Wednesday, 21 Oct 2026 | 02:34 AM

Trending :

EXCLUSIVE

शिल्पा शिंदे ने फर्जी सेक्शुअल हैरेसमेंट केस करना कबूला:हिना खान समेत कई सेलेब्स भड़के, NGO ने की गिरफ्तारी की मांग, शिल्पा बोलीं- सुसाइड करने वाली थी

बिग बॉस 11 की विनर और भाभी जी घर पर हैं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अपने हालिया पॉडकास्ट से विवादों में घिर गई हैं। पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने कबूला कि उन्होंने अपने प्रोड्यूसर्स के खिलाफ फर्जी सेक्शुअल हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज करवाई थी। पॉडकास्ट आते ही शिल्पा शिंदे के खिलाफ एक NGO ने एक्शन लिए जाने की मांग की है। इसके अलावा हिना खान, पूजा बेदी समेत कई सेलेब्स एक्ट्रेस की आलोचना कर रहे हैं। विवादों के बीच शिल्पा शिंदे ने सफाई में कहा है कि वो उस वक्त सुसाइड करने वाली थीं, लेकिन अब उन्हें किसी भी तरह के विवाद से कोई फर्क नहीं पड़ता। शिल्पा ने वीडियो में आपत्तिजनक इशारे भी किए। शिल्पा शिंदे ने कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाछिया के पॉडकास्ट में कहा है कि उन्होंने टीवी शो भाभी जी घर पर हैं के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ सेक्शुअल हैरेसमेंट की फर्जी शिकायत दर्ज करवाई थी। इससे उनकी बकाया पेमेंट चुका दी गई। NGO ने की गिरफ्तारी की मांग पुरुषों के हित में काम करने वाले एक NGO ने शिल्पा शिंदे की गिरफ्तारी की मांग की है। NCM इंडिया काउंसिल फॉर मैन अफेयर के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा गया है, मुंबई पुलिस, प्लीज शिल्पा शिंदे को अपने प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठी शिकायत करने पर गिरफ्तार करें। ये बेहद शर्मनाक है- हिना खान बिग बॉस 11 की को-कंटेस्टेंट हिना खान ने शिल्पा की कड़ी आलोचना कर आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘किसी की छवि खराब करने या किसी विवाद में जीतने के लिए अपने महिला होने का फायदा उठाना बिल्कुल शर्मनाक है। और हर किसी को इसका विरोध करने और न्याय की मांग करने का पूरा अधिकार है। मैं यह देखकर बेहद हैरान हूं। लेकिन मैं यहां उस “असली पीड़ित” की बात करना चाहता हूं। एक सम्मानित व्यक्ति, जिसकी पत्नी, बेटी और परिवार में कई महिलाएं हैं। एक मेहनती निर्माता, जिसने कई लोकप्रिय शो बनाए हैं। उसे एक कठिन दौर से गुजरना पड़ा।’ आगे उन्होंने कहा, ‘जैसा कि खुद एक्ट्रेस ने स्वीकार किया, उसके आरोप बेबुनियाद थे। उन आरोपों का इस्तेमाल फायदा उठाने, जीत हासिल करने, अंक बटोरने और बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए अपना दावा मनवाने के लिए किया गया। फिर भी, उसी निर्माता ने उसी व्यक्ति को दोबारा अपने शो में मौका दिया। एक और लॉन्चपैड, एक और मौका, एक और सहारा, जिससे उसके झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप को सही ठहराने की कोशिश की जा सके। लेकिन अगर वह एक्ट्रेस फिर से ऐसा करती है तो?’ ‘आखिर उसे उसी व्यक्ति ने दोबारा काम दिया है, जिस पर उसने पहले झूठा आरोप लगाया था। मैं यह सब देखकर बेहद शॉक्ड हूं। अब तो लगता है कि मजाक हम सबके साथ हो रहा है।’ इसके लिए कड़ी सजा दी जानी चाहिए- पूजा बेदी एक्ट्रेस पूजा बेदी ने वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे की निंदा करते हुए कहा, ‘कोई भी महिला जो पीड़ितों की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों का इस्तेमाल बदला लेने, निजी फायदे, दबाव बनाने, प्रचार पाने या किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए करती है, वह उन कानूनों के असली उद्देश्य के साथ विश्वासघात करती है।’ आगे उन्होंने कहा, ‘झूठे आरोप न सिर्फ निर्दोष लोगों की जिंदगी बर्बाद कर देते हैं, बल्कि इससे वास्तविक पीड़ितों की बात पर भी लोगों का भरोसा कम हो जाता है। कानून का इस तरह दुरुपयोग बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है और इसके लिए कड़ी सजा होनी चाहिए।’ विवाद बढ़ने पर शिल्पा शिंदे ने दी सफाई पॉडकास्ट के बाद आलोचना होने और विवाद बढ़ने के बाद शिल्पा शिंदे ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी कर सफाई दी है। उन्होंने कहा है, ‘ये जो पीआर चल रहा है, जो कमेंट्स आ रहे हैं, मुझे उन लोगों को बस इतना कहना है कि जो बोगे वही पाओगे। जो लोग बिना पूरी बात जाने समझे, मेरी चिंता कर रहे हैं कि अरे आपकी तो अब तक शादी ही नहीं हुई, वो लोग अपनी खुद की चिंता करें। एक सच बोलने वाले इंसान को आप झूठ बोल रहे हो। मुझे पता था कि ये होना ही है, क्योंकि दुनिया कभी किसी अच्छी चीज की तारीफ नहीं करती।’ आगे उन्होंने कहा, ‘मुझे ये बोलने की जरुरत नहीं थी। 10 साल के बाद भी मैं ये शो कर रही हूं। मैं पहले भी बोल सकती थी। तो जो लोग कह रहे हैं कि मैं ये शो के लिए बोल रही हूं, घंटा। मुझे आप लोगों की नजरों में उठना भी नहीं है। मैं अपनी नजरों में उठी हुई हूं। किसी ने मुझे ये कहने के लिए नहीं कहा था, मैं उस झूठ के साथ नहीं जी सकती थी। वो आज या कल मुझे बोलना ही था। जो मेरे साथ हुआ, वो आप लोगों को नहीं पता है। भगवान न करे, आपके या आपके परिवार के साथ ऐसा हो। वो जो टाइम था, वो मुझे पता है कि मैंने सिर्फ पैसों के लिए नहीं किया। मैं शो छोड़ चुकी थी, उससे निकल चुकी थी।’ ‘बिग बॉस के बाद मुझे एक शख्स मिला, जिसने मुझसे कहा कि मेरे फादर ने सुसाइड कमिट किया, क्योंकि मेरे काम की जगह मेरे बारे में ऐसी बातें कही गईं, जो सच नहीं थीं। मैं सुसाइड करने वाला था, मैंने सुसाइड नोट भी लिखा था, लेकिन मैंने बिग बॉस से आपका वीडियो देखा, आप इंस्पायरिंग हो मेरे लिए। अगर मैं जिंदा हूं तो आपकी वजह से।’ मैं सुसाइड करने वाली थी- शिल्पा शिंदे आखिर में शिल्पा ने कहा, ‘मैंने क्या सहा ये सिर्फ मुझे और उस इंसान को पता है, जिसके खिलाफ मैंने शिकायत की। सॉरी शब्द बहुत छोटा है, लेकिन उस वक्त की सिचुएशन के लिए उन्हें भी पता था कि यही सही था। मैं उस वक्त सुसाइड करने वाली थी। लेकिन लोग तब भी हंसते, गालियां देते। मैं लोगों की नजरों में उठना ही नहीं चाहती। मेरा पहले भी किसी ने सपोर्ट नहीं किया और मुझे अभी भी उम्मीद नहीं है। मैं ये सब लेने के लिए तैयार हूं।’ ‘जो लोग भौंक रहे हैं, उन्हें भौंकने दो, लेकिन मेरी सलाह है कि जो ये आप टाइम दे रहे हैं, वो किसी जरुरतमंद को दोगे, तो भला होगा। मेरा तो कुछ बुरा होने वाला है नहीं। (आपत्तिजनक इशारे करते हुए)’ 2016 में मेकर्स पर लगाए थे संगीन आरोप शिल्पा शिंदे ने 2015 में टीवी शो भाभीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था। एक साल बाद शिल्पा ने मेकर्स और प्रोड्यूसर के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई और शो छोड़ दिया। अब शिल्पा ने 9 साल बाद फिर उसी शो में वापसी की है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
US President Donald Trump. (IMAGE: REUTERS)

February 11, 2026/
8:59 pm

आखरी अपडेट:11 फरवरी, 2026, 20:59 IST केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी “हमेशा भारत के...

छवि अपलोड की गई

June 13, 2026/
9:19 pm

आप कब तक कॉन्टैक्ट लेंस पहन सकते हैं: प्लांट के झंझट से बचने और अपने लुक को बेहतर बनाने के...

google-color.svg

May 4, 2026/
1:22 pm

आमिर खान के निर्देशन में बनी फिल्म “तारे ज़मीन पर” (2007) में दिखाया गया बच्चा इशान अवस्थी किसी मानसिक कमजोरी...

युवती से किया रेप, आरोपी के भाई ने पीटा:सरकारी नौकरी लगवाने का दिया था झांसा, घर पहुंचकर किया दुष्कर्म

April 17, 2026/
12:02 am

ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवती के साथ नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म और बाद में...

लश्कर-ए-तयैबा का आतंकी बोला- हमारे 30 लोग मारे गए:अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया, कहा- इसके पीछे भारतीय एजेंट

August 3, 2026/
7:31 pm

इस्लामाबाद में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी रिजवान हनीफ ने दावा किया है कि पिछले तीन-चार साल में उनके संगठन के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

शिल्पा शिंदे ने फर्जी सेक्शुअल हैरेसमेंट केस करना कबूला:हिना खान समेत कई सेलेब्स भड़के, NGO ने की गिरफ्तारी की मांग, शिल्पा बोलीं- सुसाइड करने वाली थी

शिल्पा शिंदे ने फर्जी सेक्शुअल हैरेसमेंट केस करना कबूला:हिना खान समेत कई सेलेब्स भड़के, NGO ने की गिरफ्तारी की मांग, शिल्पा बोलीं- सुसाइड करने वाली थी

बिग बॉस 11 की विनर और भाभी जी घर पर हैं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अपने हालिया पॉडकास्ट से विवादों में घिर गई हैं। पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने कबूला कि उन्होंने अपने प्रोड्यूसर्स के खिलाफ फर्जी सेक्शुअल हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज करवाई थी। पॉडकास्ट आते ही शिल्पा शिंदे के खिलाफ एक NGO ने एक्शन लिए जाने की मांग की है। इसके अलावा हिना खान, पूजा बेदी समेत कई सेलेब्स एक्ट्रेस की आलोचना कर रहे हैं। विवादों के बीच शिल्पा शिंदे ने सफाई में कहा है कि वो उस वक्त सुसाइड करने वाली थीं, लेकिन अब उन्हें किसी भी तरह के विवाद से कोई फर्क नहीं पड़ता। शिल्पा ने वीडियो में आपत्तिजनक इशारे भी किए। शिल्पा शिंदे ने कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाछिया के पॉडकास्ट में कहा है कि उन्होंने टीवी शो भाभी जी घर पर हैं के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ सेक्शुअल हैरेसमेंट की फर्जी शिकायत दर्ज करवाई थी। इससे उनकी बकाया पेमेंट चुका दी गई। NGO ने की गिरफ्तारी की मांग पुरुषों के हित में काम करने वाले एक NGO ने शिल्पा शिंदे की गिरफ्तारी की मांग की है। NCM इंडिया काउंसिल फॉर मैन अफेयर के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा गया है, मुंबई पुलिस, प्लीज शिल्पा शिंदे को अपने प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठी शिकायत करने पर गिरफ्तार करें। ये बेहद शर्मनाक है- हिना खान बिग बॉस 11 की को-कंटेस्टेंट हिना खान ने शिल्पा की कड़ी आलोचना कर आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘किसी की छवि खराब करने या किसी विवाद में जीतने के लिए अपने महिला होने का फायदा उठाना बिल्कुल शर्मनाक है। और हर किसी को इसका विरोध करने और न्याय की मांग करने का पूरा अधिकार है। मैं यह देखकर बेहद हैरान हूं। लेकिन मैं यहां उस “असली पीड़ित” की बात करना चाहता हूं। एक सम्मानित व्यक्ति, जिसकी पत्नी, बेटी और परिवार में कई महिलाएं हैं। एक मेहनती निर्माता, जिसने कई लोकप्रिय शो बनाए हैं। उसे एक कठिन दौर से गुजरना पड़ा।’ आगे उन्होंने कहा, ‘जैसा कि खुद एक्ट्रेस ने स्वीकार किया, उसके आरोप बेबुनियाद थे। उन आरोपों का इस्तेमाल फायदा उठाने, जीत हासिल करने, अंक बटोरने और बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए अपना दावा मनवाने के लिए किया गया। फिर भी, उसी निर्माता ने उसी व्यक्ति को दोबारा अपने शो में मौका दिया। एक और लॉन्चपैड, एक और मौका, एक और सहारा, जिससे उसके झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप को सही ठहराने की कोशिश की जा सके। लेकिन अगर वह एक्ट्रेस फिर से ऐसा करती है तो?’ ‘आखिर उसे उसी व्यक्ति ने दोबारा काम दिया है, जिस पर उसने पहले झूठा आरोप लगाया था। मैं यह सब देखकर बेहद शॉक्ड हूं। अब तो लगता है कि मजाक हम सबके साथ हो रहा है।’ इसके लिए कड़ी सजा दी जानी चाहिए- पूजा बेदी एक्ट्रेस पूजा बेदी ने वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे की निंदा करते हुए कहा, ‘कोई भी महिला जो पीड़ितों की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों का इस्तेमाल बदला लेने, निजी फायदे, दबाव बनाने, प्रचार पाने या किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए करती है, वह उन कानूनों के असली उद्देश्य के साथ विश्वासघात करती है।’ आगे उन्होंने कहा, ‘झूठे आरोप न सिर्फ निर्दोष लोगों की जिंदगी बर्बाद कर देते हैं, बल्कि इससे वास्तविक पीड़ितों की बात पर भी लोगों का भरोसा कम हो जाता है। कानून का इस तरह दुरुपयोग बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है और इसके लिए कड़ी सजा होनी चाहिए।’ विवाद बढ़ने पर शिल्पा शिंदे ने दी सफाई पॉडकास्ट के बाद आलोचना होने और विवाद बढ़ने के बाद शिल्पा शिंदे ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी कर सफाई दी है। उन्होंने कहा है, ‘ये जो पीआर चल रहा है, जो कमेंट्स आ रहे हैं, मुझे उन लोगों को बस इतना कहना है कि जो बोगे वही पाओगे। जो लोग बिना पूरी बात जाने समझे, मेरी चिंता कर रहे हैं कि अरे आपकी तो अब तक शादी ही नहीं हुई, वो लोग अपनी खुद की चिंता करें। एक सच बोलने वाले इंसान को आप झूठ बोल रहे हो। मुझे पता था कि ये होना ही है, क्योंकि दुनिया कभी किसी अच्छी चीज की तारीफ नहीं करती।’ आगे उन्होंने कहा, ‘मुझे ये बोलने की जरुरत नहीं थी। 10 साल के बाद भी मैं ये शो कर रही हूं। मैं पहले भी बोल सकती थी। तो जो लोग कह रहे हैं कि मैं ये शो के लिए बोल रही हूं, घंटा। मुझे आप लोगों की नजरों में उठना भी नहीं है। मैं अपनी नजरों में उठी हुई हूं। किसी ने मुझे ये कहने के लिए नहीं कहा था, मैं उस झूठ के साथ नहीं जी सकती थी। वो आज या कल मुझे बोलना ही था। जो मेरे साथ हुआ, वो आप लोगों को नहीं पता है। भगवान न करे, आपके या आपके परिवार के साथ ऐसा हो। वो जो टाइम था, वो मुझे पता है कि मैंने सिर्फ पैसों के लिए नहीं किया। मैं शो छोड़ चुकी थी, उससे निकल चुकी थी।’ ‘बिग बॉस के बाद मुझे एक शख्स मिला, जिसने मुझसे कहा कि मेरे फादर ने सुसाइड कमिट किया, क्योंकि मेरे काम की जगह मेरे बारे में ऐसी बातें कही गईं, जो सच नहीं थीं। मैं सुसाइड करने वाला था, मैंने सुसाइड नोट भी लिखा था, लेकिन मैंने बिग बॉस से आपका वीडियो देखा, आप इंस्पायरिंग हो मेरे लिए। अगर मैं जिंदा हूं तो आपकी वजह से।’ मैं सुसाइड करने वाली थी- शिल्पा शिंदे आखिर में शिल्पा ने कहा, ‘मैंने क्या सहा ये सिर्फ मुझे और उस इंसान को पता है, जिसके खिलाफ मैंने शिकायत की। सॉरी शब्द बहुत छोटा है, लेकिन उस वक्त की सिचुएशन के लिए उन्हें भी पता था कि यही सही था। मैं उस वक्त सुसाइड करने वाली थी। लेकिन लोग तब भी हंसते, गालियां देते। मैं लोगों की नजरों में उठना ही नहीं चाहती। मेरा पहले भी किसी ने सपोर्ट नहीं किया और मुझे अभी भी उम्मीद नहीं है। मैं ये सब लेने के लिए तैयार हूं।’ ‘जो लोग भौंक रहे हैं, उन्हें भौंकने दो, लेकिन मेरी सलाह है कि जो ये आप टाइम दे रहे हैं, वो किसी जरुरतमंद को दोगे, तो भला होगा। मेरा तो कुछ बुरा होने वाला है नहीं। (आपत्तिजनक इशारे करते हुए)’ 2016 में मेकर्स पर लगाए थे संगीन आरोप शिल्पा शिंदे ने 2015 में टीवी शो भाभीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था। एक साल बाद शिल्पा ने मेकर्स और प्रोड्यूसर के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई और शो छोड़ दिया। अब शिल्पा ने 9 साल बाद फिर उसी शो में वापसी की है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket