Wednesday, 22 Jul 2026 | 10:55 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Gold Silver Prices Drop | Economy GDP Growth 7.7%

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Silver Prices Drop | Economy GDP Growth 7.7% | RBI Inflation Forecast

नई दिल्ली22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। रिजर्व बैंक ने नए वित्त वर्ष की दूसरी मीटिंग में रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 5.25% पर बरकरार रखा है। इससे लोन महंगे नहीं होंगे और EMI नहीं बढ़ेगी। वहीं 2027 में महंगाई के अनुमान को 4.6% से बढ़ाकर 5.1% कर दिया है।

वहीं, देश की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2025-26 में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। पूरे साल जीडीपी ग्रोथ 7.7% रही, जो सरकार के फरवरी में लगाए गए 7.6% के अनुमान से ज्यादा है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. रिजर्व बैंक ने इस साल महंगाई बढ़ने का अंदेशा जताया: GDP ग्रोथ अनुमान भी 6.9% से घटाकर 6.6%; रेपो रेट नहीं बदला, इसलिए लोन महंगे नहीं

रिजर्व बैंक ने नए वित्त वर्ष की दूसरी मीटिंग में रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 5.25% पर बरकरार रखा है। इससे लोन महंगे नहीं होंगे और EMI नहीं बढ़ेगी। वहीं 2027 में महंगाई के अनुमान को 4.6% से बढ़ाकर 5.1% कर दिया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज 5 जून को इसकी जानकारी दी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. चांदी एक दिन में ₹4180, सोना ₹1848 सस्ता: 1kg चांदी ₹2.57 लाख, 10g सोना ₹1.54 लाख का हुआ, जानें अपने शहर के दाम

सोने-चांदी की कीमतों में 5 जून को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 4,180 रुपए घटकर 2.57 लाख रुपए पर आ गई है, जो गुरुवार को 2.61 लाख रुपए पर थी।

वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,848 रुपए घटकर 1.54 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले 4 जून को यह 1.56 लाख पर था। सोना ऑल टाइम हाई से 127 दिन में 21,883 रुपए और चांदी 1.29 लाख रुपए सस्ती हुई है। 29 जनवरी को सोना ₹1.76 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹3.86 लाख/किलो थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. इस साल 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी: पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ

देश की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2025-26 में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। पूरे साल जीडीपी ग्रोथ 7.7% रही, जो सरकार के फरवरी में लगाए गए 7.6% के अनुमान से ज्यादा है।

पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में GDP दर 7.1% रही थी। हालांकि, सरकार का अनुमान है कि अगले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि की रफ्तार घटकर 6.6% रह सकती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. रुपया डॉलर के मुकाबले 81 पैसे मजबूत हुआ: RBI पॉलिसी के बाद ₹94.93 पर हुआ बंद; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के नतीजों के बाद शुक्रवार को भारतीय करेंसी में तेजी देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 81 पैसे की बढ़त के साथ 94.93 के स्तर पर बंद हुआ। केंद्रीय बैंक द्वारा विदेशी पूंजी के इनफ्लो (आगमन) को बढ़ाने और फॉरेक्स लिक्विडिटी को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों से बाजार का सेंटिमेंट सुधरा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में हवा का रिसाव: नासा ने एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस क्राफ्ट में छिपने को कहा, इमरजेंसी में वापस लाने की तैयारी

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में हवा का रिसाव बढ़ने के बाद नासा ने तुरंत एक्शन लिया और एस्ट्रोनॉट्स को स्पेसक्राफ्ट में छिपने और सुरक्षित निकलने (इवैक्युएशन) के लिए तैयार रहने का आदेश दिया।

हालांकि, करीब दो घंटे की मशक्कत और जांच के बाद स्थिति नियंत्रण में देखकर इस आदेश को वापस ले लिया गया। स्पेस स्टेशन के 27 साल के इतिहास में इस तरह के अलर्ट बेहद दुर्लभ माने जाते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
केरल चुनाव में एसडीपीआई का समर्थन सपोर्टबॉट: वोट लेने से मना नहीं किया जा सकता-बाएं

March 31, 2026/
12:12 pm

केरल चुनाव 2026: केरल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक नए विवाद का तापमान बढ़ रहा है। एसडीपीआई के समर्थन...

'बिरयानी के 370 वसूलूंगा' कहने वाले शख्स की नौकरी गई:प्राणित मोरे के शो की क्लिप वायरल होने के बाद कंपनी का एक्शन

June 10, 2026/
9:05 am

22 साल के वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को गुरुग्राम स्थित कंपनी स्टारविक डिजाइन से नौकरी से निकाल दिया गया। यह...

पाकिस्तान में दो बम धमाके, 7 लोगों की मौत:3 घायल; क्षेत्र में और बम होने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी

June 20, 2026/
1:18 pm

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी बन्नू जिले में शनिवार को सड़क किनारे हुए दो बम धमाकों में 7 लोगों की मौत हो...

Iran's Supreme Leader Mojtaba Khamenei and US President Donald Trump. (File)

May 14, 2026/
1:23 pm

आखरी अपडेट:14 मई, 2026, 13:23 IST पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केसी वेणुगोपाल को शीर्ष पद की दौड़ में सबसे आगे...

Gold Silver Price Drop Today

June 23, 2026/
2:58 pm

नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी की कीमतों में आज 23 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Gold Silver Prices Drop | Economy GDP Growth 7.7%

Gold Silver Prices Drop | Economy GDP Growth 7.7%
  • Hindi News
  • Business
  • Gold Silver Prices Drop | Economy GDP Growth 7.7% | RBI Inflation Forecast

नई दिल्ली22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। रिजर्व बैंक ने नए वित्त वर्ष की दूसरी मीटिंग में रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 5.25% पर बरकरार रखा है। इससे लोन महंगे नहीं होंगे और EMI नहीं बढ़ेगी। वहीं 2027 में महंगाई के अनुमान को 4.6% से बढ़ाकर 5.1% कर दिया है।

वहीं, देश की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2025-26 में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। पूरे साल जीडीपी ग्रोथ 7.7% रही, जो सरकार के फरवरी में लगाए गए 7.6% के अनुमान से ज्यादा है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. रिजर्व बैंक ने इस साल महंगाई बढ़ने का अंदेशा जताया: GDP ग्रोथ अनुमान भी 6.9% से घटाकर 6.6%; रेपो रेट नहीं बदला, इसलिए लोन महंगे नहीं

रिजर्व बैंक ने नए वित्त वर्ष की दूसरी मीटिंग में रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 5.25% पर बरकरार रखा है। इससे लोन महंगे नहीं होंगे और EMI नहीं बढ़ेगी। वहीं 2027 में महंगाई के अनुमान को 4.6% से बढ़ाकर 5.1% कर दिया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज 5 जून को इसकी जानकारी दी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. चांदी एक दिन में ₹4180, सोना ₹1848 सस्ता: 1kg चांदी ₹2.57 लाख, 10g सोना ₹1.54 लाख का हुआ, जानें अपने शहर के दाम

सोने-चांदी की कीमतों में 5 जून को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 4,180 रुपए घटकर 2.57 लाख रुपए पर आ गई है, जो गुरुवार को 2.61 लाख रुपए पर थी।

वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,848 रुपए घटकर 1.54 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले 4 जून को यह 1.56 लाख पर था। सोना ऑल टाइम हाई से 127 दिन में 21,883 रुपए और चांदी 1.29 लाख रुपए सस्ती हुई है। 29 जनवरी को सोना ₹1.76 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹3.86 लाख/किलो थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. इस साल 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी: पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ

देश की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2025-26 में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। पूरे साल जीडीपी ग्रोथ 7.7% रही, जो सरकार के फरवरी में लगाए गए 7.6% के अनुमान से ज्यादा है।

पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में GDP दर 7.1% रही थी। हालांकि, सरकार का अनुमान है कि अगले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि की रफ्तार घटकर 6.6% रह सकती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. रुपया डॉलर के मुकाबले 81 पैसे मजबूत हुआ: RBI पॉलिसी के बाद ₹94.93 पर हुआ बंद; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के नतीजों के बाद शुक्रवार को भारतीय करेंसी में तेजी देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 81 पैसे की बढ़त के साथ 94.93 के स्तर पर बंद हुआ। केंद्रीय बैंक द्वारा विदेशी पूंजी के इनफ्लो (आगमन) को बढ़ाने और फॉरेक्स लिक्विडिटी को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों से बाजार का सेंटिमेंट सुधरा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में हवा का रिसाव: नासा ने एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस क्राफ्ट में छिपने को कहा, इमरजेंसी में वापस लाने की तैयारी

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में हवा का रिसाव बढ़ने के बाद नासा ने तुरंत एक्शन लिया और एस्ट्रोनॉट्स को स्पेसक्राफ्ट में छिपने और सुरक्षित निकलने (इवैक्युएशन) के लिए तैयार रहने का आदेश दिया।

हालांकि, करीब दो घंटे की मशक्कत और जांच के बाद स्थिति नियंत्रण में देखकर इस आदेश को वापस ले लिया गया। स्पेस स्टेशन के 27 साल के इतिहास में इस तरह के अलर्ट बेहद दुर्लभ माने जाते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket