय...

China Deploys J-20 Stealth Fighters at LAC Airbases

July 30, 2026/
6:07 pm

नई दिल्ली16 मिनट पहले कॉपी लिंक व्यावसायिक सैटेलाइट तस्वीरों में दावा किया गया है कि चीन ने भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण...

राजनीति

गौतम अडाणी शादी की 40वीं सालगिरह पर केदारनाथ पहुंचे:पत्नी के साथ जलाभिषेक किया; कंपनी बना रही ₹4,081 करोड़ से रोपवे

गौतम अडाणी शादी की 40वीं सालगिरह पर केदारनाथ पहुंचे:पत्नी के साथ जलाभिषेक किया; कंपनी बना रही ₹4,081 करोड़ से रोपवे

गौतम अडाणी ने आज सुबह रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम के दर्शन किए। अडाणी ने शादी की 40वीं सालगिरह पर पत्नी प्रीति अडाणी के साथ महादेव का जलाभिषेक किया। इसी दौरान VIP कल्चर को देखकर वहां मौजूद पुजारी व श्रद्धालु भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। अडाणी सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे और वहां से प्राइवेट हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचे। दर्शन के बाद उन्होंने प्रस्तावित सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना का एरियल सर्वे किया। इसके बाद अडाणी ने धाम से जुड़ी फोटो शेयर की। केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को लोगों के लिए खोल दिए गए थे। जिला प्रशासन के मुताबिक, अब तक यहां 2.5 लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं। गौतम अडाणी की PHOTOS… अडाणी की कंपनी बना रही केदारनाथ में रोपवे अडाणी की कंपनी सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना पर काम कर रही। लगभग 13 किलोमीटर लंबी यह रोपवे प्रणाली दुनिया के सबसे ऊंचे और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक क्षेत्रों में से एक में स्थापित की जा रही है। अभी श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग से केदारनाथ तक पहुंचने के लिए 16 किलोमीटर की खड़ी और थका देने वाली पैदल चढ़ाई करनी पड़ती है, जिसमें औसतन 8 से 9 घंटे का समय लगता है। हालांकि, इस रोपवे के शुरू होने के बाद यह कष्टकारी सफर महज 36 मिनट में सिमट जाएगा। यह प्रोजेक्ट दुनिया की सबसे सुरक्षित और आधुनिक ‘3S’ (थ्री-केबल) तकनीक पर आधारित होगा, जिसे खराब मौसम और तेज हवाओं के बीच भी सुचारू रूप से संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है। लगभग 4,081 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना का निर्माण अडाणी समूह द्वारा ‘पर्वतमाला योजना’ के तहत किया जा रहा है। इसकी क्षमता इतनी व्यापक होगी कि यह प्रति घंटे लगभग 1,800 यात्रियों को एक तरफ से ले जा सकेगा, जिससे सीजन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ का प्रबंधन करना काफी आसान हो जाएगा। सितंबर 2025 में मिला अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को प्रोजेक्ट गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने बताया कि उनको सितंबर में सोनप्रयाग से केदारनाथ को जोड़ने वाले लगभग 13 किलोमीटर लंबे रोपवे प्रोजेक्ट के निर्माण का ठेका मिला था। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस मार्च 2025 में इस रोपवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। इसे पूरा होने में करीब 5 साल का वक्त लगेगा। केंद्र ने केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के लिए रोप-वे प्रोजेक्ट को इस मार्च 2025 में मंजूरी दी थी। राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में सोनप्रयाग से केदारनाथ तक नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट इसे बनाएगा। केदारनाथ मंदिर समुद्र तल से 3,584 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां मंदाकिनी नदी है। केदारनाथ धाम भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। माथा टेकने के बाद लिखा- आप ही मेरी असली शक्ति गौतम अडाणी ने X पर फोटो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘आज का दिन मेरे लिए विशेष है, एक ओर विश्व श्रमिक दिवस है और दूसरी ओर मेरे विवाह की 40वीं वर्षगांठ। इस पावन अवसर की शुरुआत मैंने अपनी जीवनसंगिनी प्रीति के साथ केदारनाथ धाम में भगवान महादेव के दर्शन और आशीर्वाद से की। चार दशकों की इस यात्रा में, प्रीति का साथ मेरे लिए केवल जीवन का संबल नहीं, बल्कि हर चुनौती में एक शांत शक्ति और हर सफलता में एक विनम्र आधार रहा है, इसके लिए मैं हृदय से उनका आभारी हूं। हमने महादेव से प्रार्थना की कि वह हमारे देश को निरंतर प्रगति, समृद्धि और शक्ति प्रदान करें, और हम सभी को राष्ट्र निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान देने की प्रेरणा दें। आज, विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर, मैं अडाणी परिवार के अपने 4 लाख से अधिक साथियों से जुड़ने के लिए एक नई पहल, ‘अपनी बात, अपनों के साथ’ की शुरुआत कर रहा हूं। यह मेरे लिए केवल एक औपचारिक संवाद नहीं, बल्कि अदाणी परिवार में सभी से दिल से जुड़ने का एक प्रयास है। इस पहल के माध्यम से, मैं समय-समय पर अपने विचार, अपने अनुभव और अपनी सीख साझा करूंगा और उतनी ही विनम्रता से सीखने का प्रयास भी करूंगा। मेरा दृढ़ विश्वास है कि जब अदाणी परिवार के लाखों सदस्य एक-दूसरे के सहयोगी बनकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ेंगे, तब हम सिर्फ परियोजनाएं ही नहीं बनाएँगे, बल्कि विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में अपना विनम्र योगदान भी दे सकेंगे। आप सभी का विश्वास और साथ ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। जय श्रमशक्ति, जय राष्ट्रशक्ति।’ ————————————— ये खबर भी पढ़ें… चारधाम यात्रा 12वां दिन- मॉनिटरिंग मॉडल से हिमाचल इंप्रेस: गंगोत्री हाईवे पर यात्री फंसे; 1000KG प्लास्टिक कचरा इकट्ठा चारधाम यात्रा का आज 12वां दिन है। अब तक 4.63 लाख से ज्यादा यात्री चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ यात्रा के तहत सोनप्रयाग में बायोमेट्रिक पंजीकरण के बाद श्रद्धालुओं को लगातार धाम के लिए रवाना किया जा रहा है। केदारनाथ धाम में ग्रीन चारधाम पहल के तहत एक हफ्ते में 1000 किलो प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket