Thursday, 08 Oct 2026 | 10:32 PM

Trending :

EXCLUSIVE

इंदौर एयरपोर्ट पर लगेज के लिए परेशान नहीं होंगे यात्री:अब यात्रियों को कन्वेयर बेल्ट पर ही मिलेगी ट्रॉली, ये सुविधा शुरू करने वाला देश का पहला हवाईअड्‌डा

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल ने यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरू की है। अब बाहर से आने वाले यात्रियों को सामान के लिए ट्रॉली ढूंढने की झंझट नहीं होगी, ट्रॉली सीधे कन्वेयर बेल्ट के पास ही उपलब्ध होगी। यह व्यवस्था रविवार से लागू कर दी गई है। इसके तहत एयरपोर्ट प्रबंधन ने ट्रॉली मैनेजमेंट कंपनी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कन्वेयर बेल्ट के आसपास हर तरफ ट्रॉलियां रखे। अब जैसे ही कोई यात्री सामान उठाता है, स्टाफ तुरंत नई ट्रॉली लगा देता है ताकि कोई कमी न रहे। एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने बताया कि यात्रियों को यह सुविधा देने वाला इंदौर देश का पहला एयरपोर्ट है। इस व्यवस्था के दौरान इस बात का विशेष ख्याल रखा जा रहा है कि ट्रॉली अवस्थित ना हो और किसी भी यात्री को ट्राली के लिए परेशान ना होना पड़े। इसके लिए पूरे समय कंपनी का स्टाफ अराइवल हाल में तैनात किया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि यह सुविधा यात्रियों, खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए बहुत राहत भरी है। पहले अराइवल हाल में ट्रॉली ढूंढकर उसे बेल्ट तक लाना पड़ता था, जिससे काफी परेशानी होती थी। अब यात्री सीधे बेल्ट से सामान उठाकर ट्रॉली पर रखकर बाहर निकल सकते हैं। पूरी व्यवस्था में स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की गई है ताकि ट्रॉली कभी खाली न रहे और किसी यात्री को इंतजार न करना पड़े। छोटा लेकिन बहुत उपयोगी बदलाव ट्रेवल एजेंट्स और यात्रियों ने इस पहल की खूब सराहना की है। कई यात्रियों ने इसे “छोटा लेकिन बहुत उपयोगी बदलाव” बताया, जो यात्रा को और आरामदायक बनाता है। इंदौर एयरपोर्ट लगातार यात्री सुविधाओं में सुधार कर रहा है और यह कदम यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देने का एक शानदार उदाहरण है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सऊदी अरब में 11 करोड़ टन यूरेनियम वाला खनिज मिला:मदीना में रेयर अर्थ मिनरल्स भी मिले; परमाणु ऊर्जा पर बढ़ा सऊदी का फोकस

September 14, 2026/
6:44 pm

सऊदी अरब के मदीना इलाके में करीब 11 करोड़ टन यूरेनियम वाला खनिज मिला है। यहां यूरेनियम के साथ रेयर...

देवास में कलेक्ट्रेट के बाबू समेत चार गिरफ्तार:सील और फर्जी साइन से दर्जनभर आदेश जारी किए; पंजीयन कार्यालय के शक पर पकड़े गए

April 14, 2026/
11:03 pm

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी आदेश जारी करने का एक बड़ा मामला मंगलवार को सामने आया है। फर्जीवाड़े को कार्यालय...

Holi Sexual Abuse Victim Story; PTSD Stress Disorder

February 27, 2026/
4:30 am

48 मिनट पहले कॉपी लिंक सवाल– मेरी उम्र 32 साल है। मैं बचपन में अपने ही रिश्तेदार के हाथों सेक्शुअल...

पिता की मौत का दर्द कैमरे पर उतरा:युवराज पाराशर ने बताया कैसे निजी दर्द फिल्म का सबसे भावुक दृश्य बना

July 15, 2026/
5:30 am

रिश्तों, माता-पिता के सम्मान और बदलते पारिवारिक मूल्यों पर आधारित फिल्म ‘गुड़हल’ इन दिनों चर्चा में है। फिल्म के राइटर,...

खरगोन ने सेमीफाइनल में बड़वानी को हराया:आदित्य व्यास के 6 विकेट, फाइनल में खंडवा से मुकाबला

March 24, 2026/
2:07 pm

खरगोन में चल रही संभागीय अंडर-13 लेदर बॉल क्रिकेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में मेजबान खरगोन ने बड़वानी को 7 विकेट...

10 एकड़ में फैले ‘शीशमहल’ में रहेंगे सम्राट:स्पेनिस ग्रेनाइड, मकराना के संगमरमर से बने घर को मुख्यमंत्री आवास में मिलाया; जानें अंदर क्या-क्या है

May 6, 2026/
5:15 am

40 सालों तक बिहार की सत्ता का केंद्र रहा 1, अणे मार्ग का दायरा अब 10 एकड़ से ज्यादा का...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

इंदौर एयरपोर्ट पर लगेज के लिए परेशान नहीं होंगे यात्री:अब यात्रियों को कन्वेयर बेल्ट पर ही मिलेगी ट्रॉली, ये सुविधा शुरू करने वाला देश का पहला हवाईअड्‌डा

इंदौर एयरपोर्ट पर लगेज के लिए परेशान नहीं होंगे यात्री:अब यात्रियों को कन्वेयर बेल्ट पर ही मिलेगी ट्रॉली, ये सुविधा शुरू करने वाला देश का पहला हवाईअड्‌डा

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल ने यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरू की है। अब बाहर से आने वाले यात्रियों को सामान के लिए ट्रॉली ढूंढने की झंझट नहीं होगी, ट्रॉली सीधे कन्वेयर बेल्ट के पास ही उपलब्ध होगी। यह व्यवस्था रविवार से लागू कर दी गई है। इसके तहत एयरपोर्ट प्रबंधन ने ट्रॉली मैनेजमेंट कंपनी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कन्वेयर बेल्ट के आसपास हर तरफ ट्रॉलियां रखे। अब जैसे ही कोई यात्री सामान उठाता है, स्टाफ तुरंत नई ट्रॉली लगा देता है ताकि कोई कमी न रहे। एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने बताया कि यात्रियों को यह सुविधा देने वाला इंदौर देश का पहला एयरपोर्ट है। इस व्यवस्था के दौरान इस बात का विशेष ख्याल रखा जा रहा है कि ट्रॉली अवस्थित ना हो और किसी भी यात्री को ट्राली के लिए परेशान ना होना पड़े। इसके लिए पूरे समय कंपनी का स्टाफ अराइवल हाल में तैनात किया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि यह सुविधा यात्रियों, खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए बहुत राहत भरी है। पहले अराइवल हाल में ट्रॉली ढूंढकर उसे बेल्ट तक लाना पड़ता था, जिससे काफी परेशानी होती थी। अब यात्री सीधे बेल्ट से सामान उठाकर ट्रॉली पर रखकर बाहर निकल सकते हैं। पूरी व्यवस्था में स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की गई है ताकि ट्रॉली कभी खाली न रहे और किसी यात्री को इंतजार न करना पड़े। छोटा लेकिन बहुत उपयोगी बदलाव ट्रेवल एजेंट्स और यात्रियों ने इस पहल की खूब सराहना की है। कई यात्रियों ने इसे “छोटा लेकिन बहुत उपयोगी बदलाव” बताया, जो यात्रा को और आरामदायक बनाता है। इंदौर एयरपोर्ट लगातार यात्री सुविधाओं में सुधार कर रहा है और यह कदम यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देने का एक शानदार उदाहरण है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket