Saturday, 17 Oct 2026 | 03:21 PM

Trending :

रजनीकांत की फिल्मों के मशहूर संगीतकार देवा का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 400 से ज्यादा फिल्मों में दिया संगीत रजनीकांत की फिल्मों के मशहूर संगीतकार देवा का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 400 से ज्यादा फिल्मों में दिया संगीत जयपुर में ‘आश्रम-4’ की शूटिंग पूरी, बॉबी देओल मुंबई रवाना:एयरपोर्ट पर मीडिया और फैंस का जताया आभार; पिंकसिटी में एक महीने चला शूटिंग शेड्यूल दावा- मुंबई में अजय देवगन के बंगले का हिस्सा तोड़ा:नोटिस के बाद अवैध निर्माण के चलते BMC की कार्रवाई; एक्टर की टीम ने इनकार किया अजय देवगन के जुहू बंगले में BMC की कार्रवाई:अवैध निर्माण तोड़ा गया, कंस्ट्रक्शन रोकने का नोटिस मिला था; टीम ने किया खबरों का खंडन Nana Patekar Death Goa | Son Malhar Statement on Family Controversy
EXCLUSIVE

Praggnanandhaa Beats Carlsen Twice | Alireza Firouzja Defeats Gukesh

  • Hindi News
  • Sports
  • Praggnanandhaa Beats Carlsen Twice | Alireza Firouzja Defeats Gukesh

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के 20 साल के ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा रमेशबाबू ने नॉर्वे चेस 2026 के आठवें राउंड में दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी और पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया।

टूर्नामेंट में एक हफ्ते के अंदर कार्लसन के खिलाफ उनकी यह दूसरी जीत है। इससे पहले 28 मई को उन्होंने सफेद मोहरों से हराया था। मंगलवार को उन्होंने काले मोहरों से जीत दर्ज की।

28 मई को प्रज्ञानानंदा ने सफेद मोहरों से खेलते हुए हराया था, जबकि मंगलवार को उन्होंने काले मोहरे से खेलते हुए हराया।

19 साल में दूसरी बार किसी भारतीय खिलाड़ी ने एक ही टूर्नामेंट में कार्लसन को दो बार हराया

इस जीत के साथ आर. प्रज्ञानानंदा भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक ही टूर्नामेंट में मैग्नस कार्लसन को दो बार हराया है। क्लासिकल शतरंज के पिछले 19 सालों में यह पहला मौका है, जब किसी खिलाड़ी ने एक ही टूर्नामेंट में कार्लसन को दो बार मात दी हो। इससे पहले 2007 में विश्वनाथन आनंद ने लिनारेस इंटरनेशनल टूर्नामेंट में कार्लसन को लगातार दो मुकाबलों में शिकस्त दी थी।

अलीरेजा फिरोजा ने वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को हराया, वेस्ली सो टॉप पर

आठवें दौर के एक अन्य क्लासिकल मुकाबले में फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत के गुकेश डोमराजु (डी गुकेश) को हराया। सफेद मोहरों से खेल रहे फिरोजा ने टाइम प्रेशर के बीच एंडगेम में शानदार खेल दिखाया और गुकेश की गलतियों का फायदा उठाया। इस जीत से फिरोजा के 13 अंक हो गए हैं।

टूर्नामेंट लीडर वेस्ली सो और विंसेंट केमर के बीच क्लासिकल मुकाबला ड्रॉ रहा। इसके बाद हुए ‘अर्मागेडन’ मुकाबले में वेस्ली सो ने जीत हासिल कर एक्स्ट्रा पॉइंट्स बटोरे और 14 अंकों के साथ बढ़त बरकरार रखी। प्रज्ञानानंदा 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

अलीरेजा फिरोजा ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत के गुकेश को हराया।

दिव्या देशमुख हारीं, कोनेरू हम्पी ने अर्मागेडन जीता नॉर्वे चेस विमेंस टूर्नामेंट के आठवें राउंड में भारत के लिए मिला-जुला दिन रहा। टूर्नामेंट लीडर बीबीसारा असाउबायेवा ने भारत की दिव्या देशमुख को क्लासिकल मुकाबले में हराया। काले मोहरों से खेल रहीं बीबीसारा ने लगातार दबाव बनाए रखा। आखिरी समय में दिव्या के पास समय कम बचा और वे मैच हार गईं। झू जिनर ने मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन जू वेनजुन को हराकर बड़ा उलटफेर किया।

भारत की दिग्गज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी और अन्ना मुजीचुक के बीच क्लासिकल मुकाबला ड्रॉ रहा। इसके बाद एक्स्ट्रा पॉइंट्स के लिए हुए अर्मागेडन मुकाबले में कोनेरू हम्पी ने काले मोहरों से जीत दर्ज की। विमेंस पॉइंट्स टेबल में बीबीसारा 15.5 अंकों के साथ सबसे आगे हैं। अन्ना मुजीचुक 10.5 अंकों के साथ दूसरे और दिव्या देशमुख 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

क्या है नॉर्वे चेस का ‘अर्मागेडन’ फॉर्मेट?

नॉर्वे चेस टूर्नामेंट 25 मई से 5 जून तक ओस्लो में खेला जा रहा है। इसमें दुनिया के चुनिंदा 6-6 पुरुष और महिला खिलाड़ी डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट की सबसे खास बात इसका ‘अर्मागेडन’ फॉर्मेट है।

अगर दो खिलाड़ियों के बीच क्लासिकल मैच ड्रॉ होता है, तो फैसला तुरंत सडन-डेथ (अर्मागेडन) गेम से किया जाता है। इसमें सफेद मोहरों वाले खिलाड़ी को ज्यादा समय मिलता है, लेकिन उसे हर हाल में जीतना होता है। मुकाबला ड्रॉ होने पर काले मोहरों वाले खिलाड़ी को विजेता मानकर एक्स्ट्रा पॉइंट दिया जाता है। इससे हर दौर में नतीजा निकलना तय होता है।

—————————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

इंग्लैंड महिला टीम ने टी-20 में भारत को हराया:सीरीज 2-1 से जीती, कैपसे-नाइट के बीच 137 रन की पार्टनरशिप

इंग्लैंड की महिला टीम ने तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में भारत को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। 181 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने एलिस कैपसे (82 रन) और कप्तान हीथर नाइट (नाबाद 70 रन) की पारियों की बदौलत 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टी-20 इंटरनेशनल में यह इंग्लैंड का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन-चेज है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
arw img

March 30, 2026/
10:39 am

X कई बीमारियों के लिए रामबाण है ये पौधा, बालों से लेकर लिवर तक में फायदेमंद   Health Tips: आयुर्वेद...

‘वज्र’ में दिखेगा हाई-ऑक्टेन एक्शन:टाइगर तैयार, जापान में शूट होगी फिल्म; 2027 में OTT पर भी देंगे दस्तक

March 3, 2026/
2:35 pm

एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने 2 मार्च को अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी अगली फिल्म ‘वज्र’ के टाइटल की...

शाजापुर में NH पर लोडिंग वाहन डिवाइडर से टकराया:आगरा से इंदौर जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग घायल

March 1, 2026/
9:28 am

शाजापुर में नेशनल हाईवे 52 पर रविवार सुबह करीब 5 बजे एक सड़क हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के...

अमेरिका- कैलिफोर्निया में डिज्नीलैंड के पास केमिकल टैंक लीक:जहरीली गैस-टैंक फटने का खतरा; 40 हजार लोगों ने घर छोड़ा, स्कूल बंद, शेल्टर फुल

May 24, 2026/
3:01 am

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केमिकल टैंक लीक हो गया। डिज्नीलैंड थीम पार्क से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर...

उत्तराखंड में 'पे एंड प्ले' से खुलेंगे गेम्स स्टेडियम:100 रुपए में स्विमिंग, 250 में शूटिंग; इंटरनेशनल-नेशनल खिलाड़ियों के लिए फ्री

May 26, 2026/
7:39 pm

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल-2025 के लिए तैयार किए गए विश्वस्तरीय स्टेडियम और खेल मैदान अब आम खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों...

चेहरा छुपाकर थिएटर पहुंचीं एक्ट्रेस यामी गौतम:बहन सुरीली के साथ देखी धुरंधर 2; अपने कैमियो रोल को देखकर शर्माईं

March 27, 2026/
3:46 pm

आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम छुपकर थिएटर में धुरंधर 2 देखने पहुंची हैं। फिल्म की सफलता के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Praggnanandhaa Beats Carlsen Twice | Alireza Firouzja Defeats Gukesh

Praggnanandhaa Beats Carlsen Twice | Alireza Firouzja Defeats Gukesh
  • Hindi News
  • Sports
  • Praggnanandhaa Beats Carlsen Twice | Alireza Firouzja Defeats Gukesh

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के 20 साल के ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा रमेशबाबू ने नॉर्वे चेस 2026 के आठवें राउंड में दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी और पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया।

टूर्नामेंट में एक हफ्ते के अंदर कार्लसन के खिलाफ उनकी यह दूसरी जीत है। इससे पहले 28 मई को उन्होंने सफेद मोहरों से हराया था। मंगलवार को उन्होंने काले मोहरों से जीत दर्ज की।

28 मई को प्रज्ञानानंदा ने सफेद मोहरों से खेलते हुए हराया था, जबकि मंगलवार को उन्होंने काले मोहरे से खेलते हुए हराया।

28 मई को प्रज्ञानानंदा ने सफेद मोहरों से खेलते हुए हराया था, जबकि मंगलवार को उन्होंने काले मोहरे से खेलते हुए हराया।

19 साल में दूसरी बार किसी भारतीय खिलाड़ी ने एक ही टूर्नामेंट में कार्लसन को दो बार हराया

इस जीत के साथ आर. प्रज्ञानानंदा भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक ही टूर्नामेंट में मैग्नस कार्लसन को दो बार हराया है। क्लासिकल शतरंज के पिछले 19 सालों में यह पहला मौका है, जब किसी खिलाड़ी ने एक ही टूर्नामेंट में कार्लसन को दो बार मात दी हो। इससे पहले 2007 में विश्वनाथन आनंद ने लिनारेस इंटरनेशनल टूर्नामेंट में कार्लसन को लगातार दो मुकाबलों में शिकस्त दी थी।

अलीरेजा फिरोजा ने वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को हराया, वेस्ली सो टॉप पर

आठवें दौर के एक अन्य क्लासिकल मुकाबले में फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत के गुकेश डोमराजु (डी गुकेश) को हराया। सफेद मोहरों से खेल रहे फिरोजा ने टाइम प्रेशर के बीच एंडगेम में शानदार खेल दिखाया और गुकेश की गलतियों का फायदा उठाया। इस जीत से फिरोजा के 13 अंक हो गए हैं।

टूर्नामेंट लीडर वेस्ली सो और विंसेंट केमर के बीच क्लासिकल मुकाबला ड्रॉ रहा। इसके बाद हुए ‘अर्मागेडन’ मुकाबले में वेस्ली सो ने जीत हासिल कर एक्स्ट्रा पॉइंट्स बटोरे और 14 अंकों के साथ बढ़त बरकरार रखी। प्रज्ञानानंदा 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

अलीरेजा फिरोजा ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत के गुकेश को हराया।

अलीरेजा फिरोजा ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत के गुकेश को हराया।

दिव्या देशमुख हारीं, कोनेरू हम्पी ने अर्मागेडन जीता नॉर्वे चेस विमेंस टूर्नामेंट के आठवें राउंड में भारत के लिए मिला-जुला दिन रहा। टूर्नामेंट लीडर बीबीसारा असाउबायेवा ने भारत की दिव्या देशमुख को क्लासिकल मुकाबले में हराया। काले मोहरों से खेल रहीं बीबीसारा ने लगातार दबाव बनाए रखा। आखिरी समय में दिव्या के पास समय कम बचा और वे मैच हार गईं। झू जिनर ने मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन जू वेनजुन को हराकर बड़ा उलटफेर किया।

भारत की दिग्गज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी और अन्ना मुजीचुक के बीच क्लासिकल मुकाबला ड्रॉ रहा। इसके बाद एक्स्ट्रा पॉइंट्स के लिए हुए अर्मागेडन मुकाबले में कोनेरू हम्पी ने काले मोहरों से जीत दर्ज की। विमेंस पॉइंट्स टेबल में बीबीसारा 15.5 अंकों के साथ सबसे आगे हैं। अन्ना मुजीचुक 10.5 अंकों के साथ दूसरे और दिव्या देशमुख 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

क्या है नॉर्वे चेस का ‘अर्मागेडन’ फॉर्मेट?

नॉर्वे चेस टूर्नामेंट 25 मई से 5 जून तक ओस्लो में खेला जा रहा है। इसमें दुनिया के चुनिंदा 6-6 पुरुष और महिला खिलाड़ी डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट की सबसे खास बात इसका ‘अर्मागेडन’ फॉर्मेट है।

अगर दो खिलाड़ियों के बीच क्लासिकल मैच ड्रॉ होता है, तो फैसला तुरंत सडन-डेथ (अर्मागेडन) गेम से किया जाता है। इसमें सफेद मोहरों वाले खिलाड़ी को ज्यादा समय मिलता है, लेकिन उसे हर हाल में जीतना होता है। मुकाबला ड्रॉ होने पर काले मोहरों वाले खिलाड़ी को विजेता मानकर एक्स्ट्रा पॉइंट दिया जाता है। इससे हर दौर में नतीजा निकलना तय होता है।

—————————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

इंग्लैंड महिला टीम ने टी-20 में भारत को हराया:सीरीज 2-1 से जीती, कैपसे-नाइट के बीच 137 रन की पार्टनरशिप

इंग्लैंड की महिला टीम ने तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में भारत को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। 181 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने एलिस कैपसे (82 रन) और कप्तान हीथर नाइट (नाबाद 70 रन) की पारियों की बदौलत 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टी-20 इंटरनेशनल में यह इंग्लैंड का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन-चेज है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket