Tuesday, 15 Sep 2026 | 04:57 PM

Trending :

EXCLUSIVE

NRI महिला बोली- लुटेरे रुकते तो टुकड़े-टुकड़े कर देती:लुधियाना में कार रोककर तलवार उठाई और दौड़ पड़ी; 10 सवाल-जवाब में पूरी कहानी

लुधियाना के डेहलों में NRI महिला हरजिंद कौर रात में सड़क पर तलवार लहराकर लुटेरों के पीछे दौड़ पड़ी। तलवार लेकर हरजिंद कौर लुटेरों को ललकारती रही और लुटेरे उसका रौद्र रूप देखकर फरार हो गए। हरजिंद कौर का कहना है कि अगर लुटेरे रूक जाते तो वो उनका गाटा लगा देती यानि टुकड़े-टुकड़े कर देती। गनीमत रही कि वो मौके से भाग गए। हरजिंद कौर का कहना है कि पहले उसने पुलिस को शिकायत नहीं दी। जब लोग इस घटना को स्क्रिप्टेड कहने लगे तो उन्हें लगा कि शिकायत दे देनी चाहिए। फिर उन्होंने पुलिस को इस मामले की शिकायत दी। डेहलों पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी। एनआरआई महिला ने बताया कि दिलेरी उनका खानदानी गुण है। उसके दादा दलीप सिंह पहलवान रहे हैं और उन्होंने उनके लिए घर में जिम भी बनाया था। आज भी उनके गांव राजगढ़ के घर में वो जिम है। अब 10 सवाल-जवाब में पढ़ें पूरी कहानी… हरजिंद कौर से सवाल जवाब में घटना और उसके बारे में जानिए… सवाल: आप कहां रहती हैं और क्या करती हैं?
जवाब: मैं ऑस्ट्रेलिया में रहती हूं और वहां पर अपना कारोबार करती हूं। सवाल: लुधियाना में कहां रहती हैं और रात को कार में कहां जा रहे थे? कार में कौन-कौन सवार था?
जवाब: मैं राजगढ़ गांव की हूं और ऑस्ट्रेलिया से कुछ दिन पहले यहां आई। रात को मैं अपनी सास व चाची के साथ डेहलों नहर वाली सड़क से जा रही थी। सवाल: आपको कैसे लगा कि वो लूटने का प्रयास कर रहे हैं और हुआ क्या था?
जवाब: बाइक सवार काफी समय से हमारा पीछा कर रहा था। जब मैं स्पीड कम कर रही थी तो वो भी कम कर रहा था। उसे कई बार आगे जाने के लिए जगह दी। वो नहीं गया। मेरी चाची ने बताया कि ये लुटेरे हो सकते हैं। उन्होंने अपना मोबाइल ऑन कर दिया। उन्हाेंंने जब कार ओवरटेक की तो एकदम से अंडा कार के शीशे पर मार दिया। पहले मुझे लगा कि ऊपर से कुछ गिरा है। लेकिन जब देखा तो यह अंडा था। वो थोड़ी दूर जाकर रूक गए। सवाल: उसके बाद आपने क्या किया और गाड़ी में तलवार कहां से आई?
जवाब: मैंने गाड़ी को ब्रेक लगाई और गाड़ी में पड़ी तलवार उठाई। हम सिख फैमिली से हैं तो गाड़ी में तलवार हमेशा रखते हैं। मैं तलवार लेकर बाहर निकलने लगी तो मेरी चाची ने मुझे रोकने की कोशिश की। उधर मेरी सास डर गई और घबराने लगी। मैं जबरदस्ती बाहर निकली। सवाल: आपको डर नहीं लगा कि वो हमला कर देंगे?
जवाब: दो बातें हैं एक बुजदिल बनकर रोज मरते जाओ या फिर दिलेरी दिखाकर या तो लुटेरों से भिड़ जाओ या खुद मर जाओ। मैं बचपन से दिलेर हूं। मेरे दादा पहलवान थे। उन्होंने दिलेरी हमें विरासत में दी है। मैंने मन बना लिया था कि अगर वो रूके तो मैं उनके टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी। सवाल : वहां पर उसके बाद क्या हुआ?
जवाब: जब मैंने कार को ब्रेक लगाई तो उन्होंने बाइक बैक किया और हमारी तरफ आ रहे थे। उनकी योजना थी कि कार रूक गई अब उन्हें लूट लिया जाए। जब मैं तलवार लेकर बाहर निकली और जोर से चिल्लाई तो वो रूक गए। मैं फिर तलवार लेकर उनके पीछे भागी। इतने में पीछे से एक बाइक व कार आ गई। रोशनी हुई तो वो दोनों भाग गए। सवाल: लोगों ने आपकी मदद की?
जवाब: जब मैं तलवार लेकर चिल्ला रही थी तो वहां से निकलने वाले और लोग भी रूक गए। एक बाइक सवार ने बताया कि दीदी वो दो ही नहीं थे बल्कि ज्यादा थे। लोगों ने कहा कि इस रूट पर ऐसा कई बार होता है। सवाल: आप फिर आगे गए या नहीं?
जवाब: नहीं फिर हम वहां से वापस आ गए, क्योंकि मेरी सास बहुत घबरा गई थी। सवाल: सोसाइटी को क्या मैसेज देंगे?
जवाब: लड़कियों को दिलेर बनाओ। उन्हें दिलेरी के किस्से सुनाओ। उनको महंगा मोबाइल दो या न दो पर उन्हें शस्त्र दो। गतका, जूडो कराटे व आत्मरक्षा के गुर सिखाओ ताकि ऐसी स्थिति में वो खुद की सुरक्षा कर सकें। मैं जब भी गांव आती हूं तो गांव की लड़कियों को सिमरन करवाती हैं और उन्हें दिलेर बनाती हूं। सवाल: आप में दिलेरी कहां से आई?
जवाब: मेरे दादा पहलवान थे। मेरे पिताजी मुझे अकसर दिलेरी के किस्से सुनाते थे। मैं स्पोर्ट्स में रही हूं। निडर सीजन-2 की विनर रही, जिसमें एडवेंचर की एक्टिविटी होती थी और दिलेरी दिखाने वाले को जीत हासिल होती थी। मैं जेंडर में विश्वास नहीं करती हूं। मैं दिलेरी में विश्वास करती हूं। पुलिस कमिश्नर महिला को सम्मानित करेंगे
थाना डेहलों की एसएचओ इंस्पेक्टर अवनीत कौर ने बताया कि NRI महिला जा रही थी, उसकी गाड़ी पर अंडे मारकर लूटने का प्रयास किया। वीडियो वायरल हुआ तो हमने महिला से संपर्क किया और उसके बाद एफआईआर दर्ज कr। उन्होंने बहुत बहादुरी से लुटेरों को भगाया। हमने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस के सीनियर अफसरों को जानकारी दी है। पुलिस कमिश्नर महिला को सम्मानित करेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
SC ने कहा- ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर 28% GST सही:राज्यों को मनी गेम्स पर बैन लगाने का हक मिला, गेमिंग कंपनियों की याचिकाएं खारिज

May 27, 2026/
5:13 pm

सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को जारी किए गए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिसों...

कोलकाता की प्लेऑफ उम्मीदें बरकरार, छठे स्थान पर पहुंची:चेन्नई को आज जीतना जरूरी; राजस्थान, पंजाब और दिल्ली भी रेस में

May 21, 2026/
4:30 am

IPL 2026 के प्लेऑफ का रोमांच और बढ़ गया है। बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर...

इलेक्ट्रिक की जगह हाइब्रिड प्लेन का दौर क्यों शुरू:विमानों की भारी बैटरियां बनीं अड़चन; कम लागत और लंबी दूरी के लिए हाइब्रिड तकनीक बेहतर

July 27, 2026/
12:09 pm

वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में 2.5% की हिस्सेदारी रखने वाला एविएशन सेक्टर बड़े बदलाव से गुजर रहा है। पायलट ट्रेनिंग के...

Indian captain Harmanpreet Kaur. (Picture Credit: PTI)

June 8, 2026/
5:00 pm

आखरी अपडेट:08 जून, 2026, 17:00 IST टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के इंडिया ब्लॉक की बैठक में भाग लेने के लिए...

कांग्रेस नेताओं ने लगाए कटनी पुलिस पर आरोप:कहा- अपराध बढ़े, अफसर शराब पकड़ने और चालान काटने में लगे

February 22, 2026/
6:52 pm

कटनी में बढ़ते अपराधों और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ आक्रामक...

सेल्स टैक्स दफ्तर में आग, सबकुछ जला:खंडवा में झाड़ियों को साफ करने आग लगाई, दफ्तर तक फैल गई

April 12, 2026/
2:45 pm

खंडवा के सेल्स टैक्स कार्यालय में रविवार दोपहर को भीषण आग लग गई। आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में...

NEET Admit Card Download Issue

June 15, 2026/
8:14 pm

9 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 14 जून को एडमिट कार्ड जारी किए हैं। लेकिन कैंडिडेट्स की...

गैस किल्लत: 42° में कतारें, भट्ठियों पर बन रहा खाना:रायसेन में शादियों के सीजन में बढ़ी मांग, परिजन घंटों इंतजार को मजबूर

April 18, 2026/
3:15 pm

रायसेन में 42 डिग्री तापमान और शादी सीजन के चलते गैस सिलेंडर की भारी किल्लत सामने आ रही है। शनिवार...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

NRI महिला बोली- लुटेरे रुकते तो टुकड़े-टुकड़े कर देती:लुधियाना में कार रोककर तलवार उठाई और दौड़ पड़ी; 10 सवाल-जवाब में पूरी कहानी

NRI महिला बोली- लुटेरे रुकते तो टुकड़े-टुकड़े कर देती:लुधियाना में कार रोककर तलवार उठाई और दौड़ पड़ी; 10 सवाल-जवाब में पूरी कहानी

लुधियाना के डेहलों में NRI महिला हरजिंद कौर रात में सड़क पर तलवार लहराकर लुटेरों के पीछे दौड़ पड़ी। तलवार लेकर हरजिंद कौर लुटेरों को ललकारती रही और लुटेरे उसका रौद्र रूप देखकर फरार हो गए। हरजिंद कौर का कहना है कि अगर लुटेरे रूक जाते तो वो उनका गाटा लगा देती यानि टुकड़े-टुकड़े कर देती। गनीमत रही कि वो मौके से भाग गए। हरजिंद कौर का कहना है कि पहले उसने पुलिस को शिकायत नहीं दी। जब लोग इस घटना को स्क्रिप्टेड कहने लगे तो उन्हें लगा कि शिकायत दे देनी चाहिए। फिर उन्होंने पुलिस को इस मामले की शिकायत दी। डेहलों पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी। एनआरआई महिला ने बताया कि दिलेरी उनका खानदानी गुण है। उसके दादा दलीप सिंह पहलवान रहे हैं और उन्होंने उनके लिए घर में जिम भी बनाया था। आज भी उनके गांव राजगढ़ के घर में वो जिम है। अब 10 सवाल-जवाब में पढ़ें पूरी कहानी… हरजिंद कौर से सवाल जवाब में घटना और उसके बारे में जानिए… सवाल: आप कहां रहती हैं और क्या करती हैं?
जवाब: मैं ऑस्ट्रेलिया में रहती हूं और वहां पर अपना कारोबार करती हूं। सवाल: लुधियाना में कहां रहती हैं और रात को कार में कहां जा रहे थे? कार में कौन-कौन सवार था?
जवाब: मैं राजगढ़ गांव की हूं और ऑस्ट्रेलिया से कुछ दिन पहले यहां आई। रात को मैं अपनी सास व चाची के साथ डेहलों नहर वाली सड़क से जा रही थी। सवाल: आपको कैसे लगा कि वो लूटने का प्रयास कर रहे हैं और हुआ क्या था?
जवाब: बाइक सवार काफी समय से हमारा पीछा कर रहा था। जब मैं स्पीड कम कर रही थी तो वो भी कम कर रहा था। उसे कई बार आगे जाने के लिए जगह दी। वो नहीं गया। मेरी चाची ने बताया कि ये लुटेरे हो सकते हैं। उन्होंने अपना मोबाइल ऑन कर दिया। उन्हाेंंने जब कार ओवरटेक की तो एकदम से अंडा कार के शीशे पर मार दिया। पहले मुझे लगा कि ऊपर से कुछ गिरा है। लेकिन जब देखा तो यह अंडा था। वो थोड़ी दूर जाकर रूक गए। सवाल: उसके बाद आपने क्या किया और गाड़ी में तलवार कहां से आई?
जवाब: मैंने गाड़ी को ब्रेक लगाई और गाड़ी में पड़ी तलवार उठाई। हम सिख फैमिली से हैं तो गाड़ी में तलवार हमेशा रखते हैं। मैं तलवार लेकर बाहर निकलने लगी तो मेरी चाची ने मुझे रोकने की कोशिश की। उधर मेरी सास डर गई और घबराने लगी। मैं जबरदस्ती बाहर निकली। सवाल: आपको डर नहीं लगा कि वो हमला कर देंगे?
जवाब: दो बातें हैं एक बुजदिल बनकर रोज मरते जाओ या फिर दिलेरी दिखाकर या तो लुटेरों से भिड़ जाओ या खुद मर जाओ। मैं बचपन से दिलेर हूं। मेरे दादा पहलवान थे। उन्होंने दिलेरी हमें विरासत में दी है। मैंने मन बना लिया था कि अगर वो रूके तो मैं उनके टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी। सवाल : वहां पर उसके बाद क्या हुआ?
जवाब: जब मैंने कार को ब्रेक लगाई तो उन्होंने बाइक बैक किया और हमारी तरफ आ रहे थे। उनकी योजना थी कि कार रूक गई अब उन्हें लूट लिया जाए। जब मैं तलवार लेकर बाहर निकली और जोर से चिल्लाई तो वो रूक गए। मैं फिर तलवार लेकर उनके पीछे भागी। इतने में पीछे से एक बाइक व कार आ गई। रोशनी हुई तो वो दोनों भाग गए। सवाल: लोगों ने आपकी मदद की?
जवाब: जब मैं तलवार लेकर चिल्ला रही थी तो वहां से निकलने वाले और लोग भी रूक गए। एक बाइक सवार ने बताया कि दीदी वो दो ही नहीं थे बल्कि ज्यादा थे। लोगों ने कहा कि इस रूट पर ऐसा कई बार होता है। सवाल: आप फिर आगे गए या नहीं?
जवाब: नहीं फिर हम वहां से वापस आ गए, क्योंकि मेरी सास बहुत घबरा गई थी। सवाल: सोसाइटी को क्या मैसेज देंगे?
जवाब: लड़कियों को दिलेर बनाओ। उन्हें दिलेरी के किस्से सुनाओ। उनको महंगा मोबाइल दो या न दो पर उन्हें शस्त्र दो। गतका, जूडो कराटे व आत्मरक्षा के गुर सिखाओ ताकि ऐसी स्थिति में वो खुद की सुरक्षा कर सकें। मैं जब भी गांव आती हूं तो गांव की लड़कियों को सिमरन करवाती हैं और उन्हें दिलेर बनाती हूं। सवाल: आप में दिलेरी कहां से आई?
जवाब: मेरे दादा पहलवान थे। मेरे पिताजी मुझे अकसर दिलेरी के किस्से सुनाते थे। मैं स्पोर्ट्स में रही हूं। निडर सीजन-2 की विनर रही, जिसमें एडवेंचर की एक्टिविटी होती थी और दिलेरी दिखाने वाले को जीत हासिल होती थी। मैं जेंडर में विश्वास नहीं करती हूं। मैं दिलेरी में विश्वास करती हूं। पुलिस कमिश्नर महिला को सम्मानित करेंगे
थाना डेहलों की एसएचओ इंस्पेक्टर अवनीत कौर ने बताया कि NRI महिला जा रही थी, उसकी गाड़ी पर अंडे मारकर लूटने का प्रयास किया। वीडियो वायरल हुआ तो हमने महिला से संपर्क किया और उसके बाद एफआईआर दर्ज कr। उन्होंने बहुत बहादुरी से लुटेरों को भगाया। हमने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस के सीनियर अफसरों को जानकारी दी है। पुलिस कमिश्नर महिला को सम्मानित करेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket