Saturday, 12 Sep 2026 | 05:10 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Hanuman Ansh Movie Box Office

Hanuman Ansh Movie Box Office

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘हनुमान अंश’ भारत में 7 अगस्त 2026 को और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को रिलीज हुई हैं।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने शुक्रवार को ‘हैवान’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ से ज्यादा कमाई की। साथ ही ‘हनुमान अंश’ फिल्म भारत में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। जिसके बाद महज 2 करोड़ रुपए के बजट में बनकर फिल्म ने अपने बजट से 100 गुना से ज्यादा मुनाफा कमा लिया है।

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने 36वें दिन भारत में 10.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 173.63 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 205.15 करोड़ रुपए हो गया है।

दूसरी ओर, ‘हैवान’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही है। 7 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन भारत में 3 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 3.60 करोड़ रुपए रहा, जबकि विदेशों में फिल्म ने 1 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 4.60 करोड़ रुपए रहा।

वहीं, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 8वें दिन 6,763 शो के साथ 9.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 188.19 करोड़ रुपए हो गया है। विदेशों से फिल्म ने 38 करोड़ रुपए कमाए हैं।

इसके साथ ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 226.19 करोड़ रुपए पहुंच गया है। मौजूदा आंकड़ों में ‘हनुमान अंश’ ने 36वें दिन की कमाई के मामले में ‘मिर्जापुर द मूवी’ के 8वें दिन और ‘हैवान’ के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

‘हनुमान अंश’ ने पहले दिन महज 10 लाख कमाए थे

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत की थी। सिर्फ 2 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 7 अगस्त 2026 को रिलीज के पहले दिन महज 10 लाख रुपए कमाए थे। शुरुआत में फिल्म को देशभर में सिर्फ 25 स्क्रीन्स मिली थीं। शुरुआती दो हफ्तों तक फिल्म की कमाई धीमी रही।

हालांकि, सोशल मीडिया पर दर्शकों की तारीफ और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म की कमाई में तेजी आई। इसके बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। 36 दिनों में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 200 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया और इस फिल्म ने अब अपने बजट से 100 गुना से ज्यादा कमाई कर ली है।

फिल्म के अहम चेहरों के बारे में जानिए

डायरेक्टर- विशाल चतुर्वेदी

फिल्म हनुमान अंश को 42 साल के विशाल चतुर्वेदी ने बनाया है। फिल्मों में करियर शुरू करने से पहले विशाल एक डॉक्टर थे। ये उनके निर्देशन की दूसरी फिल्म है, इससे पहले उन्होंने 2013 की फिल्म वॉर्निंग डायरेक्ट की थी।

विशाल चतुर्वेदी।

विशाल चतुर्वेदी।

एक्टर- शोभिनव सत्या

एक्टर शोभिनव सत्या ने हनुमान अंश में नीम करोली बाबा का किरदार निभाया। उन्होंने FTII, पुणे से पढ़ाई की है। एक्टिंग के साथ वह असिस्टेंट डायरेक्टर, सेकंड यूनिट डायरेक्टर, स्क्रिप्ट और कंटिन्यूटी विभाग में काम कर चुके हैं। उन्होंने ‘महापौर’, ‘CID’, ‘रागिनी एमएमएस’ और ‘हैप्पीली एवर आफ्टर’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

शोभिनव सत्या।

शोभिनव सत्या।

एक्टर- चंदन के.आनंद

चंदन आनंद ने फिल्म में डॉ. राम नंदन भोसले का अहम रोल निभाया है। इससे पहले वो कई फिल्मों और टीवी शो में साइड रोल कर चुके हैं। वह आलू चाट, पार्च्ड, लव आज कल, गुंजन सक्सेना, फाइटर, होमबाउंड जैसी फिल्मों के अलावा टीवी शो बैरिस्टर बाबू, ये प्यार न होगा कम, मीत जैसे कई शो कर चुके हैं।

चंदन के. आनंद।

चंदन के. आनंद।

सिंगर-सुनील लोधी

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के चर्चित वायरल गाने ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ को सिंगर सुनील लोधी ने गाया है। 25 वर्षीय सुनील नेत्रहीन (दिव्यांग) हैं और वे मध्य प्रदेश के सागर जिले के छोटे से गांव ‘अगरा’ के रहने वाले हैं। वर्षों तक सुनील ने अपने गांव, स्थानीय मेलों और यहां तक कि ट्रेनों में भी भजन व बुंदेली लोकगीत गाए हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हुए, जिसके बाद उन्हें फिल्म ‘हनुमान अंश’ में गाने का मौका मिला।

सिंगर सुनील लोधी

सिंगर सुनील लोधी

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
खेत विवाद में पूर्व CRPF जवान की हत्या:बैतूल में दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने हथियार बरामद किए

April 18, 2026/
8:39 pm

बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र में पूर्व सीआरपीएफ जवान बाबूराव सातनकर की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार...

US President Donald Trump. (IMAGE: REUTERS)

February 11, 2026/
3:31 pm

आखरी अपडेट:फ़रवरी 11, 2026, 15:31 IST जगदंबिका पाल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर उनकी सलाह...

सीएम ने नेता-अफसरों को उठाया, फिर बैठाया:कलेक्टर बोलीं- रोटी-पराठे नहीं कुछ और बनाएं, गैस बचेगी; पूर्व जज के घर से सिलेंडर चोरी

March 18, 2026/
5:58 am

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर...

Sensex Today (Source: Freepik)

April 1, 2026/
1:28 pm

आखरी अपडेट:01 अप्रैल, 2026, 13:28 IST वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आगामी चुनाव को नियमित चुनावी लड़ाई के बजाय एक व्यापक...

Rubina Dilaik Struggle Success Story; Chotti Bahu - Bigg Boss KKK 15

June 5, 2026/
4:30 am

5 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी/वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक कंजरवेटिव माहौल से निकलकर रुबीना दिलैक ने टीवी इंडस्ट्री में अलग पहचान...

धुरंधर 2 ने कमाई में बाहुबली 2 को पछाड़ा:अब सिर्फ पुष्पा 2 से पीछे; 200 करोड़ कमा कर भारत में हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन सकती है

April 8, 2026/
1:50 pm

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के 20 दिनों के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Hanuman Ansh Movie Box Office

Hanuman Ansh Movie Box Office

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘हनुमान अंश’ भारत में 7 अगस्त 2026 को और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को रिलीज हुई हैं।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने शुक्रवार को ‘हैवान’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ से ज्यादा कमाई की। साथ ही ‘हनुमान अंश’ फिल्म भारत में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। जिसके बाद महज 2 करोड़ रुपए के बजट में बनकर फिल्म ने अपने बजट से 100 गुना से ज्यादा मुनाफा कमा लिया है।

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने 36वें दिन भारत में 10.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 173.63 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 205.15 करोड़ रुपए हो गया है।

दूसरी ओर, ‘हैवान’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही है। 7 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन भारत में 3 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 3.60 करोड़ रुपए रहा, जबकि विदेशों में फिल्म ने 1 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 4.60 करोड़ रुपए रहा।

वहीं, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 8वें दिन 6,763 शो के साथ 9.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 188.19 करोड़ रुपए हो गया है। विदेशों से फिल्म ने 38 करोड़ रुपए कमाए हैं।

इसके साथ ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 226.19 करोड़ रुपए पहुंच गया है। मौजूदा आंकड़ों में ‘हनुमान अंश’ ने 36वें दिन की कमाई के मामले में ‘मिर्जापुर द मूवी’ के 8वें दिन और ‘हैवान’ के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

‘हनुमान अंश’ ने पहले दिन महज 10 लाख कमाए थे

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत की थी। सिर्फ 2 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 7 अगस्त 2026 को रिलीज के पहले दिन महज 10 लाख रुपए कमाए थे। शुरुआत में फिल्म को देशभर में सिर्फ 25 स्क्रीन्स मिली थीं। शुरुआती दो हफ्तों तक फिल्म की कमाई धीमी रही।

हालांकि, सोशल मीडिया पर दर्शकों की तारीफ और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म की कमाई में तेजी आई। इसके बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। 36 दिनों में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 200 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया और इस फिल्म ने अब अपने बजट से 100 गुना से ज्यादा कमाई कर ली है।

फिल्म के अहम चेहरों के बारे में जानिए

डायरेक्टर- विशाल चतुर्वेदी

फिल्म हनुमान अंश को 42 साल के विशाल चतुर्वेदी ने बनाया है। फिल्मों में करियर शुरू करने से पहले विशाल एक डॉक्टर थे। ये उनके निर्देशन की दूसरी फिल्म है, इससे पहले उन्होंने 2013 की फिल्म वॉर्निंग डायरेक्ट की थी।

विशाल चतुर्वेदी।

विशाल चतुर्वेदी।

एक्टर- शोभिनव सत्या

एक्टर शोभिनव सत्या ने हनुमान अंश में नीम करोली बाबा का किरदार निभाया। उन्होंने FTII, पुणे से पढ़ाई की है। एक्टिंग के साथ वह असिस्टेंट डायरेक्टर, सेकंड यूनिट डायरेक्टर, स्क्रिप्ट और कंटिन्यूटी विभाग में काम कर चुके हैं। उन्होंने ‘महापौर’, ‘CID’, ‘रागिनी एमएमएस’ और ‘हैप्पीली एवर आफ्टर’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

शोभिनव सत्या।

शोभिनव सत्या।

एक्टर- चंदन के.आनंद

चंदन आनंद ने फिल्म में डॉ. राम नंदन भोसले का अहम रोल निभाया है। इससे पहले वो कई फिल्मों और टीवी शो में साइड रोल कर चुके हैं। वह आलू चाट, पार्च्ड, लव आज कल, गुंजन सक्सेना, फाइटर, होमबाउंड जैसी फिल्मों के अलावा टीवी शो बैरिस्टर बाबू, ये प्यार न होगा कम, मीत जैसे कई शो कर चुके हैं।

चंदन के. आनंद।

चंदन के. आनंद।

सिंगर-सुनील लोधी

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के चर्चित वायरल गाने ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ को सिंगर सुनील लोधी ने गाया है। 25 वर्षीय सुनील नेत्रहीन (दिव्यांग) हैं और वे मध्य प्रदेश के सागर जिले के छोटे से गांव ‘अगरा’ के रहने वाले हैं। वर्षों तक सुनील ने अपने गांव, स्थानीय मेलों और यहां तक कि ट्रेनों में भी भजन व बुंदेली लोकगीत गाए हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हुए, जिसके बाद उन्हें फिल्म ‘हनुमान अंश’ में गाने का मौका मिला।

सिंगर सुनील लोधी

सिंगर सुनील लोधी

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket