Sunday, 13 Sep 2026 | 12:20 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Serena Williams Returns to Pro Tennis

Serena Williams Returns to Pro Tennis
  • Hindi News
  • Sports
  • Serena Williams Returns To Pro Tennis | Queens Club Doubles Wildcard

स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेरेना विलियम्स 14 ग्रैंड डबल्स खिताब जीत चुकीं हैं।

सेरेना विलियम्स करीब चार साल बाद प्रोफेशनल टेनिस में वापसी कर रही हैं। 44 साल की उम्र में 23 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब जीत चुकीं सेरेना ने लंदन में होने वाले क्वींस क्लब ग्रास-कोर्ट टूर्नामेंट में डबल्स खेलने के लिए वाइल्ड कार्ड स्वीकार किया है। विमेंस टेनिस एसोसिएशन (WTA) टूर ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

क्वींस क्लब 8 जून से

क्वींस क्लब टूर्नामेंट 8 जून से शुरू होगा। WTA ने कहा है कि सेरेना विलियम्स के डबल्स जोड़ीदार के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी। इस बीच, सेरेना ने सोशल मीडिया पर भी अपनी वापसी के संकेत दिए। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फोन लगातार बज रहा है। वीडियो में वह कहती हैं, मुझे अपना नंबर बदलना पड़ेगा। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, लगता है सबको यह खबर मिल गई है।

क्या विंबलडन खेलेंगी?

सेरेना की घास के कोर्ट पर वापसी से यह अटकलें भी तेज हो गई हैं कि वह विंबलडन में भी खेल सकती हैं। विंबलडन 28 जून से शुरू होगा। सेरेना ऑल इंग्लैंड क्लब में 7 सिंगल्स खिताब जीत चुकी हैं।

सेरेना ने आखिरी बार 2022 US ओपन में खेला था। उस समय उन्होंने टेनिस को अलविदा कहते हुए कहा था कि वह रिटायरिंग शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं।

सेरेना विलियम्स 23 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब जीत चुकीं हैं।

क्वींस क्लब क्या होता है?

क्वींस क्लब चैंपियनशिप्स लंदन में आयोजित होने वाला ग्रास कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट है। 1886 में शुरू हुआ यह दुनिया के सबसे पुराने टेनिस टूर्नामेंटों में से एक है। इसे विंबलडन से पहले खिलाड़ियों के लिए अहम तैयारी टूर्नामेंट माना जाता है।

नवरातिलोवा बोलीं- खेल के लिए शानदार खबर

पूर्व वर्ल्ड नंबर-वन मार्टिना नवरातिलोवा ने कहा कि सेरेना ने टेनिस को नए स्तर पर पहुंचाया है। उनके मुताबिक, खेल के लिए यह शानदार बात है कि वह सीमाओं को आगे बढ़ाते हुए वापसी कर रही हैं। नवरातिलोवा इससे पहले 43 साल 10 महीने की उम्र में वापसी करने वाली सबसे उम्रदराज पूर्व नंबर-एक खिलाड़ी थीं।

एंटी-डोपिंग प्रोग्राम में शामिल होने के बाद बनी राह

सेरेना 14 ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब भी जीत चुकी हैं। उन्होंने छह महीने पहले टेनिस के अनिवार्य एंटी-डोपिंग प्रोग्राम में दोबारा रजिस्ट्रेशन कराया था। यह वापसी की प्रक्रिया का पहला कदम माना जाता है।

चार ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं नाओमी ओसाका ने कहा कि सेरेना की वापसी से लोग टेनिस देखने आएंगे। उन्होंने कहा कि वह उनका पहला मैच जरूर देखेंगी। ओसाका ने कहा कि सेरेना और वीनस विलियम्स उनके बचपन की रोल मॉडल रही हैं और उन्हें फिर कोर्ट पर देखना खास होगा।

गॉफ और युवा खिलाड़ियों ने जताई खुशी

फ्रेंच ओपन चैंपियन कोको गॉफ ने कहा कि उनके करियर का एक बड़ा अफसोस यह है कि उन्हें कभी सेरेना के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि किसी दिग्गज खिलाड़ी की वापसी खेल के लिए अच्छी बात है।

18 साल की अमेरिकी खिलाड़ी इवा जोविक ने कहा कि उन्होंने कभी सेरेना को सामने से नहीं देखा। उनके मुताबिक, बचपन में उन्होंने सेरेना को टेनिस पर राज करते देखा और अब उन्हें कोर्ट पर देखना अविश्वसनीय होगा। उन्होंने कहा कि इससे टेनिस को भी फायदा मिलेगा और लोग इस बारे में बात करेंगे।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने प्रेग्नेंसी की खबर साझा की:पति वरुण बंगेरा के साथ खुशी जताई; फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयां

April 6, 2026/
4:08 pm

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहली प्रेग्नेंसी...

मंडला जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी:पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तलाशी ली, मेल दक्षिण भारतीय भाषा में आया

March 22, 2026/
4:10 pm

मंडला जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद रविवार को पूरे शहर में हड़कंप मच गया।...

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 7 रन से हराया:टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त ली; रैनशॉ की फिफ्टी, प्लेयर ऑफ द मैच भी बने

June 19, 2026/
6:16 pm

ऑस्ट्रेलिया ने चटगांव में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 7 रन से हरा दिया। इसी के साथ...

छिंदवाड़ा में मर्सी हॉस्पिटल में लगा ताला:मरीज शिफ्ट, सुधार के बाद ही खुलेगा अस्पताल, CMHO ने जारी किया है पत्र

April 6, 2026/
2:09 pm

छिंदवाड़ा: शहर में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खजरी रोड स्थित मर्सी हॉस्पिटल (अम्मा अस्पताल) का संचालन तत्काल...

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित:क्रॉली बाहर, एमिलियो और रीव को मौका; रॉबिन्सन की वापसी

May 14, 2026/
8:35 am

न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने लॉर्ड्स में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम...

अल-सल्वाडोर के तानाशाह का ‘ठोक दो’ मॉडल:हत्या दर 104 से घटकर 1.9 पर आई; अब 12 साल के बच्चों को भी उम्रकैद

May 13, 2026/
1:16 pm

कभी दुनिया की ‘मर्डर कैपिटल’ कहे जाने वाले लैटिन अमेरिकी देश अल सल्वाडोर की सड़कों पर आज बच्चे रात को...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Serena Williams Returns to Pro Tennis

Serena Williams Returns to Pro Tennis
  • Hindi News
  • Sports
  • Serena Williams Returns To Pro Tennis | Queens Club Doubles Wildcard

स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेरेना विलियम्स 14 ग्रैंड डबल्स खिताब जीत चुकीं हैं।

सेरेना विलियम्स करीब चार साल बाद प्रोफेशनल टेनिस में वापसी कर रही हैं। 44 साल की उम्र में 23 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब जीत चुकीं सेरेना ने लंदन में होने वाले क्वींस क्लब ग्रास-कोर्ट टूर्नामेंट में डबल्स खेलने के लिए वाइल्ड कार्ड स्वीकार किया है। विमेंस टेनिस एसोसिएशन (WTA) टूर ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

क्वींस क्लब 8 जून से

क्वींस क्लब टूर्नामेंट 8 जून से शुरू होगा। WTA ने कहा है कि सेरेना विलियम्स के डबल्स जोड़ीदार के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी। इस बीच, सेरेना ने सोशल मीडिया पर भी अपनी वापसी के संकेत दिए। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फोन लगातार बज रहा है। वीडियो में वह कहती हैं, मुझे अपना नंबर बदलना पड़ेगा। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, लगता है सबको यह खबर मिल गई है।

क्या विंबलडन खेलेंगी?

सेरेना की घास के कोर्ट पर वापसी से यह अटकलें भी तेज हो गई हैं कि वह विंबलडन में भी खेल सकती हैं। विंबलडन 28 जून से शुरू होगा। सेरेना ऑल इंग्लैंड क्लब में 7 सिंगल्स खिताब जीत चुकी हैं।

सेरेना ने आखिरी बार 2022 US ओपन में खेला था। उस समय उन्होंने टेनिस को अलविदा कहते हुए कहा था कि वह रिटायरिंग शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं।

सेरेना विलियम्स 23 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब जीत चुकीं हैं।

सेरेना विलियम्स 23 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब जीत चुकीं हैं।

क्वींस क्लब क्या होता है?

क्वींस क्लब चैंपियनशिप्स लंदन में आयोजित होने वाला ग्रास कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट है। 1886 में शुरू हुआ यह दुनिया के सबसे पुराने टेनिस टूर्नामेंटों में से एक है। इसे विंबलडन से पहले खिलाड़ियों के लिए अहम तैयारी टूर्नामेंट माना जाता है।

नवरातिलोवा बोलीं- खेल के लिए शानदार खबर

पूर्व वर्ल्ड नंबर-वन मार्टिना नवरातिलोवा ने कहा कि सेरेना ने टेनिस को नए स्तर पर पहुंचाया है। उनके मुताबिक, खेल के लिए यह शानदार बात है कि वह सीमाओं को आगे बढ़ाते हुए वापसी कर रही हैं। नवरातिलोवा इससे पहले 43 साल 10 महीने की उम्र में वापसी करने वाली सबसे उम्रदराज पूर्व नंबर-एक खिलाड़ी थीं।

एंटी-डोपिंग प्रोग्राम में शामिल होने के बाद बनी राह

सेरेना 14 ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब भी जीत चुकी हैं। उन्होंने छह महीने पहले टेनिस के अनिवार्य एंटी-डोपिंग प्रोग्राम में दोबारा रजिस्ट्रेशन कराया था। यह वापसी की प्रक्रिया का पहला कदम माना जाता है।

चार ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं नाओमी ओसाका ने कहा कि सेरेना की वापसी से लोग टेनिस देखने आएंगे। उन्होंने कहा कि वह उनका पहला मैच जरूर देखेंगी। ओसाका ने कहा कि सेरेना और वीनस विलियम्स उनके बचपन की रोल मॉडल रही हैं और उन्हें फिर कोर्ट पर देखना खास होगा।

गॉफ और युवा खिलाड़ियों ने जताई खुशी

फ्रेंच ओपन चैंपियन कोको गॉफ ने कहा कि उनके करियर का एक बड़ा अफसोस यह है कि उन्हें कभी सेरेना के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि किसी दिग्गज खिलाड़ी की वापसी खेल के लिए अच्छी बात है।

18 साल की अमेरिकी खिलाड़ी इवा जोविक ने कहा कि उन्होंने कभी सेरेना को सामने से नहीं देखा। उनके मुताबिक, बचपन में उन्होंने सेरेना को टेनिस पर राज करते देखा और अब उन्हें कोर्ट पर देखना अविश्वसनीय होगा। उन्होंने कहा कि इससे टेनिस को भी फायदा मिलेगा और लोग इस बारे में बात करेंगे।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket